केक काटकर धूमधाम से मनाया गया जदयू का 23वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह एनडीए और जदयू कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर दी बधाई, कार्यालय में जुटे पदाधिकारी एवं समर्थक रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित जदयू सह एनडीए कार्यालय में शुक्रवार दोपहर जदयू का 23वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गईं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एनडीए एवं जदयू के जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की अच्छी भागीदारी रही। पूरे कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश पासवान, जदयू जिला सचिव अनिल कुमार मिश्रा, जदयू कार्यकर्ता विनोद कुमार, संगीता देवी, सुनील कुमार एवं ब्रजभूषण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में एनडीए और जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #JDU #जदयू_स्थापना_दिवस #23वां_स्थापना_दिवस #रफीगंज #औरंगाबाद_बिहार #NDA #NitishKumar #MadhukarKushwaha #JDUWorkers #BiharPolitics #बिहार_की_खबरें #रफीगंज_विधानसभा
केक काटकर धूमधाम से मनाया गया जदयू का 23वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह एनडीए और जदयू कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर दी बधाई, कार्यालय में जुटे पदाधिकारी एवं समर्थक रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित जदयू सह एनडीए कार्यालय में शुक्रवार दोपहर जदयू का 23वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गईं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एनडीए एवं जदयू के जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की अच्छी भागीदारी रही। पूरे कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश पासवान, जदयू जिला सचिव अनिल कुमार मिश्रा, जदयू कार्यकर्ता विनोद कुमार, संगीता देवी, सुनील कुमार एवं ब्रजभूषण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में एनडीए और जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #JDU #जदयू_स्थापना_दिवस #23वां_स्थापना_दिवस #रफीगंज #औरंगाबाद_बिहार #NDA #NitishKumar #MadhukarKushwaha #JDUWorkers #BiharPolitics #बिहार_की_खबरें #रफीगंज_विधानसभा
- खड़िया-फुलवरिया गांव को जोड़ने वाली दो किलोमीटर कच्ची सड़क बदहाल, बारिश में कीचड़ बना ग्रामीणों की मुसीबत; मरीजों को चारपाई पर ले जाने की मजबूरी विधायक-सांसद से कई बार लगाई गुहार, नहीं हुई सुनवाई; सड़क निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी नवीनगर प्रखंड की नाउर पंचायत में खड़िया-फुलवरिया गांव को जोड़ने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क बदहाली का शिकार है। सड़क की स्थिति इतनी जर्जर है कि बारिश के दिनों में पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है। ऐसे में ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे गंभीर स्थिति मरीजों और बुजुर्गों की है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक और सांसद से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक किसी स्तर पर ठोस पहल नहीं हुई। सड़क की बदहाली के कारण आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। #BharatCrimeLiveNews #BharatCrimeLive #नवीनगर #नाउरपंचायत #खड़िया #फुलवरिया #सड़क_समस्या #ग्रामीण_समस्या #बदहाल_सड़क #विकास_की_मांग #औरंगाबाद_बिहार #जनसमस्या1
- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना की पुलिस ने लुट कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को कियाखाप गांव से किया गिरफ्तार, न्यायालय में कराया गया पेश रफीगंज (औरंगाबाद)। कासमा थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 87/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त अनिल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के कियाखाप गांव निवासी नारायण यादव के पुत्र अनिल यादव के रूप में की गई है। कासमा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा गया। क्या है मामला प्राप्त आवेदन के अनुसार, कासमा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी महराज प्रजापति (32 वर्ष) ने बताया कि 21 अक्टूबर 2026 की शाम करीब सात बजे वह अपनी किराना दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिपराही रोड पर पिपराही और पड़रिया के बीच मोड़ के समीप बिजली टावर के पास बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, उनमें से एक व्यक्ति ने चाकू दिखाकर उनके गले से बजरंगबली का लॉकेट छीन लिया, जबकि अन्य दो व्यक्तियों ने उनकी जेब से 1,100 रुपये नकद और नीले रंग का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल में सिम कार्ड भी लगा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक से रफीगंज की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पुलिस ने चार गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल हसपुरा पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए गैर जमानती चार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।इसकी जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष सुगंध कुमार ने दी1
