ऑनलाइन दवा और हेल्थ सप्लीमेंट के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार फर्जी वेबसाइट के जरिए पंजाब के लोगों को बनाते थे निशाना, 2.66 लाख रुपये का मनी ट्रेल मिला; 10 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराते थे बैंक खाते नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। दिल्ली पुलिस की पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन हेल्थ सप्लीमेंट और दवाइयां बेचने के नाम पर की जा रही साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी वेबसाइट के जरिए खासतौर पर पंजाब के लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एप्पल आईफोन 15 प्रो बरामद किया है, जिसमें कथित फर्जी वेबसाइट का लिंक और आरोपियों के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट मिली है। जांच में दो बैंक खातों में ठगी से जुड़ी 2,66,437 रुपये की रकम का लेनदेन सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मामले की शुरुआत अमृतसर निवासी धर्मवीर सिंह की शिकायत से हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 27 से 30 सितंबर 2026 के बीच वेबसाइट के माध्यम से हेल्थ सप्लीमेंट और दवाइयां खरीदने के लिए करीब 83,257 रुपये ऑनलाइन जमा किए थे। लेकिन भुगतान के बावजूद उसे सामान नहीं मिला। इसके बाद उसने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इस आधार पर साइबर थाना पूर्वी जिला में 21 अक्टूबर को एफआईआर संख्या 83/2026 के तहत बीएनएस की धारा 112(2)/318(4) में मामला दर्ज किया गया। 10 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराते थे बैंक खाते डीसीपी पूर्वी जिला राजीव कुमार के अनुसार, मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर पवन यादव, एसएचओ साइबर थाना पूर्वी जिला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बैंक खातों, केवाईसी दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच की। जांच में आयुष आर्य के नाम से संचालित एसबीआई खाते सहित एक अन्य बैंक खाते में ठगी से जुड़ी कुल 2,66,437 रुपये की रकम जमा होने का पता चला। पूछताछ में आयुष आर्य ने कथित तौर पर बताया कि उसने अपने बैंक खाते और अपनी महिला मित्र से जुड़े बैंक खाते की जानकारी अपने चचेरे भाई हितेन कुमार को 10 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराई थी। इन खातों में आने वाली रकम एटीएम से निकालकर कमीशन काटने के बाद हितेन कुमार को सौंप दी जाती थी। वेबसाइट संचालक की तलाश जारी पुलिस ने आयुष से मिली जानकारी के आधार पर हितेन कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हितेन ने कथित तौर पर खुलासा किया कि उसका संपर्क एक अन्य व्यक्ति से था, जो वेबसाइट संचालित कर रहा था। इसी वेबसाइट के जरिए ग्राहकों को हेल्थ सप्लीमेंट और दवाइयां बेचने का झांसा दिया जाता था। पुलिस अब वेबसाइट संचालक और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने आयुष आर्य का एप्पल आईफोन 15 प्रो भी बरामद किया है। मोबाइल की जांच में वेबसाइट का लिंक और दोनों आरोपियों के बीच व्हाट्सऐप बातचीत मिली है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के शिकार लोगों का पता लगाया जा सके। दोनों आरोपी 22 वर्ष के गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेन कुमार (22), निवासी ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली और आयुष आर्य (22), निवासी न्याय खंड-1, इंदिरापुरम, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हितेन 11वीं पास है, जबकि आयुष बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र बताया गया है। पुलिस की आम लोगों से अपील पूर्वी जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन दवाइयां और हेल्थ सप्लीमेंट खरीदते समय वेबसाइट और विक्रेता की प्रमाणिकता की जांच जरूर करें। अनजान वेबसाइटों पर आकर्षक ऑफर देखकर भुगतान न करें और किसी के साथ बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या ओटीपी साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइड पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
