*उप जिलाधिकारी सदर की अभद्रता के विरोध में तहसील सदर में अधिवक्ताओं का जोरदार धरना-प्रदर्शन, पुलिस बल बुलाने से बढ़ा आक्रोश* शाहजहांपुर: तहसील सदर परिसर में उप जिलाधिकारी (SDM) सदर द्वारा अधिवक्ताओं के साथ कथित रूप से किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी सदर की कार्यशैली के खिलाफ तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उप जिलाधिकारी ने संवाद करने के बजाय भारी पुलिस बल बुलवाकर अधिवक्ताओं को मानसिक रूप से आहत करने और डराने का प्रयास किया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि विवाद केवल अभद्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि तहसील की चरमरा चुकी प्रशासनिक व्यवस्था भी इसका बड़ा कारण है। अधिवक्ताओं के अनुसार, जब से नए तहसीलदार और नायब तहसीलदार आए हैं, तब से वादकारियों और अधिवक्ताओं की समस्याओं का कोई निस्तारण नहीं हो पा रहा है। राजस्व मामलों में लेखपालों द्वारा समय पर आख्या/रिपोर्ट न लगाना तथा अहलमद/आरआर (RR) द्वारा पत्रावलियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण न करना आम बात हो चुकी है, जिससे दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया। मौके पर वरिष्ठता रज्जन बाबू मिश्रा, गोपाल मिश्रा, बी.पी. सिंह, घनश्याम मिश्र, संजीव मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, महेंद्र बाजपेई, विपुल कुमार बाजपेई, महेंद्र श्रीवास्तव तथा राजेश सक्सेना , आदर्श कुमार सक्सेना ,समेत भारी संख्या में अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि जब तक उप जिलाधिकारी सदर अपने व्यवहार के लिए खेद प्रकट नहीं करते और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व लापरवाही पर अंकुश नहीं लगाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
*उप जिलाधिकारी सदर की अभद्रता के विरोध में तहसील सदर में अधिवक्ताओं का जोरदार धरना-प्रदर्शन, पुलिस बल बुलाने से बढ़ा आक्रोश* शाहजहांपुर: तहसील सदर परिसर में उप जिलाधिकारी (SDM) सदर द्वारा अधिवक्ताओं के साथ कथित रूप से किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी सदर की कार्यशैली के खिलाफ तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उप जिलाधिकारी ने संवाद करने के बजाय भारी पुलिस बल बुलवाकर अधिवक्ताओं को मानसिक रूप से आहत करने और डराने का प्रयास किया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि विवाद केवल अभद्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि तहसील की चरमरा चुकी प्रशासनिक व्यवस्था भी इसका बड़ा कारण है। अधिवक्ताओं के अनुसार, जब से नए तहसीलदार और नायब तहसीलदार आए हैं, तब से वादकारियों और अधिवक्ताओं की समस्याओं का कोई निस्तारण नहीं हो पा रहा है। राजस्व मामलों में लेखपालों द्वारा समय पर आख्या/रिपोर्ट न लगाना तथा अहलमद/आरआर (RR) द्वारा पत्रावलियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण न करना आम बात हो चुकी है, जिससे दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया। मौके पर वरिष्ठता रज्जन बाबू मिश्रा, गोपाल मिश्रा, बी.पी. सिंह, घनश्याम मिश्र, संजीव मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, महेंद्र बाजपेई, विपुल कुमार बाजपेई, महेंद्र श्रीवास्तव तथा राजेश सक्सेना , आदर्श कुमार सक्सेना ,समेत भारी संख्या में अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि जब तक उप जिलाधिकारी सदर अपने व्यवहार के लिए खेद प्रकट नहीं करते और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व लापरवाही पर अंकुश नहीं लगाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
- 🔴नकली ‘गोल्ड फ्लैक’ का खेल बेनकाब! दुकानों पर ITC कंपनी और पुलिस का ताबड़तोड़ छापा ➡️शहर में नकली सिगरेट के कारोबार को लेकर मचा हड़कंप, कई दुकानों पर हुई छापेमारी ➡️शाहजहांपुर। नामी ब्रांड ‘गोल्ड फ्लैक’ के नाम पर नकली सिगरेट की बिक्री का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन और ITC ब्रांड कंपनी की टीम ने दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि कुछ दुकानों पर ITC के नाम और पैकिंग का इस्तेमाल कर नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट बेचे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद प्रशासन और कंपनी की टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध दुकानों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू की गई। ➡️सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नकली गोल्ड फ्लैक की बिक्री को लेकर छापेमारी की गई है। टीम द्वारा दुकानों पर उपलब्ध सिगरेट के स्टॉक और ब्रांड की जांच की जा रही है। नकली माल मिलने की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ दुकानों तक सीमित नहीं रहने वाली है। जांच में यदि नकली सिगरेट की सप्लाई का नेटवर्क सामने आता है तो माल कहां से आया और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी।नकली सिगरेट के कारोबार पर हुई इस कार्रवाई से शहर में ब्रांड के नाम पर नकली उत्पाद खपाने वालों में खलबली मची हुई है। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने और नामी ब्रांड की नकल कर माल बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जनता का रिपोर्टर @highlight DM Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस Shahjahanpur Cdo Nagar Ayukt Shahjahanpur Topface प्रदेश पुलिस एक्टिविटी पुवायां खबर Khutar Samachar Kgn India News Kunwar Jayesh Prasada Krishna Raj Kamta Prasad Gupta1
