वीबी-जी राम जी योजना से घुमंतु परिवार को मिला स्थायी रोजगार का सहारा ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर बना जॉब कार्ड, अब मिलेगा 125 दिवस का रोजगार* पाली,। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की पहल के तहत पाली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गिरादड़ा में आयोजित ग्राम सेवा शिविर के फॉलोअप कैंप में एक घुमंतु परिवार को स्थायी रोजगार का संबल मिला। शिविर में भीकाराम पुत्र कानाराम बंजारा ने अपने परिवार के लिए जॉब कार्ड जारी करने का अनुरोध किया। उन्हें मौके पर ही उनका जॉब कार्ड बनाकर सौंप दिया। जॉब कार्ड जारी होने के बाद परिवार के वयस्क सदस्यों को वीबी-जी राम जी योजना के तहत प्रतिवर्ष 125 दिवस का रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। इससे परिवार को नियमित रोजगार के अवसर मिलने के साथ आर्थिक स्थिरता और आजीविका का आधार मिलेगा। लाभार्थी भीकाराम ने शिविर में तत्काल समाधान मिलने पर खुशी जताते हुए राज्य सरकार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा जिला प्रशासन पाली का आभार व्यक्त किया।
वीबी-जी राम जी योजना से घुमंतु परिवार को मिला स्थायी रोजगार का सहारा ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर बना जॉब कार्ड, अब मिलेगा 125 दिवस का रोजगार* पाली,। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की पहल के तहत पाली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गिरादड़ा में आयोजित ग्राम सेवा शिविर के फॉलोअप कैंप में एक घुमंतु परिवार को स्थायी रोजगार का संबल मिला। शिविर में भीकाराम पुत्र कानाराम बंजारा ने अपने परिवार के लिए जॉब कार्ड जारी करने का अनुरोध किया। उन्हें मौके पर ही उनका जॉब कार्ड बनाकर सौंप दिया। जॉब कार्ड जारी होने के बाद परिवार के वयस्क सदस्यों को वीबी-जी राम जी योजना के तहत प्रतिवर्ष 125 दिवस का रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। इससे परिवार को नियमित रोजगार के अवसर मिलने के साथ आर्थिक स्थिरता और आजीविका का आधार मिलेगा। लाभार्थी भीकाराम ने शिविर में तत्काल समाधान मिलने पर खुशी जताते हुए राज्य सरकार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा जिला प्रशासन पाली का आभार व्यक्त किया।
- पाली उप जिला मजिस्ट्रेट ( एसडीएम) ने एनजीओ संचालक पवन मिश्रा द्वारा लिखित रिपोर्ट अनुसार प्रार्थी या मनीषा को आठ महीने के बच्चे को मां को सुपरत करने का दिया आदेश। पाली ३१जुलाई। पाली उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम)विमलेद्र राणावत ,के समक्ष जोधपुर से एनजीओ संचालक पवन मिश्रा ने श्रीमती मनीषा भील पत्नी श्री सागर भील निवासी सूरजपोल,पाली हाल निवासी स्थान हाल निवास जैन नगर, महाराणा प्रताप सर्किल,मैं सरदार संमद रोड,पाली (राजस्थान) विषयः- मेरे 08 माह के बच्चे को दिलाने बाबत। महोदयजी, उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि मैं प्रार्थीया श्रीमती मनीषा पत्नि सागर, जाति भील, आयु-28 वर्ष, निवासी सुरज पोल बड़ी भील बस्ती, पाली राजस्थान हाल जैन नगर, महाराणा प्रताप, सरदार समंद रोड़, पाली राजस्थान के साथ मेरा विवाह आज से 09 वर्ष पूर्व सामुहिक विवाह सम्मेलन में हुआ था। उक्त दौरान मेरे चार पुत्र हुये मेरा पति आदतन नशेडी है व जुआं खेलने का आदी है। मेरे द्वारा जब नशा करने का मना किया जाता तो मेरा पति मेरे साथ मारपीट करता व जुये की लत के कारण मेरे सारे गहने भी बैच दिये। व मुझे बार-बार पिहर से पेसे लाने का दबाब बनाता। मैंने कई बार अपनी माँ के घर से पेसे लाकर दिये, जिससे वह जुये में हार जाता। लडाई झगडे के कारण आज से एक माह पूर्व मैं अपने पिहर आ गई व अपने चारो बच्चो को अपने साथ लेकर आई। कल दिनांक 30.07.2026 को मेरा पति मेरे पिहर आया व मेरे चारो बच्चो को मुझसे छिन्ना, मैंने छोटे वाले बच्चे को गोद में रखा था, तो