logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहा नगर में ओवरलोड ऑटो और ई रिक्शा बच्चों की जिंदगी के साथ चल रहे खिलवाड़ ➡️ क्षमता से कई गुना अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर दौड़ रहे ऑटो और ई-रिक्शा* *➡️ यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, हर दिन बड़े हादसे का खतरा* *➡️ पुलिस और यातायात विभाग की मौजूदगी के बावजूद नहीं दिख रही प्रभावी कार्रवाई* *➡️ अभिभावकों और स्थानीय लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता* *➡️ प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की मांग*

7 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

मौदहा नगर में ओवरलोड ऑटो और ई रिक्शा बच्चों की जिंदगी के साथ चल रहे खिलवाड़ ➡️ क्षमता से कई गुना अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर दौड़ रहे ऑटो और ई-रिक्शा* *➡️ यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, हर दिन बड़े हादसे का खतरा* *➡️ पुलिस और यातायात विभाग की मौजूदगी के बावजूद नहीं दिख रही प्रभावी कार्रवाई* *➡️ अभिभावकों और स्थानीय लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता* *➡️ प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की मांग*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :उमस भरी गर्मी से बढ़े बीमार, उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों में 70 फीसदी इजाफा मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी और बदलते मौसम के कारण लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में उल्टी-दस्त, चक्कर आना और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगभग 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग इन मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार सुबह से ही सरकारी अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी और दवा वितरण कक्ष तक लोगों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त, तेज बुखार, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने लोगों को उमस भरे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीने, ताजा एवं हल्का भोजन करने, बासी और खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से लक्षण दिखाई देने पर स्वयं इलाज करने के बजाय तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी है।
    3
    हमीरपुर :उमस भरी गर्मी से बढ़े बीमार, उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों में 70 फीसदी इजाफा
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी और बदलते मौसम के कारण लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में उल्टी-दस्त, चक्कर आना और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगभग 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग इन मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
सोमवार सुबह से ही सरकारी अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी और दवा वितरण कक्ष तक लोगों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त, तेज बुखार, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत लेकर पहुंचे।
चिकित्सकों ने लोगों को उमस भरे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीने, ताजा एवं हल्का भोजन करने, बासी और खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से लक्षण दिखाई देने पर स्वयं इलाज करने के बजाय तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उ.प्र पर्यटन विभाग की पहल 'द राइडिंग चैप्टर्स,विजिट माय स्टेट' का पहला संस्करण सफलता पूर्वक संपन्न, करीब 65 बाइक राइडर्स ने लखनऊ से ऐतिहासिक कालिंजर किले तक लगभग 330 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा पूरी उ.प्र पर्यटन विभाग की पहल 'द राइडिंग चैप्टर्स,विजिट माय स्टेट' का पहला संस्करण सफलता पूर्वक संपन्न, करीब 65 बाइक राइडर्स ने लखनऊ से ऐतिहासिक कालिंजर किले तक लगभग 330 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा पूरी
    1
    उ.प्र पर्यटन विभाग की पहल 'द राइडिंग चैप्टर्स,विजिट माय स्टेट' का पहला संस्करण सफलता पूर्वक संपन्न,
करीब 65 बाइक राइडर्स ने लखनऊ से ऐतिहासिक
कालिंजर किले तक लगभग 330 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा पूरी
उ.प्र पर्यटन विभाग की पहल 'द राइडिंग चैप्टर्स,विजिट माय स्टेट' का पहला संस्करण सफलता पूर्वक संपन्न,
करीब 65 बाइक राइडर्स ने लखनऊ से ऐतिहासिक
कालिंजर किले तक लगभग 330 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा पूरी
