Shuru
Apke Nagar Ki App…
दामाद ने ससुर को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट हरदोई/ पचदेवरा । थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथोड़ा गांव की छोटी नहर मोड़ के पास गांव के ही एक युवक ने मनमोहन उर्फ मन्नू अल्लाहगंज के मोहल्ला विकास नगर निवासी अशोक कुमार उर्फ पिन्ने पुत्र नत्थूलाल उम्र 52 वर्ष की हत्या कर दी। आज सुबह करीब 8.00 बजे अपनी बहन अलका देवी जो हथौड़ा गांव की निवासी हैं उनके साथ बाइक से हनुमत धाम राम ताल प्रसाद चढ़ाकर वापस गांव की तरफ आ रहे थे तभी मनमोहन उर्फ मन्नू ने हाकियों से उनके सिर पर लगातार कई हमले कर दिए जो गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई मौके पर पुलिस बल मौजूद और जांच में जुटी पुलिस
Vande Bharat Live Tv News Hardoi
दामाद ने ससुर को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट हरदोई/ पचदेवरा । थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथोड़ा गांव की छोटी नहर मोड़ के पास गांव के ही एक युवक ने मनमोहन उर्फ मन्नू अल्लाहगंज के मोहल्ला विकास नगर निवासी अशोक कुमार उर्फ पिन्ने पुत्र नत्थूलाल उम्र 52 वर्ष की हत्या कर दी। आज सुबह करीब 8.00 बजे अपनी बहन अलका देवी जो हथौड़ा गांव की निवासी हैं उनके साथ बाइक से हनुमत धाम राम ताल प्रसाद चढ़ाकर वापस गांव की तरफ आ रहे थे तभी मनमोहन उर्फ मन्नू ने हाकियों से उनके सिर पर लगातार कई हमले कर दिए जो गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई मौके पर पुलिस बल मौजूद और जांच में जुटी पुलिस
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पचदेवरा क्षेत्र में दामाद ने पुराने विवाद में हाकी से पीट-पीटकर ली ससुर की जान भरखनी, हरदोई। ससुर और दामाद का रिश्ता जहां सम्मान और विश्वास का प्रतीक माना जाता है, वहीं पचदेवरा थाना क्षेत्र में इसी रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दामाद ने पुराने विवाद के चलते अपने ही ससुर की हाकी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ससुर रामतल मंदिर पर प्रसाद चढ़कर वापस लौट रहा था। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज के मोहल्ला विकास नगर गंज निवासी अशोक बाबू उर्फ पिन्ने (52) मंगलवार सुबह अपनी बहन अलका के साथ बाइक से हनुमत धाम रामताल मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे ग्राम हथौड़ा के पास नहर के निकट पहुंचे, तभी उनके दामाद मनमोहन उर्फ मन्नू निवासी ग्राम हथौड़ा ने उन्हें रोक लिया। बताया जाता है कि ससुर-दामाद के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, इसी रंजिश में दामाद ने हाकी से अपने ससुर के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, इसमें कई हाकी उनके सिर पर लगी। गंभीर रूप से घायल अशोक बाबू को लहुलुहान हालत में तत्काल इलाज के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पचदेवरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।3
- हरदोई में सनसनीखेज वारदात: दामाद ने ससुर को हॉकी से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार हरदोई। जनपद के पचदेवरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। एक दामाद ने अपने 52 वर्षीय ससुर की हॉकी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला विकास नगर निवासी अशोक कुमार उर्फ पिन्ने (52) मंगलवार सुबह अपनी बहन अलका देवी के साथ बाइक से हनुमत धाम रामताल में प्रसाद चढ़ाने गए थे। पूजा-अर्चना के बाद जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी पचदेवरा क्षेत्र के हथौड़ा गांव के पास उनके दामाद मनमोहन ने उन्हें रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनमोहन ने अचानक हॉकी से अशोक कुमार के सिर पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों और राहगीरों ने घायल को तत्काल लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पचदेवरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है, हालांकि पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और क्षेत्र में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।1
