logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उतरौला बलरामपुर में मौला अली की शहादत पर निकला कदीमी जुलूस उतरौला (बलरामपुर)। मौला हज़रत अली की शहादत की याद में मंगलवार देर रात मोहल्ला सुभाष नगर स्थित शिया जामा मस्जिद से कदीमी जुलूस निकाला गया। जुलूस से पहले मजलिस का आयोजन हुआ, जिसमें मौलाना मोहम्मद अली रिज़वी ने हज़रत अली की शहादत का वाकया बयान किया। जुलूस पारंपरिक मार्गों से होते हुए कस्बे के विभिन्न रास्तों पर निकला, जहां अंजुमन ने नौहा ख्वानी और सीनाज़नी की। अली-अली की सदाओं के बीच जुलूस वापस इमामबाड़ा हाजी तुल्लन में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में अज़ादार मौजूद रहे। इसी क्रम में ग्राम अमया देवरिया में मस्जिद-ए-अली से भी जुलूस निकाला गया, जो गांव में गश्त करते हुए देवरिया में संपन्न हुआ। जुलूस में अंजुमन-ए-हुसैनिया ने नौहा ख्वानी की और जगह-जगह मातमदारों को पानी, शरबत व फल वितरित किए गए। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना ज़ायर अब्बास ने बताया कि 21 रमज़ान को मस्जिद-ए-कूफ़ा में हज़रत अली की शहादत हुई थी, जिसकी याद में दुनिया भर में अज़ादार जुलूस निकालते हैं। आयोजकों के अनुसार यह कदीमी जुलूस आज़ादी से पहले से लगातार निकलता चला आ रहा है।

on 12 March
user_सौरभ कौशल
सौरभ कौशल
Local News Reporter तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
on 12 March
91d19dc2-cde6-46a9-ba46-e7c7507f8b43

उतरौला बलरामपुर में मौला अली की शहादत पर निकला कदीमी जुलूस उतरौला (बलरामपुर)। मौला हज़रत अली की शहादत की याद में मंगलवार देर रात मोहल्ला सुभाष नगर स्थित शिया जामा मस्जिद से कदीमी जुलूस निकाला गया। जुलूस से पहले मजलिस का आयोजन हुआ, जिसमें मौलाना मोहम्मद अली रिज़वी ने हज़रत अली की शहादत का वाकया बयान किया। जुलूस पारंपरिक मार्गों से होते हुए कस्बे के विभिन्न रास्तों पर निकला, जहां अंजुमन ने नौहा ख्वानी और सीनाज़नी की। अली-अली की सदाओं के बीच जुलूस वापस इमामबाड़ा हाजी तुल्लन में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में अज़ादार मौजूद रहे। इसी क्रम में ग्राम अमया देवरिया में मस्जिद-ए-अली से भी जुलूस निकाला गया, जो गांव में गश्त करते हुए देवरिया में संपन्न हुआ। जुलूस में अंजुमन-ए-हुसैनिया ने नौहा ख्वानी की और जगह-जगह मातमदारों को पानी, शरबत व फल वितरित किए गए। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना ज़ायर अब्बास ने बताया कि 21 रमज़ान को मस्जिद-ए-कूफ़ा में हज़रत अली की शहादत हुई थी, जिसकी याद में दुनिया भर में अज़ादार जुलूस निकालते हैं। आयोजकों के अनुसार यह कदीमी जुलूस आज़ादी से पहले से लगातार निकलता चला आ रहा है।

More news from Balrampur and nearby areas
  • Post by Fakhre Alam Alam
    1
    Post by Fakhre Alam Alam
    user_Fakhre Alam Alam
    Fakhre Alam Alam
    Antique Furniture Shop Tulsipur, Balrampur•
    21 hrs ago
  • बलरामपुर दलित युवक के साथ मारपीट, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप, गाड़ी में टक्कर के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप, जातिसूचक गाली देने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, लाठी-डंडों से पिटाई, सोने की चेन व ₹2000 लूटने का भी आरोप, डायल 112 पुलिस ने छुड़ाया, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली देहात थाने में एफआईआर की मांग की मामला बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र का
    1
    बलरामपुर दलित युवक के साथ मारपीट, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप, गाड़ी में टक्कर के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप, जातिसूचक गाली देने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, लाठी-डंडों से पिटाई, सोने की चेन व ₹2000 लूटने का भी आरोप, डायल 112 पुलिस ने छुड़ाया, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली देहात थाने में एफआईआर की मांग की मामला बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र का
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Janta ki awaz 647
    1
    Post by Janta ki awaz 647