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बबेरू पुरानी तहसील रोड पर पुलिया निर्माण व रास्ता बनने में देरी से बढ़ी चिंता, बाराफात जुलूस को लेकर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन, मामला बबेरू तहसील परिसर कर है जहाँ मुस्लिम समुदाय के विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों द्वारा आगामी बाराफात के जुलूस के मार्ग में आ रही बाधा को लेकर आज सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से पुरानी तहसील रोड पर चल रहे पुलिया निर्माण व सड़क नाली निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की गई है। कमेटी के पदाधिकारियो ने ज्ञापन के माध्यम बताया गया है कि पुरानी तहसील रोड से सुंदर कुआं रोड होते हुए बाराफात का जुलूस निकाला जाता है। पुरानी तहसील रोड पर पिछले कई दिनों से पुलिया का निर्माण के बाद नाली सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा जिससे ठेकेदार के द्वारा कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। यदि निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई, तो आगामी जो 25 या 26 अगस्त को निकलने वाले बाराफात के जुलूस के दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे ध्यान में रखते हुए संबंधित ठेकेदार को त्वरित गति से कार्य पूरा करने का आदेश देने की कृपा की जाए, ताकि समय रहते रास्ता सही हो सके। इस मौके पर अंजुमन रजा मुस्तफा शहर कमेटी, जश्न-ए-चिरागा कमेटी के पदाधिकारियों कासिम खांन, मोनिश खांन,शफीक अहमद, सद्दाम, परवेज, मो. आसिफ, गुलाम गफूर, इमरान खान, अबरार खान, अमन राजा आदि लोग मौजूद रहे।
    4
    बबेरू पुरानी तहसील रोड पर पुलिया निर्माण व रास्ता बनने में देरी से बढ़ी चिंता, बाराफात जुलूस को लेकर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन,

मामला बबेरू तहसील परिसर कर है जहाँ मुस्लिम समुदाय के विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों द्वारा आगामी बाराफात के जुलूस के मार्ग में आ रही बाधा को लेकर आज सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से पुरानी तहसील रोड पर चल रहे पुलिया निर्माण व सड़क नाली निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की गई है। कमेटी के पदाधिकारियो ने ज्ञापन के माध्यम बताया गया है कि पुरानी तहसील रोड से सुंदर कुआं रोड होते हुए बाराफात का जुलूस निकाला जाता है। पुरानी तहसील रोड पर पिछले कई दिनों से पुलिया का निर्माण के बाद नाली सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा जिससे ठेकेदार के द्वारा कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। यदि निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई, तो आगामी जो 25 या 26 अगस्त को निकलने वाले बाराफात के जुलूस के दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
जिससे ध्यान में रखते हुए संबंधित ठेकेदार को त्वरित गति से कार्य पूरा करने का आदेश देने की कृपा की जाए, ताकि समय रहते रास्ता सही हो सके।
इस मौके पर अंजुमन रजा मुस्तफा शहर कमेटी, जश्न-ए-चिरागा कमेटी के पदाधिकारियों कासिम खांन, मोनिश खांन,शफीक अहमद, सद्दाम, परवेज, मो. आसिफ, गुलाम गफूर, इमरान खान, अबरार खान, अमन राजा आदि लोग मौजूद रहे।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मनासर बाबा में उमडा श्रद्धा का सैलाब सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम हमीरपुर। सावन के प्रथम सोमवार को सुमेरपुर क्षेत्र के बीहडो में विराजमान मनासर बाबा में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही लंबी कतार लगी हुई थी। गर्मी और उमस श्रद्धा को डिगा नहीं सकी और पूरे दिन भक्तों का यहां तांता लगा रहा है। कमेटी ने पानी, बिजली, साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम कराए थे। यहां दिन भर भंडारा चलता रहा। सावन मास के प्रथम सोमवार को बीहडो में विराजमान मनासर बाबा शिवलिंग के दर्शन के लिए सुबह से श्रद्धा का सैलाब उमड पड़ा। कस्बा सहित आसपास के दो दर्जन से ज्यादा गांवो में शिवभक्त भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए यहां पर पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने भक्तों को कतारबद्ध खडा कराकर दर्शन कराए। यहां पूरे दिन भजन कीर्तन और भंडारे का दौर चलता रहा। कमेटी की ओर से व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई थी। मंदिर के महंत द्वारका दास महाराज ने बताया कि यह दुर्लभ स्थान यहां पर आने वाले प्रत्येक भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। यह शिवलिंग उत्तर दिशा की ओर गंगा की तरफ झुक रहा है।
    2
    मनासर बाबा में उमडा श्रद्धा का सैलाब
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
