logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :उमस भरी गर्मी से बढ़े बीमार, उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों में 70 फीसदी इजाफा मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी और बदलते मौसम के कारण लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में उल्टी-दस्त, चक्कर आना और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगभग 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग इन मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार सुबह से ही सरकारी अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी और दवा वितरण कक्ष तक लोगों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त, तेज बुखार, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने लोगों को उमस भरे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीने, ताजा एवं हल्का भोजन करने, बासी और खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से लक्षण दिखाई देने पर स्वयं इलाज करने के बजाय तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी है।

20 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

हमीरपुर :उमस भरी गर्मी से बढ़े बीमार, उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों में 70 फीसदी इजाफा मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी और बदलते मौसम के कारण लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में उल्टी-दस्त, चक्कर आना और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगभग 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग इन

मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार सुबह से ही सरकारी अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी और दवा वितरण कक्ष तक लोगों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त, तेज बुखार, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने लोगों को उमस

भरे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीने, ताजा एवं हल्का भोजन करने, बासी और खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से लक्षण दिखाई देने पर स्वयं इलाज करने के बजाय तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • aap logon se ek anrodh hai hare yahan par nali ki shbhida uplabdh nahi hai ise banwane ki kosish ki jaye
    1
    aap logon se ek anrodh hai hare yahan par nali ki shbhida uplabdh nahi hai ise banwane ki kosish ki jaye
    user_Uma shankar
    Uma shankar
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • क्या महापुरुषों का सम्मान केवल भाषण तक सीमित? है खेत सिंह खंगार की खंडित प्रतिमा ने व्यवस्था से पूछा असहज सवाल? बांदा। पत्थर की प्रतिमा टूटने से अधिक पीड़ादायक तब होता है, जब उसके साथ जुड़ी एक पूरी पीढ़ी की स्मृतियां और स्वाभिमान भी उपेक्षा की धूल में दबे दिखाई दें। महाराज खेत सिंह खगार की खंडित प्रतिमा आज केवल प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक नहीं, बल्कि उन दावों पर भी प्रश्नचिह्न है जिनमें संस्कृति, विरासत और महापुरुषों के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं। प्रतिमा की बदहाल स्थिति देखकर समाजसेवी यशवंत सिंह राणा स्वयं को संभाल नहीं सके। उनकी आंखों से छलके आंसू केवल व्यक्तिगत भावुकता नहीं थे, बल्कि उस पीड़ा की अभिव्यक्ति थे जिसे समाज लंबे समय से महसूस कर रहा है।मौके पर मौजूद नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, "सत्ता के काफिले जिस सड़क से गुजरते हैं, वहां विकास रातों-रात दिखाई देने लगता है। लेकिन वर्षों से टूटी पड़ी महाराज खेत सिंह खगार की प्रतिमा किसी की संवेदना नहीं जगा पाती। आखिर यह भेदभाव क्यों?" यशवंत सिंह राणा ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान केवल जयंती और पुण्यतिथि पर माल्यार्पण से नहीं होता, बल्कि उनके प्रतीकों की सुरक्षा और संरक्षण से होता है। यदि समाज अपने इतिहास के प्रहरी महापुरुषों की प्रतिमाएं तक सुरक्षित नहीं रख सकता, तो विरासत बचाने के दावे खोखले प्रतीत होते हैं।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो तथा तत्काल नई प्रतिमा स्थापित कर उसकी स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मौन और लापरवाही ऐसे कृत्यों को अप्रत्यक्ष संरक्षण देने का काम करती है।स्थानीय लोगों ने भी एक स्वर में कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का नहीं, बल्कि समाज के सम्मान का प्रश्न है। यदि आज भी जिम्मेदार तंत्र नहीं जागा, तो आने वाली पीढ़ियां यह सवाल अवश्य पूछेंगी कि आखिर अपने इतिहास और महापुरुषों की रक्षा करने में हम इतने असहाय क्यों साबित हुए।
    1
    क्या महापुरुषों का सम्मान केवल भाषण तक सीमित? है खेत सिंह खंगार की खंडित प्रतिमा ने व्यवस्था से पूछा असहज सवाल?
बांदा। पत्थर की प्रतिमा टूटने से अधिक पीड़ादायक तब होता है, जब उसके साथ जुड़ी एक पूरी पीढ़ी की स्मृतियां और स्वाभिमान भी उपेक्षा की धूल में दबे दिखाई दें। महाराज खेत सिंह खगार की खंडित प्रतिमा आज केवल प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक नहीं, बल्कि उन दावों पर भी प्रश्नचिह्न है जिनमें संस्कृति, विरासत और महापुरुषों के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं।
