सरमथुरा उपखंड के झिरी व गोलारी पंचायत क्षेत्र में ओलावृष्टि, तेज हवाओं और बारिश ने किसानों की फसलों को पहुंचाया भारी नुकसान सरमथुरा उपखंड के झिरी व गोलारी इलाके में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया। गेहूं, सरसों और चने की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। किसानों के मुताबिक, फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन तेज हवाओं और ओलों की मार से फसल जमीन पर गिर गई और दाने झड़ गए। कई खेतों में पूरी फसल चौपट होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों के। मुताबिक पूरी मेहनत बर्बाद हो गई है, सरकार से मुआवजे की मांग करते हैं।ओलावृष्टि के बाद इलाके में खेतों में सफेद चादर जैसी स्थिति देखने को मिली। किसान अब नुकसान का आकलन कर रहे हैं और प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि कब सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत दी जाएगी।
सरमथुरा उपखंड के झिरी व गोलारी पंचायत क्षेत्र में ओलावृष्टि, तेज हवाओं और बारिश ने किसानों की फसलों को पहुंचाया भारी नुकसान सरमथुरा उपखंड के झिरी व गोलारी इलाके में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि
ने खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया। गेहूं, सरसों और चने की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। किसानों के मुताबिक, फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन तेज हवाओं और ओलों की मार से फसल जमीन पर गिर गई और दाने
झड़ गए। कई खेतों में पूरी फसल चौपट होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों के। मुताबिक पूरी मेहनत बर्बाद हो गई है, सरकार से मुआवजे की मांग करते हैं।ओलावृष्टि के बाद इलाके में खेतों में सफेद चादर जैसी स्थिति देखने को मिली। किसान
अब नुकसान का आकलन कर रहे हैं और प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि कब सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत दी जाएगी।
- सरमथुरा उपखंड के झिरी व गोलारी इलाके में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया। गेहूं, सरसों और चने की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। किसानों के मुताबिक, फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन तेज हवाओं और ओलों की मार से फसल जमीन पर गिर गई और दाने झड़ गए। कई खेतों में पूरी फसल चौपट होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों के। मुताबिक पूरी मेहनत बर्बाद हो गई है, सरकार से मुआवजे की मांग करते हैं।ओलावृष्टि के बाद इलाके में खेतों में सफेद चादर जैसी स्थिति देखने को मिली। किसान अब नुकसान का आकलन कर रहे हैं और प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि कब सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत दी जाएगी।4
- Post by Bharat SING Meena1
- करौली / सूरौठ करौली जिले के हिण्डौन उपखंड के सूरौठ थानांतर्गत गांव हाडोली में शराब की दूकान पर फायरिंग व लूट के मामले में तीन बदमाशों को सूरौठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए हैं। सूरौठ थानाधिकारी सोहन सिंह गुर्जर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शेरपुर निवासी सचिन जाट शामिल है, जिसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी पाली निवासी धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। वही ं तीसरा आरोपी एकोरासी का कुलदीप है। पुलिस ने सचिन जाट व धर्मेंद्र सिंह के कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इन तीनों आरोपियों के खिलाफ 3 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे गांव हाडोली स्थित एक शराब की दुकान पर फायरिंग कर गल्ले से 5 हजार रुपए लूटने का मामला दर्ज है। इस कार्यवाही में थानाधिकारी सोहन सिंह, एएसआई मुकुट बिहारी, कन्हैया लाल, देशराज, पुष्पेंद्र, योगेंद्र और अजयराज शामिल रहे। जबकि मामले में कॉन्स्टेबल देशराज की मुख्य भूमिका रही।1
- करौली जिले की सुरोठ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को दबोचा है। पुलिस ने शराब दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने और 5000 हजार रुपए लूटकर ले जाने के आरोप में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1
- हिंडौन सिटी में आर्य समाज द्वारा वेदार्ष कन्या गुरुकुल के उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में शनिवार दोपहर 3:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई। ये गुरुकुल 5 अप्रैल से शहर में शुरू हो रहा है। शोभायात्रा सुबह 10 बजे बजाजों की धर्मशाला के समीप स्थित आर्य समाज भवन से शुरू हुई। इस शोभायात्रा में भुसावर से आई कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने शौर्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए योगा, व्यायाम, दंड अभ्यास और तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए।1
- हिण्डौन के महू घोंसला गांव के पास मिला वृद्ध का शव, शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी...1
- हिंडौन सिटी। शहर में शनिवार को नारी शक्ति, संस्कृति और संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। बजाजों की धर्मशाला के पास आर्य समाज भवन में वेदार्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय की स्थापना के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गुरुकुल की बालिकाओं ने शौर्य और शक्ति का ऐसा प्रदर्शन किया कि शहरवासी आश्चर्यचकित रह गए। आर्य समाज समिति की ओर से संचालित होने वाले वेदार्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय की स्थापना को लेकर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आर्य समाज भवन से प्रारंभ होकर शोभायात्रा सर्राफा बाजार, कटरा बाजार, डैंप रोड़, शीतला चौराहा, मनीराम पार्क और अस्पताल चौराहा होते हुए वापस आर्य समाज भवन पहुंची। शोभायात्रा में शामिल गुरुकुल की बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर अनुशासित रूप में चल रही थीं, वहीं कई स्थानों पर उनके द्वारा शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन किया गया। बालिकाओं के इस शक्ति प्रदर्शन को देखकर शहरवासी आश्चर्यचकित रह गए। शोभा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर गुरुकुल की संचालिका एवं प्रशिक्षका बहन सुमन शास्त्री,आर्य समाज सीमित के अध्यक्ष रामबाबू प्रधान, विष्णु, ब्रह्मदेव, रमेश, सत्यदेव, राहुल, मनीष, महिला पदाधिकारी सीता देवी, ममता, उषा, बबिता, कांता देवी और पुष्पा देवी सहित कई महिला पुरुष मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष आर्य ने बताया कि रविवार को वेदार्ष कन्या गुरुकुल विद्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।3
- Post by Bharat SING Meena2