logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शौच गई 70 वर्ष महिला की तालाब में पैर फिसलकर गिरने से मौत 🔥 आज दिनांक 13/03/2026 को शाम करीब 06.00 बजे कल्याणी देवी पत्नी रामकुमार उम्र लगभग 70 वर्ष निवासी चीरपुर दाखिला नरोत्तमपुर थाना खैरीघाट जनपद बहराइच दवा लेने नरोत्तमपुर गई थी वापस आते समय तालाब के पास शौच के लिए गई थी अचानक पैर फिसलने से तालाब में डूब गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई। शव को निकालकर परिवार वाले घर ले आए है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। शांति व्यवस्था बनी हुई है।

3 hrs ago
user_आशीष मिश्र बहराइच
आशीष मिश्र बहराइच
TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

शौच गई 70 वर्ष महिला की तालाब में पैर फिसलकर गिरने से मौत 🔥 आज दिनांक 13/03/2026 को शाम करीब 06.00 बजे कल्याणी देवी पत्नी रामकुमार उम्र लगभग 70 वर्ष निवासी चीरपुर दाखिला नरोत्तमपुर थाना खैरीघाट जनपद बहराइच दवा लेने नरोत्तमपुर गई थी वापस आते समय तालाब के पास शौच के लिए गई थी अचानक पैर फिसलने से तालाब में डूब गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई। शव को निकालकर परिवार वाले घर ले आए है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। शांति व्यवस्था बनी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत रायपुर में स्थित समय माता मंदिर सदियों से स्थापित है जिसका समय, समय पर अल्प जीर्णोद्धार भक्तों द्वारा होता रहता है , वर्ष में दो बार नवरात्रि के दिनों में दूर दूर के लोग दर्शन करने आते है और भव्य मेला लगता है परन्तु ग्राम पंचायत अध्यक्ष,और अन्य पदाधिकारियों द्वारा उदासीनता बरती ही जा रही है वर्तमान में मंदिर परिसर पर आने ,जाने के लिए मार्ग और सुविधाएं अभी तक उपलब्ध नहीं है
    1
    ग्राम पंचायत रायपुर में स्थित समय माता मंदिर सदियों से स्थापित है जिसका समय, समय पर अल्प जीर्णोद्धार भक्तों द्वारा होता रहता है , वर्ष में दो बार नवरात्रि के दिनों में दूर दूर के लोग दर्शन करने आते है और भव्य मेला लगता है परन्तु ग्राम पंचायत अध्यक्ष,और अन्य पदाधिकारियों द्वारा उदासीनता बरती ही जा रही है वर्तमान में मंदिर परिसर पर  आने ,जाने के लिए मार्ग और सुविधाएं अभी तक उपलब्ध नहीं है
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सरकार कहती है गैस की कोई कमी नहीं, लेकिन सड़कों पर लगी ये लंबी लाइनें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। कागज़ों में सब ठीक है, पर बहराइच के घरों में चूल्हे ठंडे पड़े हैं। फाइलों में आग है, रसोई में धुआँ नहीं! ​क्या आपके वार्ड या इलाके में भी गैस सिलेंडर की यही स्थिति है? कमेंट करके अपने इलाके का हाल बताएं। 👇
    1
    सरकार कहती है गैस की कोई कमी नहीं, लेकिन सड़कों पर लगी ये लंबी लाइनें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। कागज़ों में सब ठीक है, पर बहराइच के घरों में चूल्हे ठंडे पड़े हैं। फाइलों में आग है, रसोई में धुआँ नहीं!