ऑनलाइन दवा और हेल्थ सप्लीमेंट के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार फर्जी वेबसाइट के जरिए पंजाब के लोगों को बनाते थे निशाना, 2.66 लाख रुपये का मनी ट्रेल मिला; 10 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराते थे बैंक खाते नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। दिल्ली पुलिस की पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन हेल्थ सप्लीमेंट और दवाइयां बेचने के नाम पर की जा रही साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी वेबसाइट के जरिए खासतौर पर पंजाब के लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एप्पल आईफोन 15 प्रो बरामद किया है, जिसमें कथित फर्जी वेबसाइट का लिंक और आरोपियों के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट मिली है। जांच में दो बैंक खातों में ठगी से जुड़ी 2,66,437 रुपये की रकम का लेनदेन सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मामले की शुरुआत अमृतसर निवासी धर्मवीर सिंह की शिकायत से हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 27 से 30 सितंबर 2026 के बीच वेबसाइट के माध्यम से हेल्थ सप्लीमेंट और दवाइयां खरीदने के लिए करीब 83,257 रुपये ऑनलाइन जमा किए थे। लेकिन भुगतान के बावजूद उसे सामान नहीं मिला। इसके बाद उसने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इस आधार पर साइबर थाना पूर्वी जिला में 21 अक्टूबर को एफआईआर संख्या 83/2026 के तहत बीएनएस की धारा 112(2)/318(4) में मामला दर्ज किया गया। 10 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराते थे बैंक खाते डीसीपी पूर्वी जिला राजीव कुमार के अनुसार, मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर पवन यादव, एसएचओ साइबर थाना पूर्वी जिला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बैंक खातों, केवाईसी दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच की। जांच में आयुष आर्य के नाम से संचालित एसबीआई खाते सहित एक अन्य बैंक खाते में ठगी से जुड़ी कुल 2,66,437 रुपये की रकम जमा होने का पता चला। पूछताछ में आयुष आर्य ने कथित तौर पर बताया कि उसने
अपने बैंक खाते और अपनी महिला मित्र से जुड़े बैंक खाते की जानकारी अपने चचेरे भाई हितेन कुमार को 10 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराई थी। इन खातों में आने वाली रकम एटीएम से निकालकर कमीशन काटने के बाद हितेन कुमार को सौंप दी जाती थी। वेबसाइट संचालक की तलाश जारी पुलिस ने आयुष से मिली जानकारी के आधार पर हितेन कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हितेन ने कथित तौर पर खुलासा किया कि उसका संपर्क एक अन्य व्यक्ति से था, जो वेबसाइट संचालित कर रहा था। इसी वेबसाइट के जरिए ग्राहकों को हेल्थ सप्लीमेंट और दवाइयां बेचने का झांसा दिया जाता था। पुलिस अब वेबसाइट संचालक और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने आयुष आर्य का एप्पल आईफोन 15 प्रो भी बरामद किया है। मोबाइल की जांच में वेबसाइट का लिंक और दोनों आरोपियों के बीच व्हाट्सऐप बातचीत मिली है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के शिकार लोगों का पता लगाया जा सके। दोनों आरोपी 22 वर्ष के गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेन कुमार (22), निवासी ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली और आयुष आर्य (22), निवासी न्याय खंड-1, इंदिरापुरम, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हितेन 11वीं पास है, जबकि आयुष बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र बताया गया है। पुलिस की आम लोगों से अपील पूर्वी जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन दवाइयां और हेल्थ सप्लीमेंट खरीदते समय वेबसाइट और विक्रेता की प्रमाणिकता की जांच जरूर करें। अनजान वेबसाइटों पर आकर्षक ऑफर देखकर भुगतान न करें और किसी के साथ बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या ओटीपी साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइड पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- झांसी - सेनेटरी पैड में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर अंतःवस्त्रों में रखकर नकल करने का अनोखा मामला सामने आया, 30 अक्टूबर को यूपीएसएसएससी-पीईटी परीक्षा की द्वितीय पाली में नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में प्रयागराज निवासी आकाश पटेल को नकल करते पकड़ा गया झांसी - सेनेटरी पैड में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर अंतःवस्त्रों में रखकर नकल करने का अनोखा मामला सामने आया, 30 अक्टूबर को यूपीएसएसएससी-पीईटी परीक्षा की द्वितीय पाली में नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में प्रयागराज निवासी आकाश पटेल को नकल करते पकड़ा गया आरोप है कि परीक्षार्थी ने सेनेटरी पैड में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपा रखी थी, इनविजिलेटर को संदिग्ध आवाज सुनाई देने पर जांच की गई तो डिवाइस बरामद हुई, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह ने मामले की जानकारी दी1
