Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली में बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने 1 किलोग्राम बिरयानी मंगवाई, फिर प्रशासन को सूचना दी कि इस दुकान पर बिरयानी बिक रही है। सूचना पर प्रशासन पहुंचा और बिरयानी शॉप पर बुलडोजर चला दिया। दरअसल यह कार्रवाई इसलिए हुई कि क्योंकि कांवड़ यात्रा मार्ग पर नॉनवेज बेचना प्रतिबंधित है।
JAI HIND MEDIA
बरेली में बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने 1 किलोग्राम बिरयानी मंगवाई, फिर प्रशासन को सूचना दी कि इस दुकान पर बिरयानी बिक रही है। सूचना पर प्रशासन पहुंचा और बिरयानी शॉप पर बुलडोजर चला दिया। दरअसल यह कार्रवाई इसलिए हुई कि क्योंकि कांवड़ यात्रा मार्ग पर नॉनवेज बेचना प्रतिबंधित है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Bhartiya Valmiki dharmsabha Bharat ke uplaksh mein meeting Ambedkar park Jila aspataal per Hui aapka apna bhai Sunny Raj1
- ब्राह्मण समाज की एकजुटता से ही संगठन को मिलेगी मजबूती : डॉ. रविभूषण शर्मा नगर ब्राह्मण सभा की बैठक में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और आगामी धार्मिक कार्यक्रम को लेकर हुआ मंथन गजरौला। नगर ब्राह्मण सभा गजरौला की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 09 अगस्त 2026 को शिव इंटर कॉलेज, गजरौला में आयोजित की गई। बैठक में नगर ब्राह्मण सभा को और अधिक मजबूत बनाने, समाज में आपसी भाईचारा एवं एकता कायम रखने तथा आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन नगर ब्राह्मण सभा के महामंत्री रोहित शर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए नगर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. रविभूषण शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में निहित होती है। उन्होंने कहा कि नगर के सभी ब्राह्मण बंधुओं को आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनना चाहिए। समाज के सभी लोगों को मिल-जुलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर कार्य करता है तो संगठन की शक्ति बढ़ती है और समाजहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है। अध्यक्ष डॉ. रविभूषण शर्मा ने कहा कि नगर ब्राह्मण सभा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार को एक-दूसरे से जोड़ना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने सभी ब्राह्मण बंधुओं से संगठन के साथ मजबूती से जुड़ने तथा समाजहित के प्रत्येक कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विहिप का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. रविभूषण शर्मा का स्वागत बैठक के दौरान नगर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. रविभूषण शर्मा को विश्व हिन्दू परिषद, जनपद अमरोहा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों एवं उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सामाजिक अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन और समाज को मिलेगा। डॉ. रविभूषण शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं ब्राह्मण बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज एवं संगठन के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। 17 अगस्त को निकलेगी गंगा जल यात्रा बैठक के दौरान आगामी धार्मिक कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष डॉ. रविभूषण शर्मा ने बताया कि 17 अगस्त 2026, दिन सोमवार को नगर ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में भव्य गंगा जल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नगर ब्राह्मण सभा के सभी ब्राह्मण बंधु शिव इंटर कॉलेज, गजरौला में प्रातः 6:00 बजे एकत्रित होंगे, जहां से सभी ब्रजघाट के लिए प्रस्थान करेंगे। ब्रजघाट पहुंचने के बाद सभी ब्राह्मण बंधु पवित्र मां गंगा से जल लेकर वापस गजरौला की ओर प्रस्थान करेंगे। इसके बाद सभी श्रद्धालु ब्राह्मण बंधु पैदल यात्रा करते हुए गजरौला नगर से होकर चाकेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। चाकेश्वर मंदिर में पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए यात्रा में विभिन्न प्रकार की आकर्षक धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां भी शामिल की जाएंगी। यात्रा के दौरान समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने सभी ब्राह्मण बंधुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं ने संगठन की मजबूती तथा आगामी गंगा जल यात्रा को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे और कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में देवराज शर्मा, उत्तम शर्मा, विपिन शर्मा, समीर प्रभाकर, प्रमोद उपाध्याय, तरुण कौशल, दिनेश शर्मा, सार्थक शर्मा, अश्वनी शर्मा, श्यामसुंदर कौशिक, लोकेश शर्मा, शुभम उपाध्याय, सतेन्द्र शर्मा, नीरज शर्मा, साहूल कौशिक, राहुल शर्मा, निशचल शर्मा, संतोष त्रिपाठी, ब्रह्माजीत शर्मा, विनोद मिश्रा, सुनील दुबे, नितिन शर्मा सहित नगर ब्राह्मण सभा के अनेक ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकता एवं मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने तथा आगामी गंगा जल यात्रा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।4
- झाड़-फूंक के बहाने 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तांत्रिक हिरासत में हरदोई: झाड़-फूंक के बहाने 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तांत्रिक हिरासत में 🚨 ➡️ सवायजपुर थाना क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और झाड़-फूंक के नाम पर 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। ➡️ आरोप है कि तांत्रिक ने इलाज और अंधविश्वास का सहारा लेकर किशोरी का शोषण किया। ➡️ मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लिया है। ➡️ पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। ⚠️ झाड़-फूंक और अंधविश्वास के नाम पर होने वाले ऐसे अपराधों से सावधान रहें। #Hardoi #HardoiNews #UPNews #Sawayajpur #CrimeNews #WomenSafety #ChildSafety #UPPolice #BreakingNews2
- Bhartiya Valmiki Dharm Sabha ko aaj Ambedkar Park Muradabad mein aayojit ki1
- बरेली में बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने 1 किलोग्राम बिरयानी मंगवाई, फिर प्रशासन को सूचना दी कि इस दुकान पर बिरयानी बिक रही है। सूचना पर प्रशासन पहुंचा और बिरयानी शॉप पर बुलडोजर चला दिया। दरअसल यह कार्रवाई इसलिए हुई कि क्योंकि कांवड़ यात्रा मार्ग पर नॉनवेज बेचना प्रतिबंधित है।1