Shuru
Apke Nagar Ki App…
आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों को wind mill बनाना सिखाया-- pradeep sir pradeep sir ने छात्रों को wind mill बनाकर उसके उपयोग बताये
Pradeep sir
आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों को wind mill बनाना सिखाया-- pradeep sir pradeep sir ने छात्रों को wind mill बनाकर उसके उपयोग बताये
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सतना उपचुनाव बबाल: एजेंट का आरोप- 'बाहरी लोग करा रहे जबरन वोटिंग, अधिकारी बेखबर' सतना उपचुनाव बबाल: एजेंट का आरोप- 'बाहरी लोग करा रहे जबरन वोटिंग, अधिकारी बेखबर' सतना जिले के पगार ग्राम पंचायत में जारी उपचुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। वार्ड क्रमांक 8 से 16 के पोलिंग बूथ एजेंट नीरज पाठक ने प्रशासन और निष्पक्ष मतदान व्यवस्था पर धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। *क्या है पूरा मामला* बूथ एजेंट नीरज पाठक के अनुसार, मतदान केंद्र के आसपास बाहरी असामाजिक तत्वों द्वारा मतदाताओं को गुमराह किया जा रहा है। आरोप है कि लोगों को जबरन पकड़कर और अंदर तक ले जाकर विशेष पक्ष में मतदान कराने का दबाव बनाया जा रहा है। *प्रशासन की ढिलाई पर नाराजगी* एजेंट का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बार-बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत के बावजूद ज़िम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। #UnchehraNews #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #Election2026 #PagarPanchayat #PanchayatElection #VotingIrregularities #BypassVoting #GroundReporting #SatnaPolice #MPElection1
- उचेहरा तहसील ग्राम जिगनाहट नदी पर ट्रक ड्राइवर की गलती और नदी में ले आया ट्रक इस तरह की गलती ट्रक मोटर मालिक को भारी पड़ गया1
- समांतर श्रेणि (A.P) एक शानदार ट्रिक से class 10th , pradeep sir आज की क्लासेस में प्रदीप सर ने समांतर श्रेणि को example देकर समझाया1
- खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला नागौद के चमरौला वार्ड क्रमांक 15 में एक निजी मकान से कथित रूप से शराब की बिक्री किए जाने के आरोप सामने आए हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि रवि चौधरी नामक व्यक्ति के घर से नागौद शराब ठेके से जुड़ा शराब कारोबार संचालित कर रहा है। स्थानीय नागरिकों का दावा है कि शराब ठेके के मैनेजर हरिंदर सिंह की कथित भूमिका से बड़ी मात्रा में शराब उपलब्ध कराई जा रही है।1
- *सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी* *आचार्य विद्यासागर योजना से श्री मुकेश पटेल ने शुरू किया डेयरी व्यवसाय, बने आत्मनिर्भर* *पांच भैंसों के पालन से 10 माह में 12,000 लीटर दूध का उत्पादन, खर्च निकालकर करीब ₹3.20 लाख की शुद्ध बचत* मैहर, 29 सितंबर आचार्य विद्यासागर योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, इस योजना का लाभ उठाकर मैहर जिले के इटमा निवासी श्री मुकेश पटेल ने डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। रोजगार की तलाश से लेकर डेयरी स्थापना तक श्री मुकेश पटेल के पास पहले कोई निश्चित रोजगार नहीं था और वे आजीविका की तलाश में थे। इसी दौरान उन्हें आचार्य विद्यासागर योजना की जानकारी मिली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया और प्रक्रिया पूरी कर योजना के अंतर्गत ₹4.25 लाख की वित्तीय सहायता प्राप्त की। इस राशि से उन्होंने पांच उन्नत नस्ल की भैंसें खरीदीं और अपने डेयरी व्यवसाय का श्रीगणेश किया। उत्पादन और शानदार मुनाफा पिछले लगभग 10 महीनों से वे सफलतापूर्वक पशुपालन और दुग्ध उत्पादन का कार्य कर रहे हैं। इस अवधि में उनके यहाँ लगभग 12,000 लीटर दूध का कुल उत्पादन हुआ है। उत्पादित दूध की बिक्री से उन्हें लगभग ₹4.25 लाख की आय प्राप्त हुई। चारा, दाना, चिकित्सा एवं अन्य सभी आवश्यक खर्चों को काटने के बाद भी उनके पास लगभग ₹3.20 लाख की ठोस बचत हुई है। आत्मनिर्भरता की राह पर परिवार डेयरी व्यवसाय से प्राप्त आय को न केवल बैंक में सुरक्षित रखा जा रहा है, बल्कि इस व्यवसाय के और अधिक विस्तार में भी इसका उपयोग किया जा रहा है। आज श्री मुकेश पटेल का पूरा परिवार इस स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रहा