​क्या आपके वार्ड या इलाके में भी गैस सिलेंडर की यही स्थिति है? कमेंट करके अपने इलाके का हाल बताएं। 👇
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    1
    Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    user_OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    Classified ads newspaper publisher नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच। सालारगंज स्थित जनता मॉन्टेसरी स्कूल में वार्षिक समारोह एवं परिणाम वितरण दिवस का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर खुशी और उत्साह के माहौल से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सालारगंज के सभासद सुरेश गुप्ता मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों की प्रतिभा देखकर अभिभावक और अतिथि भी काफी उत्साहित नजर आए और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते रहे। कार्यक्रम के दौरान पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की टॉपर उम्मे अरम को पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह ने साइकिल देकर सम्मानित किया, जिसे पाकर छात्रा के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसके साथ ही विद्यालय के 16 बच्चों को 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए चांदी की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा भी कई मेधावी छात्रों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्रों के माता-पिता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने बच्चों को मंच पर सम्मानित होते देखकर अभिभावकों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। वहीं बच्चों में भी पुरस्कार पाने और मंच पर प्रस्तुति देने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि यासिर शाह ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ-साथ संस्कार व प्रतिभा का विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं विशिष्ट अतिथि सुरेश गुप्ता ने भी छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और प्रेरणा से भरपूर रहा। वार्षिक समारोह न केवल विद्यालय की उपलब्धियों को साझा करने का अवसर होता है, बल्कि यह छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच आपसी जुड़ाव और प्रेरणा का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता है।
    1
    बहराइच। सालारगंज स्थित जनता मॉन्टेसरी स्कूल में वार्षिक समारोह एवं परिणाम वितरण दिवस का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर खुशी और उत्साह के माहौल से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सालारगंज के सभासद सुरेश गुप्ता मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों की प्रतिभा देखकर अभिभावक और अतिथि भी काफी उत्साहित नजर आए और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते रहे।
कार्यक्रम के दौरान पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की टॉपर उम्मे अरम को पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह ने साइकिल देकर सम्मानित किया, जिसे पाकर छात्रा के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसके साथ ही विद्यालय के 16 बच्चों को 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए चांदी की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा भी कई मेधावी छात्रों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्रों के माता-पिता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने बच्चों को मंच पर सम्मानित होते देखकर अभिभावकों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। वहीं बच्चों में भी पुरस्कार पाने और मंच पर प्रस्तुति देने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्य अतिथि यासिर शाह ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ-साथ संस्कार व प्रतिभा का विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं विशिष्ट अतिथि सुरेश गुप्ता ने भी छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और प्रेरणा से भरपूर रहा।
वार्षिक समारोह न केवल विद्यालय की उपलब्धियों को साझा करने का अवसर होता है, बल्कि यह छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच आपसी जुड़ाव और प्रेरणा का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता है।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हुई मौत परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन बहराइच। जनपद में एक विद्युत कर्मी उस वक्त हादसे का शिकार हो गया। जब वह ट्रांसफार्मर मे आयी खराबी को ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गुस्साए परिजनों ने भारी संख्या में एकत्र होकर डीएम कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर दिया और बिजली विभाग के जेई पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। घटना बहराइच के गुल्लाबीr इलाके की है जहां रामगाँव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी दीप चंद्र मौर्य विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात थे। जिन्हें गुल्लाबीर इलाके में एक ट्रांसफार्मर में आयी खराबी को दूर करने के लिए लगाया गया था। वह ट्रांसफार्मर सही कर रहे थे की इसी दौरान अचानक विद्युत सप्लाई चालू हो गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दीपचंद के शव को अस्पताल की मर्चरी में पीएम के लिए रखवाया गया है। वहीं परिजनों ने कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए डीएम तिराहा पर सड़क जमकर जमकर प्रदर्शन किया। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात रही।
    4
    बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हुई मौत परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन 
बहराइच। जनपद में एक विद्युत कर्मी उस वक्त हादसे का शिकार हो गया। जब वह ट्रांसफार्मर मे आयी खराबी को ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गुस्साए परिजनों ने भारी संख्या में एकत्र होकर डीएम कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर दिया और बिजली विभाग के जेई पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। घटना बहराइच के गुल्लाबीr इलाके की है जहां रामगाँव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी दीप चंद्र मौर्य विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात थे। जिन्हें गुल्लाबीर इलाके में एक ट्रांसफार्मर में आयी खराबी को दूर करने के लिए लगाया गया था। वह ट्रांसफार्मर सही कर रहे थे की इसी दौरान अचानक विद्युत सप्लाई चालू हो गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दीपचंद के शव को अस्पताल की मर्चरी में पीएम के लिए रखवाया गया है। वहीं परिजनों ने कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए डीएम तिराहा पर सड़क जमकर जमकर प्रदर्शन किया। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात रही।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by सकील अहमद
    1
    Post by सकील अहमद