- तीन दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ठंड बढ़ने से घरों में दुबके लोग; धान समेत अन्य फसलों पर बर्बादी का खतरा चतरा। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार को भी सुबह से बारिश का सिलसिला जारी रहने से आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड भी बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं, जबकि अधिकांश लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। वहीं, लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार है और कई किसान कटाई की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे समय में लगातार बारिश होने से तैयार धान की फसल बर्बाद होने का खतरा मंडराने लगा है। बारिश के कारण खेतों में धान की फसल गिरने, दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने और कटाई के बाद फसल को सुखाने में परेशानी होने की आशंका है। इसके अलावा आलू, चना समेत अन्य रबी फसलों की खेती पर भी बारिश का प्रतिकूल असर पड़ने की चिंता किसानों को सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जल्द नहीं थमा, तो उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। लगातार बारिश से एक ओर जहां आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। अब लोग मौसम साफ होने और बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं।1
- नीरज के बयान से सियासी हलचल! “सरेंडर करेंगे, कोर्ट से बेल मिल जाएगी, डरने की क्या बात है? न्यायालय पर भरोसा है। दुलारचंद हत्याकांड में नीरज ने ही मेरा नाम दिलवाया था। नीरज के बयान से सियासी हलचल! “सरेंडर करेंगे, कोर्ट से बेल मिल जाएगी, डरने की क्या बात है? न्यायालय पर भरोसा है। दुलारचंद हत्याकांड में नीरज ने ही मेरा नाम दिलवाया था।” दुलारचंद हत्याकांड को लेकर दिए गए इस बयान से मामला फिर चर्चा में आ गया है। बयान में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। #DularchandMurderCase #NeerajSingh #BiharNews #PoliticalNews #BreakingNews1
- सुरक्षित बचपन ही सशक्त समाज की नींव -प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ राकेश कुमार सुरक्षित बचपन ही सशक्त समाज की नींव : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया द्वारा शुक्रवार को राजकीय कन्या +2 विद्यालय, रमना में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया डॉ. राकेश कुमार सिंह एवं प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सरोज कुमारी ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश , सचिव एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चियों ने स्वागत गीत पेश किया। जिसे प्रधान जिला जज ने सराहना की। अपने संबोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में जीने, शिक्षा प्राप्त करने और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अधिकार है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप रहने के बजाय इसकी जानकारी अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित प्राधिकार को देनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सरोज कुमारी, शिल्पा भूषण, अरुण कुमार सिंह, पवन कुमार एवं पंकज कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया के कर्मचारी विकास कुमार, प्रतुल कुमार, हारून रशीद, ऋतिक कुमार, जितेंद्र कुमार, विकास कुमार, अजय कुमार एवं अनिल कुमार की सक्रिय सहभागिता रही। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को बाल संरक्षण कानूनों, व्यक्तिगत सुरक्षा, शिक्षा के महत्व तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।1
- ओरछा रोड थाना अंतर्गत पेप्टेक टाउन में हुई चोरी की घटना का खुलासा 4 आरोपी गिरफतार1
- केक काटकर धूमधाम से मनाया गया जदयू का 23वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह एनडीए और जदयू कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर दी बधाई, कार्यालय में जुटे पदाधिकारी एवं समर्थक रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित जदयू सह एनडीए कार्यालय में शुक्रवार दोपहर जदयू का 23वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गईं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एनडीए एवं जदयू के जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की अच्छी भागीदारी रही। पूरे कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश पासवान, जदयू जिला सचिव अनिल कुमार मिश्रा, जदयू कार्यकर्ता विनोद कुमार, संगीता देवी, सुनील कुमार एवं ब्रजभूषण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में एनडीए और जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #JDU #जदयू_स्थापना_दिवस #23वां_स्थापना_दिवस #रफीगंज #औरंगाबाद_बिहार #NDA #NitishKumar #MadhukarKushwaha #JDUWorkers #BiharPolitics #बिहार_की_खबरें #रफीगंज_विधानसभा1