logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईद-उल-फितर को लेकर महुली थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील, अराजक तत्वों पर सख्ती की चेतावनी ईद-उल-फितर को लेकर महुली थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील, अराजक तत्वों पर सख्ती की चेतावनी संतकबीरनगर। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने क्षेत्र के मौलाना गण एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद किया। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अंत में सभी नागरिकों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-उल-फितर मनाने की अपील की गई।

17 hrs ago
user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

ईद-उल-फितर को लेकर महुली थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील, अराजक तत्वों पर सख्ती की चेतावनी ईद-उल-फितर को लेकर महुली थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील, अराजक तत्वों पर सख्ती की चेतावनी संतकबीरनगर। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने क्षेत्र के मौलाना गण एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद किया। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अंत में सभी नागरिकों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-उल-फितर मनाने की अपील की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आकाशवाणी 18 3 2026 ई0 आज की ताजा कहानी 👉🏾🍞रोटी! ! कृपया वीडियो को देखें और सुने।
    1
    आकाशवाणी
18 3 2026 ई0
आज की ताजा कहानी 
👉🏾🍞रोटी! ! 
कृपया वीडियो को देखें और सुने।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उज्ज्वल चिल्ड्रेन एकेडमी का वार्षिक उत्सव संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम संतकबीरनगर। विकासखंड नाथनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुकरौली पीडिया बाजार स्थित उज्ज्वल चिल्ड्रेन एकेडमी में सोमवार 16 मार्च 2026 को सायं 5 बजे वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी रहे, जबकि हैसर बाजार ब्लाक प्रमुख कालिंदी चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के एमडी रजनी पांडेय, गुरुदत्त पांडेय एवं कृष्ण मोहन पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    4
    उज्ज्वल चिल्ड्रेन एकेडमी का वार्षिक उत्सव संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम
संतकबीरनगर। विकासखंड नाथनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुकरौली पीडिया बाजार स्थित उज्ज्वल चिल्ड्रेन एकेडमी में सोमवार 16 मार्च 2026 को सायं 5 बजे वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी रहे, जबकि हैसर बाजार ब्लाक प्रमुख कालिंदी चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के एमडी रजनी पांडेय, गुरुदत्त पांडेय एवं कृष्ण मोहन पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई संतकबीरनगर । जनपद के थाना महुली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दिक्तौली नहर पुलिया के पास से आदित्य शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी छरांछ, थाना बखिरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल (नंबर UP 58 AL 0752) बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना महुली में मु0अ0सं0 89/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी: उपनिरीक्षक अनुज कुमार यादव, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, कांस्टेबल अरविन्द यादव, कांस्टेबल राजमंगल यादव एवं कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह शामिल रहे।
    1
    अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई
संतकबीरनगर ।
जनपद के थाना महुली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दिक्तौली नहर पुलिया के पास से आदित्य शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी छरांछ, थाना बखिरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल (नंबर UP 58 AL 0752) बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना महुली में मु0अ0सं0 89/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
उपनिरीक्षक अनुज कुमार यादव, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, कांस्टेबल अरविन्द यादव, कांस्टेबल राजमंगल यादव एवं कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह शामिल रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • फर्जीवाड़े से जमीन कब्जाने का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग संत कबीर नगर। जिले के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के तीनहरी माफी निवासी नसीम अहमद उर्फ नसीमुद्दीन ने जमीन से जुड़े गंभीर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि अब्दुल रहमान द्वारा पूर्व में बेची गई जमीन, जो खतौनी में दर्ज भी हो चुकी थी, उसे दोबारा उनके उत्तराधिकारियों द्वारा अन्य लोगों को बेच दिया गया। इतना ही नहीं, संबंधित जमीन पर कब्जा न होने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा गैरकानूनी तरीके से रजिस्ट्री कराए जाने की बात सामने आई है। पीड़ित का कहना है कि गाटा संख्या 95 की जमीन पर पहले से वैध खरीद दर्ज होने के बावजूद, बाद में पुनः विक्रय कर दिया गया, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में साजिश के तहत फर्जी तरीके अपनाए गए हैं। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि न्याय मिल सके और भविष्य में इस प्रकार के मामलों पर रोक लग सके।
    2
    फर्जीवाड़े से जमीन कब्जाने का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग
संत कबीर नगर। जिले के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के तीनहरी माफी निवासी नसीम अहमद उर्फ नसीमुद्दीन ने जमीन से जुड़े गंभीर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि अब्दुल रहमान द्वारा पूर्व में बेची गई जमीन, जो खतौनी में दर्ज भी हो चुकी थी, उसे दोबारा उनके उत्तराधिकारियों द्वारा अन्य लोगों को बेच दिया गया। इतना ही नहीं, संबंधित जमीन पर कब्जा न होने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा गैरकानूनी तरीके से रजिस्ट्री कराए जाने की बात सामने आई है।
पीड़ित का कहना है कि गाटा संख्या 95 की जमीन पर पहले से वैध खरीद दर्ज होने के बावजूद, बाद में पुनः विक्रय कर दिया गया, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में साजिश के तहत फर्जी तरीके अपनाए गए हैं।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि न्याय मिल सके और भविष्य में इस प्रकार के मामलों पर रोक लग सके।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Ashwini Kumar Pandey
    4
    Post by Ashwini Kumar Pandey
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    22 hrs ago
  • Post by Abc Hindustan
    1
    Post by Abc Hindustan
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • गोरखपुर में मासूम की संदिग्ध मौत, किशोर पर हत्या का आरोप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 9 साल के मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस मामले में 15 वर्षीय किशोर पर बच्चे को डुबोकर मारने का आरोप लगा है। घटना गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जटेपुर रेलवे लाइन के पास की है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे तालाब में बच्चे का शव उतराता मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान मोमिनुल इस्लाम (9) के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक किशोर ने उसे तालाब में डुबोकर मार डाला। दोनों परिवार मूल रूप से असम के बारपेटा जिले के रहने वाले हैं और यहां रेलवे लाइन के किनारे रहकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    1
    गोरखपुर में मासूम की संदिग्ध मौत, किशोर पर हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 9 साल के मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस मामले में 15 वर्षीय किशोर पर बच्चे को डुबोकर मारने का आरोप लगा है।
घटना गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जटेपुर रेलवे लाइन के पास की है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे तालाब में बच्चे का शव उतराता मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान मोमिनुल इस्लाम (9) के रूप में हुई।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक किशोर ने उसे तालाब में डुबोकर मार डाला। दोनों परिवार मूल रूप से असम के बारपेटा जिले के रहने वाले हैं और यहां रेलवे लाइन के किनारे रहकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं।
पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • आकाशवाणी, 18 3 2026 ई0 👉🏾 आकाशवाणी में आज से प्रतिदिन पढ़े प्रेरणादायक, सामाजिक कहानी । कृपया वीडियो देखें और सुने! 🌺
    1
    आकाशवाणी, 
18 3 2026 ई0
👉🏾 आकाशवाणी में आज से प्रतिदिन पढ़े प्रेरणादायक, सामाजिक कहानी । 
कृपया वीडियो देखें और सुने! 🌺
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.