logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध में वाँछित ₹10,000/- के पुरस्कार घोषित इनामिया 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना भोगनीपुर पर दिनांक 08.02.2025 को वादी द्वारा लिखित तहरीर दी, कि दिनांक 06.02.2025 को विपक्षी रश्मी यादव पत्नी राहुल यादव व राहुल कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासीगण ग्राम सिखमापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात के द्वारा सहयोग से विपक्षी राहुल यादव पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम उलरापुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात मेरी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 18 वर्ष को बहला फुसलाकर ले गया है। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 47/2025 धारा 137(2)/87/61(2) बीएनएस बनाम 1. रश्मी यादव पत्नी राहुल यादव, 2. राहुल कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासीगण ग्राम सिखमापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात, 3. राहुल यादव पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम उलरापुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में थाना भोगनीपुर पुलिस व एसओजी जनपद कानपुर देहात की संयुक्त टीम के द्वारा दिनाँक 07.02.2026 मुकदमा उपरोक्त में वाँछित अभियुक्त राहुल यादव उर्फ अंकित पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम उलरापुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात को बढ़ौली मोड़ से 200 कदम पहले थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात से हिरासत पुलिस में लिया गया । जो मुकदमा उपरोक्त में ₹ 10,000/- के पुरष्कार घोषित वांछित अभियुक्त है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त राहुल यादव उर्फ अंकित उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जा रहा है ।

4 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध में वाँछित ₹10,000/- के पुरस्कार घोषित इनामिया 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना भोगनीपुर पर दिनांक 08.02.2025 को वादी द्वारा लिखित तहरीर दी, कि दिनांक 06.02.2025 को विपक्षी रश्मी यादव पत्नी राहुल यादव व राहुल कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासीगण ग्राम सिखमापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात के द्वारा सहयोग से विपक्षी राहुल यादव पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम उलरापुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात मेरी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 18 वर्ष को बहला फुसलाकर ले गया है। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 47/2025 धारा 137(2)/87/61(2) बीएनएस बनाम 1. रश्मी यादव पत्नी राहुल यादव, 2. राहुल कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासीगण ग्राम सिखमापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात, 3. राहुल यादव पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम उलरापुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में थाना भोगनीपुर पुलिस व एसओजी जनपद कानपुर देहात की संयुक्त टीम के द्वारा दिनाँक 07.02.2026 मुकदमा उपरोक्त में वाँछित अभियुक्त राहुल यादव उर्फ अंकित पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम उलरापुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात को बढ़ौली मोड़ से 200 कदम पहले थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात से हिरासत पुलिस में लिया गया । जो मुकदमा उपरोक्त में ₹ 10,000/- के पुरष्कार घोषित वांछित अभियुक्त है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त राहुल यादव उर्फ अंकित उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जा रहा है ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वंदे भारत एक्सप्रेस की टक्कर से युवक की मौत दिल्ली–हावड़ा रेल लाइन के झींझक स्टेशन के पूर्वी छोर पर डाउन लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिसाही थाना रसूलाबाद निवासी जयसिंह (28) पुत्र रामबिलाश के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
    1
    वंदे भारत एक्सप्रेस की टक्कर से युवक की मौत
दिल्ली–हावड़ा रेल लाइन के झींझक स्टेशन के पूर्वी छोर पर डाउन लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिसाही थाना रसूलाबाद निवासी जयसिंह (28) पुत्र रामबिलाश के रूप में हुई है।
घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हरी निवादा के पास 01 कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में चली गयी थी, जिसमें 04 लोग सवार थे। जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से डूब रहे लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें 03 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 01 व्यक्ति घायल अवस्था में था, जिसे तत्काल थाना रसूलाबाद के सरकारी वाहन से सीएचसी रसूलाबाद ले जाया गया, जहां घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है तथा नहर में डूबी गाड़ी को क्रेन की सहायता से बाहर निकाल लिया गया है रसूलाबाद इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया मृतकों के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    1
    सागर भारतीय/कानपुर देहात 
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना  क्षेत्र के ग्राम हरी निवादा के पास 01 कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में चली गयी थी, जिसमें 04 लोग सवार थे। जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से डूब रहे लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें 03 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 01 व्यक्ति घायल अवस्था में था, जिसे तत्काल थाना रसूलाबाद के सरकारी वाहन से सीएचसी रसूलाबाद ले जाया गया, जहां घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है तथा नहर में डूबी गाड़ी को क्रेन की सहायता से बाहर निकाल लिया गया है रसूलाबाद इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया 
मृतकों के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जसापुर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मूर्ति स्थापना व नगर भ्रमण में उमड़ा आस्था का सैलाब जसापुर।शिव मंदिर जसापुर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज भव्य मूर्ति स्थापना एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा गांव शिवमय वातावरण में डूब गया। हर-हर महादेव के जयकारों से नगर गूंज उठा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रातः काल विधि-विधान से महास्नान के उपरांत शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई। इसके बाद निकाली गई भव्य शोभा यात्रा व नगर भ्रमण में गांव की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा ने जसापुर की गलियों को भक्तिरस से भर दिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा भाव से सहभागिता निभाई। आयोजन के अंतर्गत 4 फरवरी को वेदी पूजन व जलाधिवास, 5 फरवरी को अन्नाधिवास, फलाधिवास एवं पुष्पाधिवास संपन्न हुआ। 7 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो 13 फरवरी को कथा विराम के साथ संपन्न होगी। 14 फरवरी को पूर्णाहुति एवं भव्य गया भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं परीक्षित प्रताप सिंह राठौड़ ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन गांव में धार्मिक चेतना, आपसी सौहार्द और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा। नगर भ्रमण में उमड़ी भारी भीड़ और भक्तों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि जसापुर की धरती आज श्रद्धा, भक्ति और आस्था से पूर्ण रूप से आलोकित हो चुकी है।