- अमित शाह ने की योगीजी की तारीफ कहा योगीजी ने बदल दी यूपी की तस्वीर1
- पहले थाने में मारपीट फिर पुलिस अधिकारी को खुली धमकी अब बनाया जा रहा है प्रेशर शाहदरा थाने में पहले वकील साहब ने खुली खुली गुंडागर्दी कर परिवार को पीटा फिर पुलिस अधिकारी को खुली धमकी दी हेड खट्टा कर थाने में प्रेशर बनाया जा रहा है1
- 🚨 अंगद का पैर है यूपी में भाजपा सरकार! अमित शाह बोले – जिसको कोई नहीं हटा सकता! 🚩 🚨 यूपी की राजनीति में अमित शाह का बड़ा बयान! अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को लेकर कहा कि यूपी में भाजपा सरकार अंगद का पैर है, जिसको कोई नहीं हटा सकता। आखिर अमित शाह के इस बयान के क्या मायने हैं? देखिए यह खास वीडियो और जानिए पूरी बात। 📢 वीडियो पसंद आए तो: 👍 Like करें 🔔 SBharatNews को Subscribe करें 📲 Share करें 💬 अपनी राय Comment में जरूर बताएं। SBharatNews – झूठ के खिलाफ...जंग आपका एक Like और Share हमारी आवाज को और मजबूत बनाता है। 🇮🇳 📌 PINNED COMMENT: अमित शाह के इस बयान पर आपकी क्या राय है? क्या आपको लगता है कि यूपी की राजनीति में भाजपा सरकार को लेकर उनका यह दावा चर्चा का विषय बनेगा? अपनी राय सम्मानजनक भाषा में Comment करें। 🚩 10 YouTube Comments: अमित शाह के बयान पर आपकी क्या राय है? यूपी की राजनीति में इस बयान के क्या मायने हैं? अंगद का पैर वाली बात पर आप क्या कहेंगे? क्या यह बयान राजनीतिक चर्चा को नया मोड़ देगा? अपनी राय जरूर बताइए। यूपी की राजनीति हमेशा चर्चा में रहती है। पूरा वीडियो देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दें। राजनीति में बयानबाजी का दौर जारी है। आपको अमित शाह का यह बयान कैसा लगा? SBharatNews को Subscribe करना न भूलें। 🇮🇳 Hashtags: #AmitShah #UttarPradesh #UPPolitics #BJP #BJPGovernment #AmitShahStatement #UPNews #PoliticalNews #HindiNews #BreakingNews #SBharatNews #AjayRajput #YouTubeShorts #Shorts #झूठकेखिलाफजंग1
- बारिश से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर करीब 3 किलो मीटर तक जाम दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया है। यमुनापार की सड़कों पर जलभराव से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और रफ्तार थम गई है। कई रास्तों का हाल बेहाल है।1
- उड़ीसा में भारी बारिश और आंधी तूफान के कारण फंसा हजारों लाखों ट्रक1
- कांठ, मुरादाबाद - 30 अक्टूबर।* उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी *ब्याज माफी योजना-2026* के तहत आज शुक्रवार को वैश्य धर्मशाला, कांठ मेन मार्केट में एक विशेष जागरूकता कैंप का सफल आयोजन किया गया। कांठ, मुरादाबाद - 30 अक्टूबर।* उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी *ब्याज माफी योजना-2026* के तहत आज शुक्रवार को वैश्य धर्मशाला, कांठ मेन मार्केट में एक विशेष जागरूकता कैंप का सफल आयोजन किया गया। दोपहर 2:30 बजे शुरू हुए इस कैंप में राज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचे व्यापारियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। कैंप में *जॉइंट कमिश्नर श्री शैलेन्द्र उपाध्याय, डिप्टी कमिश्नर श्री रंजीत कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर श्री पवन कुमार* सहित राज्यकर अधिकारीगण मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि 16 अक्टूबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक चलने वाली इस योजना में पुराने VAT, व्यापार कर, प्रवेश कर, केंद्रीय बिक्री कर के बकाया पर ब्याज में भारी छूट दी जा रही है। व्यापारियों ने अपने पुराने बकाया से संबंधित सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया। कार्यक्रम के आयोजक *Advocate Md Salman Saifi* ने सभी अधिकारियों और व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए व्यापारी 15 जनवरी 2027 से पहले आवेदन कर सकते हैं। कैंप में कांठ क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।2
- सपा अपने स्टैंड से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है... एक नेता तकरार की वजह बन सकते हैं... सपा सांसद अवधेश प्रसाद को सुनिए... सपा अपने स्टैंड से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है... एक नेता तकरार की वजह बन सकते हैं... सपा सांसद अवधेश प्रसाद को सुनिए...1