हमीरपुर। सावन के प्रथम सोमवार को सुमेरपुर क्षेत्र के बीहडो में विराजमान मनासर बाबा में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही लंबी कतार लगी हुई थी। गर्मी और उमस श्रद्धा को डिगा नहीं सकी और पूरे दिन भक्तों का यहां तांता लगा रहा है। कमेटी ने पानी, बिजली, साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम कराए थे। यहां दिन भर भंडारा चलता रहा। सावन मास के प्रथम सोमवार को बीहडो में विराजमान मनासर बाबा शिवलिंग के दर्शन के लिए सुबह से श्रद्धा का सैलाब उमड पड़ा। कस्बा सहित आसपास के दो दर्जन से ज्यादा गांवो में शिवभक्त भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए यहां पर पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने भक्तों को कतारबद्ध खडा कराकर दर्शन कराए। यहां पूरे दिन भजन कीर्तन और भंडारे का दौर चलता रहा। कमेटी की ओर से व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई थी। मंदिर के महंत द्वारका दास महाराज ने बताया कि यह दुर्लभ स्थान यहां पर आने वाले प्रत्येक भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। यह शिवलिंग उत्तर दिशा की ओर गंगा की तरफ झुक रहा है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *जनता की आवाज़ उठाना लोकतंत्र का हिस्सा* बांदा। जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का सहयोगी दल है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि सत्ता पक्ष का जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं पर मौन हो जाए। उन्होंने कहा कि जब भी वे जनता की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन देती हैं, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति एवं संबंधित विभागों तक जनहित के मुद्दे पहुँचाती हैं, तब कुछ लोग इसे सरकार का विरोध बताकर भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं, जबकि लोकतंत्र में सरकार तक जनता की आवाज़ पहुँचाना जनप्रतिनिधि का संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संसदीय परंपराओं में रचनात्मक आलोचना के महत्व पर बल दिया था, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संवैधानिक तरीकों से अपनी बात रखने को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया था, लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने सत्ता से ऊपर जनता की सर्वाेच्चता का संदेश दिया था तथा इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भी अपने लेखन में लोकतंत्र को संवाद, असहमति और जवाबदेही से मजबूत होने वाला बताया है। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि वह वर्षों से पत्रकारों, महिलाओं, किसानों, युवाओं, मजदूरों, दिव्यांगजनों और समाज के हर वर्ग की आवाज़ उठाती रही हैं, आज भी उठा रही हैं और आगे भी उठाती रहेंगी, चाहे सरकार किसी भी दल की हो। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार से सवाल करना गलत नहीं है, सरकार तक जनता की आवाज़ पहुँचाना गलत नहीं है और जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग करना सरकार का विरोध नहीं बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई जनता की आवाज़ उठाने को विपक्ष की भूमिका मानता है तो यह उसकी सोच हो सकती है, लेकिन उनके लिए जनता सर्वाेपरि है और जनहित की लड़ाई भविष्य में भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी।
    1
    *जनता की आवाज़ उठाना लोकतंत्र का हिस्सा*
बांदा। जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का सहयोगी दल है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि सत्ता पक्ष का जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं पर मौन हो जाए। उन्होंने कहा कि जब भी वे जनता की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन देती हैं, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति एवं संबंधित विभागों तक जनहित के मुद्दे पहुँचाती हैं, तब कुछ लोग इसे सरकार का विरोध बताकर भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं, जबकि लोकतंत्र में सरकार तक जनता की आवाज़ पहुँचाना जनप्रतिनिधि का संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संसदीय परंपराओं में रचनात्मक आलोचना के महत्व पर बल दिया था, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संवैधानिक तरीकों से अपनी बात रखने को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया था, लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने सत्ता से ऊपर जनता की सर्वाेच्चता का संदेश दिया था तथा इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भी अपने लेखन में लोकतंत्र को संवाद, असहमति और जवाबदेही से मजबूत होने वाला बताया है। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि वह वर्षों से पत्रकारों, महिलाओं, किसानों, युवाओं, मजदूरों, दिव्यांगजनों और समाज के हर वर्ग की आवाज़ उठाती रही हैं, आज भी उठा रही हैं और आगे भी उठाती रहेंगी, चाहे सरकार किसी भी दल की हो। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार से सवाल करना गलत नहीं है, सरकार तक जनता की आवाज़ पहुँचाना गलत नहीं है और जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग करना सरकार का विरोध नहीं बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई जनता की आवाज़ उठाने को विपक्ष की भूमिका मानता है तो यह उसकी सोच हो सकती है, लेकिन उनके लिए जनता सर्वाेपरि है और जनहित की लड़ाई भविष्य में भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मौदहा नगर में हकीकत के साथ निकाला चेहल्लुम का ताजिया जुलूस ➡️ कजियाना, हैदरिया व हुसैनिया से निकले ताजिए प्रमुख मार्गों से होकर उपरौस पहुंचे। ➡️ जगह-जगह फातिहा, लंगर और शर्बत का आयोजन। ➡️ सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीओ राजकुमार पाण्डेय व कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने किया निरीक्षण। ➡️ मंगलवार को भी निकाले जाएंगे ताजियों के जुलूस।
