logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार के पिछले एक हफ्ता का 10 बड़ी मजेदार न्यूज, 25 से लेकर 1 नवंबर तक देखिये #BiharNews #samratchoudhary #biharsarkarnews #dailynews #biharupdatenews

57 min ago
user_THE LIVE Munger
THE LIVE Munger
तारापुर, मुंगेर, बिहार•
57 min ago

बिहार के पिछले एक हफ्ता का 10 बड़ी मजेदार न्यूज, 25 से लेकर 1 नवंबर तक देखिये #BiharNews #samratchoudhary #biharsarkarnews #dailynews #biharupdatenews

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार मुंगेर के रायपुरा में खुलेआम भ्रष्टाचार Samrat Choudhary चुप
    1
    बिहार मुंगेर के रायपुरा
में खुलेआम भ्रष्टाचार  Samrat Choudhary चुप
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    47 min ago
  • तारापुर में सूखा नशा के अड्डे का खुलासा, आठ गिरफ्तार, एक तस्कर फरार एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में तारापुर पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फजेलीगंज पोखर के समीप एक झोपड़ी में छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 12.90 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एल्युमिनियम फॉयल, लाइटर और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर एसआई मो. हारून रशीद और पु०अ०नि० अनिकेत झा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान झोपड़ी में स्मैक की तौल और पैकिंग कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गाजीपुर पंचायत भवन के समीप से मो. तैयब उर्फ नन्हो को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं नवटोलिया निवासी राजा कुमार फरार है। इस मामले में थाना कांड संख्या 206/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आठ आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। मामले का अनुसंधान एसआई सुबन्ता कुमारी कर रही हैं।
    1
    तारापुर में सूखा नशा के अड्डे का खुलासा, आठ गिरफ्तार, एक तस्कर फरार
एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में तारापुर पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फजेलीगंज पोखर के समीप एक झोपड़ी में छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 12.90 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एल्युमिनियम फॉयल, लाइटर और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए।
थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर एसआई मो. हारून रशीद और पु०अ०नि० अनिकेत झा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान झोपड़ी में स्मैक की तौल और पैकिंग कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गाजीपुर पंचायत भवन के समीप से मो. तैयब उर्फ नन्हो को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं नवटोलिया निवासी राजा कुमार फरार है।
इस मामले में थाना कांड संख्या 206/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आठ आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। मामले का अनुसंधान एसआई सुबन्ता कुमारी कर रही हैं।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    13 hrs ago
  • शेखपुरा में बैंक में खुदरा नोट बदलने के नाम पर 19 हजार रुपये की ठगी। शेखपुरा में बैंक में खुदरा नोट बदलने के नाम पर 19 हजार रुपये की ठगी। पचना के स्कूल के लिपिक से हुई थी ठगी, पुलिस ने पटना के बख्तियारपुर से दोनों आरोपियों को दबोच। रिपोर्ट शेखपुरा। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले में बैंक में खुदरा नोट बदलने के नाम पर ठगी करने के मामले में शेखपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा-साला बताए जा रहे हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र स्थित नया टोला संगतपर मोहल्ले में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। पचना गांव निवासी एस०एम० अफरोज आलम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वे +2 उच्च विद्यालय भदौस, पचना में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। विद्यालय में छात्रों के नामांकन से प्राप्त राशि जमा करने के लिए वे केनरा बैंक की पचना शाखा पहुंचे थे। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति ने उनसे 100 और 200 रुपये के खुदरा नोट मांगे। इसके बदले उसने 500 रुपये के नोट देने की बात कही। आरोपी ने 26 हजार रुपये के खुदरा नोट लेने के बदले 500 रुपये के नोटों की गड्डी थमा दी। जब अफरोज आलम ने रुपये गिने तो उसमें मात्र 500 रुपये के चार नोट और 100 रुपये के 50 नोट मिले। इस तरह जालसाज ने उन्हें 19 हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ठगी की घटना में शामिल मनोज कुमार उर्फ मनोज पांडेय और रवि मिश्रा, पिता उमेश मिश्रा, दोनों नया टोला संगतपर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना में अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन के बाद गठित पुलिस टीम ने बख्तियारपुर पहुंचकर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का अन्य मामलों में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। इस कार्रवाई में शेखपुरा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार, रौशन कुमार एवं रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे। बाइट: धर्मेन्द्र कुमार SHO सह निरीक्षक शेखपुरा
    1
    शेखपुरा में बैंक में खुदरा नोट बदलने के नाम पर 19 हजार रुपये की ठगी।
शेखपुरा में बैंक में खुदरा नोट बदलने के नाम पर 19 हजार रुपये की ठगी।
पचना के स्कूल के लिपिक से हुई थी ठगी, पुलिस ने पटना के बख्तियारपुर से दोनों आरोपियों को दबोच।                             रिपोर्ट शेखपुरा।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
शेखपुरा जिले में बैंक में खुदरा नोट बदलने के नाम पर ठगी करने के मामले में शेखपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा-साला बताए जा रहे हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र स्थित नया टोला संगतपर मोहल्ले में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया।
पचना गांव निवासी एस०एम० अफरोज आलम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वे +2 उच्च विद्यालय भदौस, पचना में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। विद्यालय में छात्रों के नामांकन से प्राप्त राशि जमा करने के लिए वे केनरा बैंक की पचना शाखा पहुंचे थे। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति ने उनसे 100 और 200 रुपये के खुदरा नोट मांगे। इसके बदले उसने 500 रुपये के नोट देने की बात कही।
आरोपी ने 26 हजार रुपये के खुदरा नोट लेने के बदले 500 रुपये के नोटों की गड्डी थमा दी। जब अफरोज आलम ने रुपये गिने तो उसमें मात्र 500 रुपये के चार नोट और 100 रुपये के 50 नोट मिले। इस तरह जालसाज ने उन्हें 19 हजार रुपये की चपत लगा दी।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ठगी की घटना में शामिल मनोज कुमार उर्फ मनोज पांडेय और रवि मिश्रा, पिता उमेश मिश्रा, दोनों नया टोला संगतपर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना में अपने घर पर मौजूद हैं।
सूचना के सत्यापन के बाद गठित पुलिस टीम ने बख्तियारपुर पहुंचकर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का अन्य मामलों में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। 
इस कार्रवाई में शेखपुरा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार, रौशन कुमार एवं रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे। 
बाइट: धर्मेन्द्र कुमार SHO सह निरीक्षक शेखपुरा
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    26 min ago
  • भारतीय ग्रामीण चिकित्सा संघ की हवेली खड़गपुर शाखा की बैठक भारतीय ग्रामीण चिकित्सा संघ की हवेली खड़गपुर शाखा की बैठक संपन्न सर्वसम्मति से अरुण कुमार को संगठन सचिव चुना गया, वार्षिकोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा हवेली खड़गपुर, मुंगेर। भारतीय ग्रामीण चिकित्सा संघ की शाखा हवेली खड़गपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक शाखा के सम्मानित उपाध्यक्ष वशिष्ठ उर्फ वासु जी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार ने की, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में जिला सचिव एफ. ए. साबरी उपस्थित रहे। बैठक में शाखा के संगठनात्मक विस्तार, सदस्यों