logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आशीर्वाद का दीया: 25 वर्षों की जनसेवा को नमन 17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश *एमसीबी/15 सितंबर 2026/* 17 सितंबर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में जनभागीदारी की भव्य तस्वीर देखने को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र निर्माण की 25 वर्षों की यात्रा के प्रति कृतज्ञता और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति के रूप में जिले में लाखों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत घर-घर दीप जलेंगे और गांवों से लेकर शहरों, सरोवरों एवं तालाबों तक रोशनी का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। जनपद पंचायत खड़गवां, मनेन्द्रगढ़ एवं भरतपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में दीपों का वितरण शुरू कर दिया गया है। पंचायतों के माध्यम से नागरिकों तक दीप पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि 17 सितंबर की शाम अधिक से अधिक परिवार इस सामूहिक आयोजन का हिस्सा बन सकें। दीपों की रोशनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण की यात्रा के लिए मंगल कामना की जाएगी। *घर-घर पहुंचेगा ‘आशीर्वाद का दीया’* ‘हर घर आशीर्वाद का दीया’ इस अभियान का मुख्य संदेश है। जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे 17 सितंबर की शाम अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर इस जनभागीदारी अभियान से जुड़ें। प्रत्येक घर में जलने वाला दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि आभार, शुभकामना, सकारात्मकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश देगा। ग्राम पंचायतों में दीप वितरण के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता से यह आयोजन जनभागीदारी के उत्सव का रूप ले रहा है। *तीनों विकासखंडों में जगमगाएगा एमसीबी* मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। कटकोना, कठौतिया, बिहारपुर, खड़गवां, हरचौका, माड़ीसरई, डोमहरा, गिद्धमुड़ी, दुग्गी, उधनापुर, देवाडांड, लकड़ापारा, शिवपुर, चिरमिरी, परसगढ़ी, बेलबहारा सहित अनेक क्षेत्रों में नागरिक सामूहिक रूप से दीप जलाएंगे। वृद्धाश्रमों में भी दीप प्रज्वलित कर बुजुर्गों के बीच अपनत्व, सम्मान और सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। *सरोवरों और तालाबों में झिलमिलाएंगे दीप* ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की खासियत यह होगी कि दीप प्रज्वलन केवल घरों तक सीमित नहीं रहेगा। जिले के विभिन्न सरोवरों एवं तालाबों में भी हजारों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। जल में प्रतिबिंबित होते दीपों का मनमोहक दृश्य एकजुटता, जनभागीदारी और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देगा। *25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को नमन* 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने से लेकर 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने तथा वर्ष 2019 और 9 जून 2024 को पुनः प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने तक की यात्रा 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी रही है। इसी यात्रा के प्रति शुभकामनाओं एवं कृतज्ञता की अभिव्यक्ति के रूप में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। *सेवा संकल्प अभियान से जुड़ेगा जनभागीदारी का संदेश* 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित ‘सशक्त एम.सी.बी. सेवा संकल्प अभियान 2026’ के दौरान विभिन्न जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। अभियान के तहत लाभार्थियों के घरों में भी दीप प्रज्वलित कर उन्हें इस सामूहिक आयोजन से जोड़ा जाएगा। *एक दीप आभार का, एक दीप आशीर्वाद का* 17 सितंबर की शाम एमसीबी के गांव और शहर दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। घर-घर जलते दीप, तालाबों और सरोवरों में झिलमिलाते दीप तथा गांव-गांव में नागरिकों की सहभागिता मिलकर जिले में जनभागीदारी का यादगार दृश्य प्रस्तुत करेगी। एक दीप आभार का, एक दीप आशीर्वाद का और एक दीप राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के नाम। 17 सितंबर को एमसीबी में लाखों दीप प्रज्वलित होकर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान को जनभागीदारी, शुभकामना, कृतज्ञता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की उज्ज्वल मिसाल बनाएंगे।

1 hr ago
user_Sacchi Gathna
Sacchi Gathna
Photographer चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
972098d7-74f4-457e-b5ab-836d97c4c45c

आशीर्वाद का दीया: 25 वर्षों की जनसेवा को नमन 17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश *एमसीबी/15 सितंबर 2026/* 17 सितंबर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में जनभागीदारी की भव्य तस्वीर देखने को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र निर्माण की 25 वर्षों की यात्रा के प्रति कृतज्ञता और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति के रूप में जिले में लाखों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत घर-घर दीप जलेंगे और गांवों से लेकर शहरों, सरोवरों एवं तालाबों तक रोशनी का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। जनपद पंचायत खड़गवां, मनेन्द्रगढ़ एवं भरतपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में दीपों का वितरण शुरू कर दिया गया है। पंचायतों के माध्यम से नागरिकों तक दीप पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि 17 सितंबर की शाम अधिक से अधिक परिवार इस सामूहिक आयोजन का हिस्सा बन सकें। दीपों की रोशनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण की यात्रा के लिए मंगल कामना की जाएगी। *घर-घर पहुंचेगा ‘आशीर्वाद का दीया’* ‘हर घर आशीर्वाद का दीया’ इस अभियान का मुख्य संदेश है। जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे 17 सितंबर की शाम अपने घरों में दीप प्रज्वलित

