Shuru
Apke Nagar Ki App…
*चकबंदी विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ में किसानों का धरना* *चकबंदी विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ में किसानों का धरना* आज इंदिरा भवन, लखनऊ में चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अमली-कौर लोहरा के सैकड़ों किसान धरने पर बैठ गए हैं। धरने का नेतृत्व बलराम तिवारी, किसान सेवक रोहित द्विवेदी, अर्पित, जय राम निषाद, राम लखन, अवधेश तिवारी, रविंद्र सिंह, जमुना और अमन सिंह कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसी को लेकर सैकड़ों किसान इंदिरा भवन पर जमा होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान तब तक धरने पर डटे रहने की बात कह रहे हैं जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती।
कुलदीप कुमार मिश्रा
*चकबंदी विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ में किसानों का धरना* *चकबंदी विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ में किसानों का धरना* आज इंदिरा भवन, लखनऊ में चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अमली-कौर लोहरा के सैकड़ों किसान धरने पर बैठ गए हैं। धरने का नेतृत्व बलराम तिवारी, किसान सेवक रोहित द्विवेदी, अर्पित, जय राम निषाद, राम लखन, अवधेश तिवारी, रविंद्र सिंह, जमुना और अमन सिंह कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसी को लेकर सैकड़ों किसान इंदिरा भवन पर जमा होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान तब तक धरने पर डटे रहने की बात कह रहे हैं जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उ.प्र पर्यटन विभाग की पहल 'द राइडिंग चैप्टर्स,विजिट माय स्टेट' का पहला संस्करण सफलता पूर्वक संपन्न, करीब 65 बाइक राइडर्स ने लखनऊ से ऐतिहासिक कालिंजर किले तक लगभग 330 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा पूरी उ.प्र पर्यटन विभाग की पहल 'द राइडिंग चैप्टर्स,विजिट माय स्टेट' का पहला संस्करण सफलता पूर्वक संपन्न, करीब 65 बाइक राइडर्स ने लखनऊ से ऐतिहासिक कालिंजर किले तक लगभग 330 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा पूरी1
- बबेरू पुरानी तहसील रोड पर पुलिया निर्माण व रास्ता बनने में देरी से बढ़ी चिंता, बाराफात जुलूस को लेकर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन, मामला बबेरू तहसील परिसर कर है जहाँ मुस्लिम समुदाय के विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों द्वारा आगामी बाराफात के जुलूस के मार्ग में आ रही बाधा को लेकर आज सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से पुरानी तहसील रोड पर चल रहे पुलिया निर्माण व सड़क नाली निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की गई है। कमेटी के पदाधिकारियो ने ज्ञापन के माध्यम बताया गया है कि पुरानी तहसील रोड से सुंदर कुआं रोड होते हुए बाराफात का जुलूस निकाला जाता है। पुरानी तहसील रोड पर पिछले कई दिनों से पुलिया का निर्माण के बाद नाली सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा जिससे ठेकेदार के द्वारा कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। यदि निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई, तो आगामी जो 25 या 26 अगस्त को निकलने वाले बाराफात के जुलूस के दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे ध्यान में रखते हुए संबंधित ठेकेदार को त्वरित गति से कार्य पूरा करने का आदेश देने की कृपा की जाए, ताकि समय रहते रास्ता सही हो सके। इस मौके पर अंजुमन रजा मुस्तफा शहर कमेटी, जश्न-ए-चिरागा कमेटी के पदाधिकारियों कासिम खांन, मोनिश खांन,शफीक अहमद, सद्दाम, परवेज, मो. आसिफ, गुलाम गफूर, इमरान खान, अबरार खान, अमन राजा आदि लोग मौजूद रहे।4
- महोबा के डढ़हतमाफ गांव में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को PDA चौपाल एवं भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया।1
- मटौंध थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तिंदवारी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। खबर बांदा से है, जहां मटौंध थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तिंदवारी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, शव पर कई चोटों के निशान मिले हैं। वहीं घटनास्थल से शराब की बोतलें और नमकीन के पैकेट भी बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में साक्ष्य जुटाने और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।1
- मौदहा नगर में ओवरलोड ऑटो और ई रिक्शा बच्चों की जिंदगी के साथ चल रहे खिलवाड़ ➡️ क्षमता से कई गुना अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर दौड़ रहे ऑटो और ई-रिक्शा* *➡️ यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, हर दिन बड़े हादसे का खतरा* *➡️ पुलिस और यातायात विभाग की मौजूदगी के बावजूद नहीं दिख रही प्रभावी कार्रवाई* *➡️ अभिभावकों और स्थानीय लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता* *➡️ प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की मांग*1
- हमीरपुर :उमस भरी गर्मी से बढ़े बीमार, उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों में 70 फीसदी इजाफा मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी और बदलते मौसम के कारण लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में उल्टी-दस्त, चक्कर आना और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगभग 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग इन मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार सुबह से ही सरकारी अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी और दवा वितरण कक्ष तक लोगों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त, तेज बुखार, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने लोगों को उमस भरे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीने, ताजा एवं हल्का भोजन करने, बासी और खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से लक्षण दिखाई देने पर स्वयं इलाज करने के बजाय तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी है।3
- अज्ञात कारणो के चलते 25 वर्षया युवक ने खाया जहरीला पदार्थ हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम ➡️ मुस्करा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव निवासी रामबरन (25) पुत्र फूल सिंह ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदा अजर्थ खा लिया। ➡️ हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा लेकर पहुंचे। ➡️ चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। ➡️ युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ➡️ सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1