कस्बा कुकरा की ईदगाह में ईद उल फितर नमाज की इमामत हाफिज अब्दुल सलाम अंसारी ने की। ईद उल फितर त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। कुकरा खीरी। कस्बा कुकरा क्षेत्र में ईद-उल -फितर के मुबारक त्यौहार को निहायत अकीकत व खुलूस और रवादारी के जज्बे के साथ मनाया,सुबह होते ही ईदगाह में नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा तमाम मुस्लिम भाइयों ने पुरी तवज्जो और खशू-व- खुजू के साथ नमाज अदा की और मुल्क में अमनो-अमान व तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी। नमाज के फौरन बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद पेश की,मोहब्बत व भाईचारे का एक दूसरे को पैगाम दिया। कस्बा कुकरा में ईद-उल- फितर की नमाज कस्बा की ईदगाह में सुबह 8:5 हाफिज अब्दुल सलाम अंसारी व दारुल उलूम में मुफ्ती आदिल अखलाक कासमी,खुशनुमा मस्जिद में इमाम हाफिज सैयद अबरार हुसैन,मदनी मस्जिद में मौलाना अब्दुल कयूम कासमी,मरकज मस्जिद में हाफिज अब्दुल सलाम,मदरसा नफातुल मुस्लिमीन मस्जिद में हाफिज अतीकुर रहमान अंसारी,स्टेट शाही मस्जिद में हाफिज शकील अंसारी,सलेमपुर मस्जिद में मौलाना मोहम्मद अकील ने पैश-ए-इमामत की। कस्बा क्षेत्र की मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की। मस्जिदों के इमामो ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद दी तथा मस्जिदों के इमामों ने मुल्क में अमन व कौम-ए- मिल्लत की सलामती की दुआ की। 137.पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रतिनिधि रोमी कक्कड़ साहनी,तथा कुकरा प्रधान प्रतिनिधि फुरकानुद्दीन उर्फ सिममी, प्रधान हरजिंदर सिंह,ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक कुमार राणा,इरफान पठान,जिला महासचिव बरकत अली अंसारी, जिला महासचिव कपिल वर्मा, वरिष्ठ नेता सुरेश पटेल,वरिष्ठ पत्रकार अमित वर्मा,जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जौशन,प्रमोद कनौजिया,ऑस्कर वर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना खांन,सर्किल कानूनगो प्रेम सिंह व लेखपाल कैलाश चंद ने कस्बा कुकरा के बाशिंदों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह व मस्जिदों के गेटों पर नमाजियों की सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष मैलानी बृजेश कुमार मौर्या व कुकरा चौकी प्रभारी अवलीश कुमार पवार,दीवान कुलदीप चौधरी,आरक्षी गौरव उज्जवल,शैलेंद्र सिंह,अंकित चौधरी,सहित मैलानी पुलिस बल मुस्तैद रहा। संपूर्ण क्षेत्र में हिंदू मुस्लिम गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए शांतिपूर्वक ढंग से ईद-उल -फितर पर्व त्यौहार मनाया गया।

- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- Post by Anurag Patel1
- निघासन क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है— लुधौरी पंचायत में शौचालय दिलाने के नाम पर ठगी करने पहुंचे तीन लोगों को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया और पूरी घटना का वीडियो भी बन गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के बाद तीनों ठगों ने ग्रामीणों का पैसा वापस कर दिया और मौका पाकर वहां से भागने में सफल रहे। हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी। ग्रामीणों के अनुसार, पकड़े गए लोगों में से महिला और एक पुरुष बौधिया गांव के बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस और उच्च अधिकारियों से कर दी है, ताकि ऐसे ठगों पर सख्त कार्रवाई हो सके और आगे किसी के साथ धोखाधड़ी न हो।2
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- वाह छोरी वाह देखिए कैसे नशे में धुत लड़की टोल प्लाजा पर हंगामा कर रही है झांसी में लुहारी टोल प्लाजा का मामला1
- रील का जुनून बना जानलेवा: दोस्त, झूठ और गोली. अंश की मौत के पीछे क्या है असली सच?1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में शनिवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के चलते आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 25 घर इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जमील के घर से दोपहर में अचानक आग भड़क उठी। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिसने आग को और ज्यादा भड़का दिया। कुछ ही देर में आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर घरों से बाहर निकल आए। आग से हुए नुकसान को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। लेखपाल के अनुसार आग में 8 बकरियां जलकर मरी हैं, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि लगभग 18 बकरियों की जान गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और राहत एवं बचाव कार्य में जुटा रहा। राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। लेखपाल द्वारा रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। निघासन के एसडीएम राजीव निगम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग से करीब 25 घर जलकर राख हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राहत की बात यह है कि किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। प्रशासन द्वारा आग के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि सभी प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। फिलहाल, आग से बेघर हुए ग्रामीणों के सामने अपने आशियाने को दोबारा बसाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1