e68951c6-fc6f-421f-aec0-797b28942047

कर इस जनभागीदारी अभियान से जुड़ें। प्रत्येक घर में जलने वाला दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि आभार, शुभकामना, सकारात्मकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश देगा। ग्राम पंचायतों में दीप वितरण के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता से यह आयोजन जनभागीदारी के उत्सव का रूप ले रहा है। *तीनों विकासखंडों में जगमगाएगा एमसीबी* मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। कटकोना, कठौतिया, बिहारपुर, खड़गवां, हरचौका, माड़ीसरई, डोमहरा, गिद्धमुड़ी, दुग्गी, उधनापुर, देवाडांड, लकड़ापारा, शिवपुर, चिरमिरी, परसगढ़ी, बेलबहारा सहित अनेक क्षेत्रों में नागरिक सामूहिक रूप से दीप जलाएंगे। वृद्धाश्रमों में भी दीप प्रज्वलित कर बुजुर्गों के बीच अपनत्व, सम्मान और सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। *सरोवरों और तालाबों में झिलमिलाएंगे दीप* ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की खासियत यह होगी कि दीप प्रज्वलन केवल घरों तक सीमित नहीं रहेगा। जिले के विभिन्न सरोवरों एवं तालाबों में भी हजारों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। जल में प्रतिबिंबित होते दीपों का मनमोहक दृश्य एकजुटता, जनभागीदारी और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देगा। *25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को नमन* 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने से लेकर 26 मई

cbe50d73-71d2-498f-b0b3-765ed3868070

2014 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने तथा वर्ष 2019 और 9 जून 2024 को पुनः प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने तक की यात्रा 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी रही है। इसी यात्रा के प्रति शुभकामनाओं एवं कृतज्ञता की अभिव्यक्ति के रूप में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। *सेवा संकल्प अभियान से जुड़ेगा जनभागीदारी का संदेश* 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित ‘सशक्त एम.सी.बी. सेवा संकल्प अभियान 2026’ के दौरान विभिन्न जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। अभियान के तहत लाभार्थियों के घरों में भी दीप प्रज्वलित कर उन्हें इस सामूहिक आयोजन से जोड़ा जाएगा। *एक दीप आभार का, एक दीप आशीर्वाद का* 17 सितंबर की शाम एमसीबी के गांव और शहर दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। घर-घर जलते दीप, तालाबों और सरोवरों में झिलमिलाते दीप तथा गांव-गांव में नागरिकों की सहभागिता मिलकर जिले में जनभागीदारी का यादगार दृश्य प्रस्तुत करेगी। एक दीप आभार का, एक दीप आशीर्वाद का और एक दीप राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के नाम। 17 सितंबर को एमसीबी में लाखों दीप प्रज्वलित होकर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान को जनभागीदारी, शुभकामना, कृतज्ञता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की उज्ज्वल मिसाल बनाएंगे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • एमसीबी-चिरमिरी में कबाड़ से लदी पिकअप पकड़ी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    1
    एमसीबी-चिरमिरी में कबाड़ से लदी पिकअप पकड़ी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • कोरिया। बैकुंठपुर वन मंडल क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। उत्तर तर्रा की ओर से होते हुए करीब 12 हाथियों का दल दामुज क्षेत्र में पहुंचा है, जहां फिलहाल हाथियों के विश्राम करने की जानकारी सामने आई है। हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल उत्तर तर्रा क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए दामुज इलाके में पहुंचा है। वर्तमान में हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। करीब एक दर्जन हाथियों के एक साथ क्षेत्र में पहुंचने की खबर के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत और चिंता का माहौल है।
    1
    कोरिया। बैकुंठपुर वन मंडल क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। उत्तर तर्रा की ओर से होते हुए करीब 12 हाथियों का दल दामुज क्षेत्र में पहुंचा है, जहां फिलहाल हाथियों के विश्राम करने की जानकारी सामने आई है। हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी है।
बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल उत्तर तर्रा क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए दामुज इलाके में पहुंचा है। वर्तमान में हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। करीब एक दर्जन हाथियों के एक साथ क्षेत्र में पहुंचने की खबर के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत और चिंता का माहौल है।
