Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमित शाह ने की योगीजी की तारीफ कहा योगीजी ने बदल दी यूपी की तस्वीर
RASHTRA SEARCH NEWS
अमित शाह ने की योगीजी की तारीफ कहा योगीजी ने बदल दी यूपी की तस्वीर
More news from दिल्ली and nearby areas
- सपा अपने स्टैंड से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है... एक नेता तकरार की वजह बन सकते हैं... सपा सांसद अवधेश प्रसाद को सुनिए... सपा अपने स्टैंड से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है... एक नेता तकरार की वजह बन सकते हैं... सपा सांसद अवधेश प्रसाद को सुनिए...1
- यूपी रामपुर पुलिस की साइबर सुरक्षा कार्यशाला! रामपुर के थाना भोट क्षेत्र स्थित इम्पैक्ट कॉलेज में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड और सोशल मीडिया सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं मिशन शक्ति फेस-6 के तहत छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। रामपुर, उत्तर प्रदेश #RampurPolice #CyberSecurity #MissionShakti #CyberAwareness #UPPolice #RampurNews #DigitalSafety1
- अमित शाह ने की योगीजी की तारीफ कहा योगीजी ने बदल दी यूपी की तस्वीर1
- पहले थाने में मारपीट फिर पुलिस अधिकारी को खुली धमकी अब बनाया जा रहा है प्रेशर शाहदरा थाने में पहले वकील साहब ने खुली खुली गुंडागर्दी कर परिवार को पीटा फिर पुलिस अधिकारी को खुली धमकी दी हेड खट्टा कर थाने में प्रेशर बनाया जा रहा है1
- दिल्ली- मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन आज राज्यसभा1
- ऑनलाइन दवा और हेल्थ सप्लीमेंट के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार फर्जी वेबसाइट के जरिए पंजाब के लोगों को बनाते थे निशाना, 2.66 लाख रुपये का मनी ट्रेल मिला; 10 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराते थे बैंक खाते नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। दिल्ली पुलिस की पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन हेल्थ सप्लीमेंट और दवाइयां बेचने के नाम पर की जा रही साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी वेबसाइट के जरिए खासतौर पर पंजाब के लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एप्पल आईफोन 15 प्रो बरामद किया है, जिसमें कथित फर्जी वेबसाइट का लिंक और आरोपियों के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट मिली है। जांच में दो बैंक खातों में ठगी से जुड़ी 2,66,437 रुपये की रकम का लेनदेन सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मामले की शुरुआत अमृतसर निवासी धर्मवीर सिंह की शिकायत से हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 27 से 30 सितंबर 2026 के बीच वेबसाइट के माध्यम से हेल्थ सप्लीमेंट और दवाइयां खरीदने के लिए करीब 83,257 रुपये ऑनलाइन जमा किए थे। लेकिन भुगतान के बावजूद उसे सामान नहीं मिला। इसके बाद उसने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इस आधार पर साइबर थाना पूर्वी जिला में 21 अक्टूबर को एफआईआर संख्या 83/2026 के तहत बीएनएस की धारा 112(2)/318(4) में मामला दर्ज किया गया। 10 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराते थे बैंक खाते डीसीपी पूर्वी जिला राजीव कुमार के अनुसार, मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर पवन यादव, एसएचओ साइबर थाना पूर्वी जिला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बैंक खातों, केवाईसी दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच की। जांच में आयुष आर्य के नाम से संचालित एसबीआई खाते सहित एक अन्य बैंक खाते में ठगी से जुड़ी कुल 2,66,437 रुपये की रकम जमा होने का पता चला। पूछताछ में आयुष आर्य ने कथित तौर पर बताया कि उसने अपने बैंक खाते और अपनी महिला मित्र से जुड़े बैंक खाते की जानकारी अपने चचेरे भाई हितेन कुमार को 10 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराई थी। इन खातों में आने वाली रकम एटीएम से निकालकर कमीशन काटने के बाद हितेन कुमार को सौंप दी जाती थी। वेबसाइट संचालक की तलाश जारी पुलिस ने आयुष से मिली जानकारी के आधार पर हितेन कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हितेन ने कथित तौर पर खुलासा किया कि उसका संपर्क एक अन्य व्यक्ति से था, जो वेबसाइट संचालित कर रहा था। इसी वेबसाइट के जरिए ग्राहकों को हेल्थ सप्लीमेंट और दवाइयां बेचने का झांसा दिया जाता था। पुलिस अब वेबसाइट संचालक और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने आयुष आर्य का एप्पल आईफोन 15 प्रो भी बरामद किया है। मोबाइल की जांच में वेबसाइट का लिंक और दोनों आरोपियों के बीच व्हाट्सऐप बातचीत मिली है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के शिकार लोगों का पता लगाया जा सके। दोनों आरोपी 22 वर्ष के गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेन कुमार (22), निवासी ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली और आयुष आर्य (22), निवासी न्याय खंड-1, इंदिरापुरम, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हितेन 11वीं पास है, जबकि आयुष बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र बताया गया है। पुलिस की आम लोगों से अपील पूर्वी जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन दवाइयां और हेल्थ सप्लीमेंट खरीदते समय वेबसाइट और विक्रेता की प्रमाणिकता की जांच जरूर करें। अनजान वेबसाइटों पर आकर्षक ऑफर देखकर भुगतान न करें और किसी के साथ बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या ओटीपी साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइड पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।2
- मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में जुटा फैक्ट्री में लगी आग 4 लोगो की दर्दनाक मौत दो गंभीर रूप से घायल1
- मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्ट्री में लगी आग 4 की मौत दो घायल घायलों का संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है इलाज मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज़-I में मौजूद एक जूता फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बारे में 30/10/2026 को रात करीब 9.30 बजे B-293/294 मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज़-1 में आग लग गई। पुलिस और फायर टेंडर की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई फायर टेंडर टीमों ने आग पर काबू पाने के लिए घंटों काम किया। अब तक कुल 06 लोगों को बचाया गया है जो फैक्ट्री के अंदर बेहोश पाए गए और सभी को तुरंत इलाज के लिए संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल मंगोलपुरी ले जाया गया। 06 लोगों में से 04 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है और बाकी 02 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। आगे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। कानून के मुताबिक सही कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1