के बीच समन्वय तथा आगामी वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अरुण कुमार को शाखा का संगठन सचिव चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके संगठन सचिव बनने से शाखा की संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। बैठक में आगामी जिला स्तरीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्षिकोत्सव की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा अन्य आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श करने के लिए 22 नवंबर 2026, रविवार को सभी सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में वार्षिकोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में शाखा के कोषाध्यक्ष, अध्यक्ष, शाखा सचिव राजी आलम, उपाध्यक्ष वशिष्ठ उर्फ वासु, मनोज कुमार, स्वदेश कुमार गुप्ता, दयानंद निराला, अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार, सौरभ कुमार सिंह, वामदेव कुमार साह, मोहम्मद सिराज, रुपेश रंजन, विनोद कुमार, अजीत कुमार साह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शाखा सचिव राजी आलम ने उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। वहीं, मां हॉस्पिटल के प्रबंधक विमल कुमार ने दीपावली के शुभ अवसर पर उपस्थित सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित की और उन्हें सम्मानित किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित सदस्यों ने संघ की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता: डॉ. सुरेश कुमार शाखा अध्यक्ष भारतीय ग्रामीण चिकित्सा संघ शाखा हवेली खड़गपुर, मुंगेर, बिहार
    1
    भारतीय ग्रामीण चिकित्सा संघ की हवेली खड़गपुर शाखा की बैठक
भारतीय ग्रामीण चिकित्सा संघ की हवेली खड़गपुर शाखा की बैठक संपन्न
सर्वसम्मति से अरुण कुमार को संगठन सचिव चुना गया, वार्षिकोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा
हवेली खड़गपुर, मुंगेर।
भारतीय ग्रामीण चिकित्सा संघ की शाखा हवेली खड़गपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक शाखा के सम्मानित उपाध्यक्ष वशिष्ठ उर्फ वासु जी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार ने की, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में जिला सचिव एफ. ए. साबरी उपस्थित रहे।
बैठक में शाखा के संगठनात्मक विस्तार, सदस्यों के बीच समन्वय तथा आगामी वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अरुण कुमार को शाखा का संगठन सचिव चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके संगठन सचिव बनने से शाखा की संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
बैठक में आगामी जिला स्तरीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्षिकोत्सव की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा अन्य आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श करने के लिए 22 नवंबर 2026, रविवार को सभी सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में वार्षिकोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक में शाखा के कोषाध्यक्ष, अध्यक्ष, शाखा सचिव राजी आलम, उपाध्यक्ष वशिष्ठ उर्फ वासु, मनोज कुमार, स्वदेश कुमार गुप्ता, दयानंद निराला, अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार, सौरभ कुमार सिंह, वामदेव कुमार साह, मोहम्मद सिराज, रुपेश रंजन, विनोद कुमार, अजीत कुमार साह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान शाखा सचिव राजी आलम ने उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। वहीं, मां हॉस्पिटल के प्रबंधक विमल कुमार ने दीपावली के शुभ अवसर पर उपस्थित सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित की और उन्हें सम्मानित किया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित सदस्यों ने संघ की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता:
डॉ. सुरेश कुमार
शाखा अध्यक्ष
भारतीय ग्रामीण चिकित्सा संघ
शाखा हवेली खड़गपुर, मुंगेर, बिहार
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Rajesh Kumar
    1
    Post by Rajesh Kumar
