logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आदर्श विद्या मंदिर बायतु में खेल दिवस धूमधाम से मनाया #newsjanawaz #jodhpurnews #barmernews आदर्श विद्या मंदिर बायतु में खेल दिवस धूमधाम से मनाया बायतु। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक, बायतु में मंगलवार को खेल दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए कबड्डी, दौड़, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और शतरंज सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षक रूपाराम भाखर ने बताया कि खेल गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना का विकास करना है। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। नियमित खेलकूद से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक विकास और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रस्साकशी प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों के जोश और उत्साह ने पूरे विद्यालय परिसर को रोमांच से भर दिया। खेल दिवस के सफल आयोजन से विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

14 hrs ago
user_NEWS JAN AWAZ
NEWS JAN AWAZ
Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
14 hrs ago

आदर्श विद्या मंदिर बायतु में खेल दिवस धूमधाम से मनाया #newsjanawaz #jodhpurnews #barmernews आदर्श विद्या मंदिर बायतु में खेल दिवस धूमधाम से मनाया बायतु। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक, बायतु में मंगलवार को खेल दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए कबड्डी, दौड़, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और शतरंज सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षक रूपाराम भाखर ने बताया कि खेल गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना का विकास करना है। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। नियमित खेलकूद से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक विकास और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रस्साकशी प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों के जोश और उत्साह ने पूरे विद्यालय परिसर को रोमांच से भर दिया। खेल दिवस के सफल आयोजन से विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जिला कलेक्टर पर विज्ञापन देने आई आशा सहयोगिनियों का पर फंसा कलेक्ट्रेट के गेट पर
    1
    जिला कलेक्टर पर विज्ञापन देने आई आशा सहयोगिनियों का पर फंसा कलेक्ट्रेट के गेट पर
    user_Navratan Bhartat  94130-44646
    Navratan Bhartat 94130-44646
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • धर्मसिंहवाला मनरेगा आंदोलन का सकारात्मक समाधान, प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने पर तीसरे दिन धरना समाप्त सादुलशहर, 5 अगस्त। ग्राम पंचायत धर्मसिंहवाला में VB-G RAM G (मनरेगा) के तहत रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर 03 अगस्त 2026 से चल रहा ग्रामीणों का शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज तीसरे दिन प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद सफलतापूर्वक समाप्त हो गया। धरने के दौरान ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने लिखित रूप में प्रमुख मांगों पर सहमति व्यक्त की। समझौते के अनुसार 06 अगस्त 2026 से चक 9-10 BNW में लगभग 68 श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त चक 13 BNW के दो कार्य तथा श्यामसिंहवाला का एक कार्य प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है, जिन पर अगस्त माह के दूसरे पखवाड़े में कार्य प्रारम्भ किए जाएंगे। साथ ही प्रशासन ने आश्वासन दिया कि 15 अगस्त 2026 के बाद आयोजित होने वाली ग्राम सभा में नए कार्यों के प्रस्ताव पारित कर प्रशासनिक स्वीकृति हेतु भेजे जाएंगे, ताकि ग्राम पंचायत के अधिक से अधिक जरूरतमंद श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। प्रशासन द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन एवं प्रमुख मांगों को स्वीकार किए जाने के उपरांत ग्राम पंचायत धर्मसिंहवाला के ग्रामीणों ने आपसी सहमति से धरना-प्रदर्शन समाप्त करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार लिखित आश्वासन की पालना नहीं की जाती है, तो वे पुनः लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए स्वतंत्र होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन एवं विभाग की होगी। धरने में सुधीर गोस्वामी, सतपाल गोस्वामी, सुभाष गिरी, रशिल बिश्नोई, जसराम मेघवाल, संदीप दिलवरिया, संजय गोस्वामी, चेत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुभाष, वेद प्रकाश, सुखराम, भूराराम, खेतपाल, फुसाराम, रामप्रताप, हरचंद राम, आत्मा सिंह, साहब राम, कृष्ण लाल, चुन्नी