तीन बच्चो को मोटर साईकिल पर लेकर भाग गया। आधे घण्टे बाद मैं व मेरी माता अपने ससुराल 8 माह के छोटे बच्चे के साथ गई मैंने कहा कि मेरे बच्चे वापस दे दो कोई नशेडी बच्चो की परवरिस केसे कर सकता है तब मेरी सास अम्बादेवी, व मेरा देवर, रवि व बंटी मेरी चारो नणदे संतोष, रजनी, पूजा व संगीता व मेरे पति सभी ने मेरी माता व मुझ पर ताबडतोड लातो मुक्को से हमला कर दिया और मेरी चारो नणदो द्वारा मेरा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई व मेरे 8 माह के दूध पीते बच्चे को छिन्न कर ले लिया। मैं व मेरी माता अधमरी हालत में पुलिस की मदद लेने के लिए पुलिस थाना, कोतवाली टेक्सी से गये, जहां से हमें महिला पुलिस थाने जाने को कहा। महिला पुलिस थाने में भी मेरी कोई सुनवाई नही हुई। अतः आप श्रीमानजी से निवेदन है कि मेरे दुधपीते 8 माह के छोटे बच्चे व अन्य तीन बच्चो को मुझे सुपुर्द कराने की कार्यवाहीं करावे, मेरे बच्चो का जीवन अंधकारमय है। दिनांक 31.07.2026 ह. प्रार्थीया, (श्रीमती मनीषा) मो.नं. 96720 440141
- बांडी नदी किनारे अवैध धुलाई प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, 8 हौद ध्वस्त, दूषित पानी नदी में छोड़ने का खुलासा; आरोपी पर केस दर्ज पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। बांडी नदी में प्रदूषण फैलाने के मामले में प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कपड़ा धुलाई प्लांट का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके पर बने 8 अवैध हौद ध्वस्त कर दिए और मशीनरी व कपड़ों के बंडल जब्त किए। जांच में सामने आया कि पाइपलाइन के जरिए नदी का पानी लेकर कपड़ों की धुलाई की जा रही थी और धुलाई के बाद निकलने वाला दूषित पानी सीधे बांडी नदी में छोड़ा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रदूषित पानी और मिट्टी के नमूने भी लिए गए। प्रारंभिक जांच में अवैध गतिविधि का संचालन प्रवीण खारोल निवासी सालरिया द्वारा किया जाना सामने आया है। मामले में सदर थाना पाली में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। राहुल शर्मा, आरओ, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने बताया कि दूषित जल का सीधे नदी में प्रवाह पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- मक्की के कट्टों की आड़ में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ट्रेलर से दो गिरफ्तार पाली। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मक्की के कट्टों की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रेलर में मक्की के कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई पंजाब निर्मित शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर पंजाब से गुजरात की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक रास्ता भटक गया, वही पुलिस को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया , संदेह होने पर ट्रेलर की तलाशी ली गई तो मक्की के कट्टों के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी मिली। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत और ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी हनवंत सिंह मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने ट्रेलर से शराब को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा जब्त शराब की गिनती और दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे शराब की खेप, तस्करी के नेटवर्क तथा अन्य संबंधित लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में विस्तृत खुलासे की संभावना जताई जा रही है।2
- Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹ Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹1
- संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी। *पीएम नरेंद्र मोदी* संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधेयक के बारे में कहते हुए..1
