भीषण गर्मी का अलर्ट, लू एवं तापघात से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क नागौर. जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने आमजन के लिए लू (हीट वेव) एवं तापघात से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। साथ ही फील्ड स्तर पर सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं विकसित एवं सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। सीएमएचओ डॉ. सैनी ने बताया कि लू के प्रमुख लक्षणों में अत्यधिक प्यास, शरीर का तापमान बढ़ना, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी एवं बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सावधानी बरतना आवश्यक है। एडवाइजरी के अनुसार आमजन दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें, हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। यदि किसी व्यक्ति को लू लगने की आशंका हो तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर लिटाकर ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं तथा होश में होने पर पानी या ओआरएस पिलाएं। गंभीर स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर के सारण ने अपील की है कि तेज धूप में भारी कार्य से बचें, मादक पदार्थों का सेवन न करें तथा किसी को भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। उन्होंने कहा कि “सावधानी ही बचाव है”, अतः सभी नागरिक इन निर्देशों का पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने गुरूवार को जिले के राजकीय चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण भी किया। डॉ. सैनी ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीबालाजी व राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां पर संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संचालित टीकाकरण गतिविधियों का भी अवलोकन किया। इसके साथ-साथ डॉ. सैनी ने विशेष रूप से यहां पर लू एवं तापघात के संभावित मरीजों के उपचार के लिए वार्ड आरक्षित करने व यहां माकूल व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश भी किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कोई भी कार्मिक बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाए और ड्यूटी समय में अपने नियत स्थान पर मरीजों के सेवार्थ उपस्थित रहे। डॉ. सैनी ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय के निरीक्षण के दौरान यहां पर तैनात 108 एम्बुलेंस में भी निर्धारित सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय से एपिडेमोलॉजिस्ट साकिर खान, एफसीएलओ सादिक त्यागी तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमन्त उज्जवल भी मौजूद रहे।

- मेड़ता सिटी - एस पी साहब पहुंचे मेड़ता थाना,प्रतिबंधित दवाओं के मामले में की प्रेस वार्ता1
- *कोसी रोड पर रामेश्वरम रिसाॅर्ट का शुभारंभ हुआ* *कामवन कोसी चौराहे डीग रोड पर रामेश्वरम रिसाॅर्ट का शुभारंभ हुआ यह रिसाॅर्ट कामवन* *धर्मस्थली पर विलासितापूर्ण आतिथ्य क्षेत्र में नया मानक स्थापित करेगा लोगों ने ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि आतिथ्य क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण कदम है रिसाॅर्ट* *में 50 विलासितापूर्ण कक्ष और 4 विशाल आयोजन स्थल बनाए गए जो गतव्य विशाल विवाह सामाजिक एवं काॅरपोरेट कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त है* *जिससे इस रिसाॅर्ट को लेकर कामवन की नई पहचान बनी है*1
- Pushkar mein gaytri paath ho raha hai aap sadasya nivedan hai aap bhi log bhi aaiae aur Anand dijiye1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी झाला की चौकी व काया भीला में कृषि विज्ञान केंद्र की मोबाइल वैन द्वारा मिट्टी एवं पानी की जांच कृषि उत्पादन बढ़ाने एवं मृदा स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ग्राम काया भीला के पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में धरती माता बचाओ अभियान के तहत उर्वरकों का समुचित उपयोग एवं मिट्टी एवं पानी की जांच हेतु मोबाइल वैन का आयोजन किया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों की टीम ने किसानों के खेतों से मिट्टी एवं पानी के नमूने एकत्रित कर उनकी जांच की। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर के विशेषज्ञ नितेश शर्मा ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समय-समय पर मिट्टी की जांच कराने से फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की सही मात्रा का पता चलता है, जिससे उर्वरकों का संतुलित उपयोग संभव हो पाता है। साथ ही पानी की गुणवत्ता जांच से सिंचाई के लिए उपयुक्त जल का चयन करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के प्रयोगशाला तकनीकी विशेषज्ञ श्री बाबू राम ने मिट्टी एवं पानी जांच भी किया तथा इसकी उपयोगिता भी बताई, कृषि पर्यवक्षक संगीता चौधरी ने अपना खेत अपना खाद अभियान के बारे में किसानों को जानकारी दी किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध होने से उन्हें काफी लाभ मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित फसल एवं उर्वरक प्रबंधन की सलाह भी दी। इस कार्यक्रम में कृषक महिला, कृषक, विद्यालय के बालक , बालिकाएं, शिक्षक एवं ग्राम पंचायत झाला की चौकी सरपंच प्रतिनिधि रमेश सिंह चौहान, प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश माली सहित 200 लोगों ने भाग लिया1
- Post by Kailash Fulwari1
- *शादियों में आधुनिकता के नाम पर ये कैसी निर्लज्जता ? हमारा कितना पतन हो चुका है*विदेशी मानसिकता के गुलाम सनातन समाज नपुंसक, कायर,निकम्मा,स्वार्थी, लालची,कुसंस्कारी हो गया है अपनी संस्कृति,सभ्यता और संस्कारों को लेकर से सनातन समाज बड़ी शर्म आती है ऐसे लोगो पर आक थू🤮 हम सभी के लिये *विचारणीय विषय*1
- वीडियो लालसोट क्षेत्र के दौलतपुरा ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है।1
- #NAGAURPOLICE #SP Office Nagaur • *श्री रोशन मीना SP नागौर के निर्देशन में ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर के तहत नागौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।* • *अवैध एनडीपीएस घटक की नशीली टेबलेट/दवाईयां/इंजेक्शन रखने वालों के विरूद्ध शानदार कार्यवाही।* • *लगभग 22 लाख रूपये कीमतन अवैध नशीली 5270 टेबलेट, 90 दवाई की शीशीयाँ एवं 20 इंजेक्शन जब्त।* • डीएसटी टीम द्वारा बोगस ग्राहक बनकर किया नशीले पदार्थों के कारोबार का भण्डाफोड़। • दिनांक 14.04.2026 को कस्बा मेड़तासिटी स्थित सिलमंगरो का मोहल्ला में मोहम्मद आमीन मोदी के खण्डहरनुमा मकान पर दबिश देकर एनडीपीएस घटक की नशीली गोलियां/दवाईयां/इंजेक्शन जब्त किये गये। • *मौके से एक मोटरसाईकिल जब्त, आरोपी मोहम्मद आमीन मोदी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।* • जिला स्पेशल टीम मेड़ता एवं थाना मेड़तासिटी टीम की रही शानदार कार्यवाही। @IgpAjmer @PoliceRajasthan1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर कैलाश गुर्जर हुए सम्मानित, पुलिस मित्र के रूप में सराहनीय योगदान ब्यावर में राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह 2026 में पुलिस विभाग द्वारा पुलिस मित्र कैलाश गुर्जर (झाला की चौकी) को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया कि कैलाश गुर्जर ने पुलिस थाना ब्यावर-बर क्षेत्र में पुलिस विभाग को कर्तव्य पालन में अमूल्य सहयोग प्रदान किया है। उनका योगदान विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा है। पुलिस विभाग ने उनके सराहनीय कार्यों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ब्यावर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर कैलाश गुर्जर ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व, सम्मान और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार सहयोग करते रहने का संकल्प लिया।1