- सदन में गूंजा फोन न उठाने का मुद्दा विधानसभा में आज नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पुलिस अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा, “थानेदार हम लोगों का फोन ही नहीं उठाते। कई बार एसपी फोन उठा लेते हैं, लेकिन थानेदार बात नहीं करते। हम चाहते हैं कि इस सदन से आदेश दिया जाए ताकि हमारी बात सुनी जाए।” नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा थानों पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। मामले को लेकर सदन में चर्चा हुई और सरकार से इस पर स्पष्ट व्यवस्था बनाने की अपेक्षा जताई गई।1
- हरदोई/ पचदेवरा । थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथोड़ा गांव की छोटी नहर मोड़ के पास गांव के ही एक युवक ने मनमोहन उर्फ मन्नू अल्लाहगंज के मोहल्ला विकास नगर निवासी अशोक कुमार उर्फ पिन्ने पुत्र नत्थूलाल उम्र 52 वर्ष की हत्या कर दी। आज सुबह करीब 8.00 बजे अपनी बहन अलका देवी जो हथौड़ा गांव की निवासी हैं उनके साथ बाइक से हनुमत धाम राम ताल प्रसाद चढ़ाकर वापस गांव की तरफ आ रहे थे तभी मनमोहन उर्फ मन्नू ने हाकियों से उनके सिर पर लगातार कई हमले कर दिए जो गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई मौके पर पुलिस बल मौजूद और जांच में जुटी पुलिस1
- हरदोई। शाहाबाद के मलकापुर में परिवार को बंधक बनाकर की गई सनसनीखेज डकैती का आखिरकार खुलासा हो गया। नौ फरवरी की रात हुई इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को बरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए पांचों बदमाशों ने शाहाबाद डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। शाहाबाद के मलकापुर में पड़ी डकैती का खुलाशा ,पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल, चार बदमाश बताए गए गिरफ्तार रविवार रात जनपद बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि कुल चार—पांच आरोपियों को मौके से दबोचने की जानकारी मिली। इनके कब्जे से नकदी, तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और पिकअप बरामद हुई है। शाहाबाद की वारदात: परिवार को बनाया था बंधक शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलकापुर में नौ फरवरी की रात करीब ढाई बजे नकाबपोश बदमाशों ने अनीस के घर धावा बोला था। तमंचे और धारदार हथियारों के दम पर पत्नी, बेटियों और बेटे सहित पूरे परिवार को बंधक बनाया गया। घर की चाबियां छीनकर लगभग 12 लाख रुपये के जेवर और 30 हजार रुपये नकद लूट लिए गए थे। तीन किलोमीटर पहले छोड़ दिए थे मोबाइल, सर्विलांस से खुली पोल पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाश बेहद शातिर थे। वारदात से पहले तीन किलोमीटर दूर मोबाइल फोन छोड़ दिए गए, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके। हालांकि हरदोई पुलिस की सर्विलांस टीम ने घटना के समय सक्रिय नंबरों का विश्लेषण किया। यही नंबर 12 फरवरी को बरेली के धौराटांडा में हुई लूट के आसपास भी सक्रिय मिले, जिससे एक ही गिरोह का हाथ होना तय हो गया। बरेली में भी डाली थी डकैती, गिरोह का नेटवर्क उजागर जांच में सामने आया कि यही गिरोह बरेली और पीलीभीत जनपदों में भी सक्रिय था। 