logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*एक हफ्ते में उखड़ गया खड़ंजा, निर्माण कार्य पर उठे सवाल* कौशांबी। जनपद के थाना सैनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अटसराय में जिला पंचायत सदस्य मूसा भाई द्वारा कराया गया खड़ंजा निर्माण कार्य एक हफ्ते के भीतर ही उखड़ गया, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गई। खड़ंजा उखड़ने से आवागमन में भी दिक्कतें हो रही हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से सड़क टिक नहीं पाई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए। यह मामला सामने आने के बाद विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

2 hrs ago
user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*एक हफ्ते में उखड़ गया खड़ंजा, निर्माण कार्य पर उठे सवाल* कौशांबी। जनपद के थाना सैनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अटसराय में जिला पंचायत सदस्य मूसा भाई द्वारा कराया गया खड़ंजा निर्माण कार्य एक हफ्ते के भीतर ही उखड़ गया, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गई। खड़ंजा उखड़ने से आवागमन में भी दिक्कतें हो रही हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से सड़क टिक नहीं पाई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए। यह मामला सामने आने के बाद विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज कौशांबी ने किया विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है..., प्राचार्य ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशांबी....मंगलवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशांबी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय, समदा, मंझनपुर कौशाम्बी में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, इस शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित हुए और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया एवं संबोधन में उनके द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। मेडिकल कॉलेज का यह प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल अस्पताल तक सीमित न रहकर गांव-गांव तक पहुंचे।” उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा गैर संचारी रोगों (एन0सी0डी0) से बचाव पर आधारित एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से लोगों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोग जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय के बारे में बताया। दन्त रोग विभाग के सह आचार्य डॉ. हेमलता द्विवेदी (सह आचार्य) ने दांतों एवं मुंह की सफाई के सही तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ब्रश, सही खानपान एवं समय-समय पर जांच से दंत रोगों से बचा जा सकता है। इस दौरान कई लोगों के दांतों की जांच भी की गई और आवश्यक सलाह दी गई।कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि “दस्त जैसी समस्याओं में ओआरएस का सही उपयोग जीवन रक्षक साबित हो सकता है, खासकर बच्चों के लिए।” साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता एवं हाथ धोने के सही तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही घर पर कैसे ओ0आर0एस0 बनाये यह भी बताया ।कार्यक्रम के दौरान आये हुए मरीजों की जांच की गई एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा वितरित किया गया। इस अवसर पर, डा0 अरूण पाण्डेय, डा0 सन्दीप कुमार, डा0 निखिल चैधरी एवं इन्र्टन व एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रायें और कर्मचारी उपस्थित रहें।
    1
    मेडिकल कॉलेज कौशांबी ने किया विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन
विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है..., प्राचार्य 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
कौशांबी....मंगलवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशांबी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय, समदा, मंझनपुर कौशाम्बी में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, इस शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित हुए और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया एवं संबोधन में उनके द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। मेडिकल कॉलेज का यह प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल अस्पताल तक सीमित न रहकर गांव-गांव तक पहुंचे।” उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा गैर संचारी रोगों (एन0सी0डी0) से बचाव पर आधारित एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से लोगों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोग जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय के बारे में बताया।  दन्त रोग विभाग के सह आचार्य डॉ. हेमलता द्विवेदी (सह आचार्य) ने दांतों एवं मुंह की सफाई के सही तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ब्रश, सही खानपान एवं समय-समय पर जांच से दंत रोगों से बचा जा सकता है। इस दौरान कई लोगों के दांतों की जांच भी की गई और आवश्यक सलाह दी गई।कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि “दस्त जैसी समस्याओं में ओआरएस का सही उपयोग जीवन रक्षक साबित हो सकता है, खासकर बच्चों के लिए।” साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता एवं हाथ धोने के सही तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही घर पर कैसे ओ0आर0एस0 बनाये यह भी बताया ।कार्यक्रम के दौरान आये हुए मरीजों की जांच की गई एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा वितरित किया गया।  इस अवसर पर, डा0 अरूण पाण्डेय, डा0 सन्दीप कुमार, डा0 निखिल चैधरी एवं इन्र्टन व एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रायें और कर्मचारी उपस्थित रहें।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • वो देखे लोग किस किस तरीके से UGC का विरोध कर रहे है !! निश्चित रूप से कानूनन नंबर प्लेट पर ये लिखना ठीक नहीं है और अगर पुलिस ने कार्रवाई की है तो उचित है लेकिन UGC का नया नियम भी ठीक नहीं है भेदभाव करने वाला है सरकार कब इसे वापस लेगी ख़ुद के स्तर पर !! या माफ़ी माँगेगी !! अगर ये गलत है तो वो भी ग़लत है !!
    1
    वो देखे लोग किस किस तरीके से UGC का विरोध कर रहे है !!
निश्चित रूप से कानूनन नंबर प्लेट पर ये लिखना ठीक नहीं है और अगर पुलिस ने कार्रवाई की है तो उचित है 
लेकिन UGC का नया नियम भी ठीक नहीं है भेदभाव करने वाला है सरकार कब इसे वापस लेगी ख़ुद के स्तर पर !! या माफ़ी माँगेगी !!
अगर ये गलत है तो वो भी ग़लत है !!
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Govind Patrakar Kaushambi
    1
    Post by Govind Patrakar Kaushambi
    user_Govind Patrakar Kaushambi
    Govind Patrakar Kaushambi
    Actor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Ram Patel
    1
    Post by Ram Patel
    user_Ram Patel
    Ram Patel
    Farmer कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ऊंचाहार, रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धारूपुर मजरे मिर्जापुर एहरी में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार सुबह मामूली घरेलू विवाद को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पीड़ित पक्ष सुबह से थाने में न्याय की गुहार लगा रहा है और अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित वसील अहमद पुत्र मुंशीरजा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे गांव के ही रहने वाले अजमेर, कल्लू, रुकशाद और संतराज ने एक राय होकर उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए वशीर, उनके पिता मुंशीरजा और माता इकरारुन्निशा को लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से जमकर पीटा। गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान घर की एक महिला, जो कि गर्भवती बताई जा रही है, उसे भी चोटें आई हैं। हमले में वशीर और उनके पिता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में ऊंचाहार थाने पहुँचा। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार थाने में ही बैठा है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई या प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। स्थानीय पुलिस की इस सुस्ती से दबंगों के हौसले और अधिक बढ़ते नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
    1
    ऊंचाहार, रायबरेली।
जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धारूपुर मजरे मिर्जापुर एहरी में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार सुबह मामूली घरेलू विवाद को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पीड़ित पक्ष सुबह से थाने में न्याय की गुहार लगा रहा है और अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित वसील अहमद पुत्र मुंशीरजा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे गांव के ही रहने वाले अजमेर, कल्लू, रुकशाद और संतराज ने एक राय होकर उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए वशीर, उनके पिता मुंशीरजा और माता इकरारुन्निशा को लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से जमकर पीटा।
गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा
पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान घर की एक महिला, जो कि गर्भवती बताई जा रही है, उसे भी चोटें आई हैं। हमले में वशीर और उनके पिता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में ऊंचाहार थाने पहुँचा। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार थाने में ही बैठा है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई या प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। स्थानीय पुलिस की इस सुस्ती से दबंगों के हौसले और अधिक बढ़ते नजर आ रहे हैं।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.