सतना के पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह का निधन: 80 की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस, नागौद से 3 बार रहे विधायक मध्य भारत न्यूज़ (सतना): सतना जिले के नागौद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह का 80 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर सतना स्थित उनके धवारी आवास पर लाया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के आम नागरिकों ने पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद गणेश सिंह, नागौद विधायक नागेंद्र सिंह, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, विधायक विक्रम सिंह तथा महापौर योगेश ताम्रकार सहित कई वरिष्ठ नेता और नागरिक शामिल रहे। धवारी आवास पर अंतिम दर्शन के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। राजनीतिक सफर और जनसेवा संसदीय सफर: रामप्रताप सिंह 1985 और 1990 में कांग्रेस के टिकट पर नागौद विधानसभा से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1998 के चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जल संकट के लिए प्रयास: उन्होंने सतना जिले में नर्मदा नदी का पानी लाने के लिए दीर्घकालिक संघर्ष किया। समर्थकों के अनुसार, सतना तक नर्मदा जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना से जुड़े 'स्लिमाबाद टनल' के निर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका रही।
सतना के पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह का निधन: 80 की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस, नागौद से 3 बार रहे विधायक मध्य भारत न्यूज़ (सतना): सतना जिले के नागौद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह का 80 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर सतना स्थित उनके धवारी आवास पर लाया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के आम नागरिकों ने पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद गणेश सिंह, नागौद विधायक नागेंद्र सिंह, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, विधायक विक्रम सिंह तथा महापौर योगेश ताम्रकार सहित कई वरिष्ठ नेता और नागरिक शामिल रहे। धवारी आवास पर अंतिम दर्शन के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। राजनीतिक सफर और जनसेवा संसदीय सफर: रामप्रताप सिंह 1985 और 1990 में कांग्रेस के टिकट पर नागौद विधानसभा से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1998 के चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जल संकट के लिए प्रयास: उन्होंने सतना जिले में नर्मदा नदी का पानी लाने के लिए दीर्घकालिक संघर्ष किया। समर्थकों के अनुसार, सतना तक नर्मदा जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना से जुड़े 'स्लिमाबाद टनल' के निर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका रही।
- उंचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली: बिजली जाने पर अंधेरे में अस्पताल, ड्यूटी से गायब डॉक्टर, कचरे के ढेर और अवैध पार्किंग *उंचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली: बिजली जाने पर अंधेरे में अस्पताल, ड्यूटी से गायब डॉक्टर, कचरे के ढेर और अवैध पार्किंग* नमस्कार! मैं शुभम कुशवाहा, 'उंचेहरा न्यूज़' से। सतना जिले के उंचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल है। अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही और लचर रवैये के कारण यहां इलाज कराने आ रहे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की कई गंभीर कमियां उजागर हुई हैं। *लाइट जाने के बाद इन्वर्टर ठप – केवल शो-पीस बना इन्वर्टर* अस्पताल में बिजली जाते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है। अस्पताल प्रशासन द्वारा रखा गया इन्वर्टर महज नाम मात्र का शो-पीस बना हुआ है, जो लाइट जाने पर बिल्कुल काम नहीं करता। रात में और आपातकालीन समय में मरीज और उनके तीमारदार अंधेरे व भीषण गर्मी में तड़पने को मजबूर हैं। *ड्यूटी से गायब डॉक्टर* अस्पताल में ऑन-ड्यूटी 3 से 4 डॉक्टरों की तैनाती के बावजूद ओपीडी कक्ष में केवल एक ही डॉक्टर उपस्थित मिले। खाली कुर्सियां देखकर जब पूछताछ की गई, तो पता चला कि बाकी डॉक्टर ड्यूटी छोड़कर 'चाय पीने' गए हैं। ओपीडी के बाहर लंबी कतारों में खड़े मरीज और परिजन डॉक्टर के इंतजार में परेशान होते रहे। *गैर-अनुभवी और बाहरी लोगों से काम करवाने का आरोप* अस्पताल परिसर और डॉक्टर के कमरे में बाहरी व्यक्तियों से मरीजों का बीपी चेक कराने और इंजेक्शन लगवाने जैसी गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस प्रकार की व्यवस्था से मरीजों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। *सफाई व्यवस्था में भारी लापरवाही* अस्पताल परिसर में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। डस्टबिन कचरे से ओवरफ्लो हो रहे हैं और मेडिकल वेस्ट खुले में फैला हुआ है। वार्डों और दीवारों पर गंदगी के धब्बे साफ देखे जा सकते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। *अवैध पार्किंग और एम्बुलेंस का रास्ता बाधित* अस्पताल के अंदर पार्किंग की कोई सुचारू व्यवस्था नहीं है। परिसर के अंदर 15-15 दिनों से बाहरी और