Shuru
Apke Nagar Ki App…
गायक कृष्णा वीर गुर्जर अयोध्या नगरी में आज हमारे श्री रामनवमी हैं भगवान् श्री राम दर्शन कर के धन्य हों गया हुँ 😢🙏 गायक कृष्णा वीर गुर्जर अयोध्या नगरी में आज हमारे श्री रामनवमी हैं भगवान् श्री राम दर्शन कर के धन्य हों गया हुँ 😢🙏
Singer_Krishna_veer_gurjar
गायक कृष्णा वीर गुर्जर अयोध्या नगरी में आज हमारे श्री रामनवमी हैं भगवान् श्री राम दर्शन कर के धन्य हों गया हुँ 😢🙏 गायक कृष्णा वीर गुर्जर अयोध्या नगरी में आज हमारे श्री रामनवमी हैं भगवान् श्री राम दर्शन कर के धन्य हों गया हुँ 😢🙏
More news from राजस्थान and nearby areas
- गायक कृष्णा वीर गुर्जर अयोध्या नगरी में आज हमारे श्री रामनवमी हैं भगवान् श्री राम दर्शन कर के धन्य हों गया हुँ 😢🙏1
- मारवाड़ जंक्शन सिरीयारी स्थित मरुधरा तपोभूमि, पाटन नगरी में श्रीयादे माताजी मंदिर का 32वां वार्षिक महोत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महोत्सव के अवसर पर गांव के पनघट से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रीयादे माताजी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रजापत समाज की बालिकाओं व महिलाओं ने 151 कलश के साथ यात्रा में भाग लिया और विधि-विधान से माताजी की पूजा-अर्चना की। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रजापत समाज की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनकी सूची निम्नानुसार है: राजमल व गुणेशमल (संस्थापक, सिरियारी) भानाराम (अध्यक्ष, सिचाणा) पारसमल (कोषाध्यक्ष, सिरियारी) श्रवणकुमार (सचिव, फुलाद) बुधाराम (उपाध्यक्ष, बोरीमादा) ढगलाराम (उपकोषाध्यक्ष, बौपारी) बाबुलाल (उपसचिव, चौकड़िया) बस्तीराम (महामंत्री, सिरियारी) भूराराम (उपमहामंत्री, ठाकुरवास) देवाराम (कोटवाल, वौपारी) मोहनलाल (प्रदेशाध्यक्ष, सिरियारी) इस अवसर पर सिरीयारी, आऊवा पट्टी, धनला, राणावास पट्टी, पाली पट्टी, बत्तीसी खेड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रजापत समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें विधायक केसाराम, मंगलाराम, प्रधान राजेंद्र सिंह, समाजसेवी रामराज तथा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पंकज चौधरी ने माताजी के मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। महोत्सव में गांव के ठिकाना परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने माताजी के चरणों में सुख-समृद्धि की कामना की।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली,मनीष राठौड़। जिला कलक्टर एल एन मंत्री के निर्देशन में गठित जांच दल द्वारा गुरुवार को जिला रसद अधिकारी, नगर निगम, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सिपोहियों के मोहल्ले में स्थित घर में रंगाई छपाई कार्य करते हुए पाये जाने पर 3 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा मिल गेट स्थित मैसर्स पुरोहित स्वीट में 2 घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग किया जाना पाये जाने पर जब्त किये गये। जिला रसद अधिकारी कमल पंवार ने बताया कि जिले में कुल 5 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किये गये। संबंधित दोषियों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्यवाही की जा रही है। मौके पर प्रतिष्ठान मालिकों को घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं करने व व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों की अवैध से जमाखोरी नहीं करने के निर्देश प्रदान किये गये। जिला रसद अधिकारी द्वारा पाली शहर स्थित विनायक इण्डेन गैस एजेन्सी एवं प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्रसिंह आशिया द्वारा बेडा स्थित श्री नाग्नेचाय एचपी गैस सर्विस का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर एलपीजी गैस बुकिंग एवं सिलेण्डर आपूर्ति के संबंध में उपभोक्ताओं से फीडबेक लिया गया। साथ गैस एजेन्सी मालिक एवं कार्मिकों को पाबन्द किया गया कि वे उपभोक्ताओं को फीफो सिस्टम व ओटीपी के माध्यम से ही गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति करे तथा उपभोक्ताओं को सिलेण्डर आपूर्ति पश्चात् उनकी गैस डायरी में इन्द्राज करे, ताकि उपभोक्ता को गत लिये गये सिलेण्डर की जानकारी प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त गैस एजेन्सी कार्मिको को वर्दी पहनने एवं उपभोक्ताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए भी निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध रिफलिंग, अवैध भण्डारण, उच्च दामों पर विक्रय, कालाबाजारी इत्यादि के संबंध में क्षैत्र में सतत निगरानी की जा रही है तथा अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं द्रवीकृत पैट्रोलियम गैस (आपूर्ति का विनियमन एवं वितरण) आदेश, 2000 की सुसंगत धाराओं व नियमों के तहत कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उपभोक्ता एलपीजी गैस आपूर्ति के संबंध में 181, 112 तथा उपभोक्ता मामलात विभाग की हैल्पलाईन नम्बर 14435 तथा जिला रसद कार्यालय पाली के कन्ट्रोल रूम 02932-251007 पर शिकायत कर सकते है।3
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी रसद विभाग की छापेमारी: 28 एलपीजी सिलेंडर जब्त, अवैध उपयोग पर कसा शिकंजा जैतारण उपखंड के टुकड़ा गांव में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध उपयोग, रिफिलिंग, भंडारण एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए रसद विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के तहत छापेमारी कर कुल 28 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आदेश तथा जिला कलक्टर कमल राम मीणा के निर्देशानुसार की गई। जिला रसद अधिकारी अब्दुल सादिक के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी सोहन सिंह चौहान एवं प्रवर्तन निरीक्षक विक्रांत मधुरिया की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 9 घरेलू (14.2 किलोग्राम), 1 वाणिज्यिक (19 किलोग्राम), 1 वाणिज्यिक (5 किलोग्राम) तथा 17 अप्रमाणित सिलेंडर सहित कुल 28 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसद विभाग ने टुकड़ा गांव में अल्ट्रा टेक फैक्ट्री के पास तीन जगहों पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिसके बाद सभी जब्त सिलेंडरों को विधिवत कार्रवाई के बाद गजेन्द्र सिंह कार्मिक मैसर्स मनीष एचपी गैस ग्रामीण वितरक बलाड़ा को सुपुर्द किया गया। रसद विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, अवैध रिफिलिंग एवं कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- सरवाड़ से इस वक्त की बड़ी खबर… 👉 सरवाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 👉 450 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार बुधवार सुबह भगवानपुरा तिराहे पर पुलिस ने दबिश देते हुए एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के पास से प्लास्टिक की थैली में रखा हुआ करीब 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। 👉 गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविन्द प्रसाद पुत्र कल्याण, उम्र 40 वर्ष, निवासी सॉपला गेट सरवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 👉 शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से आया और इसकी सप्लाई कहां होनी थी। 👉 सरवाड़ पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- कल सर्व धर्म विवाह सम्मेलन चावण्डिया कला पंचायत मेसिया ज़िला ब्यावर मे आयोजित होगा l1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1