Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना पुवायां, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सदापुर में विवाद के दौरान मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , जनपद शाहजहाँपुर की बाइट।
Leagel India
थाना पुवायां, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सदापुर में विवाद के दौरान मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , जनपद शाहजहाँपुर की बाइट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नगर पंचायत कलान भूमि को लेकर विवाद गहराया, घर में घुसकर मारपीट व धमकी के आरोप गोपाल नगर वार्ड नंबर 9 का मामला, शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री, डीएम और एसपी से कार्रवाई की मांग की; वीडियो सामने आने के बाद जांच की मांग तेज कलान, शाहजहांपुर। नगर पंचायत कलान के गोपाल नगर वार्ड नंबर 9 में सरकारी भूमि पर कथित कब्जे और रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में मीरा गुप्ता पत्नी राजेश गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी शाहजहांपुर और पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर को शिकायती पत्र भेजकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके मकान के सामने ग्राम समाज की गाटा संख्या 21 की भूमि स्थित है। आरोप है कि उक्त सरकारी भूमि पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उसके मकान का रास्ता बंद होने की स्थिति पैदा हो सकती है। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप मीरा गुप्ता ने शिकायत में राजीव गुप्ता पुत्र बादशाह गुप्ता तथा हरिनारायण गुप्ता पुत्र रामदीन गुप्ता वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि सरकारी भूमि पर कथित कब्जे का विरोध करने पर उनके साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि दोबारा विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि उसे एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इन आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी। वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम मामले से संबंधित कई वीडियो भी सामने आए हैं। उपलब्ध वीडियो फुटेज में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी, निर्माण सामग्री/ईंटों का बिखरा होना तथा मौके पर विवाद से संबंधित घटनाक्रम दिखाई देता है। एक अन्य वीडियो में लोगों के बीच तीखी स्थिति दिखाई देती है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ये वीडियो पूरे घटनाक्रम की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकते हैं। उसने प्रशासन से वीडियो फुटेज को जांच में शामिल कर मौके की वास्तविक स्थिति और घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अन्य स्थानों पर भी सरकारी भूमि पर कब्जे के आरोप शिकायतकर्ता ने कलान क्षेत्र के अन्य स्थानों को लेकर भी आरोप लगाए हैं। शिकायत में— मिल्किया रोड पर खेत-खलिहान की भूमि, परौर तिराहा स्थित तालाब की भूमि, रामलीला मैदान गाटा संख्या 458 पर कब्जा गाटा संख्या 384 मृतक नन्नू को पुत्र भागीरथ की जमीन पर कब्जा. अन्य सरकारी भूमि पर कब्जा पर कथित कब्जे की जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि सरकारी भूमि की तत्काल जांच और पैमाइश नहीं कराई गई तो कथित कब्जा आगे बढ़ सकता है और उसके मकान का रास्ता प्रभावित हो सकता है। नगर पंचायत के विकास कार्यों पर भी सवाल शिकायत में नगर पंचायत के विकास कार्यों और सड़क चौड़ीकरण के बजट को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विकास एवं सड़क चौड़ीकरण के नाम पर धनराशि निकाले जाने के बावजूद मौके पर अपेक्षित कार्य नहीं कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने संबंधित स्वीकृत बजट, भुगतान, कार्य की माप पुस्तिका, बिल-वाउचर तथा संबंधित खातों की जांच कराए जाने की मांग की है। इन वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की भी स्वतंत्र जांच आवश्यक होगी। प्रशासन से सरकारी जमीन की पैमाइश और निष्पक्ष जांच की मांग मीरा गुप्ता ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से मांग की है कि गाटा संख्या 21 की राजस्व अभिलेखों के आधार पर पैमाइश कराई जाए, सरकारी भूमि की स्थिति स्पष्ट की जाए तथा यदि अवैध कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही मारपीट, धमकी और अन्य आरोपों की जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा शिकायतकर्ता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच और राजस्व अभिलेखों की पड़ताल के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि गाटा संख्या 21 की भूमि की वास्तविक स्थिति क्या है और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। नगर पंचायत अध्यक्ष की भूमिका पर भी सवालों के घेरे में है यह पूरा प्रकरण उनके पक्ष को जानने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा3
- थाना पुवायां, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सदापुर में विवाद के दौरान मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , जनपद शाहजहाँपुर की बाइट।1