- रानी कि भाजपा कि चुनावी तैयारीयों ने पकड़ी रफ़्तार नगरपालिका चुनाव गुरु रविदास जयंती समरसता संकल्प कलश यात्रा व हर घर तिरिंगा अभियान को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक रिपोर्टर! भरत जीनगर रानी स्टेशन! रानी भारतीय जनता पार्टी रानी शहर मंडल की ओर से गुरुवार को प्रताप बाजार स्थित आईजी हॉल में आगामी नगर पालिका चुनाव गुरु रविदास जयंती समरसता संकल्प कलश यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक भाजपा रानी शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत के सानिध्य में आयोजित हुई जबकि इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने की बैठक में जिले एवं मंडल के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने प्रत्येक वार्ड में सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता और संगठन की मजबूती पर निर्भर करेगी इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा क्षेत्रीय विधायक केसाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आगामी नगर पालिका चुनाव में उन्हीं कार्यकर्ताओं को टिकट देगी जिनकी जनता के बीच मजबूत पकड़ होगी और जो संगठन के प्रति समर्पित होकर निरंतर कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि रानी क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए गए हैं तथा भविष्य में भी जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय बोहरा जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी नारायणलाल कुमावत पूर्व जिला अध्यक्ष करणसिंह नेतरा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश आर. जैन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष घिसूलाल चौधरी पूर्व अध्यक्ष चंदूलाल जैन अशोक तापड़िया तथा राघवप्रसाद पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती बूथ प्रबंधन कार्यकर्ता समन्वय एवं चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए भाजपा रानी शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव गुरु रविदास जयंती समरसता संकल्प कलश यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया बैठक के अंत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस अवसर पर एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघाराम परमार जिला प्रकोष्ठ के जयवर्धन रांकावत जिला मंत्री दिनेश सिंह राजपुरोहित जिला मीडिया टीम के राहुल मेवाड़ा पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान उत्तमसिंह राजपुरोहित, बीजोवा मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव गोविन्दलाल परमार भरत जीनगर अशोक अरोड़ा कुशलराज मेहता विक्रम सोलंकी चेतन सुथार हरीश माली रमेश माली बाबूलाल बंजारा जयसिंह सिसोदिया एडवोकेट ललित दवे विजयसिंह राजपुरोहित गणेशराम चौधरी मनीष बंजारा अमित श्रीमाली रमेश राठौड़ रवि धोका महेश भील पदमसिंह राठौड़ जोधाराम कुमावत मोतीलाल राठौड़ शंकरसिंह राजपुरोहित भरत बोराणा रमेश चौधरी पुनाराम बंजारा मुकेश भंडारी सवाराम मेघवाल लेखराज जोशी गोपीचंद माली मनोज सोलंकी ईश्वरसिंह राजपुरोहित दिनेश चौधरी डायाराम चौधरी मुकेश राठौड़ जयंतीलाल जैन अमृत माली जगदीश खंडेलवाल मनीष मेहता हसमुख बोहरा राहुल सोनी हिरालाल चितारा रमेश खारवाल कैलाश माली, ईश्वरलाल खंडेलवाल नारायण मीणा खीमाराम सुथार बाबूलाल प्रजापत प्रवीण चौहान प्रवीण एरण सुमेरमल सेमलानी हेमंत चौधरी इंतजार अली अली मोहम्मद राकेश राठौड़ शंभूसिंह राजपुरोहित देवीसिंह राठौड़ विक्रांत अग्रवाल राजेंद्र वैष्णव रमेश ख़ारवल छगनलाल माली तुलसीदास वैष्णव आशीष जांगिड़, तरुण खारवाल भँवरलाल माली लादूराम प्रजापत पूर्व पार्षद रूपाली गेहलोत, मथुरा देवी कमला जोशी मनीषा एरण जयश्री सोनी संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1