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पूरे खैरी का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा अनुपस्थित अध्यापक एवं शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन काटने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नही-जिलाधिकारी श्रावस्ती । जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकासखण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय पूरे खैरी का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया तथा बच्चों को दी जा रही शिक्षा व्यवस्था का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति एवं नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी ली। जिस पर ज्ञात हुआ कि विद्यालय में 03 सहायक अध्यापक उपस्थित पाये गये। वहीं एक सहायक अध्यापक श्रीमती रचना व 01 शिक्षामित्र राम कुमार मिश्र अनुपस्थित पाये गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित का एक दिन का वेतन काटने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया, जिस पर ज्ञात हुआ कि कक्षा-1 से लेकर कक्षा-5 बच्चों की उपस्थित कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि पंजीकृत छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें। यदि कोई छात्र या छात्रा नामांकन के बाद स्कूल नहीं आ रहें है तो उनके अभिभावक से बात कर स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाये। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में स्मार्ट टी0वी0 खराब पाया गया तथा विद्यालय में उचित साफ-सफाई न पाये जाने पर स्पस्टीकरण जारी करने के साथ जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्मार्ट टी0वी0 तत्काल सही कराया जाए और विद्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी कमी पायी गई तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने रसोई घर जाकर मध्यान्ह भोजन की भी जानकारी ली तथा उपस्थिति के सापेक्ष बच्चों को मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता भी छात्र-छात्राओं से बात कर परखा। उन्होने उपस्थिति शिक्षकों को निर्देशित किया कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इसलिए बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाया जाए और उनके भविष्य को उज्जवल बनाया जाए।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी हरिहरपुररानी सतीश कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापकगण, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पूरे खैरी का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा
अनुपस्थित अध्यापक एवं शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन काटने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश
शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नही-जिलाधिकारी
श्रावस्ती । जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकासखण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय पूरे खैरी का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया तथा बच्चों को दी जा रही शिक्षा व्यवस्था का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति एवं नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी ली। जिस पर ज्ञात हुआ कि विद्यालय में 03 सहायक अध्यापक उपस्थित पाये गये। वहीं एक सहायक अध्यापक श्रीमती रचना व 01 शिक्षामित्र राम कुमार मिश्र अनुपस्थित पाये गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित का एक दिन का वेतन काटने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया, जिस पर ज्ञात हुआ कि कक्षा-1 से लेकर कक्षा-5 बच्चों की  उपस्थित कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि पंजीकृत छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें। यदि कोई छात्र या छात्रा नामांकन के बाद स्कूल नहीं आ रहें है तो उनके अभिभावक से बात कर स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाये।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में स्मार्ट टी0वी0 खराब पाया गया तथा विद्यालय में उचित साफ-सफाई न पाये जाने पर स्पस्टीकरण जारी करने के साथ जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्मार्ट टी0वी0 तत्काल सही कराया जाए और विद्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी कमी पायी गई तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने रसोई घर जाकर मध्यान्ह भोजन की भी जानकारी ली तथा उपस्थिति के सापेक्ष बच्चों को मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता भी छात्र-छात्राओं से बात कर परखा। उन्होने उपस्थिति शिक्षकों को निर्देशित किया कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इसलिए बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाया जाए और उनके भविष्य को उज्जवल बनाया जाए।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी हरिहरपुररानी सतीश कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापकगण, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 👉 श्रावस्ती से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुद्रा लोन योजना में घोटाले के आरोप लगे हैं। भाजपा नेता रणवीर सिंह ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि बिना बैंक की मिलीभगत के ऐसा संभव नहीं है। 💥 मुख्य आरोप: लोन वितरण में गड़बड़ी बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध जिला उद्योग विभाग के कर्मचारियों पर सवाल गरीब और छोटे व्यापारियों को नहीं मिला लाभ 📢 क्या सरकारी योजनाओं का सही लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा? 📢 क्या इस मामले में जांच होगी? 👉 पूरा वीडियो देखें और सच्चाई जानें! 👇 अपनी राय कमेंट में जरूर दें 🔔 चैनल को सब्सक्राइब करें – हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए
    1
    👉 श्रावस्ती से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुद्रा लोन योजना में घोटाले के आरोप लगे हैं।
भाजपा नेता रणवीर सिंह ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि बिना बैंक की मिलीभगत के ऐसा संभव नहीं है।
💥 मुख्य आरोप:
लोन वितरण में गड़बड़ी
बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध
जिला उद्योग विभाग के कर्मचारियों पर सवाल
गरीब और छोटे व्यापारियों को नहीं मिला लाभ
📢 क्या सरकारी योजनाओं का सही लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा?
📢 क्या इस मामले में जांच होगी?
👉 पूरा वीडियो देखें और सच्चाई जानें!
👇 अपनी राय कमेंट में जरूर दें
🔔 चैनल को सब्सक्राइब करें – हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए
    user_Arjun Mishra Mishra
    Arjun Mishra Mishra
    Lawyer भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • खेसरहा क्षेत्र के आवारी गांव में बुधवार को लगी भीषण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर कई लोगों के बाग़-बगीचे, पेड़, भूसा और घरेलू सामान जलकर राख हो गए। इस घटना में कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और प्रशासन को दी गई थी। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन पहुंचते ही खराब हो गई, जिससे आग बुझाने में अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी। इसके चलते आग तेजी से फैलती रही और नुकसान बढ़ता गया। ग्रामीण हरिशंकर मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, विवेक तिवारी, सौरभ तिवारी, विशाल तिवारी, युवराज तिवारी, अमित तिवारी, सुमित सहित अन्य लोगों ने बताया कि यदि समय पर सही हालत में दमकल पहुंचती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर प्रयास किए। वहीं खेसरहा पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गया। थाना अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, अजीत कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्य में सहयोग करते हुए आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका, लेकिन तब तक कई परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने मांग की है कि इस लापरवाही की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए।
    1
    खेसरहा क्षेत्र के आवारी गांव में बुधवार को लगी भीषण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर कई लोगों के बाग़-बगीचे, पेड़, भूसा और घरेलू सामान जलकर राख हो गए। इस घटना में कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और प्रशासन को दी गई थी। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन पहुंचते ही खराब हो गई, जिससे आग बुझाने में अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी। इसके चलते आग तेजी से फैलती रही और नुकसान बढ़ता गया।
ग्रामीण हरिशंकर मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, विवेक तिवारी, सौरभ तिवारी, विशाल तिवारी, युवराज तिवारी, अमित तिवारी, सुमित सहित अन्य लोगों ने बताया कि यदि समय पर सही हालत में दमकल पहुंचती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।
आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर प्रयास किए। वहीं खेसरहा पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गया। थाना अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, अजीत कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्य में सहयोग करते हुए आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई।
काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका, लेकिन तब तक कई परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने मांग की है कि इस लापरवाही की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by सुधांशु श्रीवास्तव
    1
    Post by सुधांशु श्रीवास्तव
    user_सुधांशु श्रीवास्तव
    सुधांशु श्रीवास्तव
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Fakhre Alam Alam
    1
    Post by Fakhre Alam Alam
    user_Fakhre Alam Alam
    Fakhre Alam Alam
    Antique Furniture Shop Tulsipur, Balrampur•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.