राम, हरपाल सिंह, कृष्ण लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही आंदोलन का सम्मानजनक समाधान स्वीकार किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यह सकारात्मक परिणाम गांव की एकजुटता, शांतिपूर्ण संघर्ष और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की मांग का प्रतिफल है। उन्होंने प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल करने और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने का स्वागत किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही ग्राम पंचायत धर्मसिंहवाला के सभी जरूरतमंद श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध होगा। ग्रामीणों ने आंदोलन के दौरान सहयोग देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं समस्त ग्रामवासियों का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि गांव के श्रमिकों के रोजगार के अधिकार की लड़ाई थी, जिसका समाधान संवाद और आपसी सहमति से हुआ।ज
    1
    धर्मसिंहवाला मनरेगा आंदोलन का सकारात्मक समाधान, प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने पर तीसरे दिन धरना समाप्त
सादुलशहर, 5 अगस्त। ग्राम पंचायत धर्मसिंहवाला में VB-G RAM G (मनरेगा) के तहत रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर 03 अगस्त 2026 से चल रहा ग्रामीणों का शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज तीसरे दिन प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद सफलतापूर्वक समाप्त हो गया।
धरने के दौरान ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने लिखित रूप में प्रमुख मांगों पर सहमति व्यक्त की। समझौते के अनुसार 06 अगस्त 2026 से चक 9-10 BNW में लगभग 68 श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त चक 13 BNW के दो कार्य तथा श्यामसिंहवाला का एक कार्य प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है, जिन पर अगस्त माह के दूसरे पखवाड़े में कार्य प्रारम्भ किए जाएंगे।
साथ ही प्रशासन ने आश्वासन दिया कि 15 अगस्त 2026 के बाद आयोजित होने वाली ग्राम सभा में नए कार्यों के प्रस्ताव पारित कर प्रशासनिक स्वीकृति हेतु भेजे जाएंगे, ताकि ग्राम पंचायत के अधिक से अधिक जरूरतमंद श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
प्रशासन द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन एवं प्रमुख मांगों को स्वीकार किए जाने के उपरांत ग्राम पंचायत धर्मसिंहवाला के ग्रामीणों ने आपसी सहमति से धरना-प्रदर्शन समाप्त करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार लिखित आश्वासन की पालना नहीं की जाती है, तो वे पुनः लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए स्वतंत्र होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन एवं विभाग की होगी।
धरने में सुधीर गोस्वामी, सतपाल गोस्वामी, सुभाष गिरी, रशिल बिश्नोई, जसराम मेघवाल, संदीप दिलवरिया, संजय गोस्वामी, चेत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुभाष, वेद प्रकाश, सुखराम, भूराराम, खेतपाल, फुसाराम, रामप्रताप, हरचंद राम, आत्मा सिंह, साहब राम, कृष्ण लाल, चुन्नी राम, हरपाल सिंह, कृष्ण लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही आंदोलन का सम्मानजनक समाधान स्वीकार किया गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि यह सकारात्मक परिणाम गांव की एकजुटता, शांतिपूर्ण संघर्ष और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की मांग का प्रतिफल है। उन्होंने प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल करने और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने का स्वागत किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही ग्राम पंचायत धर्मसिंहवाला के सभी जरूरतमंद श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध होगा।
ग्रामीणों ने आंदोलन के दौरान सहयोग देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं समस्त ग्रामवासियों का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि गांव के श्रमिकों के रोजगार के अधिकार की लड़ाई थी, जिसका समाधान संवाद और आपसी सहमति से हुआ।ज