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • हरतालिका तीज पर अमरकंटक में आस्था का सैलाब मौनी स्नान को तड़के 4 बजे से नर्मदा तट पर उमड़ीं सुहागिनें, शिव-पार्वती की आराधना कर मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद अमरकंटक - प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में हरतालिका तीज के पावन पर्व पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के करीब 4 बजे से ही पतित पावनी पुण्यसलिला मां नर्मदा के पावन तट पर मौनी स्नान का सिलसिला प्रारंभ हो गया। सुहागिन महिलाओं, युवतियों एवं भक्त श्रद्धालुओं ने मौन धारण कर नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान शिव-माता पार्वती का स्मरण करते हुए सुखी दांपत्य जीवन, अखंड सौभाग्य एवं मनवांछित फल की कामना की। हरतालिका तीज हिंदू धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट दांपत्य प्रेम, समर्पण और तपस्या का पावन पर्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी श्रद्धा और विश्वास के साथ सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की कामना से तथा युवतियां मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। मौन में शिव-पार्वती का स्मरण, नर्मदा में आस्था की डुबकी हरतालिका तीज के अवसर पर मौन धारण कर पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा का भी विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मौन केवल वाणी का संयम नहीं, बल्कि मन को एकाग्र कर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना में स्वयं को समर्पित करने का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं की आस्था है कि मौन रहकर पवित्र जल में स्नान करने से मन की चंचलता शांत होती है और व्यक्ति का ध्यान पूजा, संकल्प एवं ईश्वर आराधना की ओर केंद्रित होता है। इसी धार्मिक भावना के साथ अमरकंटक में हजारों महिलाओं ने मौन धारण कर मां नर्मदा में स्नान किया। नर्मदा स्नान के बाद महिलाओं एवं युवतियों ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा पुष्प, बिल्वपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने अपने व्रत एवं संकल्प के साथ भगवान शिव और माता पार्वती से अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि तथा मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। शिवालयों में लगा श्रद्धालुओं का तांता हरतालिका तीज पर नर्मदा मंदिर सहित अमरकंठ महादेव, पार्वती मैया, सिद्धेश्वर महादेव, 11 रुद्र महादेव एवं घंटेश्वर महादेव मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, पुष्प एवं बिल्वपत्र अर्पित किए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और मां नर्मदा के जयघोष से गुंजायमान रहे। 35 से 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान हरतालिका तीज के मौनी स्नान को लेकर अमरकंटक के विभिन्न नर्मदा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। दूर-दराज के क्षेत्रों से सुहागिन महिलाएं, युवतियां एवं भक्त श्रद्धालु अपने वाहनों से अमरकंटक पहुंचे। स्नान, दर्शन एवं पूजन-अर्चन के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार बना रहा। अनुमान के अनुसार हरतालिका तीज के अवसर पर लगभग 35 से 40 हजार से अधिक महिलाओं एवं भक्त श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई तथा मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। समाचार लिखे जाने तक नर्मदा घाटों एवं मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई थी। भक्ति से सराबोर हुई पवित्र नगरी हरतालिका तीज पर अमरकंटक का वातावरण पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। नर्मदा की कल-कल धारा, मंदिरों में गूंजते मंत्रोच्चार, शिवलिंग पर चढ़ता जल और बिल्वपत्र तथा माता पार्वती एवं भगवान भोलेनाथ के जयकारों से संपूर्ण तीर्थनगरी भक्तिमय हो उठी। नर्मदा तट पर मौन साधना, पवित्र स्नान और शिव-पार्वती की आराधना ने हरतालिका तीज की धार्मिक आस्था को और अधिक गहराई प्रदान की। मां नर्मदा की पावन धारा में स्नान कर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं महिलाओं के लिए यह पर्व केवल व्रत और पूजा का अवसर नहीं, बल्कि आस्था, तप, संयम, दांपत्य प्रेम और मंगलकामना का पावन संगम बन गया।
    1
    हरतालिका तीज पर अमरकंटक में आस्था का सैलाब


मौनी स्नान को तड़के 4 बजे से नर्मदा तट पर उमड़ीं सुहागिनें, शिव-पार्वती की आराधना कर मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
अमरकंटक - 
प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में हरतालिका तीज के पावन पर्व पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के करीब 4 बजे से ही पतित पावनी पुण्यसलिला मां नर्मदा के पावन तट पर मौनी स्नान का सिलसिला प्रारंभ हो गया। सुहागिन महिलाओं, युवतियों एवं भक्त श्रद्धालुओं ने मौन धारण कर नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान शिव-माता पार्वती का स्मरण करते हुए सुखी दांपत्य जीवन, अखंड सौभाग्य एवं मनवांछित फल की कामना की।
हरतालिका तीज हिंदू धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट दांपत्य प्रेम, समर्पण और तपस्या का पावन पर्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी श्रद्धा और विश्वास के साथ सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की कामना से तथा युवतियां मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं।
