धार में पिकअप से 263 पेटी अवैध बीयर जब्तः 14 लाख का माल जब्त, पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार धार में पिकअप से 263 पेटी अवैध बीयर जब्तः 14 लाख का माल जब्त, पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 263 पेटी बीयर जब्त की है। जब्त बीयर और वाहन की कुल कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर की ओर से एक पिकअप वाहन में अवैध बीयर की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ज्योति पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगा नगर गेरू मगरी वेयरहाउस के पीछे घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पिकअप वाहन MP 11G 5852 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से माउंट और किंगफिशर कंपनी की कुल 263 पेटी बीयर बरामद हुई।7 लाख की है है बीयर पुलिस के अनुसार जब्त बीयर की कीमत करीब 7 लाख रुपए और पिकअप वाहन की कीमत भी लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त माल की कीमत लगभग 14 लाख रुपए है। थाना प्रभारी ज्योति पटेल ने बताया कि अवैध शराब परिवहन की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा गया और उसमें रखी बीयर जब्त की गई। बीयर कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
धार में पिकअप से 263 पेटी अवैध बीयर जब्तः 14 लाख का माल जब्त, पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार धार में पिकअप से 263 पेटी अवैध बीयर जब्तः 14 लाख का माल जब्त, पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 263 पेटी बीयर जब्त की है। जब्त बीयर और वाहन की कुल कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर की ओर से एक पिकअप वाहन में अवैध बीयर की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ज्योति पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगा नगर गेरू मगरी वेयरहाउस के पीछे घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध पिकअप
वाहन को रोकने का प्रयास किया, चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पिकअप वाहन MP 11G 5852 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से माउंट और किंगफिशर कंपनी की कुल 263 पेटी बीयर बरामद हुई।7 लाख की है है बीयर पुलिस के अनुसार जब्त बीयर की कीमत करीब 7 लाख रुपए और पिकअप वाहन की कीमत भी लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त माल की कीमत लगभग 14 लाख रुपए है। थाना प्रभारी ज्योति पटेल ने बताया कि अवैध शराब परिवहन की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा गया और उसमें रखी बीयर जब्त की गई। बीयर कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
- एनओसी नहीं मिली तो बैंक में ढोल बजाकर नाचा किसानः धार में 13 लाख का केसीसी कर्ज चुकाया, डेढ़ महीने बाद भी नहीं मिली थी एनओसी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिले के चंदवाडा गांव के किसान विजय पाटीदार ने बैंक की कार्यप्रणाली से परेशान होकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। किसान अपने परिवार के साथ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पहुंचे और बैंक के अंदर ढोल बजाकर डांस किया। इस अनोखे विरोध से बैंक कर्मचारी और अधिकारी भी हैरान रह गए। किसान विजय पाटीदार का कहना है कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत लिया गया करीब 13 लाख रुपए का ऋण डेढ़ महीने पहले ही चुका दिया था। इसके बावजूद बैंक की ओर से उन्हें अब तक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं किया गया है। पाटीदार के अनुसार वह पिछले डेढ़ महीने से लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे थे। हर बार बैंक कर्मचारी अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें टाल देते थे, जिससे वे काफी परेशान हो चुके थे।ढोल की थाप पर किया विरोध बैंक अधिकारियों की टालमटोल से परेशान होकर किसान ढोल लेकर बैंक पहुंच गए। उन्होंने बैंक के अंदर ही ढोल की थाप पर परिवार के साथ डांस करते हुए विरोध जताया। इस दौरान बैंक में मौजूद ग्राहक और कर्मचारी यह नजारा देखकर हैरान रह गए। काफी देर तक चले इस विरोध के बाद बैंक मैनेजर ने किसान विजय पाटीदार से बातचीत की। उन्होंने किसान को समझाते हुए आश्वासन दिया कि शाम तक उन्हें एनओसी दे दी जाएगी। इसके बाद किसान शांत हुए और बैंक से बाहर चले गए। किसान विजय पाटीदार ने कहा कि यदि शाम तक उन्हें एनओसी नहीं मिलती है तो वे बैंक के बाहर धरने पर बैठकर आंदोलन करेंगे। बैंक मैनेजर और किसान विजय पाटीदार के साथ पहुंचे उनके परिवारजनों के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही। इस दौरान परिजनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले ही खराब फसल के कारण किसान आर्थिक परेशानी झेल रहा है और अब एनओसी के लिए उसे रोज बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं किसान विजय पाटीदार भी लगातार मैनेजर से कहते रहे कि उन्हें एनओसी तुरंत दी जाए, क्योंकि बार-बार बैंक आकर परेशान होना पड़ रहा है। बहस के दौरान बैंक में कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल भी बना रहा। इस दौरान बैंक मैनेजर यह कहते हुए सुनाई दिए कि यह केसीसी (कृषिऋण) से जुड़ा मामला है और एनओसी जारी करने का विभाग अलग होता है, इसलिए प्रक्रिया में समय लग रहा है। उनका कहना था कि एनओसी से संबंधित काम दूसरे विभाग के माध्यम से होता है, इसलिए थोड़ी देरी हो रही है।3
- मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। Iran और Israel के बीच जारी संघर्ष अब और खतरनाक मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। खबर विस्तार: रविवार तड़के Tel Aviv के आसमान में उस समय हड़कंप मच गया जब ईरान की ओर से मिसाइलों की भारी बारिश की गई। इन मिसाइलों को रोकने के लिए इज़राइल की एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत सक्रिय हो गई और कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। आसमान में हुए इन इंटरसेप्शन के कारण तेल अवीव का रात का आसमान चमक उठा, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं और Magen David Adom के अनुसार, कई लोग बम शेल्टर की ओर भागे और कुछ लोगों को कांच के टुकड़ों से हल्की चोटें भी आईं। बड़ी बात: युद्ध अब अपने तीसरे सप्ताह में पहुंच चुका है और Tehran ने साफ कर दिया है कि फिलहाल युद्धविराम की कोई संभावना नहीं है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि जब तक अमेरिका और इज़राइल की हवाई कार्रवाई पूरी तरह बंद नहीं होती, तब तक हमले और तेज किए जाएंगे। समापन: ऐसे में दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव पूरे मध्य-पूर्व के लिए बड़ी चिंता बन गया है और यह संघर्ष कब खत्म होगा, फिलहाल कहना मुश्किल है।1
- Post by Aarti Raikwar1
- हाफ़िज़ और ईमामो के नज़राने बढ़ाये गए मस्जिदों मे खाती वाला टैंक इंदौर इंदौर के खाती वाला टैंक की मोरी वाले बाबा की मस्जिद में हाफिज इमाम मस्जिद की देखभाल करने वालों का सफा बांदा कर गुलपोशी कर इस्तक़बाल किया गया इमाम को 81 000 -00 हजार इमाम साहब को 71000-00 और मोज्जीन को 41000 -00 रुपए नजराना दिया गया यह जानकारी इस्माइल खान सदर ने दीं हर नमाजी को तब्बरुख के पैकेट भी बांटे गए1
- उंचेहरा - जनपद के ग्राम पंचायत जिगनहट बस्ती में नाली का हो रहा घटिया निर्माण। सूत्रों की माने तो ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर सरपंच पुत्र ने दी धमकी।1
- उत्तरप्रदेश अलीगढ़ में पति ने पत्नी को अपने प्रेमी के साथ होटल में रंगरलियां मनाते रंगे हाथों पकड़ा, साथ ही पुलिस को बुला कर मामला दर्ज करवाया, 3 साल पहले हुआ था प्रेमविवाह बाद में यह रिश्ता कोर्ट तक जा पहुंचा और तलाक की नौबत आ गई और पति ने आरोप लगाए हैं की पत्नी उसे आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है, ऐसे में पत्नी को अपने प्रेमी के साथ पकड़े जाना इस मामले को और संघीन बनाता जा रहा है, इस युग में प्रेम विवाह के बाद भी ऐसी स्थिति समाज के लिए दयनीय है, आपको क्या लगता है अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं 👇1
- मांडू राम मंदिर में राम जन्मोत्सव की तैयारी: 27 मार्च को होगा 5 मिनट का सूर्य तिलक, श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/ मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर में राम जन्मोत्सव (रामनवमी) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन 27 मार्च को होगा। मंदिर परिसर में रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और भव्य लाइट डेकोरेशन का कार्य प्रगति पर है। रामनवमी के अवसर पर नौ दिनों तक रामायण /रामचरितमानस का नवाह्न पारायण पाठ, विशेष अनुष्ठान और यज्ञ आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे भगवान राम का 5 मिनट का सूर्य तिलक किया जाएगा, जिसके लिए तकनीकी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना महोत्सव के दौरान भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचन जैसे कार्यक्रम भी होंगे। मंदिर प्रशासन लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर रहा है। रामनवमी पर चतुर्भुज श्री राम मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर और पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारियां की हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक संख्या में भक्तों के आने का अनुमान है।