है। श्री मुकेश पटेल ने इस कल्याणकारी योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री जी एवं शासन-प्रशासन के प्रति अपनी ओर से गहरा आभार व्यक्त किया है। *सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी* *आचार्य विद्यासागर योजना से श्री मुकेश पटेल ने शुरू किया डेयरी व्यवसाय, बने आत्मनिर्भर* *पांच भैंसों के पालन से 10 माह में 12,000 लीटर दूध का उत्पादन, खर्च निकालकर करीब ₹3.20 लाख की शुद्ध बचत* मैहर, 29 सितंबर आचार्य विद्यासागर योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, इस योजना का लाभ उठाकर मैहर जिले के इटमा निवासी श्री मुकेश पटेल ने डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। रोजगार की तलाश से लेकर डेयरी स्थापना तक श्री मुकेश पटेल के पास पहले कोई निश्चित रोजगार नहीं था और वे आजीविका की तलाश में थे। इसी दौरान उन्हें आचार्य विद्यासागर योजना की जानकारी मिली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया और प्रक्रिया पूरी कर योजना के अंतर्गत ₹4.25 लाख की वित्तीय सहायता प्राप्त की। इस राशि से उन्होंने पांच उन्नत नस्ल की भैंसें खरीदीं और अपने डेयरी व्यवसाय का श्रीगणेश किया। उत्पादन और शानदार मुनाफा पिछले लगभग 10 महीनों से वे सफलतापूर्वक पशुपालन और दुग्ध उत्पादन का कार्य कर रहे हैं। इस अवधि में उनके यहाँ लगभग 12,000 लीटर दूध का कुल उत्पादन हुआ है। उत्पादित दूध की बिक्री से उन्हें लगभग ₹4.25 लाख की आय प्राप्त हुई। चारा, दाना, चिकित्सा एवं अन्य सभी आवश्यक खर्चों को काटने के बाद भी उनके पास लगभग ₹3.20 लाख की ठोस बचत हुई है। आत्मनिर्भरता की राह पर परिवार डेयरी व्यवसाय से प्राप्त आय को न केवल बैंक में सुरक्षित रखा जा रहा है, बल्कि इस व्यवसाय के और अधिक विस्तार में भी इसका उपयोग किया जा रहा है। आज श्री मुकेश पटेल का पूरा परिवार इस स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रहा है। श्री मुकेश पटेल ने इस कल्याणकारी योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री जी एवं शासन-प्रशासन के प्रति अपनी ओर से गहरा आभार व्यक्त किया है।1
- सतना के पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह का निधन: 80 की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस, नागौद से 3 बार रहे विधायक मध्य भारत न्यूज़ (सतना): सतना जिले के नागौद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह का 80 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर सतना स्थित उनके धवारी आवास पर लाया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के आम नागरिकों ने पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद गणेश सिंह, नागौद विधायक नागेंद्र सिंह, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, विधायक विक्रम सिंह तथा महापौर योगेश ताम्रकार सहित कई वरिष्ठ नेता और नागरिक शामिल रहे। धवारी आवास पर अंतिम दर्शन के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। राजनीतिक सफर और जनसेवा संसदीय सफर: रामप्रताप सिंह 1985 और 1990 में कांग्रेस के टिकट पर नागौद विधानसभा से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1998 के चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जल संकट के लिए प्रयास: उन्होंने सतना जिले में नर्मदा नदी का पानी लाने के लिए दीर्घकालिक संघर्ष किया। समर्थकों के अनुसार, सतना तक नर्मदा जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना से जुड़े 'स्लिमाबाद टनल' के निर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका रही।1
- *वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ: भोपाल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन।* *जीतू पटवारी के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव, मैहर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता।