ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत अयोध्या। जनपद के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मिश्रीलाल यादव (43) पुत्र रामनरेश यादव निवासी अहिरन पुरवा मजरे गौरियामऊ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना बड़ागांव और रुदौली रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहे था, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रुदौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत अयोध्या। जनपद के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मिश्रीलाल यादव (43) पुत्र रामनरेश यादव निवासी अहिरन पुरवा मजरे गौरियामऊ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना बड़ागांव और रुदौली रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहे था, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रुदौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
- अयोध्या की सामाजिक कार्यकर्ता वा करणी सेना की महिला जिला अध्यक्ष को आज समाज व राष्ट्र हित में किए गए कार्यों को देखते हुए आपको *प्रांतीय अध्यक्ष अवध प्रांत, करणी सेना महिला शक्ति* नियुक्त करते हुए अति प्रशंसा की अनुभूति हो रही है। करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला शक्ति होने के नाते मुझे आशा है कि आप शीघ्र ही समस्त राष्ट्र में करणी सेना के गठन के कार्य में पूर्ण सहयोग करेंगी एवम करणी सैनिकों को साथ ले कर सफलता का एक नया आयाम स्थापित करेंगी। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। बाईट... "मुझे प्रांतीय अध्यक्ष (अवध प्रांत) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय सूरज पाल अम्मू 'दादा' जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शक्ति विदुषी सिंह जी ,प्रदेश अध्यक्ष आशीष राजा जी, वीर प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री, अरविन्द गुप्ता प्रदेश महामंत्री यूथ ब्रिगेड,एवं समस्त कार्यकारिणी का सहृदय आभार और धन्यवाद। संगठन ने मुझ पर जो अटूट विश्वास दिखाया है, उस पर खरा उतरते हुए मैं विश्वास दिलाती हूँ कि संगठन को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करने और संगठन के विस्तार के लिए मैं निरंतर सक्रिय रहूँगी। जय माँ भवानी! सविता सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, अवध प्रांत करणी सेना"3
- अयोध्या एन एच 27 साई दाता कुटिया सर्विस रोड पर भारी जल भराव है जिसके कारण सर्विस रोड पर चलना दुश्वार है आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है नगर निगम की लापरवाही घोर दिखाई दे रही है1
- जहां पर जमीनी विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु संयुक्त टीम को दिए निर्देश (जयसिंहपुर सुल्तानपुर) उ0 प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप जन-समस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण हेतु आज दिनांक 04.04.2026 को जनपद की तहसील जयसिंहपुर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 1 संयुक्त टीम द्वारा निस्तारण: जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन से संबंधित सभी विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर जांच करें। जिससे फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और विवादों का स्थायी समाधान हो सकेगा। 2.समयबद्धता और गुणवत्ता: प्राप्त शिकायतों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 3.कानून व्यवस्था पर जोर: पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी जांच और कठोर विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य जनता की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित समाधान करना है, ताकि आम नागरिक को न्याय के लिए भटकना न पड़े। प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आज तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को दर्ज कर संबंधित राजपत्रित अधिकारियों को जवाब देही सौंपी गई है। ब्यूरो रिपोर्ट3
- ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट करनें वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद अयोध्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण व महिलाओं एंव बालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र रूदौली में कस्बा रुदौली के कोठी बाजार में स्थित अग्रवाल काम्प्लैक्स में महेश ज्वैलर्स के यहाँ समय करीब 12.30 बजे एक नकाब पोश महिला गहने खरीदने के वहाने आयी थी और हार व चैन पसन्द कर रही थी उसी दौरान मौका पाकर हार व चेन को हाथ में लेकर एंव खिलौने वाली पिस्तौल दिखाकर दुकान से भाग गई, दुकानदार के पीछा करने पर आगे खडी मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग जाने की घटना हुई थी। घटना की जानकारी होते ही टीमे गठित कर घटना के अनावरण का प्रयास किया गया। आपरेश त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों एंव रुदौली पुलिस टीम के अथक प्रयास से मात्र 02 घण्टे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया गया। जिसमें घटना कारित करने वाली नकाबपोश महिला पायल कोरी पुत्री रामनेवल नि0 अहिवरन का पुरवा मथा नेवादा थाना बाबा बाजार अयोध्या उम्र करीब उम्र 21 वर्ष व मोटरसाइकिल चालक राहुल कुमार पुत्र राधेश्याम नि0 पूरे प्रान नेवरा थाना मवई जनपद- अयोध्या उम्र करीब 21 वर्ष उसके साथी को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नं0- UP42AP4874 व 01 अदद हार पीली धातु, 01 अदद बुर्का 01 अदद प्लास्टिक की पिस्तौल, 01 अदद पिट्ठू बैग,01 अदद मोबाइल(ओप्पो कम्पनी), 01 अदद चैन मय लाकेट, पीली धातु, 01 अदद मोबाइल(mobile vivo y 300) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।1
- मिल्कीपुर अयोध्या थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम सभा कुंभी के डड़िया गाँव मे शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घूर (कूड़े के ढेर) से उठी चिंगारी ने पूरे गांव में तबाही मचा दी। इस आगजनी की घटना में करीब 9 घर और पशुओं के सरिया जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे गांव में हाहाकार मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा अनाज, कपड़े, दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक गाय और दो गौवंश के बछड़ों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस और उसका बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। आग बुझाने के प्रयास में गांव का एक 14 वर्षीय किशोर भी झुलस गया, जिसका दाहिना हाथ बुरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना इनायतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे की देरी से पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान इतना बड़ा नहीं होता और पशुओं की जान बचाई जा सकती थी। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के कई मकान भी इसकी चपेट में आ गए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में जिन लोगों के घर और पशु सरिया जलकर नष्ट हुए, उनमें प्रमुख रूप से रजनीश पुत्र सालिक राम, अर्जुन पुत्र महादेव, पवन कुमार पुत्र हृदय राम, सुरेश यादव पुत्र बाबूराम, लालू यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद, कल्लू यादव पुत्र रामजनम, बबलू यादव पुत्र गुरु प्रसाद, धमसा यादव पुत्र अगनू राम और नकच्छेद पुत्र साधुराम शामिल हैं।1
- जागते रहो इस समय खेतों में गेहूं के अनाज पक चुके हैं बीड़ी सिगरेट पीने वाले सावधान सतर्क रहें बीड़ी सिगरेट पी कर ऐसे रास्ते में नहीं फेंके नहीं तो आग लग सकती है ।।।। आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ की ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।। लखनऊ उत्तर प्रदेश ।।।1
- अयोध्या में साजिश का बड़ा धमाका! वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह की पहल पर यूट्यूब पत्रकार समेत 10 आरोपी कोर्ट में घिरे1
- अयोध्या के रानोपाली स्थित आवास पर शहीद सीआरपीएफ जवान राजकुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के आईजी अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।शहीद राजकुमार यादव 3 अप्रैल 2021 को नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। शुक्रवार को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर सीआरपीएफ जवानों व स्थानीय लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर शहीद को नमन किया गया।वही आईजी अनिल कुमार ने कहा, “यह क्षण बेहद भावुक है। शहीद राजकुमार यादव का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।इस दौरान शहीद की पत्नी ज्ञानमती भावुक नजर आईं। उन्होंने सरकार पर परिवार के किसी सदस्य को अब तक नौकरी न देने का आरोप लगाया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे भी पहुंचे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सीआरपीएफ के जवान कार्यक्रम में मौजूद रहे। Byte-शहीद की पत्नी ज्ञानमती Byte-सीआरपीएफ के आईजी अनिल कुमार Byte- समाजवादी पार्टी नेता पवन पांडे2