कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोटही रामबर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। गांव निवासी लक्ष्मी राजभर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 24 जुलाई की सुबह करीब सात बजे उनकी बहू और नातिन विवादित भूमि पर काम कर रही थीं। इसी दौरान महेंद्र, दुर्गा, विंध्याचल और सत्यम राजभर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर रामकोला पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खोटही चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोटही रामबर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। गांव निवासी लक्ष्मी राजभर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 24 जुलाई की सुबह करीब सात बजे उनकी बहू और नातिन विवादित भूमि पर काम कर रही थीं। इसी दौरान महेंद्र, दुर्गा, विंध्याचल और सत्यम राजभर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर रामकोला पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खोटही चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- महराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक स्थित कमता चौराहे पर चौरसिया की दुकान इन दिनों स्वाद प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्वाद की दुनिया में अपनी खास पहचान बना रही इस दुकान पर मिलने वाली मसालेदार मटर, कुरकुरी इमिरती और देसी अंदाज में तैयार सोंधी लिट्टी का बेहतरीन स्वाद लोगों को बार-बार यहाँ खींच लाता है। खास बात यह है कि शुद्धता, साफ-सफाई, ताजगी और आत्मीय सेवा के दम पर इस दुकान ने पूरे क्षेत्र में एक अलग पहचान कायम की है। सुबह से लेकर शाम तक दुकान पर जुटने वाली ग्राहकों की भारी भीड़ इस बात की गवाही देती है कि स्वाद के मामले में चौरसिया की दुकान का कोई मुकाबला नहीं है।1
- दिनांक 26-07-2026 के लिए सभी चंद्र राशियों का राशिफल जारी किया गया है। यदि आप किसी भी समस्या को लेकर चिंतित हैं, तो बिना किसी झिझक के पूरा सहयोग प्राप्त करने के लिए पंडित देवीशरण शास्त्री के संपर्क सूत्र 6307689226 पर फोन करके संपर्क कर सकते हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ड्रीम यूथ क्लब ने गाँव को स्वच्छ, शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। क्लब के सदस्य विशाल जायसवाल ने ग्रामवासियों से गाँव के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वच्छता, खेल, सामाजिक एकता और विकास के क्षेत्र में गाँव को आगे बढ़ाना है। विशाल जायसवाल ने कहा कि एक विकसित गाँव की पहचान अच्छे रास्तों, स्वच्छ वातावरण, बेहतर शिक्षा और युवाओं के लिए अवसरों से होती है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षा और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उनका मानना है कि सामूहिक प्रयास से ही गाँव विकास की नई पहचान बना सकता है। ड्रीम यूथ क्लब ने भरोसा दिलाया कि वह खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से हर घर तक सकारात्मक बदलाव पहुँचाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।1
- महराजगंज के विकास भवन सभागार में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाया। डीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक के दौरान एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों के गठन में धीमी प्रगति पर घुघुली और परतावल के सहायक विकास अधिकारियों ग्राम्य विकास से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग के नामांकन अभियान में कमजोर प्रगति को लेकर नौतनवा, निचलौल, लक्ष्मीपुर और बृजमनगंज के खंड शिक्षा अधिकारियों से भी जवाब तलब किया गया है। समीक्षा के दौरान डीएम ने वीबी-जी-राम योजना के अंतर्गत अधिक मानव दिवस सृजित करने, खेल मैदानों का निर्माण शुरू कराने और प्रत्येक विकास खंड में मिनी स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाउंड्री विहीन विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में एक सप्ताह के भीतर चारदीवारी निर्माण शुरू कराने तथा 331 विद्यालयों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की प्राथमिकता तय की गई। पंचायती राज विभाग को ग्राम पंचायतों के ई-रिक्शा का सत्यापन करने, आरआरसी का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने और पर्याप्त भूमि वाली गौशालाओं में हरे चारे की बुवाई व नियमित पशु चिकित्सा निरीक्षण कराने का निर्देश दिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत अधूरी पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूरा करने और पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की प्राथमिकता से मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए, जिसका भौतिक सत्यापन संबंधित खंड विकास अधिकारी स्वयं करेंगे। बैठक में फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड और जीरो पॉवर्टी अभियान को विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पूरा करने तथा आकांक्षात्मक विकास खंडों में योजनाओं की नियमित साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- दिल्ली में CJP प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच हुई बातचीत के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुआवज़े और परीक्षा सुधारों को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। जेपी नड्डा ने बताया कि मुआवज़े के विषय पर सरकार ने अपना रुख पूरी स्पष्टता के साथ रखा है और नियमों व प्रावधानों के अनुसार सम्मानजनक तथा जो भी अधिकतम संभव होगा, वह मुआवज़ा उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा परीक्षा प्रणाली में सुधार से संबंधित सौंपे गए पाँच सूत्रीय मांग-पत्र पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी। प्रतिनिधिमंडल के साथ इस विषय पर चर्चा की जाएगी और जिन बिंदुओं पर विचार-विमर्श संभव होगा, उन्हें लागू करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। जेपी नड्डा के अनुसार, CJP द्वारा सामने रखी गई सभी प्रमुख मांगों को सरकार ने संवेदनशीलता और समझदारी के साथ स्वीकार किया है।1
- महराजगंज जनपद के निचलौल विकास खंड स्थित चटिया ग्राम सभा में मनरेगा कार्यों में बड़े फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि 13 जुलाई 2026 को जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए वृक्षारोपण कार्य को मनरेगा मजदूरों के नाम पर दिखाकर कई दिनों से हाजिरी लगाई जा रही है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। यदि ये आरोप सही साबित होते हैं तो इसे सरकारी धन के दुरुपयोग और मनरेगा नियमों के उल्लंघन का बेहद गंभीर मामला माना जा रहा है।1
- कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोटही रामबर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। गांव निवासी लक्ष्मी राजभर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 24 जुलाई की सुबह करीब सात बजे उनकी बहू और नातिन विवादित भूमि पर काम कर रही थीं। इसी दौरान महेंद्र, दुर्गा, विंध्याचल और सत्यम राजभर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर रामकोला पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खोटही चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1