Shuru
Apke Nagar Ki App…
झाड़ोल पुलिस का बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट मामले में ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार झाड़ोल थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5000 के इनामी आरोपी तौसिफ खान (29) को गिरफ्तार किया। आरोपी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) को खरीदकर उनमें अवैध लेन-देन करवाता था और साइबर ठगी में उनका उपयोग करता था। पुलिस ने खुफिया सूचना और तकनीकी सहायता से आरोपी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी सक्रिय अपराधी है और उससे जुड़े अन्य मामलों के खुलासे की संभावना है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
Vishnu lohar
झाड़ोल पुलिस का बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट मामले में ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार झाड़ोल थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5000 के इनामी आरोपी तौसिफ खान (29) को गिरफ्तार किया। आरोपी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) को खरीदकर उनमें अवैध लेन-देन करवाता था और साइबर ठगी में उनका उपयोग करता था। पुलिस ने खुफिया सूचना और तकनीकी सहायता से आरोपी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी सक्रिय अपराधी है और उससे जुड़े अन्य मामलों के खुलासे की संभावना है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- झाड़ोल थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5000 के इनामी आरोपी तौसिफ खान (29) को गिरफ्तार किया। आरोपी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) को खरीदकर उनमें अवैध लेन-देन करवाता था और साइबर ठगी में उनका उपयोग करता था। पुलिस ने खुफिया सूचना और तकनीकी सहायता से आरोपी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी सक्रिय अपराधी है और उससे जुड़े अन्य मामलों के खुलासे की संभावना है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।1
- दिल्ली से रीवा की धरती पर आगमन के दौरान एयर पोर्ट मे युवाओ द्वारा श्री तन्खा का भारी जन समूह और गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिवादन कर बड़े काफीले के साथ नगर प्रवेश कराया गया कल माखन लाल पत्रकारिता विश्व विद्यालय मे श्री तन्खा साढ़े बारह बजे से विधिक युवा संवाद परिचर्चा के मुख्य अतिथि होंगे1
- BJP विधायक अनुपमा जायसवाल उस वक्त हादसे का शिकार हो गईं, जब अखिलेश-राहुल का पुतला फूंका जा रहा था। बताया जा रहा है कि आग अचानक भड़क उठी, जिसकी चपेट में आने से उनका चेहरा झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत को लेकर ज्यादा आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह घटना उस समय हुई जब अखिलेश यादव और राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। घटना के बाद सुरक्षा और एहतियात को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र पर शनिवार को तिलहन फसलों की उत्पादन तकनीक पर आधारित एक महत्वपूर्ण किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने एवं खेती को फायदे का व्यवसाय बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति डॉ. प्रताप सिंह ने की। इस दौरान विशेषज्ञों ने कृषि क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों और नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की।1
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग : 27 अप्रैल को सागवाड़ा में हुंकार भरेंगे गौभक्त, निकलेगी विशाल रैली संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आगामी 27 अप्रैल को सागवाड़ा नगर में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की जाएगी। शनिवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान सामाजिक समरसता के वाहक और रामकथा मर्मज्ञ कमलेश भाई शास्त्री ने बताया कि यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है, जिसके तहत देश की 5000 से अधिक तहसीलों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। कमलेश भाई शास्त्री ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय किसी धर्म विशेष की नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के पोषण का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होना अनिवार्य है। कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे समस्त गौ-भक्त और नागरिक स्थानीय महिपाल खेल मैदान में एकत्रित होंगे, जहाँ से विशाल रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुँचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रेसवार्ता में अभियान के सह-प्रभारी मुकेश भोई और पूर्व वाइस चेयरमैन चंद्र शेखर संघवी ने इसे आजादी के बाद का सबसे ऐतिहासिक और बड़ा निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि देशभर के संत-महात्माओं और गौ-भक्तों के आह्वान पर एक ही दिन और एक ही समय पर यह देशव्यापी अनुरोध किया जा रहा है। श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गोशाला के संरक्षक ललित पंचाल और अध्यक्ष रविंद्र सुथार ने सख्त गौ संरक्षण कानून लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। तहसील प्रभारी भगवतीलाल पंचाल ने जानकारी दी कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए गौ-सेवक घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी इसे भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान संजय राठौड़, हितेश भोई, लोकेंद्र सिंह डोडिया, नरेन्द्र भगत, अबरार हुसैन मंसूरी सहित बड़ी संख्या में गौ-भक्त और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।4
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का समकालीन ताजा अपडेट। स्पीकर ओम बिरला ने लगाई जन चौपाल सैकड़ो आवेदन आयें । निस्तारण इक्का-दुक्का का। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आज मंडी में जाकर अन्य अन्न दाताओं की समस्याओं को देखा एफसीआई के लोग व्यापारियों से मिली भगत कर। उनके गेहूं को कर रहे हैं रिजेक्ट। 80 हजार वोरी की आवक वाली मंडी में 30000 बोरी देखकर हीरालाल नागर भड़के एफसीआई के अधिकारियों पर उनको आडे हाथों लिया।1
- डूंगरपुर। जिले के सीमलवाड़ा क्षेत्र के रतनपुरा गांव के पास शनिवार सुबह ईको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार सारोली गांव निवासी बसंत पुत्र शंकर कलासुआ शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक लेकर सीमलवाड़ा की ओर काम से जा रहा था। इसी दौरान रतनपुरा गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बसंत कलासुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन की सहायता से उसे सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।1
- एसआरएम इंटरनेशनल स्कूल में सेमिनार के दौरान प्रख्यात विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स उदयपुर जिले के एसआरएम इंटरनेशनल स्कूल मावली में आयोजित करियर मार्गदर्शन सेमिनार में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का मंत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात विशेषज्ञ जे.एस. ग्लोबल के संस्थापक जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा के दौरान अंकों के पीछे भागने के बजाय कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण पर ध्यान देना करियर में ऊँचाइयाँ छूने के लिए अधिक प्रभावी है।1