Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच में गैस की किल्लत: कागज़ों में फुल, ज़मीन पर पब्लिक बेहाल! सरकार कहती है गैस की कोई कमी नहीं, लेकिन सड़कों पर लगी ये लंबी लाइनें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। कागज़ों में सब ठीक है, पर बहराइच के घरों में चूल्हे ठंडे पड़े हैं। फाइलों में आग है, रसोई में धुआँ नहीं! क्या आपके वार्ड या इलाके में भी गैस सिलेंडर की यही स्थिति है? कमेंट करके अपने इलाके का हाल बताएं। 👇
Aditya Soni
बहराइच में गैस की किल्लत: कागज़ों में फुल, ज़मीन पर पब्लिक बेहाल! सरकार कहती है गैस की कोई कमी नहीं, लेकिन सड़कों पर लगी ये लंबी लाइनें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। कागज़ों में सब ठीक है, पर बहराइच के घरों में चूल्हे ठंडे पड़े हैं। फाइलों में आग है, रसोई में धुआँ नहीं! क्या आपके वार्ड या इलाके में भी गैस सिलेंडर की यही स्थिति है? कमेंट करके अपने इलाके का हाल बताएं। 👇
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by सकील अहमद1
- आज दिनांक 13/03/2026 को शाम करीब 06.00 बजे कल्याणी देवी पत्नी रामकुमार उम्र लगभग 70 वर्ष निवासी चीरपुर दाखिला नरोत्तमपुर थाना खैरीघाट जनपद बहराइच दवा लेने नरोत्तमपुर गई थी वापस आते समय तालाब के पास शौच के लिए गई थी अचानक पैर फिसलने से तालाब में डूब गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई। शव को निकालकर परिवार वाले घर ले आए है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। शांति व्यवस्था बनी हुई है।1
- Post by Mithlesh Kumar1
- Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️1
- किसानों के खाते में भेजी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जिले के कुल 01 लाख 52 हजार 232 किसानों के खाते में भेजी गई धनराशि श्रावस्ती। देश के प्रधानमंत्री ने आज असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की है। उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं अध्यक्ष जिला पंचायत के प्रतिनिधि सुनील तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों व किसानों द्वारा प्रधानमंत्री के वर्जुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान जनपद के कुल 01 लाख 52 हजार 232 किसानों के खाते में धनराशि हस्तान्तरित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना छः हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जिससे किसान खेती के लागत के रूप में उपयोग करते है। यह राशि प्रत्येक चार महीने में दो हजार रुपये की किस्त के रूप में सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे किसान बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतें पूरी कर पाते हैं।इस दौरान उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी ने उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसान भाईयों को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा कृषकगण उपस्थित रहे।1
- नानपारा (बहराइच), 13 मार्च 2026। नानपारा क्षेत्र के पौराणिक शिवालय बाग शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को “नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण चौपाल” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व जनसंगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अवैध नशे के क्रय-विक्रय, उपभोग तथा उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही जल संरक्षण और पर्यावरण को मानव अनुकूल बनाए रखने के लिए पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के व्यापक रोपण और उनके संरक्षण हेतु जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने कहा कि नशा मानव जीवन के लिए अत्यंत घातक है और इससे समाज तथा परिवार दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने बताया कि अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने समाज के जागरूक लोगों से अपील की कि वे जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन की संयुक्त पहल से ही अवैध नशे पर पूर्ण विराम लगाया जा सकता है। एसडीएम ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि जल और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। यदि समाज मिलकर पेड़ लगाए और उनका संरक्षण करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम के आयोजक महामना मालवीय मिशन (अवध) के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन के सहयोग से गांवों और नगरों में लगातार जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यालयों, चिकित्सालयों, तालाबों, पोखरों और नदियों के किनारे पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर स्थानीय लोगों के सहयोग से उनके संरक्षण का भी प्रयास किया जा रहा है। तहसीलदार नानपारा शैलेश कुमार अवस्थी ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सामाजिक संगठनों और प्रशासन के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करके ही अवैध नशे से मुक्ति पाई जा सकती है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन किसान परिषद संयोजक शिव पूजन सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाविद अशोक कुमार ने प्रस्तुत किया। चौपाल की अध्यक्षता शिवालय बाग के महंत वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने की। इस अवसर पर किसान नेता काशीराम यादव, संघ चिंतक यशवंत मिश्रा, पर्यावरणविद महेन्द्र सिंह सेंगर, शिक्षक नेता राहुल पांडेय, रूल ऑफ लॉ सोसाइटी संयोजक डी.पी. श्रीवास्तव, प्राचार्य विद्या मंदिर बाल मुकुंद जी, समाजसेवी सुरेश चंद्र शुक्ला, सूर्य प्रकाश तिवारी, विक्रम कुमार, गणेश सिंह एडवोकेट, बुद्धि लाल एडवोकेट, व्यवसायी अमोल जी, किसान नेता सरदार सुखविंदर सिंह, प्रवक्ता डॉ. पंकज श्रीवास्तव, सनातन समाज नेता लवकुश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सनातन समाज नेता गणेश जी द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया। समापन अवसर पर शिवालय बाग मंदिर परिसर में उपस्थित सभी लोगों को नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।4
- थाना खैरीघाट तहसील महसी ग्राम रायपुर का मामला1
- Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️1
- नानपारा (बहराइच)। रमज़ान के मुकद्दस महीने के आख़िरी जुमे यानी अलविदा जुमे के अवसर पर कस्बा नानपारा की जामा मस्जिद, राजा बाजार वाली मस्जिद समेत नगर की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के लिए सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने कतारबद्ध होकर जुमे की नमाज़ अदा की और अल्लाह की बारगाह में मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगीं। अलविदा जुमे के मौके पर पूरे नगर का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। नमाजियों ने पूरी अनुशासन और शांति के साथ नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद इमाम साहब ने देश में शांति, सौहार्द और भाईचारे की कामना करते हुए विशेष दुआ कराई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को जुमातुल विदा की मुबारकबाद दी और रमज़ान के अंतिम दिनों की इबादत में जुट गए। इधर अलविदा जुमे की नमाज़ को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने स्वयं कमान संभालते हुए पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपने सक्रिय और संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली एसडीएम मोनालिसा जौहरी पूरे समय क्षेत्र में मौजूद रहीं और हर व्यवस्था को स्वयं परखती नजर आईं। उन्होंने जामा मस्जिद, राजा बाजार मस्जिद समेत अन्य प्रमुख नमाज स्थलों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। मस्जिदों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। फ्लैग मार्च के दौरान एसडीएम की सख्ती भी देखने को मिली। नगर के कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सड़क के बाहर तक सामान रखे जाने से यातायात प्रभावित होता देख एसडीएम ने मौके पर ही दुकानदारों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क पर रखा सामान तत्काल हटाकर दुकान के अंदर रखा जाए, क्योंकि ऐसे अतिक्रमण से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगली बार किसी भी दुकान का सामान सरकारी सड़क पर रखा मिला तो उसे जब्त कर थाने भिजवा दिया जाएगा। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि त्योहारों के दौरान प्रशासन की पहली प्राथमिकता शांति व्यवस्था, सुरक्षा और सुचारू यातायात बनाए रखना है। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील भी की। प्रशासन की सतर्कता और पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते नानपारा क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज़ पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुई। पूरे नगर में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला।3