अज्ञात गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी की जा रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां अवैध पार्किंग वसूली की भी चर्चाएं हैं। परिसर में बेतरतीब गाड़ियों के खड़े रहने से जननी एक्सप्रेस और 108 एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन गाड़ियों के आवागमन में भारी रुकावट आती है। *[प्रशासनिक रुख]* इस पूरी अव्यवस्था की शिकायत बीएमओ (BMO) अधिकारी से की गई है। उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए 1 सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या ठोस कार्रवाई करता है। उंचेहरा से शुभम कुशवाहा की रिपोर्ट, उंचेहरा न्यूज़। #UnchehraNews #SatnaNews #MPHealthDepartment #UnchehraHospital #PowerCrisis #HealthSystemExposed #ShubhamKushwaha #MadhyaPradeshNews #CMHelpdeskMP #HospitalNegligence1
- आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों को wind mill बनाना सिखाया-- pradeep sir pradeep sir ने छात्रों को wind mill बनाकर उसके उपयोग बताये1
- 🕉️ अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र | भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏 अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ युवा नेता एवं बसपा वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह ‘जीतू भैया’ ग्राम पंचायत देउरी कला के ग्राम रझौड़ी निवासी श्री उमाकांत पटेल जी के पिता स्वर्गीय श्री राम कृपाल पटेल जी के निधन उपरांत आयोजित तेरहवीं समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें। ॐ शांति 🙏🕉️ #अमरपाटन #श्रद्धांजलि #तेरहवीं_समारोह #OmShanti 🕉️ अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र | भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏 अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ युवा नेता एवं बसपा वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह ‘जीतू भैया’ ग्राम पंचायत देउरी कला के ग्राम रझौड़ी निवासी श्री उमाकांत पटेल जी के पिता स्वर्गीय श्री राम कृपाल पटेल जी के निधन उपरांत आयोजित तेरहवीं समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें। ॐ शांति 🙏🕉️ #अमरपाटन #श्रद्धांजलि #तेरहवीं_समारोह #OmShanti1
- जिला अस्पताल सतना से बच्ची को चुराएं जाने की बारदात पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले गए जिला अस्पताल सतना से बच्ची को चुराएं जाने की बारदात पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले गए1
- संध्या आरती। मैहर मां शारदा मैहर वाली की संध्या काल आरती संध्या आरती।1
- *बाढ़सागर डैम मे 5 KM तैरकर बांधवगढ़ से मैहर जिले मे आए जंगली हाथी 22 दिन बाद आखिरकार वापस पानी मे तैरकर चला बंधवगढ़ जंगल की ओर, वीडिओ आया सामने* मैहर बाढ़सागर डैम मे 5 KM तैरकर बांधवगढ़ से मैहर जिले मे आए जंगली हाथी 22 दिन बाद आखिरकार वापस पानी मे तैरकर चला बंधवगढ़ जंगल की ओर, वीडिओ आया सामने।1
- रीवा/सीधी, छुहिया घाटी में फिल्मी वारदात। ओडिशा पुलिस की कस्टडी से "रीवा के कुख्यात तस्कर" को छुड़ा ले गए बदमाश। छुहिया घाटी में फिल्मी वारदात। ओडिशा पुलिस की कस्टडी से "रीवा के कुख्यात तस्कर" को छुड़ा ले गए बदमाश। उड़ीसा से रीवा पेशी मे ला रही थी पुलिस, बदमाशों ने तीन वाहनों मे घेरा, मिर्ची और स्प्रे झोंका, फायरिंग की भी सूचना। रीवा, सीधी में हाई अलर्ट।आईजी-डीआईजी मौके पर, पुलिस टीमे सक्रिय। पचास हजार का इनामी तस्कर आदित्य मिश्रा हुआ फरार। जानकारी के अनुसार हथियारबंद बदमाशों ने ओडिशा पुलिस के वाहन को घेरकर चारों टायरों में गोली मारी, जिसके बाद वाहन रुक गया। इसके बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर और स्प्रे का इस्तेमाल किया तथा हवा में फायरिंग करते हुए 15 टन गांजा मामले के आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया। वारदात के बाद आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए। लगातार पुलिस छुहिया घाटी के जंगलों में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही।1
- नागौद के पूर्व विधायक श्री रामप्रताप जी को अंतिम विदाई सतना। नागौद के पूर्व विधायक श्री रामप्रताप जी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन के लिए सतना के धवारी स्थित निवास पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके निवास पहुंचे। इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति। 🙏🕯️ #Nagod #Satna #रामप्रताप #अंतिम_विदाई #श्रद्धांजलि #ॐ_शांति नागौद के पूर्व विधायक श्री रामप्रताप जी को अंतिम विदाई सतना। नागौद के पूर्व विधायक श्री रामप्रताप जी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन के लिए सतना के धवारी स्थित निवास पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके निवास पहुंचे। इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति। 🙏🕯️ #Nagod #Satna #रामप्रताप #अंतिम_विदाई #श्रद्धांजलि #ॐ_शांति1
- फसल गिरदावरी करने गए युवक की सर्वदंत से मौत। सरकार कुंभकर्ण की नीद से कब जागेगी। सरकार को जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करना चाहिए आए दिन लोकल युवा सर्वेयरों को सर्वदंत से मौत का सामना करना पड़ रहा है।1