- गांव-गांव पहुंचकर डॉ. विनय शर्मा ने जाना ग्रामीणों का हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा आज विधानसभा जलालाबाद क्षेत्र से भाजपा नेता एवं संभावित प्रत्याशी आगामी विधायक डॉ. विनय शर्मा ने विभिन्न गांवों का जनसंपर्क दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धियरिया, सनखड़ा, कूराबंडा, रामपुर वैन, सिकन्दरपुर अफगान, लहराबर, अफ्तियापुर करनापुर, लहराबर एवं उबरिया सहित कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी। डॉ. विनय शर्मा ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा जरूरत के समय हर संभव सहयोग और मदद का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात हुई। डॉ. विनय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखना और उनकी समस्याओं को समझना आवश्यक है। उन्होंने गांवों के विकास तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोगों के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर बातचीत की। इस दौरान राकेश पाण्डेय जी, विपिन यादव जी,सुंदरम क्षत्रिय स्वर्णकार नगर मंत्री भाजपा परशुरामपुरी, हिमांशु देवल विधानसभा सह संयोजक( सोशल मीडिया) अनमोल यादव जी, मनोज वर्मा जी व रामवीर राजपूत सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।1
- एटा लूटकांड का हिस्ट्रीशीटर राहुल चढ़ा पुलिस के हत्थे, कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। हाथी गेट के पास 25 हजार कैश और 2 मोबाइल लूटने के मामले में चल रहा था वांछित। 22/23 जुलाई की मुठभेड़ में भी पुलिस को थी राहुल की तलाश, अब गिरफ्तारी से खुला लूटकांड। पुलिस रिकॉर्ड में राहुल के खिलाफ लूट, गैंगस्टर, आबकारी और आर्म्स एक्ट समेत 6 मुकदमे। इंस्पेक्टर अजब सिंह की टीम ने हिस्ट्रीशीटर को दबोचा, एक साथी पहले ही जा चुका है जेल।4
- बदायू सहसवान में डाक बंगला पर बनी पानी की टंकी पर चढ़ा युवक युवक आपसी झगड़े को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया चढ़ बदायूं 3 घंटे से ज्यादा टाइम होने के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम युवक को नीचे उतरने की कोशिश में लगी कोतवाली में तैनात सिपाही पर लगाए पैसे लेकर छोड़ने का आरोप मौके पर सैकड़ो की तादात मे भीड़ मौजूद परिवार के लोग नीचे उतारने के लिए मनाने में लगे पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला कॉलोनी पर वनी टंकी का है।2
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग बरसात के भरे पानी में डूब कर युवक की दर्दनाक हुई मौत युवक चराने गया था मवेशी बारिश के भरे पानी के गड्ढे में भैंस चली गई नहाने मवेशी को पानी के अंदर से युवक कपड़े उतारकर कर गया निकालने पानी गहरा होने से युवक डूब गया नहीं पाया निकल मवेशी पहुंचे घर युवक को नहीं देखा मवेशियों के साथ परिजनो ने की खोजबीन गड्ढे के किनारे युवक के मिले कपड़े परिजनो ने गड्ढे के पानी में जाकर की तलाश युवक का मिला शव परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे डॉ ने किया मृत घोषित थाना कमालगंज क्षेत्र के खेड़ा गंगाईच का मामला1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ कृष्णानगर में 32 वर्षीय मजदूर की गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप लखनऊ के कृष्णानगर में सोमवार सुबह 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ कृष्णानगर में 32 वर्षीय मजदूर की गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप लखनऊ के कृष्णानगर में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। 32 वर्षीय रामबाबू मौर्या की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक काकोरी के गोलाकुआं गांव का रहने वाला था और मजदूरी करता था। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सड़क किनारे मौरंग के ढेर पर उसका शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसीपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ-साथ हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 📍 लखनऊ | कृष्णानगर 📰 Bharat Manav 24 News सच की आवाज़, जनता के साथ1
- धारा गायब पीड़ित हैरान हुक्का बार कांड में दरोगा जी का नया फरमान *धारा गायब, पीड़ित हैरान, हुक्का बार कांड में दरोगा जी का नया फरमान!* *द मेराज हुक्का बार कांड, मुजरिम पर नरमी और पीड़ित की फिर से परेड!* लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में सिविल अस्पताल के ठीक सामने चल रहे इलीगल 'द मेराज' हुक्का बार में जो हुआ, वह महज़ एक मारपीट नहीं, बल्कि कानून की धज्जियां उड़ाने का लाइव टेलीकास्ट था। शिकार बने पत्रकार हसीब अली-जिन पर ऐसा जानलेवा हमला हुआ कि अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाए। लेकिन असली रोमांच तो इसके बाद शुरू होता है, जब पिक्चर में एंट्री होती है जांच अधिकारी दरोगा दिलशाद चौधरी की। भाई साहब, दरोगा जी का कानूनी ज्ञान ऐसा कि अल्बर्ट आइंस्टीन भी शरमा जाएं! हमले में इस्तेमाल की गई धारा 109 यानी जान से मारने की कोशिश को मुकदमे से ऐसे गायब कर दिया गया, जैसे गधे के सिर से सींग। लगता है दरोगा जी को लगा होगा कि पीड़ित पत्रकार पर हमला करने वाले शायद सिर्फ उसका हाल-चाल पूछने आए थे, और पत्रकार महोदय बेवजह इसे जानलेवा बता रहे हैं! जब इस जादूगरी की शिकायत लेकर हसीब अली साहब ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के दरबार में पहुंचे, तब जाकर महकमे की नींद खुली और आनन-फानन में दो आरोपियों की गिरफ्तारी का शिगूफा छोड़ा गया। अब जनता पूछ रही है कि भई, जब धारा 109 हटाई ही इसलिए गई थी ताकि मामले को रफा-दफा किया जा सके, तो अचानक हुई इस कार्रवाई से पुलिस की साख पर जो दाग लगा है, उसे कौन धोएगा? लेकिन कहानी यहाँ खत्म नहीं होती, असली क्लाइमेक्स तो बाकी है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद, अब वही करिश्माई दरोगा जी पीड़ित पत्रकार को तसल्ली से मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराने की बात कर रहे हैं। वाह रे खाकी! जिस पीड़ित पर पहले जानलेवा हमला हुआ हो, उसे ही दोबारा उसी मुहाने पर बुलाना-कहीं यह इस बात का ट्रेलर तो नहीं कि भैया, एक बार हमला भूले नहीं हो तो दोबारा री-टेक ले लो? परिजनों और सहयोगियों की चिंता जायज है, क्योंकि लखनऊ पुलिस का यह नया मॉडल वाकई गजब है-जहाँ मुजरिम से ज्यादा पीड़ित की ही परेड कराने का अनोखा हुनर दिखाया जाता है!1