    1
    मौदहा नगर में हकीकत के साथ निकाला चेहल्लुम का ताजिया जुलूस 
➡️ कजियाना, हैदरिया व हुसैनिया से निकले ताजिए प्रमुख मार्गों से होकर उपरौस पहुंचे।
➡️ जगह-जगह फातिहा, लंगर और शर्बत का आयोजन।
➡️ सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीओ राजकुमार पाण्डेय व कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने किया निरीक्षण।
➡️ मंगलवार को भी निकाले जाएंगे ताजियों के जुलूस।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मटौंध थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तिंदवारी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। खबर बांदा से है, जहां मटौंध थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तिंदवारी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, शव पर कई चोटों के निशान मिले हैं। वहीं घटनास्थल से शराब की बोतलें और नमकीन के पैकेट भी बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में साक्ष्य जुटाने और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    1
    मटौंध थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तिंदवारी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है।
खबर बांदा से है, जहां मटौंध थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तिंदवारी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, शव पर कई चोटों के निशान मिले हैं। वहीं घटनास्थल से शराब की बोतलें और नमकीन के पैकेट भी बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में साक्ष्य जुटाने और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *चकबंदी विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ में किसानों का धरना* *चकबंदी विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ में किसानों का धरना* आज इंदिरा भवन, लखनऊ में चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अमली-कौर लोहरा के सैकड़ों किसान धरने पर बैठ गए हैं। धरने का नेतृत्व बलराम तिवारी, किसान सेवक रोहित द्विवेदी, अर्पित, जय राम निषाद, राम लखन, अवधेश तिवारी, रविंद्र सिंह, जमुना और अमन सिंह कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसी को लेकर सैकड़ों किसान इंदिरा भवन पर जमा होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान तब तक धरने पर डटे रहने की बात कह रहे हैं जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती।
    2
    *चकबंदी विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ में किसानों का धरना*
*चकबंदी विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ में किसानों का धरना*
आज इंदिरा भवन, लखनऊ में चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अमली-कौर लोहरा के सैकड़ों किसान धरने पर बैठ गए हैं।
धरने का नेतृत्व बलराम तिवारी, किसान सेवक रोहित द्विवेदी, अर्पित, जय राम निषाद, राम लखन, अवधेश तिवारी, रविंद्र सिंह, जमुना और अमन सिंह कर रहे हैं।
किसानों का आरोप है कि चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसी को लेकर सैकड़ों किसान इंदिरा भवन पर जमा होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसान तब तक धरने पर डटे रहने की बात कह रहे हैं जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मटौंध क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका बांदा। जनपद के थाना मटौंध क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान हैं। घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें और नमकीन के पैकेट भी बरामद हुए हैं, जिन्हें साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया गया है। पुलिस की जांच में मृतक की पहचान थाना तिंदवारी क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है तथा साक्ष्य संकलन एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #bandanews #chiitranshtv
    1
    मटौंध क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
बांदा। जनपद के थाना मटौंध क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान हैं। घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें और नमकीन के पैकेट भी बरामद हुए हैं, जिन्हें साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया गया है।
पुलिस की जांच में मृतक की पहचान थाना तिंदवारी क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है तथा साक्ष्य संकलन एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#bandanews #chiitranshtv
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.