भूखरावली में रामवीर हत्या प्रकरण को लेकर ग्रामीणों का धरना, पीड़ित परिवार के साथ लोग बैठे संवाददाता: अजीम खान चिनायटा भूखरावली गांव में हुए रामवीर हत्या प्रकरण को लेकर क्षेत्र में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी रोष है और न्याय की मांग को लेकर लोग अब खुलकर सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के समर्थन में धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि रामवीर की हत्या के मामले में अभी तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे गांव के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर पीड़ित परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। परिवार के लोगों का कहना है कि उनके घर का सहारा छिन गया है और अब उन्हें सिर्फ न्याय की उम्मीद है। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। धरने में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि गांव में इस तरह की घटना से लोगों में भय का माहौल बन गया है। यदि समय रहते आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने प्रशासन से यह भी मांग की कि पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में गांव के बुजुर्ग, युवा और महिलाएं भी मौजूद रही। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह लड़ाई किसी एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे गांव की है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी जताई और जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।

- बंगाल में BJP कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री मोदी के कट आउट का सर धड़ से अलग कर दिया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नहीं की कोई कार्रवाई *यह जेहादियों का एक खुला संदेश है जिसे यदि समाज पढ़ या देख कर भी अनदेखा करे तो यह समाज के लिए आत्मघाती साबित होगा इस घटना का पूरे देश में विरोध कर कार्यवाही की मांग करनी चाहिए विशेषकर बंगाल के हिंदू समाज को* *अब बताइए देश की स्थिति क्या है इसे हल्के में लेना भारी पड़ेगा!*1
- हिंडौन सिटी। शहर में शनिवार को नारी शक्ति, संस्कृति और संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। बजाजों की धर्मशाला के पास आर्य समाज भवन में वेदार्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय की स्थापना के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गुरुकुल की बालिकाओं ने शौर्य और शक्ति का ऐसा प्रदर्शन किया कि शहरवासी आश्चर्यचकित रह गए। आर्य समाज समिति की ओर से संचालित होने वाले वेदार्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय की स्थापना को लेकर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आर्य समाज भवन से प्रारंभ होकर शोभायात्रा सर्राफा बाजार, कटरा बाजार, डैंप रोड़, शीतला चौराहा, मनीराम पार्क और अस्पताल चौराहा होते हुए वापस आर्य समाज भवन पहुंची। शोभायात्रा में शामिल गुरुकुल की बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर अनुशासित रूप में चल रही थीं, वहीं कई स्थानों पर उनके द्वारा शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन किया गया। बालिकाओं के इस शक्ति प्रदर्शन को देखकर शहरवासी आश्चर्यचकित रह गए। शोभा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर गुरुकुल की संचालिका एवं प्रशिक्षका बहन सुमन शास्त्री,आर्य समाज सीमित के अध्यक्ष रामबाबू प्रधान, विष्णु, ब्रह्मदेव, रमेश, सत्यदेव, राहुल, मनीष, महिला पदाधिकारी सीता देवी, ममता, उषा, बबिता, कांता देवी और पुष्पा देवी सहित कई महिला पुरुष मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष आर्य ने बताया कि रविवार को वेदार्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।3
- हिंडौन सिटी में आर्य समाज द्वारा वेदार्ष कन्या गुरुकुल के उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में शनिवार दोपहर 3:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई। ये गुरुकुल 5 अप्रैल से शहर में शुरू हो रहा है। शोभायात्रा सुबह 10 बजे बजाजों की धर्मशाला के समीप स्थित आर्य समाज भवन से शुरू हुई। इस शोभायात्रा में भुसावर से आई कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने शौर्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए योगा, व्यायाम, दंड अभ्यास और तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए।1
- सड़कों पर पानी भर गया बारिश बनद होने के बाद तीन घंटे तक नहीं निकला। सड़क के एक किनारे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। Water came on the roads and did not drain out for 3 hours. Water was overflowing from the drains on one side of the road and people faced problems in the market.1
- सरमथुरा उपखंड के झिरी व गोलारी इलाके में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया। गेहूं, सरसों और चने की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। किसानों के मुताबिक, फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन तेज हवाओं और ओलों की मार से फसल जमीन पर गिर गई और दाने झड़ गए। कई खेतों में पूरी फसल चौपट होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों के। मुताबिक पूरी मेहनत बर्बाद हो गई है, सरकार से मुआवजे की मांग करते हैं।ओलावृष्टि के बाद इलाके में खेतों में सफेद चादर जैसी स्थिति देखने को मिली। किसान अब नुकसान का आकलन कर रहे हैं और प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि कब सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत दी जाएगी।4
- Post by Bharat SING Meena1
- गंगापुर सिटी के पास पीलोदा स्टेशन पर भी तेज हवा से शुक्रवार को फुट ओवर ब्रिज की करीब आधा दर्जन लोहे चद्दरे हवा में उड़ गईं। यह चद्दरे सीधी रेल पटरियों पर जाकर गिरीं। इनमें से एक चद्दर ऊपर ओएचई में अटक गई। इसके चलते गंगापुर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन (55356) करीब 2 घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही। बाद में टीआरडी विभाग के कर्मचारी ने खंबे के उपर चढकर चद्दर को ओएचई से हटाया। हालांकि इसी दौरान हिंडौन से टावर वैगन भी मौके पर पहुंच गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि देर शाम करीब 7.10 बजे हुई इस घटना के चलते निजामुद्दीन-बांद्रा गरीब रथ ट्रेन (12910) को भी धीमी रफ्तार से निकाला गया बड़ी घटना टली सूत्रों ने बताया कि तेज हवा के कारण फुट ओवर और स्टेशन की चद्दरें जोर-जोर से हिलने लगी थीं। खतरा भांपते हुए स्टेशन मास्टर ने पहले ही ट्रेनों को धीमी चलने के आदेश दे दिए थे। अगर ट्रेन तेज रफ्तार से निकलती तो बड़ी घटना हो सकती थी। ब्रेकडाउन की नौबत भी आ सकती थी। चार दिन पहले महावीर जी में उड़ी थी उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी महावीर जी स्टेशन फुट ओवर ब्रिज की कई चद्दरें तेज हवा से उड़ गई थीं। बाद में यह चद्दरे प्लेटफार्म नंबर एक पर जाकर गिरी थीं। इस घटना में कई यात्री बाल-बाल बचे थे। गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं घटी थी। अब 4 दिन में यह दूसरा मामला सामने आया है। दोनों मामले एक समान हैं। दोनों ही मामलों में फुट ओवर ब्रिज की चद्दरे हवा में उड़ीं। दोनों ही फुट और ब्रिज नए बनाए गए हैं। नए कामों का यह हाल है। यात्रियों की सुरक्षा खतरे में बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। इससे यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। इससे पहले अमृत भारत योजना के तहत चल रहे स्टेशनों के कामों में भी गड़बड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासन अपनी उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है। अगर इन घटिया कामों पर समय रहते रोक नहीं लगी तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा भी सामने आ सकता है। जिसमें जान माल का बड़ा नुकसान हो।1
- हिण्डोन के कपुर सैनी ने बच्चे के जन्मदिन पर फुलवाडा स्थिति हनुमान मन्दिर पर पर करवाया कन्या भोजन2