नगर परिषद ने साफ-सफाई और सुविधाओं की तैयारी तेज नगर परिषद भी रामनवमी की तैयारियों में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों, घाटों और मंदिरों के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह छाया, पेयजल, अस्थायी शौचालय, मेडिकल कैंप और सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यातायात और सुरक्षा के लिए विशेष योजना यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग बनाए जाएंगे। साथ ही, सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार निगरानी रखेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। राम जन्मोत्सव के अवसर पर मांडू की सड़कों और मंदिरों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया जाएगा। पूरे शहर में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा. देश और प्रदेश के साथ इंदौर संभाग के विभिन्न जिलो से आने वाले श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन कर इस पावन अवसर का हिस्सा बनेंगे।प्रशासन का कहना है कि रामभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। 27 मार्च को चतुर्भुज राम नगरी मांडू एक बार फिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर नजर आएगी, जहां भक्ति, श्रद्धा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। राम जन्मोत्सव की प्रमुख तैयारियां- भव्य श्रृंगारः मंदिरों को फूलों, रोशनी और झालरों से सजाया जा रहा है। पालकी यात्रा: कई शहरों में रामजी की भव्य शोभायात्रा और पालकी यात्रा निकाली जा रही है। विशेष पूजाः रामलला के जन्म के उपलक्ष्य में दोपहर 12 बजे विशेष पूजा, महाआरती और हवन आयोजित किए जाएंगे। रामायण पाठ व कीर्तनः रामनवमी से पहले ही रामचरितमानस या वाल्मीकि रामायण का 9 दिवसीय पाठ और अखंड कीर्तन शुरू हो होने वाला 19 मार्च से। सूर्य तिलकः मांडू के चतुर्भुज श्री राम मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान राम के मस्तक पर सूर्य की किरणों से अभिषेक (सूर्य तिलक) के लिए दर्पण और लेंस की तकनीकी व्यवस्था की गईं है। प्रसादी वितरणः भक्तों के लिए विशेष प्रसादी वितरण और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों के लिए इंतजामः लाखों श्रद्धालुओं के आगमन कोदेखते हुए टेंट, पेयजल, अस्थायी शौचालय, और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। शोभायात्रा और झांकियां: मांडू नगर और नालछा आदि कई स्थानों पर राम दरबार की झांकियां और शोभायात्रा निकाली जाऐगी। महंत बोले-रामनवमी पर सूर्य की किरणों से होगा तिलक महंत नरसिंह दास ने कहा कि रामनवमी केवल त्योहार नहीं, बल्कि भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का अवसर है। उन्होंने बताया कि इस दिन सूर्य की किरणें पांच मिनट तक भगवान के ललाट पर तिलक करेंगी और सवा लाख राम मंत्रों का जप किया जाएगा। जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर पर लाइव दिखाया जाएगा, जिसे देखने हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे।4
- सतना,नगर निगम के बगल में स्थित कलकत्ता फ्लावर के गोदाम में लगी आग।1
- इंदौर में श्री राम कथा से विश्व शांति और नशा मुक्ति का संदेश यह होगी कथा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित होगी कथा श्री राम कथा महोत्सव का किया जा रहा है आयोजन 23 मार्च सोमवार से 2 अप्रैल तक आयोजित होगी कथा प्रतिदिन 3:00 बजे से 6:00 तक आयोजित होगी कथा पश्चिम क्षेत्र के हजूर गंज में स्थित है मंदिर एंकर इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में स्थित अति प्राचीन श्री सिद्ध हनुमान जी महाराज हजरतगंज मंदिर में 10 दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व शांति और युवाओं को नशा मुक्त कर आध्यात्मिक और सनातन संस्कृति से जोड़ने का रखा गया है जिसमें प्रतिदिन युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई जाएगी। वियो दरअसल विश्व के कई देशों में आपसी युद्ध चल रहा है साथ ही भारत की बात करें भारत पूरे पुरुषार्थ के साथ विश्व आर्थिक संकट मूवी काफी बेहतर रूप से खड़ा हुआ है और इसी के तहत इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में स्थित अति प्राचीन श्री सिद्ध हनुमान जी महाराज के मंदिर परिसर में 23 मार्च सोमवार से 2 अप्रैल 2026 गुरुवार तक श्री राम कथा का महोत्सव आयोजित किया जा रहा है इसको लेकर प्रख्यात तथा वाचक श्री आचार्य शैलेंद्र तिवारी के द्वारा बताया गया कि यह आयोजन श्री सिद्ध हनुमान जी और साधु संतों के आशीर्वाद से किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य देश में शांति और भारत की युवाओं में सनातन संस्कृति की जागृति के साथ नशे से दूर रहने का रहा गया है जिसमें प्रतिदिन युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। बाइट आचार्य श्री शैलेंद्र तिवारी कथावाचक, इंदौर बाइट सुमित अवस्थी आयोजन इंदौर1