Shuru
Apke Nagar Ki App…
तीन मोड, तीन दबिश और तीन आरोपी गिरफ्तार अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा तीन मोड, तीन दबिश और तीन आरोपी गिरफ्तार अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
तीन मोड, तीन दबिश और तीन आरोपी गिरफ्तार अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा तीन मोड, तीन दबिश और तीन आरोपी गिरफ्तार अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *बांदा में भव्य स्वागत के साथ पहुंची 'चिन्मय अमृत यात्रा', 75 वर्षों की आध्यात्मिक विरासत का उत्सव* *बांदा में भव्य स्वागत के साथ पहुंची 'चिन्मय अमृत यात्रा', 75 वर्षों की आध्यात्मिक विरासत का उत्सव* बांदा। चिन्मय मिशन के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे 'चिन्मय अमृत महोत्सव' के अंतर्गत 35,000 किलोमीटर की अखिल भारतीय आध्यात्मिक 'चिन्मय अमृत यात्रा' शनिवार को बांदा पहुंची। प्रयागराज से चलकर दोपहर 3 बजे बांदा आगमन पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा यात्रा का अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ स्वागत किया गया। इसके पश्चात नगर के मंडपम मैरिज हाल में एक भव्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना तथा स्वामी चिन्मयानंद जी द्वारा स्थापित चिन्मय मिशन की 75 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में आयोजक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अमित सिंह, सुधांशु सिंह और नीलांशु ने पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर प्रबंधन की कमान संभाली। बांदा आगमन से लेकर मंडपम मैरिज हाल के पूरे सांस्कृतिक व आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में इस आयोजक टीम का प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी: "बांदा की पावन भूमि पर चिन्मय अमृत यात्रा का आगमन अत्यंत गौरव का विषय है। मिशन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्र-जागरण और सांस्कृतिक पुनरोत्थान के कार्य भावी पीढ़ियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं।" मालती बासु: "यह यात्रा केवल एक मार्ग से गुजरने का माध्यम नहीं है, बल्कि 'ज्ञान से शांति, सेवा से समृद्धि और संस्कार से राष्ट्र की सिद्धि' के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का पवित्र संकल्प है। 35,000 किलोमीटर की यह आध्यात्मिक यात्रा लाखों जीवनों में मूल्य-आधारित शिक्षा का संचार कर रही है।" असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल: "चिन्मय अमृत यात्रा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक ऐतिहासिक क्षण है। स्वामी चिन्मयानंद जी के विचारों और मिशन के 75 वर्षों के सेवा कार्यों से युवाओं को जोड़ना और समाज में नैतिक मूल्यों का पुनर्जागरण करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।" कार्यक्रम के समापन पर आयोजक अमित सिंह, सुधांशु सिंह और नीलांशु ने बांदा की धर्मप्रेमी जनता, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बांदा वासियों के अपार स्नेह और सहयोग से ही यह 75वें वर्ष का अमृत महोत्सव अत्यंत भव्य और स्मरणीय बन सका। इस अवसर पर शहर के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- संकट मोचन मंदिर में महिला ने मचाया हंगामा, हनुमान जी का मुगदर तोड़ा; मंदिर समिति ने पुलिस सुरक्षा पर उठाए सवाल छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में बीती रात एक महिला ने कथित तौर पर चार घंटे से अधिक समय तक जमकर हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने मंदिर में भगवान हनुमान जी का मुगदर तोड़ दिया और पुजारी मुन्ना महाराज के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ी। इस दौरान कीर्तन कर रहे लोगों के साथ भी गाली-गलौज की गई और पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई है।मंदिर में हंगामा बढ़ने पर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन मंदिर समिति के अनुसार काफी देर तक कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना को लेकर मंदिर समिति के लोगों में नाराजगी है।घटना के बाद मंदिर समिति के सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल ‘कक्का’ के नेतृत्व में सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और टीआई के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने बताया कि कीर्तन कार्यक्रम से पहले ही कोतवाली में आवेदन देकर रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद मंदिर जैसे संवेदनशील धार्मिक स्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नजर नहीं आई।पुजारी मुन्ना महाराज ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो समिति के लोग पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत करेंगे।मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन से मंदिर परिसर में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।वही इस घटना को लेकर आज 15 अगस्त दोपहर करीब 1:00 बजे मंदिर समिति ने कोतवाली में अपना शिकायती आवेदन दिया है।1
- छतरपुर के सटई रोड स्थित प्रभा स्कूल ग्रुप ऑफ एजुकेशन एवं नरसिंह आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 7वीं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। कोई फौजी की वेशभूषा में नजर आया तो कोई महात्मा गांधी के रूप में, वहीं बच्चियां रानी दुर्गावती के रूप में घोड़ों पर सवार दिखाई दीं। स्कूल संचालक शिव सिंह यादव ने इस आयोजन को लेकर क्या कहा, देखिए भारत जंक्शन न्यूज़ की खास रिपोर्ट। छतरपुर के सटई रोड स्थित प्रभा स्कूल ग्रुप ऑफ एजुकेशन एवं नरसिंह आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 7वीं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। कोई फौजी की वेशभूषा में नजर आया तो कोई महात्मा गांधी के रूप में, वहीं बच्चियां रानी दुर्गावती के रूप में घोड़ों पर सवार दिखाई दीं। स्कूल संचालक शिव सिंह यादव ने इस आयोजन को लेकर क्या कहा, देखिए भारत जंक्शन न्यूज़ की खास रिपोर्ट।1