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    Sri Ganganagar, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • गंगनहर में 2500 की जगह 1300 क्यूसेक पानी, संयुक्त किसान मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर पड़ाव श्री गंगानगर में गंगनहर में पूरा पानी न मिलने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के सैकड़ों किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर गंगा सिंह चौक पर धरना देकर सड़क जाम कर दी। कलेक्ट्रेट जाने वाला रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। किसान नेता रणजीत सिंह राजू ने कहा- इस सीजन में गंगनहर में 2500 से 2700 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए। लेकिन नहर में सिर्फ 1300 क्यूसेक पानी आ रहा है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। जब प्रशासन को पता चला कि किसान कलेक्ट्रेट पर पड़ाव डालने जा रहे हैं तो पानी की मात्रा बढ़ाकर 1800 क्यूसेक कर दी गई। लंबे समय से किसान गंग नहर में पूरा पानी देने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग ध्यान नहीं दे रहा इसी मांग को लेकर गंगा सिंह चौक और कलेक्ट्रेट पर कई बार प्रदर्शन किए थे। पंजाब से सप्लाई में कमी, नहर की सफाई न होना और पानी चोरी जैसे मुद्दे बार-बार उठते रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने आज तक कोई स्थाई समाधान नहीं किया किसानों के संयुक्त किसान मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा
    4
    गंगनहर में 2500 की जगह 1300 क्यूसेक पानी, संयुक्त किसान मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर पड़ाव
श्री गंगानगर में गंगनहर में पूरा पानी न मिलने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के सैकड़ों किसानों ने  जिला कलेक्ट्रेट के बाहर गंगा सिंह चौक पर धरना देकर सड़क जाम कर दी। कलेक्ट्रेट जाने वाला रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। 
किसान नेता रणजीत सिंह राजू ने कहा- इस सीजन में गंगनहर में 2500 से 2700 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए। लेकिन नहर में सिर्फ 1300 क्यूसेक पानी आ रहा है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। जब प्रशासन को पता चला कि किसान कलेक्ट्रेट पर पड़ाव डालने जा रहे हैं तो पानी की मात्रा बढ़ाकर 1800 क्यूसेक कर दी गई। लंबे समय से किसान गंग नहर में पूरा पानी देने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग ध्यान नहीं दे रहा इसी मांग को लेकर गंगा सिंह चौक और कलेक्ट्रेट पर कई बार प्रदर्शन किए थे। पंजाब से सप्लाई में कमी, नहर की सफाई न होना और पानी चोरी जैसे मुद्दे बार-बार उठते रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने आज तक कोई स्थाई समाधान नहीं किया किसानों के संयुक्त किसान मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा
    user_India Daily live
    India Daily live
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • रायसिंहनगर विधायक सोहन नायक के जन्मदिन 07 अगस्त को अरोडवश धर्मशाला में रक्तदान शिविर होगा
    3
    रायसिंहनगर विधायक सोहन नायक के जन्मदिन 07 अगस्त को अरोडवश धर्मशाला में रक्तदान शिविर होगा
    user_Subhash chander
    Subhash chander
    सुभाष दूबगा(भील) ..पत्रकार श्री विजयनगर रायसिंहनगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • श्री कृष्ण के सुदर्शन से कोई भी नहीं बच पाया है चाहे सतयुग हो चाहे कलयुग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भी इसलिए अपने कर्म बड़ी सावधानी से कीजिए क्योंकि इंसान को सभी कर्मों का हिसाब यहीं पर ही देना पड़ता है और श्रीमद् भागवत गीता में श्री कृष्ण ने यही कहा है जय श्री राधे कृष्णा जी
    1
    श्री कृष्ण के सुदर्शन से कोई भी नहीं बच पाया है चाहे सतयुग हो चाहे कलयुग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भी इसलिए अपने कर्म बड़ी सावधानी से कीजिए क्योंकि इंसान को सभी कर्मों का हिसाब यहीं पर ही देना पड़ता है और श्रीमद् भागवत गीता में श्री कृष्ण ने यही कहा है जय श्री राधे कृष्णा जी
    user_Abhishek Dabi
    Abhishek Dabi
    business Anupgarh, Sri Ganganagar•
    22 hrs ago
  • गांधी चौक पर रेहड़ी-ठेला चालकों का आमरण अनशन शुरू, बस यूनियन से विवाद के बीच बढ़ा आंदोलन गांधी चौक पर रेहड़ी-ठेला चालकों का आमरण अनशन शुरू, बस यूनियन से विवाद के बीच बढ़ा आंदोलन सरदारशहर, 6 अगस्त। निजी बस यूनियन और रेहड़ी-ठेला चालकों के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। गुरुवार को रेहड़ी-ठेला चालकों ने गांधी चौक पर आमरण अनशन शुरू कर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। आंदोलन का नेतृत्व विकास मंच के सुप्रीमो राजेंद्र सिंह राजपुरोहित कर रहे हैं। धरने में बड़ी संख्या में रेहड़ी-ठेला संचालक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनके रोजगार पर संकट उत्पन्न हो गया है और लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की। गौरतलब है कि पिछले तीन-चार दिनों से निजी बस यूनियन और रेहड़ी-ठेला संचालकों के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस तनाव के चलते शहर का माहौल भी प्रभावित हुआ है और आमजन को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आमरण अनशन और धरना जारी रहेगा। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
    1
