logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : पहुंचे मगध रेंज के आईजी छत्रनील सिंह, एसपी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण। जहानाबाद में मंगलवार को मगध रेंज के आईजी छत्रनील सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से जायजा लिया और कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों व कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। जांच के क्रम में आईजी ने रिकॉर्ड रूम, शिकायत शाखा, अपराध शाखा, कार्यालय प्रबंधन सहित अन्य प्रशासनिक इकाइयों का जांच किया। उन्होंने सभी शाखाओं में रिकॉर्ड के सही रख-रखाव और लंबित मामलों के समय पर निष्पादन पर विशेष जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हो सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने आईजी को जिले में चल रही पुलिस गतिविधियों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईजी द्वारा एसपी कार्यालय की सभी शाखाओं का जांच किया गया और कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन जनता की सेवा में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। आईजी छत्रनील सिंह ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाना है। इसलिए सभी कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि थानों और कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि जिले में पुलिस द्वारा जनता से संवाद कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारी और कर्मी गांवों व मोहल्लों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं और समाधान का प्रयास करते हैं। पुलिस प्रशासन का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ता है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी सहयोग मिलता है। जांच के दौरान कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

on 10 March
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•

More news from Bhojpur and nearby areas
  • भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बड़ी पंचायत के विशुनपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वा जयंती बड़े हर्ष हुलास और धूमधाम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर भीम आर्मी के नवजीवन छात्र संघ बिशनपुरा बरूही सहार भोजपुर के तत्वाव धान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद के काटकर जयंती मनाई गई और उपस्थित लोगों के बीच बरसात स्वरूप केक वितरण किया गया, इस मौके पर कार्यकरता बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए समानता न्याय और अधिकारों के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया,
    1
    भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बड़ी पंचायत के विशुनपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वा जयंती बड़े हर्ष हुलास और धूमधाम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर भीम आर्मी के नवजीवन छात्र संघ बिशनपुरा बरूही सहार भोजपुर के तत्वाव धान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद के काटकर जयंती मनाई गई और उपस्थित लोगों के बीच बरसात स्वरूप केक वितरण किया गया, इस मौके पर कार्यकरता बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए समानता न्याय और अधिकारों के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया,
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    8 hrs ago
  • Post by Garibnath Sahani
    1
    Post by Garibnath Sahani
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    13 hrs ago
  • पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जिसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।
    1
    पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जिसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।
    user_Reporter Satyendra
    Reporter Satyendra
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by Shrikant Tiwari
    1
    Post by Shrikant Tiwari
    user_Shrikant Tiwari
    Shrikant Tiwari
    बेन, नालंदा, बिहार•
    23 hrs ago
  • आज दिनांक- 16.04.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय,भोजपुर द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
    1
    आज दिनांक- 16.04.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय,भोजपुर द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    31 min ago
  • तथा बताया की सरकार बहुत अच्छे ढंग से चलेगी सबसे पहले सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने के लिए एनडीए में बात रखी थी पूछे जाने पर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया के सामने बहुत ही शालीनता से इसका जवाब दिए
    1
    तथा बताया की सरकार बहुत अच्छे ढंग से चलेगी सबसे पहले सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने के लिए एनडीए में बात रखी थी पूछे जाने पर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया के सामने बहुत ही शालीनता से इसका जवाब दिए
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    57 min ago
  • जहानाबाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आंबेडकर छात्रावास से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरे शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिससे शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह शोभा यात्रा आंबेडकर छात्रावास से शुरू होकर मलहचक मोड़, रेलवे स्टेशन होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और बाबा साहेब के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। डीजे की धुन पर युवा वर्ग पूरे जोश में नजर आया और देशभक्ति तथा सामाजिक एकता से जुड़े गीतों पर झूमते दिखाई दिए। इस आयोजन में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पूरे कार्यक्रम को ऊर्जावान बना दिया। हाथों में बैनर और झंडे लिए लोग बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दे रहे थे। शहर के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक दिन को उत्सव के रूप में मनाया। शोभा यात्रा ने न केवल बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी, बल्कि समाज में समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित किया। पूरे शहर में जयंती का खास उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
    1
    जहानाबाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आंबेडकर छात्रावास से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरे शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिससे शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।
यह शोभा यात्रा आंबेडकर छात्रावास से शुरू होकर मलहचक मोड़, रेलवे स्टेशन होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और बाबा साहेब के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। डीजे की धुन पर युवा वर्ग पूरे जोश में नजर आया और देशभक्ति तथा सामाजिक एकता से जुड़े गीतों पर झूमते दिखाई दिए।
इस आयोजन में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पूरे कार्यक्रम को ऊर्जावान बना दिया। हाथों में बैनर और झंडे लिए लोग बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दे रहे थे।
शहर के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक दिन को उत्सव के रूप में मनाया। शोभा यात्रा ने न केवल बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी, बल्कि समाज में समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित किया। पूरे शहर में जयंती का खास उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Garibnath Sahani
    1
    Post by Garibnath Sahani
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    13 hrs ago
  • पटना (बिहटा)। राघोपुर इलाके में 18 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्रा अनुपमा कुमारी की संदिग्ध मौ/त के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका मूल रूप से औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड की रहने वाली थी और बिहटा स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। घटना 13 अप्रैल 2026 की है, जब छात्रा का शव किराए के कमरे से बरामद हुआ था। मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल के आधार पर बक्सर निवासी राज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। जांच में दोनों के बीच पहले से जान-पहचान और प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।
    1
    पटना (बिहटा)। राघोपुर इलाके में 18 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्रा अनुपमा कुमारी की संदिग्ध मौ/त के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका मूल रूप से औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड की रहने वाली थी और बिहटा स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।
घटना 13 अप्रैल 2026 की है, जब छात्रा का शव किराए के कमरे से बरामद हुआ था। मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल के आधार पर बक्सर निवासी राज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। जांच में दोनों के बीच पहले से जान-पहचान और प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।
    user_Reporter Satyendra
    Reporter Satyendra
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.