*दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पुलिस को दी तहरीर,सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों का लगाया जा रहा पता* *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गनुआपुर निवासी गौरव राजपूत पुत्र दिनेश चंद्र राजपूत की दुकान के बाहर खड़ी उनकी बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात (09 नवंबर 2025) की है। गौरव राजपूत ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक रंग, पंजीकरण संख्या UP76 AV 9139, मॉडल 2025) चोरी कर ली। उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी की,लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने बताया कि उसने चोरी की सूचना तत्काल 112 नंबर पुलिस सेवा पर दी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और थाने जाकर लिखित तहरीर देने की सलाह दी। पीड़ित ने थाना अमृतपुर में तहरीर देकर मोटरसाइकिल चोरी की एफआईआर दर्ज कराने व जांच की मांग की है। थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच हल्का प्रभारी को सौंप दी गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
*दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पुलिस को दी तहरीर,सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों का लगाया जा रहा पता* *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गनुआपुर निवासी गौरव राजपूत पुत्र दिनेश चंद्र राजपूत की दुकान के बाहर खड़ी उनकी बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली
जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात (09 नवंबर 2025) की है। गौरव राजपूत ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक रंग, पंजीकरण संख्या UP76 AV 9139, मॉडल 2025) चोरी कर ली। उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी की,लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने बताया कि उसने चोरी की सूचना तत्काल 112 नंबर पुलिस सेवा पर दी थी। सूचना
पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और थाने जाकर लिखित तहरीर देने की सलाह दी। पीड़ित ने थाना अमृतपुर में तहरीर देकर मोटरसाइकिल चोरी की एफआईआर दर्ज कराने व जांच की मांग की है। थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच हल्का प्रभारी को सौंप दी गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते रहे। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हनुमान जी की विशेष कृपा से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंदिर में मिलने वाले पवित्र जल के सेवन से बीमारियों में भी राहत मिलने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जल ग्रहण करने के लिए भी पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा और कुबेरपुर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।5
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर ब्लास्ट का मामला ब्लास्ट में घायल भैया लाल निवासी थाना मऊदरवाजा नूरपुर की हुई मौत ब्लास्ट में पूर्व विधायक के दोनों पुत्रों सहित 6 लोग हुए थे घायल हालत गंभीर होने पर तत्काल भैयालाल को जिला अस्पताल लोहिया से किया गया था कानपुर रेफर पुलिस ने ब्लास्ट के मामले में विधायक के पुत्रों सहित 6 लोगों पर कराया था मुकदमा दर्ज मृतक भैया लाल को पुलिस ने बनाया था आरोपी पुलिस की निगरानी में सभी आरोपियों का चल रहा इलाज फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरट्टा का था मामला2
- “जब भगवान का दरबार ही सुरक्षित नहीं… तो फिर कौन है महफूज?” बाराबंकी से बड़ी खबर सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बेखौफ चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी। हद तो तब हो गई जब चोर पुजारी की मेहनत की सैलरी भी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटी दान पेटी और खाली पड़ा स्थान देखकर सभी के होश उड़ गए। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग इसे आस्था पर सीधा हमला मान रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची सतरिख थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि जब भगवान का घर ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे तय होगी? पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by CITY NEWS1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी4
- बदायूं में चौंकाने वाला मामला! बदायूं से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुरुष की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में कथित तौर पर ‘बच्चेदानी’ का जिक्र किया गया है 😳 👉 रिपोर्ट देखते ही परिवार और लोग हैरान रह गए 👉 मामला एक निजी अस्पताल से जुड़ा बताया जा रहा है फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह 👉 लापरवाही है या रिपोर्ट में छेड़छाड़ जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। ❓ आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं 👇1
- जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शेरखार मोड़ के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 25 देसी शराब के क्वार्टर नाजायज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रत्नेश पुत्र राम औतार, निवासी ग्राम ऊजरा मऊ थाना राजेपुर, उम्र करीब 30 वर्ष बताया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।3