12 फरवरी को धौराटांडा में हुई लूट की वारदात इसी गिरोह ने अंजाम दी थी। लगातार मिलते तकनीकी और जमीनी साक्ष्यों ने पुलिस को निर्णायक कार्रवाई तक पहुंचाया। ये बदमाश बताए गए हैं गिरफ्तार मुठभेड़ में एजाज नगर गौटिया (बारादरी) निवासी आसिफ (बाएं पैर में गोली) और लभेड़ा (हाफिजगंज) निवासी अकरम अली (दाएं पैर में गोली) घायल हुए। इनके साथ तुलसीनगर (बारादरी) निवासी साहिल, उसका भाई नन्हे और महमदपुर (दियोरिया कला, पीलीभीत) निवासी नन्हें उर्फ रतीराम गिरफ्तार किए गए। चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी हरदोई और एसपी बरेली बोले—पूछताछ में कबूल किया जुर्म पहले एसपी बरेली और उनके बाद एसपी हरदोई ने बताया कि बरेली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने शाहाबाद डकैती को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मलकापुर डकैती के बाद हिला था पुलिस महकमा डकैती के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। रात्रि गश्त और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठे थे। गंभीरता को देखते हुए एसपी के बाद किरण एस (आईजी, लखनऊ परिक्षेत्र) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे। फॉरेंसिक जांच, एसओजी-सर्विलांस तैनात घटना के तुरंत बाद फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए गए थे। एसओजी और सर्विलांस सहित तीन टीमें गठित की गईं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के समन्वय से ही गिरोह तक पहुंच संभव हो सकी। दबिशों पर उठा सवाल, अवैध कार्रवाई के आरोप डकैती के बाद नगर शाहाबाद के मोहल्ला कटरा के कई घरों में आधी रात को अवैध दबिशें दी गईं। आरोप है कि कटरा मोहल्ला में ऐसे लोगों के घरों पर भी आधी रात दबिश दी गई, जिनका मामले से कोई लेना-देना नहीं था। सरदारगंज चौकी के प्रभारी पर स्थानीय व्यक्ति के इशारे पर अजय गुप्ता के घर अवैध दबिश देने के आरोप लगे हैं। जांच और कार्रवाई की मांग स्थानीय नागरिकों ने चौकी पुलिस की कार्यशैली की निंदा करते हुए अवैध दबिशों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी। यह निकला निष्कर्ष: मलकापुर डकैती को लेकर उठे सवालों के बीच बरेली मुठभेड़ में गिरोह की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध दबिशों के आरोपों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है। पीलीभीत के बदमाशों की शाहाबाद में पहले भी रही दहशत यूको वाहन से लूट करने बाले लुटेरे गिरफ्तारी के बाद भेजे गए थे जेल शाहाबाद (हरदोई) पीलीभीत जनपद के बदमाशों की शाहाबाद क्षेत्र में दहशत कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी इन्हीं बदमाशों ने यूको (वाहन) का इस्तेमाल कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय शाहाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुरानी घटना में भी बदमाशों का तरीका अलग जरूर था लेकिन दोनों गिरोह एक ही होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता—लिफ्ट देकर सवारियों को बैठाना, सुनसान स्थान पर ले जाकर तमंचे के बल पर करते थे लूट। उस मामले के खुलासे के बाद यह साफ हो गया था कि गिरोह अंतरजनपदीय है और हरदोई के खासकर शाहाबाद क्षेत्र में सक्रिय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार ऐसे ही गिरोहों की सक्रियता से शाहाबाद क्षेत्र में भय का माहौल बनता रहा है। अब ताजा गिरफ्तारी ने एक बार फिर पुष्टि कर दी है कि पीलीभीत से जुड़े शातिर बदमाश शाहाबाद को लंबे समय से निशाना बनाते रहे हैं।2
- 20 मीटर ऊँचाई से गिरा कबूतर | दुआ करो कि वह बच जाए 🕊️ #Kabootar #PrayForBird #AnimalRescue #BirdLove #DuaKaro #SaveBirds #NatureCare #Humanity1
- 🙏🦁 SPG युवा एकता संगठन 🦁🙏 🚩युवा प्रत्याशी 🚩 💥☄️राम राम मेरे सभी भाईयो/🚩 💥☄️आप सभी का प्यार /🚩 💥☄️ आशीर्वाद हमेशा बना रहे /🚩 🙏आपका अपना भाई🙏1
- थाना पचदेवरा क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति की उनके दामाद द्वारा उनके साथ मारपीट करने एवं उपचार के दौरान मृत्यु होने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राज नारायण द्वारा दी गई बाइट।3