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नानपारा (बहराइच), 13 मार्च 2026। नानपारा क्षेत्र के पौराणिक शिवालय बाग शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को “नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण चौपाल” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व जनसंगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अवैध नशे के क्रय-विक्रय, उपभोग तथा उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही जल संरक्षण और पर्यावरण को मानव अनुकूल बनाए रखने के लिए पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के व्यापक रोपण और उनके संरक्षण हेतु जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने कहा कि नशा मानव जीवन के लिए अत्यंत घातक है और इससे समाज तथा परिवार दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने बताया कि अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने समाज के जागरूक लोगों से अपील की कि वे जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन की संयुक्त पहल से ही अवैध नशे पर पूर्ण विराम लगाया जा सकता है। एसडीएम ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि जल और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। यदि समाज मिलकर पेड़ लगाए और उनका संरक्षण करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम के आयोजक महामना मालवीय मिशन (अवध) के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन के सहयोग से गांवों और नगरों में लगातार जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यालयों, चिकित्सालयों, तालाबों, पोखरों और नदियों के किनारे पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर स्थानीय लोगों के सहयोग से उनके संरक्षण का भी प्रयास किया जा रहा है। तहसीलदार नानपारा शैलेश कुमार अवस्थी ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सामाजिक संगठनों और प्रशासन के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करके ही अवैध नशे से मुक्ति पाई जा सकती है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन किसान परिषद संयोजक शिव पूजन सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाविद अशोक कुमार ने प्रस्तुत किया। चौपाल की अध्यक्षता शिवालय बाग के महंत वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने की। इस अवसर पर किसान नेता काशीराम यादव, संघ चिंतक यशवंत मिश्रा, पर्यावरणविद महेन्द्र सिंह सेंगर, शिक्षक नेता राहुल पांडेय, रूल ऑफ लॉ सोसाइटी संयोजक डी.पी. श्रीवास्तव, प्राचार्य विद्या मंदिर बाल मुकुंद जी, समाजसेवी सुरेश चंद्र शुक्ला, सूर्य प्रकाश तिवारी, विक्रम कुमार, गणेश सिंह एडवोकेट, बुद्धि लाल एडवोकेट, व्यवसायी अमोल जी, किसान नेता सरदार सुखविंदर सिंह, प्रवक्ता डॉ. पंकज श्रीवास्तव, सनातन समाज नेता लवकुश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सनातन समाज नेता गणेश जी द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया। समापन अवसर पर शिवालय बाग मंदिर परिसर में उपस्थित सभी लोगों को नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।
    4
    नानपारा (बहराइच), 13 मार्च 2026।
नानपारा क्षेत्र के पौराणिक शिवालय बाग शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को “नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण चौपाल” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व जनसंगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अवैध नशे के क्रय-विक्रय, उपभोग तथा उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही जल संरक्षण और पर्यावरण को मानव अनुकूल बनाए रखने के लिए पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के व्यापक रोपण और उनके संरक्षण हेतु जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने कहा कि नशा मानव जीवन के लिए अत्यंत घातक है और इससे समाज तथा परिवार दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने बताया कि अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने समाज के जागरूक लोगों से अपील की कि वे जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन की संयुक्त पहल से ही अवैध नशे पर पूर्ण विराम लगाया जा सकता है।
एसडीएम ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि जल और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। यदि समाज मिलकर पेड़ लगाए और उनका संरक्षण करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
कार्यक्रम के आयोजक महामना मालवीय मिशन (अवध) के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन के सहयोग से गांवों और नगरों में लगातार जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यालयों, चिकित्सालयों, तालाबों, पोखरों और नदियों के किनारे पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर स्थानीय लोगों के सहयोग से उनके संरक्षण का भी प्रयास किया जा रहा है।
तहसीलदार नानपारा शैलेश कुमार अवस्थी ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सामाजिक संगठनों और प्रशासन के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करके ही अवैध नशे से मुक्ति पाई जा सकती है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संचालन किसान परिषद संयोजक शिव पूजन सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाविद अशोक कुमार ने प्रस्तुत किया। चौपाल की अध्यक्षता शिवालय बाग के महंत वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने की।
इस अवसर पर किसान नेता काशीराम यादव, संघ चिंतक यशवंत मिश्रा, पर्यावरणविद महेन्द्र सिंह सेंगर, शिक्षक नेता राहुल पांडेय, रूल ऑफ लॉ सोसाइटी संयोजक डी.पी. श्रीवास्तव, प्राचार्य विद्या मंदिर बाल मुकुंद जी, समाजसेवी सुरेश चंद्र शुक्ला, सूर्य प्रकाश तिवारी, विक्रम कुमार, गणेश सिंह एडवोकेट, बुद्धि लाल एडवोकेट, व्यवसायी अमोल जी, किसान नेता सरदार सुखविंदर सिंह, प्रवक्ता डॉ. पंकज श्रीवास्तव, सनातन समाज नेता लवकुश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सनातन समाज नेता गणेश जी द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया। समापन अवसर पर शिवालय बाग मंदिर परिसर में उपस्थित सभी लोगों को नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    9 hrs ago
  • आज दिनांक 13/03/2026 को शाम करीब 06.00 बजे कल्याणी देवी पत्नी रामकुमार उम्र लगभग 70 वर्ष निवासी चीरपुर दाखिला नरोत्तमपुर थाना खैरीघाट जनपद बहराइच दवा लेने नरोत्तमपुर गई थी वापस आते समय तालाब के पास शौच के लिए गई थी अचानक पैर फिसलने से तालाब में डूब गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई। शव को निकालकर परिवार वाले घर ले आए है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। शांति व्यवस्था बनी हुई है।
    1
    आज दिनांक 13/03/2026 को शाम करीब 06.00 बजे कल्याणी देवी पत्नी रामकुमार उम्र लगभग 70 वर्ष निवासी चीरपुर दाखिला नरोत्तमपुर थाना खैरीघाट जनपद बहराइच दवा लेने नरोत्तमपुर गई थी वापस आते समय तालाब के पास शौच के लिए गई थी अचानक पैर फिसलने से  तालाब में डूब गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई। शव को निकालकर परिवार वाले घर ले आए है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। शांति व्यवस्था बनी हुई है।
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.