- जैतीपुर पुलिस ने 70 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया जैतीपुर पुलिस ने 70 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया शाहजहांपुर। थाना जैतीपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 70 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोबाइल फोन और 1120 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर जैतीपुर पुलिस टीम ने ग्राम बैसरी बैसरा से करीब 200 मीटर दूर ग्राम सिउरा की ओर जाने वाले रास्ते पर रात करीब 8:05 बजे एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान इन्द्रपाल सिंह यादव पुत्र वीरपाल, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी मोहल्ला अहरान, कस्बा व थाना कटरा, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 70 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और 1120 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने पूछताछ में बताया कि न्यायालय में चल रहे एक मुकदमे की पैरवी के लिए उसे पैसों की आवश्यकता थी। इसी के चलते वह स्मैक खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राह चलते लोगों को बेचता था। बरामद स्मैक भी वह किसी व्यक्ति को देने जा रहा था। पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 122/2026, एनडीपीएस एक्ट, थाना जैतीपुर। आपराधिक इतिहास: आरोपित के विरुद्ध थाना कटरा में वर्ष 2019 में हत्या से संबंधित मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक इतेश तोमर, हेड कांस्टेबल तैय्यब अली, हेड कांस्टेबल अजय राना और कांस्टेबल नवीन कुमार।1
- नितिन बाबू पांडे ने पुलिस पर लगाए आरोप खुदागंज पुलिस नहीं कर पाई चोरी का अभी तक खुलासा1
- ***सितंबर से अक्टूबर के महीनों में मानसून के ढलने और मौसम में हल्के बदलाव के कारण होने वाली प्रमुख संभावित बीमारियां व उनके लक्षण **** 1- वायरल फीवर और मौसमी फ्लू — अचानक तेज बुखार, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द, थकान, सूखी खांसी और छींकें। | हवा में मौजूद वायरस, कमजोर इम्यूनिटी और बदलता तापमान। | 2–डेंगू (Dengue) — बहुत तेज बुखार, आंखों के पीछे असहनीय दर्द, जोड़ों व मांसपेशियों में खिंचाव, त्वचा पर लाल चकत्ते (रैशेज), जी मिचलाना या उल्टी। एडीज मच्छर (दिन में काटने वाला मच्छर)। 3– चिकनगुनिया (Chikungunya) तेज बुखार के साथ हाथों-पैरों के जोड़ों में गंभीर सूजन और तेज दर्द, जो कई हफ्तों तक बना रह सकता है। | संक्रमित एडीज मच्छर। | 4– मलेरिया (Malaria) तेज कंपकंपी और ठंड लगकर बुखार आना, बुखार उतरने के बाद अत्यधिक पसीना आना, सिरदर्द व कमजोरी। | मादा एनाफिलीज़ मच्छर (अक्सर शाम या रात में)। 5– टाइफाइड और पेट के संक्रमण | लगातार बना रहने वाला बुखार, पेट में दर्द, भूख न लगना, उल्टी या दस्त (डायरिया)दूषित पानी या अस्वच्छ बाहर का खान-पान। | बचाव और सावधानियां — * मच्छरों से सुरक्षा: * घर और आसपास गमलों, कूलरों, पुराने टायरों या छत पर कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें (सप्ताह में एक बार सूखा दिवस मनाएं)। * पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। * दिन और रात में मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम, स्प्रे या मच्छरदानी का प्रयोग करें। * खान-पान और स्वच्छता: * उबला हुआ या अच्छी तरह फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। * बाहर के कटे फल, स्ट्रीट फूड और खुले में रखे खाद्य पदार्थों से पूरी तरह परहेज करें। * भोजन ताजा, हल्का और सुपाच्य खाएं (जैसे मूंग दाल की खिचड़ी, दलिया, सूप)। * तापमान बदलाव से बचाव: * पसीने से भीगे होने पर सीधे एसी या बहुत ठंडे कमरे में न जाएं। * फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी पीने से बचें। प्राथमिक उपचार और देखभाल (Care & Treatment) * पर्याप्त आराम (Rest): शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए ऊर्जा चाहिए, इसलिए कम से कम 7–8 घंटे की नींद और शारीरिक आराम जरूरी है। * हाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी न होने दें): * दिनभर में प्रचुर मात्रा में तरल पदार्थ लें — ओआरएस (ORS), नारियल पानी, नींबू पानी, हल्का सूप और गुनगुना पानी। * बुखार नियंत्रण: * सामान्य वायरल या तेज बुखार में केवल पैरासिटामोल (Paracetamol) का उपयोग चिकित्सक की सुझाई मात्रा में करें। * सावधानी: बिना डॉक्टर की सलाह के कभी भी एस्पिरिन (Aspirin), इबुप्रोफेन (Ibuprofen) या अन्य पेनकिलर न लें, क्योंकि यदि बुखार डेंगू का हो तो इनसे प्लेटलेट्स कम होने और ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है। * एंटीबायोटिक से बचें: वायरल फीवर पर एंटीबायोटिक्स असर नहीं करती हैं। बिना जांच और डॉक्टर के पर्चे के कोई भी एंटीबायोटिक न शुरू करें। डॉक्टर से तुरंत कब संपर्क करें (खतरे के संकेत) यदि बुखार 3 दिन से अधिक बना रहे, या निम्नलिखित में से कोई भी लक्षण दिखे, तो बिना देरी किए अस्पताल या डॉक्टर से संपर्क करें: * लगातार उल्टियां होना या पेट में तेज दर्द। * मसूड़ों या नाक से खून आना, अथवा मल का रंग काला होना। * अत्यधिक सुस्ती, चक्कर आना या सांस लेने में तकलीफ। * शरीर पर लाल चकत्ते दिखना या प्लेटलेट्स काउंट तेजी से गिरना। नोट: -किसी भी दवा या उपचार को शुरू करने से पहले संबंधित चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें और आवश्यकता पड़ने पर सीबीसी (CBC), डेंगू -एन.एस1/एंटीबॉडी या विडाल टेस्ट कराएं। वरिष्ठ सर्जन डॉ.के.पी. गुप्ता अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल घण्टाघर शाहजहाँपुर उ प्र !1
- ****70 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुकदमे की पैरवी के लिए करता था नशे का कारोबार*** शाहजहांपुर। जैतीपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 70 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन और 1120 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन्द्रपाल सिंह यादव निवासी अहरान, थाना कटरा, स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहगीरों को बेचता था। वह कथित तौर पर अपने मुकदमे की पैरवी के लिए पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए नशे का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या सहित अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम: थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक इतेश तोमर, मुख्य आरक्षी तैय्यब अली, मुख्य आरक्षी अजय राना और आरक्षी नवीन कुमार।1
- 🔴नकली ‘गोल्ड फ्लैक’ का खेल बेनकाब! दुकानों पर ITC कंपनी और पुलिस का ताबड़तोड़ छापा ➡️शहर में नकली सिगरेट के कारोबार को लेकर मचा हड़कंप, कई दुकानों पर हुई छापेमारी ➡️शाहजहांपुर। नामी ब्रांड ‘गोल्ड फ्लैक’ के नाम पर नकली सिगरेट की बिक्री का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन और ITC ब्रांड कंपनी की टीम ने दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि कुछ दुकानों पर ITC के नाम और पैकिंग का इस्तेमाल कर नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट बेचे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद प्रशासन और कंपनी की टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध दुकानों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू की गई। ➡️सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नकली गोल्ड फ्लैक की बिक्री को लेकर छापेमारी की गई है। टीम द्वारा दुकानों पर उपलब्ध सिगरेट के स्टॉक और ब्रांड की जांच की जा रही है। नकली माल मिलने की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ दुकानों तक सीमित नहीं रहने वाली है। जांच में यदि नकली सिगरेट की सप्लाई का नेटवर्क सामने आता है तो माल कहां से आया और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी।नकली सिगरेट के कारोबार पर हुई इस कार्रवाई से शहर में ब्रांड के नाम पर नकली उत्पाद खपाने वालों में खलबली मची हुई है। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने और नामी ब्रांड की नकल कर माल बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- #शाहजहांपुर थाना जैतीपुर #पुलिस द्वारा #अवैध मादक #पदार्थ की #तस्करी करने वाले 01 तस्कर को 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) मय 01 मोबाइल फोन व 1120 रुपये नगद सहित किया गिरफ्तार ।1
- दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना पुवायां पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना पुवायां पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को एक महिला ने तहरीर देकर अपने बहनोई अनुपम दीक्षित समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन पूजा को प्रताड़ित करने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। प्रताड़ना से परेशान होकर पूजा द्वारा जीवन लीला समाप्त करने की बात भी तहरीर में कही गई थी। मामले की विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त अनुपम दीक्षित पुत्र हरीश, निवासी ग्राम मोहनपुर, थाना खुटार, जनपद शाहजहांपुर, उम्र 26 वर्ष को पुलिस ने 7 सितंबर 2026 को दोपहर 12:05 बजे मोहम्मदी रोड स्थित अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशाल कुमार और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह शामिल रहे। धाराओं को हटाकर खबर को समाचार शैली में तैयार कर दिया है।1
- ककरा पुल कुछ युवक मौत के मुंह...1