* मैहर, 28 सितंबर - मतदाता अधिकारों, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को भोपाल में “वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। मैहर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी भोपाल में आयोजित इस प्रदेशव्यापी आंदोलन में मैहर जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला कांग्रेस कमेटी मैहर के अध्यक्ष श्री धर्मेश घई ‘रोमी’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजधानी पहुंचकर आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। वहीं मैहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री रमेश प्रजापति ‘मुन्ना भैया’ ने भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में शामिल होकर संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का परिचय दिया। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा को लेकर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाता सूची की शुचिता को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान आवश्यक है। इसी मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर अपना विरोध दर्ज कराया। भोपाल में हुए प्रदर्शन में मैहर कांग्रेस की सक्रिय और बड़ी भागीदारी चर्चा का विषय रही। जिला एवं ब्लॉक संगठन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने प्रदेश नेतृत्व के सामने मैहर कांग्रेस की संगठनात्मक सक्रियता भी प्रदर्शित की।2
- उंचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली: बिजली जाने पर अंधेरे में अस्पताल, ड्यूटी से गायब डॉक्टर, कचरे के ढेर और अवैध पार्किंग *उंचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली: बिजली जाने पर अंधेरे में अस्पताल, ड्यूटी से गायब डॉक्टर, कचरे के ढेर और अवैध पार्किंग* नमस्कार! मैं शुभम कुशवाहा, 'उंचेहरा न्यूज़' से। सतना जिले के उंचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल है। अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही और लचर रवैये के कारण यहां इलाज कराने आ रहे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की कई गंभीर कमियां उजागर हुई हैं। *लाइट जाने के बाद इन्वर्टर ठप – केवल शो-पीस बना इन्वर्टर* अस्पताल में बिजली जाते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है। अस्पताल प्रशासन द्वारा रखा गया इन्वर्टर महज नाम मात्र का शो-पीस बना हुआ है, जो लाइट जाने पर बिल्कुल काम नहीं करता। रात में और आपातकालीन समय में मरीज और उनके तीमारदार अंधेरे व भीषण गर्मी में तड़पने को मजबूर हैं। *ड्यूटी से गायब डॉक्टर* अस्पताल में ऑन-ड्यूटी 3 से 4 डॉक्टरों की तैनाती के बावजूद ओपीडी कक्ष में केवल एक ही डॉक्टर उपस्थित मिले। खाली कुर्सियां देखकर जब पूछताछ की गई, तो पता चला कि बाकी डॉक्टर ड्यूटी छोड़कर 'चाय पीने' गए हैं। ओपीडी के बाहर लंबी कतारों में खड़े मरीज और परिजन डॉक्टर के इंतजार में परेशान होते रहे। *गैर-अनुभवी और बाहरी लोगों से काम करवाने का आरोप* अस्पताल परिसर और डॉक्टर के कमरे में बाहरी व्यक्तियों से मरीजों का बीपी चेक कराने और इंजेक्शन लगवाने जैसी गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस प्रकार की व्यवस्था से मरीजों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। *सफाई व्यवस्था में भारी लापरवाही* अस्पताल परिसर में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। डस्टबिन कचरे से ओवरफ्लो हो रहे हैं और मेडिकल वेस्ट खुले में फैला हुआ है। वार्डों और दीवारों पर गंदगी के धब्बे साफ देखे जा सकते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। *अवैध पार्किंग और एम्बुलेंस का रास्ता बाधित* अस्पताल के अंदर पार्किंग की कोई सुचारू व्यवस्था नहीं है। परिसर के अंदर 15-15 दिनों से बाहरी और अज्ञात गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी की जा रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां अवैध पार्किंग वसूली की भी चर्चाएं हैं। परिसर में बेतरतीब गाड़ियों के खड़े रहने से जननी एक्सप्रेस और 108 एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन गाड़ियों के आवागमन में भारी रुकावट आती है। *[प्रशासनिक रुख]* इस पूरी अव्यवस्था की शिकायत बीएमओ (BMO) अधिकारी से की गई है। उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए 1 सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या ठोस कार्रवाई करता है। उंचेहरा से शुभम कुशवाहा की रिपोर्ट, उंचेहरा न्यूज़। #UnchehraNews #SatnaNews #MPHealthDepartment #UnchehraHospital #PowerCrisis #HealthSystemExposed #ShubhamKushwaha #MadhyaPradeshNews #CMHelpdeskMP #HospitalNegligence1