Shuru
Apke Nagar Ki App…
पकरीबरावां में बाबा चौहरमल जयंती की धूम: 12 अप्रैल को उमड़ेगा जनसैलाब, तैयारियां तेज।
Avdhesh kumar raj
पकरीबरावां में बाबा चौहरमल जयंती की धूम: 12 अप्रैल को उमड़ेगा जनसैलाब, तैयारियां तेज।
More news from बिहार and nearby areas
- पकरीबरावां में बाबा चौहरमल जयंती की धूम: 12 अप्रैल को उमड़ेगा जनसैलाब, तैयारियां तेज।2
- चेवाड़ा नगर पंचायत के सदर बाजार में शनिवार की सुबह एक मिष्ठान दुकान में चोरी की घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दुकान का करकट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और हजारों रुपये मूल्य की सामग्री चोरी कर फरार हो गए। दुकान के संचालक दिनेश कुमार ने बताया कि रोज की तरह जब वे शनिवार की सुबह करीब 6 बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि दुकान का करकट टूटा हुआ है। अंदर जाकर निरीक्षण करने पर पाया कि दुकान से लगभग तीन से चार हजार रुपये मूल्य की सामग्री गायब है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार भी मौके पर जुट गए और घटना को लेकर चिंता जताई। इस चोरी की वारदात के बाद सदर बाजार के दुकानदारों में डर का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से बाजार क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी।1
- नवादा में पीयूसीएल के दो दिवसीय शिविर का आगाज संजय वर्मा नवादा, 28 मार्च। पीयूसीएल (पीयूसीएल) नवादा इकाई द्वारा पूर्व घोषित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को नगर के मिर्जापुर स्थित शिवानी पैलेस में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. ओंकार निराला ने की, जबकि संचालन सुविख्यात सांस्कृतिकर्मी अशोक समदर्शी ने किया। शिविर में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. पुष्पेंद्र, मानवाधिकार विशेषज्ञ डॉ. गोपाल कृष्ण, मो. जाहिद एवं इब्राना ने प्रतिभागियों को पीयूसीएल के इतिहास, उद्देश्य और वर्तमान कार्यशैली से अवगत कराया। पहले दिन मानवाधिकारों से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा नवादा जिले में इसके क्रियान्वयन की स्थिति पर भी प्रकाश डाला गया। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. गोपाल कृष्ण ने कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकारों के उल्लंघन को समझना और उसके प्रति सजग रहना मानवाधिकार संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अल्पसंख्यक की व्यापक परिभाषा बताते हुए कहा कि वैचारिक रूप से कम संख्या में होने वाला व्यक्ति भी अल्पसंख्यक हो सकता है। इससे पूर्व राज्य पार्षद दिनेश कुमार अकेला ने जिले में मानवाधिकार उल्लंघन से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंतिम सत्र में ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर समाधान सुझाए गए। शिविर में बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया।1
- शेखपुरा - आज 28 मार्च, 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा मारिया आश्रम स्थित महिला शिक्षण केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य मुख्य अतिथि श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने नारी शक्ति के सम्मान और समाज में उनके योगदान पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मारिया आश्रम प्रबंधन द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय का भव्य स्वागत किया गया। उन्हे 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के प्रतीक स्वरूप पौधा और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह भेंट न केवल अतिथि सत्कार का हिस्सा थी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिला प्रशासन और संस्था की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। मारिया आश्रम के बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। मारिया आश्रम के बच्चों के द्वारा गीत-संगीत के द्वारा सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। विभिन्न कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिए समाज को झकझोरने वाले संदेश दिए। "हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं" जैसे नारों से महिला सशक्तिकरण का शंखनाद किया गया। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ "आज बेटी नहीं बचाओगे तो दुल्हन कहाँ से लाओगे" और "अनदेखी बिटिया करे पुकार, मत करो भ्रूण हत्या/अत्याचार" जैसे भावुक संदेशों के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों के द्वारा रोजगार और चीनी मिल की गूँज सशक्तिकरण के साथ-साथ आर्थिक स्वावलंबन पर भी कार्यक्रम में चर्चा हुई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेरोजगारी की समस्या को प्रभावी ढंग से उठाया। स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने के लिए "चीनी मिल चालू करने" जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रदर्शन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट किया गया, ताकि युवाओं और महिलाओं को घर के पास ही काम मिल सके। इस अवसर पर मारिया आश्रम के प्रिंसिपल, शिक्षक गण, बड़ी संख्या में बच्चे और समाज के बुजुर्ग उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया। श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। महिला सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या पर रोक लगे और रोजगार भी मिले। उन्होंने कहा कि सभी प्रतियोगिता परीक्षा में 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को सरकार के द्वारा दिया जा रहा है और सभी प्रतियोगिता परीक्षा में बढ़ चढ़ कर महिलाएं भाग ले रही है। महिलाएं अपने अपने कर्तव्यों को सही निर्वहन भी कर रही है। *डी॰पी॰आर॰ओ॰* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews3
- Post by Anil Paswan1
- टोटो ने मारी गाछ में टक्कर पांच व्यक्ति हुआ घायल। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय सिकंदरा पथ में गैस गोदाम के निकट सिकंदरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार में सामने से आ रहे हैं बड़े वाहन से चकमा खाकर टोटो चालक ने गाछ में टक्कर मार दिया जिस फोटो पर सवार पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल की पहचान सूर्य गढा प्रखंड के मानिकपुर गांव निवासी आदित्य कुमार बबीता देवी बटोरन महतो की 50 वर्षीय पत्नी गीता देवी बटोरन महतो एवं लूंगी देवी के रूप में हुई स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत आदित्य कुमार एवं बबीता देवी की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि टोटो चालक अपने पूरे परिवार के साथ सिकंदरा से अपने घर मानिकपुर जा रहा था कि अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बड़े वहां से चकमा खाकर जांच में टक्कर मार दिया। जिससे सभी घायल हो गए।1
- भराव पर फ्लाइओवर चालू हो गया है 😱😊🤗😂1
- बरबीघा में चैती दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार की रात्रि श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। देवी स्थान रोड स्थित सामाचक में चैती दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा के लिए महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर मां दुर्गा से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, रात्रि में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा कार्य में भी सहयोग किया। आयोजन समिति द्वारा पूजा और भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।1