Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीहोर-9-3-26 असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने हेतु व्यापक सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है सीहोर-9-3-26 असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने हेतु व्यापक सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत होटल, लॉज, ढाबों, निजी एवं वाणिज्यिक वाहनों, बाजारों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
Deepak Kumar bairagi
सीहोर-9-3-26 असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने हेतु व्यापक सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है सीहोर-9-3-26 असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने हेतु व्यापक सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत होटल, लॉज, ढाबों, निजी एवं वाणिज्यिक वाहनों, बाजारों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आष्टा में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी आष्टा। नगर में शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं शीतला माता मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने माता शीतला को बासोड़ा (ठंडा भोजन) का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार शीतला माता की पूजा करने से घर-परिवार को बीमारियों से रक्षा मिलती है। मंदिरों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से माता की पूजा-अर्चना की। शीतला सप्तमी के अवसर पर पूरे आष्टा नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा।1
- Post by Sajid Pathan1
- सीहोर में 960 बच्चों का टीकाकरण: 107 गर्भवती महिलाओं की जांच; 70 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगी हाथों की स्वच्छता के लिए सीहोर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले की अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थाओं और शिविरों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इन शिविरों को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनसार हाल ही में आयोजित शिविमें शून्य से एक वर्ष तक की आयु के 700 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं एक वर्ष से अधिक आयु के 260 बच्चों को भी टीके लगाए गए। इसके अलावा 107 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई। बालिकाओं को भी लगाई जा रही एचपीवी वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को भी टीका लगा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक जिले में 70 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन दी जा चुकी है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे गंभीर कैंसर है। इस बीमारी से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, जो अगले तीन महीनों तक चलाया जाएगा।1
- कन्नौद क्षेत्र मे मजदूरों की कमी के चलते किसान एक ही मशीन से गेहु व भुसा निकाल रहे कन्नौद। इस समय अधिकांश किसान गेहूं चने की फसल निकालने में व्यस्त है ।मजदूरों के नहीं मिलने से किसानों ने अब ऐसी मशीनों का उपयोग करने लगा है कि यह भूसा ओर गेहूं दोनों एक साथ निकाल रही है। इसी साल यह मशीन बाजार में इस क्षेत्र में पहली बार आई है। प्रति एकड़ छह हजार रूपए में गेहूं ओर भूसा दोनों निकाल रही है।किसानों का कहना है कि यह मशीन मजदूरों की मजदूरी से भी सस्ता पड़ रहा है। मजदूर मिल भी नहीं रहे है। अब तो स्थिति यह है कि मजदूर काम करना ही नहीं चाहते ऐसे में यह मशीन किसानों के लिए रामबाण साबित हो गई है।किसान कमल जोनवाल, शिवप्रसाद राठौर, नीरज पटाक, नंदलाल जोनवाल, ने बताया कि इस बार गेहूं सभी किसानों के अच्छे निकल रहे है।अधिक उत्पादन से किसान खुश है। रात दिन जो किसान मेहनत करता है गेहूं का उत्पादन देखकर खुशी का ठिकाना नहीं है। पिछले साल यह उत्पादन बहुत अच्छा नहीं था ।1
- शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।1
- सीहोर जिले के दोराहा के जलसा गार्डन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कलीम पठान के नेतृत्व में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का किया गया आयोजन। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष श्यामपुर रामनारायण शर्मा, शमीम अहमद, जफर लाला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीहोर के अध्यक्ष घनश्याम यादव और पूर्व अध्यक्ष देवीपुरा देवीसिंह तंवर सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। वहीं इस मौके पर पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि “ना राम खतरे में हैं और ना अल्लाह खतरे में हैं, अगर खतरे में है तो इस देश की आम जनता है।” उन्होंने युवाओं से धर्म का चश्मा उतारकर किसानों और युवाओं के मुद्दों पर ध्यान देने की अपील भी की।5
- Post by Dharmendra Yogi1
- सीहोर के निपानिया खुर्द में खेत में लगी आगः 20 क्विंटल गेहूं जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू निपानिया खुर्द में खेत में लगी आग सीहोर जिले के ग्राम निपानिया खुर्द में सोमवार दोपहर एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में लगभग 20 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस आगजनी से सुरेश, सजन सिंह, हरिप्रसाद और कमल सिंह नामक ग्रामीणों को नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड टीम के सदस्य शफीकखान ने बताया कि उन्हें निपानिया खुर्द में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताया गया है कि खेत में आग लगी देखकर ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया था। इसी दौरान उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है।1