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    अमरपुर, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • बांका में पहली बार होगा फैशन शो का आयोजन, 2 नवंबर को ‘द नेक्स्ट स्टार ऑफ बांका’ का ग्रैंड फिनाले
    1
    बांका में पहली बार होगा फैशन शो का आयोजन, 2 नवंबर को ‘द नेक्स्ट स्टार ऑफ बांका’ का ग्रैंड फिनाले
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    20 min ago
  • यह कैसा नीतीश संवाद जिससे नीतीश ही गायब केंद्र और बिहार सरकार से समर्थन वापस लेकर सड़कों पर उतरने की दी चुनौती। प्रेस विज्ञप्ति (केन्द्र और बिहार सरकार से समर्थन वापस लेकर सड़कों पर उतरने की दी चुनौती) फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद वास्तव में मुंगेर सांसद ललन सिंह को हटाकर खुद केन्द्रीय मंत्री बनने हेतु संजय झा संवाद है जिसका प्रखर विरोध होना चाहिए। उपर्युक्त बातें जनाधिकार मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष संजय केशरी ने कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सवाल उठाया कि यह कैसा नीतीश संवाद है जिसमें ना नीतीश कुमार हैं ना निशांत कुमार हैं और ना ही स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ही शामिल हैं। श्री केशरी ने कहा कि संजय झा तीन-तीन बार जलसंसाधन मंत्री रहे लेकिन तब उन्हें फरक्का जल संधि में बिहार के हितों पर हो रहे कुठाराघात की याद नहीं आई। मोर्चा प्रवक्ता रामाशीष उर्फ पप्पू मंडल ने कहा कि मुंगेर संसदीय क्षेत्र को केन्द्रीय मंत्रिमंडल विहीन करने की किसी भी साजिश का हमलोग मुखर विरोध करेंगे। मोर्चा संरक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि संजय झा को नौटंकी करने की बजाय सरकार से समर्थन वापसी का ऐलान करना चाहिए लेकिन उन्हें ऐसा करने की हिम्मत नहीं है। इस अवसर पर मोर्चा सलाहकार अजय प्रसाद सिंह, अधिवक्ता सुनील कुमार, सुधीर सिन्हा, सत्यनारायण साह, गिरिजा शंकर नलिन, निरंजन गुप्ता, किशोर राउत, सुबोध छवि, सदानंद भारती, दीपक सिंह, रामबिनय मालाकार, सुबोध यादव एवं अमित कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    1
    यह कैसा नीतीश संवाद जिससे नीतीश ही गायब केंद्र और बिहार सरकार से समर्थन वापस लेकर सड़कों पर उतरने की दी चुनौती।
प्रेस विज्ञप्ति
(केन्द्र और बिहार सरकार से समर्थन वापस लेकर सड़कों पर उतरने की दी चुनौती)
फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद वास्तव में मुंगेर सांसद ललन सिंह को हटाकर खुद केन्द्रीय मंत्री बनने हेतु संजय झा संवाद है जिसका प्रखर विरोध होना चाहिए।
उपर्युक्त बातें जनाधिकार मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष संजय केशरी ने कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सवाल उठाया कि यह कैसा नीतीश संवाद है जिसमें ना नीतीश कुमार हैं ना निशांत कुमार हैं और ना ही स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ही शामिल हैं। श्री केशरी ने कहा कि संजय झा तीन-तीन बार जलसंसाधन मंत्री रहे लेकिन तब उन्हें फरक्का जल संधि में बिहार के हितों पर हो रहे कुठाराघात की याद नहीं आई। मोर्चा प्रवक्ता रामाशीष उर्फ पप्पू मंडल ने कहा कि मुंगेर संसदीय क्षेत्र को केन्द्रीय मंत्रिमंडल विहीन करने की किसी भी साजिश का हमलोग मुखर विरोध करेंगे। मोर्चा संरक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि संजय झा को नौटंकी करने की बजाय सरकार से समर्थन वापसी का ऐलान करना चाहिए लेकिन उन्हें ऐसा करने की हिम्मत नहीं है।
इस अवसर पर मोर्चा सलाहकार अजय प्रसाद सिंह,  अधिवक्ता सुनील कुमार, सुधीर सिन्हा, सत्यनारायण साह, गिरिजा शंकर नलिन, निरंजन गुप्ता, किशोर राउत, सुबोध छवि, सदानंद भारती, दीपक सिंह, रामबिनय मालाकार, सुबोध यादव एवं अमित कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    49 min ago
  • बिहार के पिछले एक हफ्ता का 10 बड़ी मजेदार न्यूज, 25 से लेकर 1 नवंबर तक देखिये #BiharNews #samratchoudhary #biharsarkarnews #dailynews #biharupdatenews
    1
    बिहार के पिछले एक हफ्ता का 10 बड़ी मजेदार न्यूज, 25 से लेकर 1 नवंबर तक देखिये 



#BiharNews #samratchoudhary #biharsarkarnews #dailynews #biharupdatenews
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.