- नौगांव जनपद पंचायत में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद अध्यक्ष हेमलता राकेश पाठक ने ध्वजारोहण किया कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ प्रभाष राज घनघोरिया सहित जनपद कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।1
- बांदा में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तिंदवारी शाखा में फहराए गए तिरंगे की तस्वीर वायरल, अशोक चक्र स्पष्ट न दिखाई देने से मचा हड़कम्प बांदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा की तिंदवारी शाखा में फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में तिरंगे की सफेद पट्टी पर अशोक चक्र स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे ध्वज के निर्धारित स्वरूप को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले को लेकर लोगों ने जांच की मांग की है। हालांकि, केवल तस्वीर के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि ध्वज में अशोक चक्र मौजूद नहीं था या हवा में ध्वज के मुड़ने के कारण दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। राष्ट्रीय पर्व पर सामने आई इस तस्वीर ने ध्वजारोहण की व्यवस्था और जिम्मेदारों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने तथा यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।1
- हमीरपुर :स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, उसे सुरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व” — जिलाधिकारी हमीरपुर। जनपद हमीरपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जनपदभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा तहसील, विकासखंड एवं ग्राम स्तर तक सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश के अमर बलिदानियों को नमन किया गया। कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक तथा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कोषागार हमीरपुर भवन पर कोषाधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद, तहसील एवं ग्राम स्तर पर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। *स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई विचार गोष्ठी* ध्वजारोहण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्रीमती रिजवाना शाहिद तथा अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री विजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के पारंपरिक संदेश से आगे बढ़ते हुए स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और उसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए यह समझना आवश्यक है कि स्वतंत्रता हमें सहज रूप से प्राप्त नहीं हुई, बल्कि अत्यंत विषम परिस्थितियों में लाखों लोगों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप मिली है। उन्होंने कहा कि आज हम अपने अधिकारों, सुविधाओं एवं अपेक्षाओं को लेकर सहजता से अपनी बात रखते हैं, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम के दौर की परिस्थितियों की कल्पना करना भी हमारे लिए कठिन है। उस समय गरीबी, अशिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद लोगों ने विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया और अपने वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी बलिदान दिया। इसलिए स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन महान लोगों के असाधारण साहस और त्याग को समझने तथा स्मरण करने का अवसर है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता को हमें “टेकन फॉर ग्रांटेड” नहीं लेना चाहिए। स्वतंत्रता प्राप्त होना जितना महत्वपूर्ण था, उतना ही महत्वपूर्ण उसे सुरक्षित रखना भी है। विश्व के अनेक देशों के उदाहरण बताते हैं कि स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं हमेशा स्वतः सुरक्षित नहीं रहतीं। उन्होंने कहा कि हमारा देश मजबूत है, लेकिन प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपने आचरण एवं कर्तव्यों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, एकता और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का विषय नहीं, बल्कि कर्तव्यों का भी विषय है। प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक कार्य और व्यवहार का प्रभाव समाज के अन्य लोगों की स्वतंत्रता पर भी पड़ता है। यदि हम अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करेंगे तो केवल अपने अधिकारों की रक्षा से समाज की स्वतंत्रता सुरक्षित नहीं रह सकती। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यों के माध्यम से आमजन को अनावश्यक कठिनाइयों से मुक्ति दिलाने तथा उन्हें बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कर्मचारी के रूप में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करता है। इसलिए उनके पास यह अवसर है कि वे अपने व्यवहार, कार्यशैली एवं निर्णयों के माध्यम से आमजन को विभिन्न प्रकार की परेशानियों से “स्वतंत्रता” दिला सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने पद की जिम्मेदारी को केवल नौकरी के रूप में न देखें, बल्कि इसे जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार, बच्चों एवं आसपास के लोगों को भी स्वतंत्रता दिवस के वास्तविक महत्व से अवगत कराएं और उन्हें यह समझाएं कि उनके अच्छे कर्म और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार से ही समाज की स्वतंत्रता और व्यवस्था सुरक्षित रह सकती है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक दिन मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि पूरे वर्ष अपने कार्यों और कर्तव्यों के माध्यम से यह विचार करने का अवसर है कि हम अपनी तथा समाज की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने में कितना योगदान दे रहे हैं। *स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान* विचार गोष्ठी को संबोधित करने के उपरांत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा जनपद हमीरपुर के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को मिष्ठान्न, श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। *गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शहीद स्थल पर पुष्पार्पण* विचार गोष्ठी के उपरांत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को पुष्पार्पण कर नमन किया गया। *खेल विभाग द्वारा क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री रेस का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष, हमीरपुर श्री कुलदीप निषाद द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के उपरांत पुरस्कार वितरण अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित एवं जनहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संबोधन का समापन “जय हिंद, जय भारत” के उद्घोष के साथ किया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर के.डी. शर्मा, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, सूचना अधिकारी सतीश कुमार, ईडीएम चक्रेश त्रिवेदी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश निगम, महिला कल्याण विभाग से शिखा सोनी, दीक्षा सिंह सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।3
- आजादी के जश्न में डूबा पनवाड़ी तिरंगे को सलामी के बाद सेनानियों को श्रद्धांजलि आजादी के जश्न में डूबा पनवाड़ी तिरंगे को सलामी के बाद सेनानियों को श्रद्धांजलि1
- स्वतंत्रता दिवस पर मातम: तेज रफ्तार अर्टिगा की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की मौत। छतरपुर जिले के लवकुशनगर में स्वतंत्रता दिवस के दिन लवकुशनगर थाना क्षेत्र के गुढ़ा कला गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार आज 15 अगस्त सुबह करीब 8:00 बजे अनिल अहिरवार (16 वर्ष), पिता सीताराम अहिरवार और लोकेश बंसल (14 वर्ष), पिता रमेश बसोर बाइक से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोकेश बसोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लोकेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही लवकुशनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों और वाहन चालक के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में शामिल अर्टिगा कार का नंबर MP07AJ8304 बताया जा रहा है। हालांकि वाहन और चालक की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के बीच हुई इस दर्दनाक घटना से गुढ़ा कला सहित आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा है। मृतक छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।1
- हमीरपुर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मौदहा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा हमीरपुर। जनपद हमीरपुर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। पुलिस कार्यालय से लेकर जनपद के विभिन्न थानों और तहसील क्षेत्रों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान किया और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा मिष्ठान वितरण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी हमीरपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने शहीद पार्क पहुंचकर अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों के त्याग, साहस और बलिदान को नमन किया। पुलिस अधीक्षक ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर संविधान शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के समानता, न्याय और स्वतंत्रता के विचारों को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। मौदहा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा मौदहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मौदहा कस्बे में उपजिलाधिकारी करण वीर सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ कस्बावासियों, अधिवक्ताओं, लेखपालों एवं पुलिस अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पाण्डेय एवं कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस बल की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा में जगह-जगह देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे छात्र-छात्राओं और कस्बावासियों ने राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। डीजे और ढोल की धुनों के बीच यात्रा कस्बे की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरी। जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़ और देशभक्ति के रंग ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बना दिया। पूरे जनपद में लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।3