ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन: मॉडिफाइड साइलेंसर और काली फिल्म पर चला अभियान, 6 वाहनों पर कार्रवाई #महोबा: पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मॉडिफाइड साइलेंसर और अवैध काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 4 बुलेट मोटरसाइकिलों से तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाए गए, जबकि 2 चारपहिया वाहनों से अवैध काली फिल्म उतरवाई गई। सभी वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मॉडिफाइड साइलेंसर और अवैध काली फिल्म का उपयोग प्रतिबंधित है तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। महोबा पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। #mahobainsight #ikvnews

- आज जनपद चित्रकूट में सभी विक्रेता द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी महोदय जी को ज्ञापन दे कर हड़ताल व राशन वितरण बंद करने का ऐलान किया गया1
- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुबई से फोन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह 'गुड्डू भैया' से चर्चा की और 9 अगस्त को निकलने वाली कांवड़ यात्रा के लिए अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। यह यात्रा पिछले 11 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही है news 11 reporter Dharmendra bundela1
- प्रशांत किशोर का बड़ा कमबैक! | दतिया में BJP को झटका, बांकीपुर में PK की ऐतिहासिक जीत | By Election Results प्रशांत किशोर का बड़ा कमबैक! | दतिया में BJP को झटका, बांकीपुर में PK की ऐतिहासिक जीत | By Election Results1
- क्या महापुरुषों का सम्मान केवल भाषण तक सीमित? है खेत सिंह खंगार की खंडित प्रतिमा ने व्यवस्था से पूछा असहज सवाल? बांदा। पत्थर की प्रतिमा टूटने से अधिक पीड़ादायक तब होता है, जब उसके साथ जुड़ी एक पूरी पीढ़ी की स्मृतियां और स्वाभिमान भी उपेक्षा की धूल में दबे दिखाई दें। महाराज खेत सिंह खगार की खंडित प्रतिमा आज केवल प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक नहीं, बल्कि उन दावों पर भी प्रश्नचिह्न है जिनमें संस्कृति, विरासत और महापुरुषों के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं। प्रतिमा की बदहाल स्थिति देखकर समाजसेवी यशवंत सिंह राणा स्वयं को संभाल नहीं सके। उनकी आंखों से छलके आंसू केवल व्यक्तिगत भावुकता नहीं थे, बल्कि उस पीड़ा की अभिव्यक्ति थे जिसे समाज लंबे समय से महसूस कर रहा है।मौके पर मौजूद नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, "सत्ता के काफिले जिस सड़क से गुजरते हैं, वहां विकास रातों-रात दिखाई देने लगता है। लेकिन वर्षों से टूटी पड़ी महाराज खेत सिंह खगार की प्रतिमा किसी की संवेदना नहीं जगा पाती। आखिर यह भेदभाव क्यों?" यशवंत सिंह राणा ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान केवल जयंती और पुण्यतिथि पर माल्यार्पण से नहीं होता, बल्कि उनके प्रतीकों की सुरक्षा और संरक्षण से होता है। यदि समाज अपने इतिहास के प्रहरी महापुरुषों की प्रतिमाएं तक सुरक्षित नहीं रख सकता, तो विरासत बचाने के दावे खोखले प्रतीत होते हैं।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो तथा तत्काल नई प्रतिमा स्थापित कर उसकी स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मौन और लापरवाही ऐसे कृत्यों को अप्रत्यक्ष संरक्षण देने का काम करती है।स्थानीय लोगों ने भी एक स्वर में कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का नहीं, बल्कि समाज के सम्मान का प्रश्न है। यदि आज भी जिम्मेदार तंत्र नहीं जागा, तो आने वाली पीढ़ियां यह सवाल अवश्य पूछेंगी कि आखिर अपने इतिहास और महापुरुषों की रक्षा करने में हम इतने असहाय क्यों साबित हुए।1
- नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, सार्वजनिक शौचालय के टैंक पर रखे जा रहे डिब्बे, अधिकारियों ने कहा– कराई जाएगी जांच नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, सार्वजनिक शौचालय के टैंक पर रखे जा रहे डिब्बे, अधिकारियों ने कहा– कराई जाएगी जांच1
- बांदा डीएम ने बाम्बेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक जनकल्याण की कामना बांदा। बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आज जनपद के सुप्रसिद्ध आस्था केंद्र बाम्बेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान जिलाधिकारी ने देवाधिदेव महादेव से जनपद के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि, आनंद तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। सावन के पावन माह में डीएम के इस धार्मिक दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।1
- सोशल मीडिया पर दबंगई का वीडियो वायरल, दो युवकों की बेरहमी से पिटाई; पुलिस ने लिया संज्ञान महोबा। जनपद महोबा में सोशल मीडिया पर दबंगई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन से अधिक युवक दो युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो पनवाड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद महोबा पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कर संबंधित आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1