    1
    जसापुर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मूर्ति स्थापना व नगर भ्रमण में उमड़ा आस्था का सैलाब
जसापुर।शिव मंदिर जसापुर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज भव्य मूर्ति स्थापना एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा गांव शिवमय वातावरण में डूब गया। हर-हर महादेव के जयकारों से नगर गूंज उठा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
प्रातः काल विधि-विधान से महास्नान के उपरांत शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई। इसके बाद निकाली गई भव्य शोभा यात्रा व नगर भ्रमण में गांव की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा ने जसापुर की गलियों को भक्तिरस से भर दिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा भाव से सहभागिता निभाई।
आयोजन के अंतर्गत 4 फरवरी को वेदी पूजन व जलाधिवास, 5 फरवरी को अन्नाधिवास, फलाधिवास एवं पुष्पाधिवास संपन्न हुआ। 7 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो 13 फरवरी को कथा विराम के साथ संपन्न होगी। 14 फरवरी को पूर्णाहुति एवं भव्य गया भोज का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक एवं परीक्षित प्रताप सिंह राठौड़ ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन गांव में धार्मिक चेतना, आपसी सौहार्द और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा।
नगर भ्रमण में उमड़ी भारी भीड़ और भक्तों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि जसापुर की धरती आज श्रद्धा, भक्ति और आस्था से पूर्ण रूप से आलोकित हो चुकी है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रसूलाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार में शामिल आए कार सवार चार युवकों की कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बहराइच रोड, गोंडा निवासी राकेश कुमार ,राधेश कुमार कार चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया और अभिषेक कार से रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय उनकी कार मक्का निवादा स्थित निचली रामगंगा नहर की पटरी पर पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से आनन-फानन में सभी कार सवारों को नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने राकेश कुमार श्रीवास्तव, राधेश कुमार श्रीवास्तव और चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच में जुट गई है।
    1
    रसूलाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार में शामिल आए कार सवार चार युवकों की कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बहराइच रोड, गोंडा निवासी राकेश कुमार ,राधेश कुमार कार चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया और अभिषेक  कार से रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय उनकी कार मक्का निवादा स्थित निचली रामगंगा नहर की पटरी पर पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से आनन-फानन में सभी कार सवारों को नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने राकेश कुमार श्रीवास्तव, राधेश कुमार श्रीवास्तव और चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।
दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच में जुट गई है।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात व सुरक्षा समस्याओं को देखते हुए पालिका प्रशासन ने शनिवार की शाम 5 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व पालिका के एसआई आशीष पांडेय ने किया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। एसआई आशीष पांडेय माइक के माध्यम से दुकानदारों और ठेले वालों से स्वयं अपना सामान हटाने की अपील करते नजर आए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नाले और सड़क की निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान का सामान रखा जाए अन्यथा जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कुल 142 दुकानदारों को चेतावनी दी गई। पालिका प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि शहर के कई व्यापारी अपनी दुकानों का अधिकांश सामान सड़कों पर फैला देते हैं, जिससे सड़कें संकरी हो जाती हैं।
    2
    शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात व सुरक्षा समस्याओं को देखते हुए पालिका प्रशासन ने शनिवार की शाम 5 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व पालिका के एसआई आशीष पांडेय ने किया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।
एसआई आशीष पांडेय माइक के माध्यम से दुकानदारों और ठेले वालों से स्वयं अपना सामान हटाने की अपील करते नजर आए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नाले और सड़क की निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान का सामान रखा जाए अन्यथा जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कुल 142 दुकानदारों को चेतावनी दी गई। पालिका प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि शहर के कई व्यापारी अपनी दुकानों का अधिकांश सामान सड़कों पर फैला देते हैं, जिससे सड़कें संकरी हो जाती हैं।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • रामगोपाल यादव ने किया प्रयोगशाला का उद्घाटन, भाजपा पर साधा निशाना, सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने औरैया के विवेकानंद इंटर कॉलेज में भौतिक और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा में वैज्ञानिक सोच पर जोर दिया। मीडिया से वार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर SIR प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि डीएम के जरिए वोटों में हेरफेर की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि PDA प्रहरी बूथ स्तर पर निगरानी करेंगे
    2
    रामगोपाल यादव ने किया प्रयोगशाला का उद्घाटन, भाजपा पर साधा निशाना, सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने औरैया के विवेकानंद इंटर कॉलेज में भौतिक और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा में वैज्ञानिक सोच पर जोर दिया। मीडिया से वार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर SIR प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि डीएम के जरिए वोटों में हेरफेर की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि PDA प्रहरी बूथ स्तर पर निगरानी करेंगे
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • औरैया के अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बरीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इटावा क्षेत्र के पिलुआ वाले हनुमान जी मंदिर के महंत श्री श्री 1008 महंत हरभजन दास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया और श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।
    1
    औरैया के अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बरीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इटावा क्षेत्र के पिलुआ वाले हनुमान जी मंदिर के महंत श्री श्री 1008 महंत हरभजन दास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया और श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध में वाँछित ₹10,000/- के पुरस्कार घोषित इनामिया 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
    1
    भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध में वाँछित ₹10,000/- के पुरस्कार घोषित इनामिया 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.