Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसानों के हक पर डाका ,ट्रैक्टर लेकर महाराष्ट्र में बेचने वाला अंतर राज्य गिरोह गिरफ्तार भैंसदेही पुलिस की बड़ी कार्यवाही
Namdev gujre Khabar bhart news
किसानों के हक पर डाका ,ट्रैक्टर लेकर महाराष्ट्र में बेचने वाला अंतर राज्य गिरोह गिरफ्तार भैंसदेही पुलिस की बड़ी कार्यवाही
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आदिवासी महिला से इलाज के दौरान चर्चा करने वाला आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार मूल्य क्षेत्रीय घटना1
- जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें *किसानों के ट्रैक्टर धोखाधड़ी कर महाराष्ट्र में बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है* । 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 07.02.2026 को फरियादियों द्वारा थाना भैंसदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी राजेश विजयकर निवासी कौडीढाना द्वारा ट्रैक्टर को कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में चलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर लिया गया तथा बाद में धोखाधड़ी कर उसे महाराष्ट्र में बेच दिया गया। 🔹 *अपराध पंजीयन* प्राप्त शिकायत पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 318(2), 314 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 पुलिस की कार्रवाई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। 🔹 *आरोपियों की गिरफ्तारी* पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया— 1. *राजेश विजयकर पिता प्रहलाद विजयकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 कौडीढाना, भैंसदेही.* 2. *योगेश पाटिल उर्फ उमेश खरण पिता गंगाधर राव खरड, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बडुरा, थाना खल्लार, जिला अमरावती* (महाराष्ट्र) 🔹आरोपियों को माननीय न्यायालय भैंसदेही में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में अन्य 03 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश संभावित स्थानों पर की जा रही है। 🔹 *जप्त मशरूका* पुलिस द्वारा अब तक कुल 04 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं— *02 नीले रंग के सोनालिका कंपनी के ट्रैक्टर* *02 लाल रंग के मैसी (Massey) कंपनी के ट्रैक्टर* *बरामद ट्रैक्टरों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹26 लाख है।* 🔹 *सराहनीय योगदान* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक बलीराम बम्नेले, आरक्षक मनोज इवने, तनवीर खान, नरेन्द्र ढोके, साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र धाडसे एवं नगर रक्षा समिति सदस्य अलकेश उर्फ मोनू बाथरी, राहुल धोटे, महेश वाईकर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 🔷 *पुलिस अधीक्षक की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने जिले के समस्त किसानों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अपने कृषि यंत्र, वाहन या अन्य संपत्ति किसी भी व्यक्ति को देने से पूर्व उसकी पूर्ण जानकारी एवं सत्यापन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें, जिससे समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।3
- मुलताई सुमित शिवहरे बने कांग्रेस नगर अध्यक्ष जनता के मुद्दे उठाने कि ली शपथ1
- आमला।जनपद पंचायत आमला अंतर्गत ग्राम उमरिया के मेही रोड स्थित मोहल्ले में लंबे समय से बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। क्षेत्र के रहवासी लो वोल्टेज, अनियमित बिजली आपूर्ति और अचानक वोल्टेज बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने अब सामूहिक रूप से विद्युत विभाग के खिलाफ आवाज उठाते हुए अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग बैतूल को शिकायत पत्र सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से मोहल्ले में बिजली की स्थिति अत्यंत खराब बनी हुई है। कभी वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर, पानी की मोटर, टीवी, फ्रिज और अन्य घरेलू उपकरण ठीक से नहीं चल पाते, तो कभी अचानक वोल्टेज इतना अधिक हो जाता है कि कई लोगों के विद्युत उपकरण खराब हो चुके हैं। इससे ग्रामीणों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली समस्या से जनजीवन प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि खराब बिजली आपूर्ति के कारण न सिर्फ घरों का सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में लो वोल्टेज के चलते पंखे और कूलर तक सही से नहीं चल पा रहे, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लाइन सुधार और स्थायी समाधान की मांग शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित क्षेत्र की विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर और सप्लाई व्यवस्था की तत्काल जांच कराई जाए तथा लो वोल्टेज और ओवर वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में वे बड़े जनआंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस सामूहिक शिकायत पत्र में ग्राम पंचायत उमरिया के सरपंच सहित अनेक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अपनी नाराजगी जताई है। अब देखना यह होगा कि विद्युत विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।3
- बैतूल हनुमान जयंती की रात मातम में बदली खुशियां: बैतूल में भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 4 घायल—एक की हालत नाजुक बैतूल में हनुमान जयंती की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। यह दर्दनाक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कमानी गेट के पास मन मंदिर मैरिज गार्डन के सामने रात करीब 10 बजे हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर मैरिज गार्डन की बाउंड्री से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में गाड़ी में सवार छह लोगों में से दो युवकों—प्रफुल्ल ठोके और पुनीत ठाकरे—की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें पप्पू प्रजापति, राजू यादव, अभिषेक बाड़ीवा और 14 वर्षीय संगम शामिल हैं। घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से राजू यादव की हालत अत्यधिक नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दोनों मृतकों के शव जिला चिकित्सालय के मर्चुरी रूम में रखे गए हैं, जहां आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे बैतूल शहर में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- मुलताई। गुरुवार देर रात लगभग 11:23 बजे नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक सड़कों पर ही डटे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिससे घरों में रखे सामान में हल्की कंपन भी देखी गई। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जनहानि या बड़े नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लगातार आ रहे झटकों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है और तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ रहवासियों ने बताया कि झटके इतने अचानक थे कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है, वहीं कई लोगों ने इसे पहले से अधिक तेज बताया। प्रशासन की ओर से फिलहाल भूकंप की तीव्रता और केंद्र को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।1
- आज भी गांवों में चली आ रही पुरानी परम्परा की अटूट भक्ति देखने को मिलती हैं। आस्था और विश्वास की यह प्राचीन परम्परा को निभाया था रहा है चैत्र का विशेष पर्व वसंत ऋतु के आगमन, प्रकृति के नव-सृजन और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। मान्यता है कि इन्हीं नौ दिनों में देवी-देवताओं सृष्टि का निर्माण कार्य शुरू किया था, इसलिए यह समय आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। चैत्र में देवी के भक्त अपनी मन्नत पूरी होने, माता के प्रति अटूट आस्था, शक्ति प्रदर्शन और आत्म-शुद्धि के लिए शरीर को कष्ट देकर शरीर में नाड़ा पिरोकर या गाड़ा बैलगाड़ी खींचकर अपनी भक्ति प्रकट करते हैं। यह क्रिया विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में प्रचलित है, जहां माता रानी को प्रसन्न करने के लिए लोग कठिन तप और कठिन अनुष्ठान करते हैं। वहीं आठनेर के शुभम् सोनारे ने अपनी मन्नत पूरी होने पर शरीर में नाड़े टुचवाकर उदो उदो के जय घोष कर मां भगवती की आराधना की तो वहीं अन्य भक्तों ने गाड़ा खिंचकर मन्नत पूरी की शुभम् सोनारे ने बताया कि यह माता के प्रति आस्था और विश्वास है इस लिए कोई कष्ट नहीं होता।1
- किसानों के हक पर डाका ,ट्रैक्टर लेकर महाराष्ट्र में बेचने वाला अंतर राज्य गिरोह गिरफ्तार भैंसदेही पुलिस की बड़ी कार्यवाही1