    गांधी चौक पर रेहड़ी-ठेला चालकों का आमरण अनशन शुरू, बस यूनियन से विवाद के बीच बढ़ा आंदोलन
गांधी चौक पर रेहड़ी-ठेला चालकों का आमरण अनशन शुरू, बस यूनियन से विवाद के बीच बढ़ा आंदोलन
सरदारशहर, 6 अगस्त। निजी बस यूनियन और रेहड़ी-ठेला चालकों के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। गुरुवार को रेहड़ी-ठेला चालकों ने गांधी चौक पर आमरण अनशन शुरू कर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। आंदोलन का नेतृत्व विकास मंच के सुप्रीमो राजेंद्र सिंह राजपुरोहित कर रहे हैं।
धरने में बड़ी संख्या में रेहड़ी-ठेला संचालक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनके रोजगार पर संकट उत्पन्न हो गया है और लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की।
गौरतलब है कि पिछले तीन-चार दिनों से निजी बस यूनियन और रेहड़ी-ठेला संचालकों के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस तनाव के चलते शहर का माहौल भी प्रभावित हुआ है और आमजन को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आमरण अनशन और धरना जारी रहेगा। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
    user_किशन लाल राव
    किशन लाल राव
    Local News Reporter सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    28 min ago
  • आदर्श विद्या मंदिर बायतु में खेल दिवस धूमधाम से मनाया #newsjanawaz #jodhpurnews #barmernews आदर्श विद्या मंदिर बायतु में खेल दिवस धूमधाम से मनाया बायतु। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक, बायतु में मंगलवार को खेल दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए कबड्डी, दौड़, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और शतरंज सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षक रूपाराम भाखर ने बताया कि खेल गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना का विकास करना है। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। नियमित खेलकूद से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक विकास और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रस्साकशी प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों के जोश और उत्साह ने पूरे विद्यालय परिसर को रोमांच से भर दिया। खेल दिवस के सफल आयोजन से विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
    1
    आदर्श विद्या मंदिर बायतु में खेल दिवस धूमधाम से मनाया #newsjanawaz #jodhpurnews #barmernews 
आदर्श विद्या मंदिर बायतु में खेल दिवस धूमधाम से मनाया
बायतु। 
आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक, बायतु में मंगलवार को खेल दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए कबड्डी, दौड़, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और शतरंज सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
शारीरिक शिक्षक रूपाराम भाखर ने बताया कि खेल गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना का विकास करना है। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। नियमित खेलकूद से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक विकास और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रस्साकशी प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों के जोश और उत्साह ने पूरे विद्यालय परिसर को रोमांच से भर दिया। खेल दिवस के सफल आयोजन से विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • बड़ी खबर: भुना खंड के ग्राम पंचायत मोची वाली में जगमग, हकीकत में 'अंधेरा': करोड़ों की 'जगमग योजना' मोची वाली गांव में बनी 'बंद-बुझ योजना'!जनता परेशान, नेता मौन: तिरंगा लाइटें पड़ी हैं ठप, गलियों में छाया है पसरा अंधेरा!प्रशासनिक लापरवाही: सरपंच, मेंबर और प्रधान ने फेरा मुंह, बार-बार गुहार के बाद भी नहीं हो रही कोई सुनवाई!
    1
    बड़ी खबर: भुना खंड के ग्राम पंचायत मोची वाली में जगमग, हकीकत में 'अंधेरा': करोड़ों की 'जगमग योजना' मोची वाली गांव में बनी 'बंद-बुझ योजना'!जनता परेशान, नेता मौन: तिरंगा लाइटें पड़ी हैं ठप, गलियों में छाया है पसरा अंधेरा!प्रशासनिक लापरवाही: सरपंच, मेंबर और प्रधान ने फेरा मुंह, बार-बार गुहार के बाद भी नहीं हो रही कोई सुनवाई!
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    News Anchor भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • श्रीगंगानगर में शाम होते ही बवाल,दो जगह मारपीट से दहला शहर, मीरां चौक पर चाकू चलने की सूचना से मची सनसनी
    1
    श्रीगंगानगर में शाम होते ही बवाल,दो जगह मारपीट से दहला शहर, मीरां चौक पर चाकू चलने की सूचना से मची सनसनी
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    Sri Ganganagar, Rajasthan•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.