Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा डीएम ने बाम्बेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक जनकल्याण की कामना बांदा। बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आज जनपद के सुप्रसिद्ध आस्था केंद्र बाम्बेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान जिलाधिकारी ने देवाधिदेव महादेव से जनपद के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि, आनंद तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। सावन के पावन माह में डीएम के इस धार्मिक दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।
Shrikant Shrivastav
बांदा डीएम ने बाम्बेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक जनकल्याण की कामना बांदा। बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आज जनपद के सुप्रसिद्ध आस्था केंद्र बाम्बेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान जिलाधिकारी ने देवाधिदेव महादेव से जनपद के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि, आनंद तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। सावन के पावन माह में डीएम के इस धार्मिक दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उ.प्र पर्यटन विभाग की पहल 'द राइडिंग चैप्टर्स,विजिट माय स्टेट' का पहला संस्करण सफलता पूर्वक संपन्न, करीब 65 बाइक राइडर्स ने लखनऊ से ऐतिहासिक कालिंजर किले तक लगभग 330 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा पूरी उ.प्र पर्यटन विभाग की पहल 'द राइडिंग चैप्टर्स,विजिट माय स्टेट' का पहला संस्करण सफलता पूर्वक संपन्न, करीब 65 बाइक राइडर्स ने लखनऊ से ऐतिहासिक कालिंजर किले तक लगभग 330 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा पूरी1
- बांदा बस अड्डे पर बड़ा अपडेट | यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं | Banda Breaking News | Uttar Pradesh Update Today उत्तर प्रदेश के बांदा बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। साफ-सफाई, प्रतीक्षालय और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। यह अपडेट स्थानीय परिवहन व्यवस्था से जुड़ी जानकारी पर आधारित है।1
- महोबा के डढ़हतमाफ गांव में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को PDA चौपाल एवं भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया।1
- मटौंध थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तिंदवारी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। खबर बांदा से है, जहां मटौंध थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तिंदवारी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, शव पर कई चोटों के निशान मिले हैं। वहीं घटनास्थल से शराब की बोतलें और नमकीन के पैकेट भी बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में साक्ष्य जुटाने और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।1
- मौदहा नगर में ओवरलोड ऑटो और ई रिक्शा बच्चों की जिंदगी के साथ चल रहे खिलवाड़ ➡️ क्षमता से कई गुना अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर दौड़ रहे ऑटो और ई-रिक्शा* *➡️ यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, हर दिन बड़े हादसे का खतरा* *➡️ पुलिस और यातायात विभाग की मौजूदगी के बावजूद नहीं दिख रही प्रभावी कार्रवाई* *➡️ अभिभावकों और स्थानीय लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता* *➡️ प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की मांग*1
- हमीरपुर :उमस भरी गर्मी से बढ़े बीमार, उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों में 70 फीसदी इजाफा मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी और बदलते मौसम के कारण लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में उल्टी-दस्त, चक्कर आना और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगभग 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग इन मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार सुबह से ही सरकारी अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी और दवा वितरण कक्ष तक लोगों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त, तेज बुखार, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने लोगों को उमस भरे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीने, ताजा एवं हल्का भोजन करने, बासी और खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से लक्षण दिखाई देने पर स्वयं इलाज करने के बजाय तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी है।3
- अज्ञात कारणो के चलते 25 वर्षया युवक ने खाया जहरीला पदार्थ हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम ➡️ मुस्करा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव निवासी रामबरन (25) पुत्र फूल सिंह ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदा अजर्थ खा लिया। ➡️ हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा लेकर पहुंचे। ➡️ चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। ➡️ युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ➡️ सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1