मौन में शिव-पार्वती का स्मरण, नर्मदा में आस्था की डुबकी
हरतालिका तीज के अवसर पर मौन धारण कर पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा का भी विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मौन केवल वाणी का संयम नहीं, बल्कि मन को एकाग्र कर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना में स्वयं को समर्पित करने का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं की आस्था है कि मौन रहकर पवित्र जल में स्नान करने से मन की चंचलता शांत होती है और व्यक्ति का ध्यान पूजा, संकल्प एवं ईश्वर आराधना की ओर केंद्रित होता है।
इसी धार्मिक भावना के साथ अमरकंटक में हजारों महिलाओं ने मौन धारण कर मां नर्मदा में स्नान किया। नर्मदा स्नान के बाद महिलाओं एवं युवतियों ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा पुष्प, बिल्वपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने अपने व्रत एवं संकल्प के साथ भगवान शिव और माता पार्वती से अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि तथा मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा।
शिवालयों में लगा श्रद्धालुओं का तांता
हरतालिका तीज पर नर्मदा मंदिर सहित अमरकंठ  महादेव, पार्वती मैया, सिद्धेश्वर महादेव, 11 रुद्र महादेव एवं घंटेश्वर महादेव मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, पुष्प एवं बिल्वपत्र अर्पित किए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और मां नर्मदा के जयघोष से गुंजायमान रहे।
35 से 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान
हरतालिका तीज के मौनी स्नान को लेकर अमरकंटक के विभिन्न नर्मदा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। दूर-दराज के क्षेत्रों से सुहागिन महिलाएं, युवतियां एवं भक्त श्रद्धालु अपने वाहनों से अमरकंटक पहुंचे। स्नान, दर्शन एवं पूजन-अर्चन के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार बना रहा।
अनुमान के अनुसार हरतालिका तीज के अवसर पर लगभग 35 से 40 हजार से अधिक महिलाओं एवं भक्त श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई तथा मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। समाचार लिखे जाने तक नर्मदा घाटों एवं मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई थी।
भक्ति से सराबोर हुई पवित्र नगरी
हरतालिका तीज पर अमरकंटक का वातावरण पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। नर्मदा की कल-कल धारा, मंदिरों में गूंजते मंत्रोच्चार, शिवलिंग पर चढ़ता जल और बिल्वपत्र तथा माता पार्वती एवं भगवान भोलेनाथ के जयकारों से संपूर्ण तीर्थनगरी भक्तिमय हो उठी। नर्मदा तट पर मौन साधना, पवित्र स्नान और शिव-पार्वती की आराधना ने हरतालिका तीज की धार्मिक आस्था को और अधिक गहराई प्रदान की।
मां नर्मदा की पावन धारा में स्नान कर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं महिलाओं के लिए यह पर्व केवल व्रत और पूजा का अवसर नहीं, बल्कि आस्था, तप, संयम, दांपत्य प्रेम और मंगलकामना का पावन संगम बन गया।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • महाराष्ट्र तालुका बाईपास के पास महाराष्ट्र यातायात पुलिस की मनमानी ना गलती रहते हुए भी ड्राइवर से जबरन उसूली करते हैं न देने पर करने की धमकी और गाड़ी चीज करने की बात करते हैं
    1
    महाराष्ट्र तालुका बाईपास के पास महाराष्ट्र यातायात पुलिस की मनमानी ना गलती रहते हुए भी ड्राइवर से जबरन उसूली करते हैं न देने पर करने की धमकी और गाड़ी चीज करने की बात करते हैं
    user_Mukesh Tiwari
    Mukesh Tiwari
    सराय, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्राम मठिया में सड़क की काफी समस्या होने के बाद भी अभी तक सड़क नहीं बनी है जिसके कारण खबर प्रकाशित ग्रामीणों द्वारा किया गया ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द हमारे गांव की सड़क सड़क की समस्या होने के कारण ग्रामीण को बरसात में आने जाने के संबंध में काफी समस्या होती है जिसके कारण ग्रामीण खुद चंदा लगा करके सड़क निर्माण कार्य कराए लेकिन बरसात में आवेदन करने में काफी समस्या होती है कृपया सरकार से यही निवेदन कर रहे हैं कि सिर्फ आपकी सड़क बनाई जाए
    1
    ग्राम मठिया में सड़क की काफी समस्या होने के बाद भी अभी तक सड़क नहीं बनी है जिसके कारण खबर प्रकाशित ग्रामीणों द्वारा किया गया ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द हमारे गांव की सड़क
सड़क की समस्या होने के कारण ग्रामीण को बरसात में आने जाने के संबंध में काफी समस्या होती है जिसके कारण ग्रामीण खुद चंदा लगा करके सड़क निर्माण कार्य कराए लेकिन बरसात में आवेदन करने में काफी समस्या होती है कृपया सरकार से यही निवेदन कर रहे हैं कि सिर्फ आपकी सड़क बनाई जाए
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Photographer सराय, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विद्युत कर्मी ने भरी हुंकार
    1
    पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विद्युत कर्मी ने भरी हुंकार
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं एवं शिकायते सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
    1
    कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं एवं शिकायते सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश - मनीषा सिंह सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई प्रेस वार्ता अनूपपुर - भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान की संपूर्ण जानकारी को साझा करने के लिए 14 सितंबर 2026 को भाजपा कार्यालय अनूपपुर में मध्य प्रदेश भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयसिंहनगर की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह की उपस्थिति में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में की जाएगी। इस अवसर पर रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश के सभी बूथों पर शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। इसके साथ ही 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के माध्यम से प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं से आए बदलावों को नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। वहीं ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और उनकी माताओं के साथ कार्यक्रम आयोजित कर पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी 11,404 शक्ति केंद्रों पर ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की वास्तविक सफलता की कहानियां सामने लाई जाएंगी। प्रत्येक शक्ति केंद्र से कम से कम 10 कहानियां तैयार कर सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी। ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ के तहत 7 अक्टूबर को विभिन्न गांवों और क्षेत्रों को जोड़ते हुए पदयात्रा, साइकिल रैली और बाइक रैली आयोजित होंगी। यात्रा के समापन पर सामूहिक रूप से विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा। वहीं ‘नर्मदा यात्रा’ के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जल लेकर वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बताया कि अभियान में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता समाजसेवा में अपना योगदान देगा। नागरिक भी न्यूनतम 25 मिनट श्रमदान कर अभियान में सहभागिता कर सकेंगे। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रों में ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा योजनाओं से संबंधित जानकारी और आवेदन प्रक्रिया में सहायता की जाएगी। अभियान के अंतर्गत ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ सहित विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप और इनोवेटर्स को जोड़कर नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बताया की सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा भावना, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनाया जाएगा ।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश -  मनीषा सिंह 


सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई प्रेस वार्ता
अनूपपुर -  
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान की संपूर्ण जानकारी को साझा करने के लिए 14 सितंबर 2026 को भाजपा कार्यालय अनूपपुर में मध्य प्रदेश भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयसिंहनगर की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह की उपस्थिति में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में की जाएगी। इस अवसर पर रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश के सभी बूथों पर शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। इसके साथ ही 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के तहत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के माध्यम से प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं से आए बदलावों को नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। वहीं ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और उनकी माताओं के साथ कार्यक्रम आयोजित कर पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी 11,404 शक्ति केंद्रों पर ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की वास्तविक सफलता की कहानियां सामने लाई जाएंगी। प्रत्येक शक्ति केंद्र से कम से कम 10 कहानियां तैयार कर सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी।
‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ के तहत 7 अक्टूबर को विभिन्न गांवों और क्षेत्रों को जोड़ते हुए पदयात्रा, साइकिल रैली और बाइक रैली आयोजित होंगी। यात्रा के समापन पर सामूहिक रूप से विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा। वहीं ‘नर्मदा यात्रा’ के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जल लेकर वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बताया कि अभियान में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता समाजसेवा में अपना योगदान देगा। नागरिक भी न्यूनतम 25 मिनट श्रमदान कर अभियान में सहभागिता कर सकेंगे। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रों में ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा योजनाओं से संबंधित जानकारी और आवेदन प्रक्रिया में सहायता की जाएगी।
अभियान के अंतर्गत ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ सहित विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप और इनोवेटर्स को जोड़कर नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बताया की सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा भावना, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनाया जाएगा ।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.