अमरोहा जनपद मे अवैध कट बना काल, भीषण सड़क हादसे में छह घायल, एक की हालत नाजुक अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर नीलकंठ स्टार होटल के सामने बने अवैध कट ने एक बार फिर कहर बरपाया। शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार वैगनआर कार और अवैध कट पार कर रहे बाइक सवार तीन युवकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई और डिवाइडर लांघते हुए दूसरी दिशा की सड़क पर जाकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक लहूलुहान हो गए, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं, कार सवार दंपति और उनकी मासूम बच्ची भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दोनों ओर का यातायात ठप हो गया। सूचना मिलते ही रजबपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया।
अमरोहा जनपद मे अवैध कट बना काल, भीषण सड़क हादसे में छह घायल, एक की हालत नाजुक अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर नीलकंठ स्टार होटल के सामने बने अवैध कट ने एक बार फिर कहर बरपाया। शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार वैगनआर कार और अवैध कट पार कर रहे बाइक सवार तीन युवकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से
टकराई और डिवाइडर लांघते हुए दूसरी दिशा की सड़क पर जाकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक लहूलुहान हो गए, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं, कार सवार दंपति और उनकी मासूम बच्ची भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दोनों ओर का यातायात ठप हो गया। सूचना मिलते ही रजबपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया।
- Post by India News1
- Post by Jpn7 News1
- अरविंद केसरवानी प्रबंधक राजपति पब्लिक स्कूल सराय सैयद खा कुंडा जनपद प्रतापगढ़ की तरफ समस्त छात्र-छात्राओं अभिभावक बंधुओं और क्षेत्र व देशवासियों को रंगों के प्यार भरे त्योहार होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। शांति और सौहार्द के साथ सभी भाईचारे से मनाए होली पर्व जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर प्रतापगढ़ से संवाददाता रत्नेश कुमार शुक्ला प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार1
- यूपी के अलीगढ़ में 7 साल की अनन्या स्कूल बस से घर लौट रही थी। वह चलती बस के टूटे फर्श से नीचे गिर गई और उसी बस के पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। इस बस से रोज 40 बच्चे स्कूल आते-जाते थे।1
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल4
- नगर के एकता पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं ने जमकर खेली होली1
- गजरौला/धनौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शीशोवाली में पशुपालन विभाग, अमरोहा द्वारा आयोजित “पशु चिकित्सा शिविर” का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने गौ पूजन एवं फीता काटकर किया।इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा ने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार किसानों और पशुपालकों के उत्थान के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और पशुपालकों की आय दोगुनी करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।विधायक ने बताया कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर, नियमित टीकाकरण, संतुलित पशु आहार एवं उन्नत नस्लों के उपयोग से पशुपालक अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर किसान आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं उपचार किया गया। साथ ही पशुपालकों को पशु रोगों की रोकथाम, स्वच्छता, पोषण एवं आधुनिक पशुपालन पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल भढ़ाना, जबर सिंह प्रधान, नानक प्रधान, विनोद प्रधान, हरपाल सिंह प्रधान, नन्हे प्रधान, मंगत सिंह, प्रेमपाल, सतपाल पाल, निहार त्यागी, सुंदर सिंह, हुकम सिंह, सतवीर सिंह राणा, सुशील कुमार, विनोद कुमार, सुरेन्द्र सिंह, अमन अग्रवाल, अक्षय सहित पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्यजन, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।विधायक राजीव तरारा ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि पशुधन की सुरक्षा और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित की जा सके।1
- Post by Jpn7 News1
- Post by Mohit Kumar1