प्रतिमा की बदहाल स्थिति देखकर समाजसेवी यशवंत सिंह राणा स्वयं को संभाल नहीं सके। उनकी आंखों से छलके आंसू केवल व्यक्तिगत भावुकता नहीं थे, बल्कि उस पीड़ा की अभिव्यक्ति थे जिसे समाज लंबे समय से महसूस कर रहा है।मौके पर मौजूद नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, "सत्ता के काफिले जिस सड़क से गुजरते हैं, वहां विकास रातों-रात दिखाई देने लगता है। लेकिन वर्षों से टूटी पड़ी महाराज खेत सिंह खगार की प्रतिमा किसी की संवेदना नहीं जगा पाती। आखिर यह भेदभाव क्यों?"
यशवंत सिंह राणा ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान केवल जयंती और पुण्यतिथि पर माल्यार्पण से नहीं होता, बल्कि उनके प्रतीकों की सुरक्षा और संरक्षण से होता है। यदि समाज अपने इतिहास के प्रहरी महापुरुषों की प्रतिमाएं तक सुरक्षित नहीं रख सकता, तो विरासत बचाने के दावे खोखले प्रतीत होते हैं।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो तथा तत्काल नई प्रतिमा स्थापित कर उसकी स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मौन और लापरवाही ऐसे कृत्यों को अप्रत्यक्ष संरक्षण देने का काम करती है।स्थानीय लोगों ने भी एक स्वर में कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का नहीं, बल्कि समाज के सम्मान का प्रश्न है। यदि आज भी जिम्मेदार तंत्र नहीं जागा, तो आने वाली पीढ़ियां यह सवाल अवश्य पूछेंगी कि आखिर अपने इतिहास और महापुरुषों की रक्षा करने में हम इतने असहाय क्यों साबित हुए।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बांदा डीएम ने बाम्बेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक जनकल्याण की कामना बांदा। बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आज जनपद के सुप्रसिद्ध आस्था केंद्र बाम्बेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान जिलाधिकारी ने देवाधिदेव महादेव से जनपद के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि, आनंद तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। सावन के पावन माह में डीएम के इस धार्मिक दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।
    1
    बांदा डीएम ने बाम्बेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक जनकल्याण की कामना
बांदा। बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आज जनपद के सुप्रसिद्ध आस्था केंद्र बाम्बेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान जिलाधिकारी ने देवाधिदेव महादेव से जनपद के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि, आनंद तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। सावन के पावन माह में डीएम के इस धार्मिक दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बांदा प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी से रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। बांदा प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी से रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
    1
    बांदा प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी से रोडवेज बसों
और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
बांदा प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी से रोडवेज बसों
और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मौदहा नगर में ओवरलोड ऑटो और ई रिक्शा बच्चों की जिंदगी के साथ चल रहे खिलवाड़ ➡️ क्षमता से कई गुना अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर दौड़ रहे ऑटो और ई-रिक्शा* *➡️ यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, हर दिन बड़े हादसे का खतरा* *➡️ पुलिस और यातायात विभाग की मौजूदगी के बावजूद नहीं दिख रही प्रभावी कार्रवाई* *➡️ अभिभावकों और स्थानीय लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता* *➡️ प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की मांग*
    1
    मौदहा नगर में ओवरलोड ऑटो और ई रिक्शा बच्चों की जिंदगी के साथ चल रहे खिलवाड़ 
➡️ क्षमता से कई गुना अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर दौड़ रहे ऑटो और ई-रिक्शा*
*➡️ यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, हर दिन बड़े हादसे का खतरा*
*➡️ पुलिस और यातायात विभाग की मौजूदगी के बावजूद नहीं दिख रही प्रभावी कार्रवाई*
*➡️ अभिभावकों और स्थानीय लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता*
*➡️ प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की मांग*
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अज्ञात कारणो के चलते 25 वर्षया युवक ने खाया जहरीला पदार्थ हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम ➡️ मुस्करा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव निवासी रामबरन (25) पुत्र फूल सिंह ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदा अजर्थ खा लिया। ➡️ हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा लेकर पहुंचे। ➡️ चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। ➡️ युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ➡️ सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    अज्ञात कारणो के चलते 25 वर्षया युवक ने खाया जहरीला पदार्थ हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम 
➡️ मुस्करा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव निवासी रामबरन (25) पुत्र फूल सिंह ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदा अजर्थ खा लिया।
➡️ हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा लेकर पहुंचे।
➡️ चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
➡️ युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
➡️ सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.