Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jayram Mahto
Vikram Dewang
Jayram Mahto
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Vikram Dewang1
- छह सदस्य घायल, चार की हालत गंभीर मयरहंड प्रखंड के हजारीबाग–इटखोरी मुख्य पथ पर दनदाहा घाटी के समीप गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बोलेरो वाहन (जेएच 13 डी 2886) और ट्रक (जेएच 02 बीबी 5703) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चालक समेत कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों में किरण कुमारी,साक्षी कुमारी,अनिता देवी,भुनेश्वर यादव,मीणा देवी सहित अन्य दो लोग शामिल हैं। इनमें किरण कुमारी, साक्षी कुमारी, अनिता देवी और मीणा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल राजपुर थाना क्षेत्र के हरदद गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं। जानकारी के अनुसार, परिवार के लोग इचाक में रिश्तेदारी के यहां छठी (छठियारी) कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- 4 घंटे तक चतरा जिले केे सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के कसारी पंचायत के करम टांड़ जंगल में ड्रोन उड़ाते रहे अधिकारी पर विमान का नहीं मिला 'ब्लैक बॉक्स, अधिकारियों ने बिखरे मलबे की जांच की1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- मानकों की अनदेखी! सोख्ता निर्माण पर उठे सवाल तरहसी प्रखंड के आरका पंचायत में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सोख्ता निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। आंगनबाड़ी केंद्र के पास बनाए जा रहे सोख्ता में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद, ग्रामीण अर्जुन महतो, दिलीप कुमार और बबन विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 14 हजार रुपये की लागत से बन रहा सोख्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है। बताया गया कि गड्ढे की लंबाई और गहराई लगभग चार-चार फीट का बनाना है, लेकिन छत से पानी लाने वाली पाइप को तकनीकी रूप से सही ढंग से नहीं जोड़ा गया। आरोप है कि पाइप को दीवार के भीतर सेट करने के बजाय छज्जे के ऊपर से जोड़कर सीमेंट से बंद कर दिया गया है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि वर्षा का पानी ठीक से सोख्ता तक नहीं पहुंच पाएगा। गड्ढे की गढ़ाई भी मानक के अनुसार नहीं किए जाने की बात कही गई है। सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि पीएचडी विभाग के अधिकारी ऋतुराज द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किए जाने से निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। उन्होंने कनीय अभियंता (जेई) को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि तकनीकी जांच समय पर होती तो पाइप लाइन और संरचना सही तरीके से बनाई जाती। उनका कहना है कि योजना को कागजों पर पूर्ण दिखाने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ढलाई के दौरान लोहे की छड़ का उपयोग नहीं किया गया और ऊपरी ढांचा कमजोर है। निर्माण स्थल आंगनबाड़ी केंद्र के पास होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। हाल ही में ढलाई में दरारें दिखने लगी हैं, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग से तत्काल तकनीकी जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने और मानकों के अनुरूप पुनः निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च स्तर पर शिकायत दर्ज कराएंगे।1
- हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों होली के दौरान क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखना था। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया, जहाँ सुरक्षा व्यवस्था और आपसी भाईचारे पर चर्चा हुई।1
- Shiki kala1
- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक), रांची के तत्वावधान में कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी। परीक्षा बुधवार से शुरू हुई थी। गुरुवार को दूसरे दिन भी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। प्रतापपुर प्रखंड में कक्षा 11वीं की परीक्षा के लिए कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर, बालिका उच्च विद्यालय प्रतापपुर तथा उच्च विद्यालय योगियारा शामिल हैं। दूसरे दिन इतिहास, राजनीतिक विज्ञान एवं भूगोल विषयों की परीक्षाएं संपन्न हुईं। प्लस टू उच्च विद्यालय प्रतापपुर के केंद्र अधीक्षक मनोज रजक ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचार-मुक्त माहौल में आयोजित की जा रही है। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ सख्त व्यवस्था लागू है, जिससे किसी भी तरह की अनियमितता पर नजर रखी जा सके। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक सतर्कता और शिक्षकों के सहयोग से परीक्षार्थियों में अनुशासन बना रहा।1