पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा में अलंकरण समारोह आयोजित छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा की दोनों पालियों में पृथक-पृथक नवगठित छात्र परिषद के लिए गत दिवस भव्य ‘अलंकरण समारोह’ का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में सत्र 2026-27 के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को उनके नए पदों और कर्तव्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह के दौरान प्राचार्य श्री हरि प्रसाद धारकर ने चयनित छात्र-छात्राओं को बैजेस पहनाए, शैश धारण कराए और विद्यालय का आधिकारिक ध्वज सौंपकर उन्हें आधिकारिक रूप से दायित्व प्रदान किए। प्रथम पाली से 12वीं कॉमर्स की निधि पवार और साइंस के अनुराग पवार के साथ ही द्वितीय पाली से कक्षा 10वीं की गार्गी चड्ढा एवं अथर्व त्रिपाठी को स्कूल कैप्टन चुना गया। प्रथम पाली से नैंसी कुमरे और अनुज पहाड़े, जबकि द्वितीय पाली से निहालिका डोहले एवं जीत भारती को स्पोर्ट्स कैप्टन चुना गया। प्रथम पाली से देवांशी महोबिया और आरव सूर्यवंशी, जबकि द्वितीय पाली से अशिता साहू एवं काविश पवार को वाइस कैप्टन चुना गया। मुख्य पदों के साथ-साथ विद्यालय की दोनों पालियों के चारों सदनों - शिवाजी, अशोका, रमन और टैगोर - के लिए भी सदन कैप्टन, वाइस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन सहित विभिन्न पदों पर प्रतिभावान विद्यार्थियों की नियुक्तियां की गईं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री धारकर ने कहा कि ये पद केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य और निष्ठा का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने, पद की गरिमा और प्रतिष्ठा बनाए रखने, अपने अनुजों (छोटों) का मार्गदर्शन करने और शिक्षकों का सदैव सम्मान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री धारकर ने सभी नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। अलंकरण समारोह के आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों सहित श्रीमती पुष्पा नायडू, श्री रामकृपाल जंघेला, श्रीमती पूजा उपाध्याय एवं श्रीमती डेनिसा ठाकुर की प्रमुख भूमिका रही।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा में अलंकरण समारोह आयोजित छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा की दोनों पालियों में पृथक-पृथक नवगठित छात्र परिषद के लिए गत दिवस भव्य ‘अलंकरण समारोह’ का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में सत्र 2026-27 के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को उनके नए पदों और कर्तव्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह के दौरान प्राचार्य श्री हरि प्रसाद धारकर ने चयनित छात्र-छात्राओं को बैजेस पहनाए, शैश धारण कराए और विद्यालय का आधिकारिक ध्वज सौंपकर उन्हें आधिकारिक रूप से दायित्व प्रदान किए। प्रथम पाली से 12वीं कॉमर्स की निधि पवार और साइंस के अनुराग पवार के साथ ही द्वितीय पाली से कक्षा 10वीं की गार्गी चड्ढा एवं अथर्व त्रिपाठी को स्कूल कैप्टन चुना गया। प्रथम पाली से नैंसी कुमरे और अनुज पहाड़े, जबकि द्वितीय पाली से निहालिका डोहले एवं जीत भारती को स्पोर्ट्स कैप्टन चुना गया। प्रथम पाली से देवांशी महोबिया और आरव सूर्यवंशी, जबकि द्वितीय पाली से
अशिता साहू एवं काविश पवार को वाइस कैप्टन चुना गया। मुख्य पदों के साथ-साथ विद्यालय की दोनों पालियों के चारों सदनों - शिवाजी, अशोका, रमन और टैगोर - के लिए भी सदन कैप्टन, वाइस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन सहित विभिन्न पदों पर प्रतिभावान विद्यार्थियों की नियुक्तियां की गईं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री धारकर ने कहा कि ये पद केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य और निष्ठा का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने, पद की गरिमा और प्रतिष्ठा बनाए रखने, अपने अनुजों (छोटों) का मार्गदर्शन करने और शिक्षकों का सदैव सम्मान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री धारकर ने सभी नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। अलंकरण समारोह के आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों सहित श्रीमती पुष्पा नायडू, श्री रामकृपाल जंघेला, श्रीमती पूजा उपाध्याय एवं श्रीमती डेनिसा ठाकुर की प्रमुख भूमिका रही।
- रक्षाबंधन… भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्तों की मिठास का पर्व। लेकिन छिंदवाड़ा के मालवी परिवार में रक्षाबंधन का उत्सव एक अनूठी परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। यहां एक साथ चार पीढ़ियां इस पवित्र पर्व की खुशियां साझा कर रही हैं आज के दौर में जहां संयुक्त परिवारों की परंपरा धीरे-धीरे कम होती जा रही है, वहीं मालवी परिवार की यह अनूठी परंपरा रिश्तों को जोड़ने और परिवार की एकता को बनाए रखने का खूबसूरत संदेश दे रही है। छिंदवाड़ा के शिव मंदिर बड़ा कुआं गुलाबरा का मालवी परिवार आज रिश्तों की मजबूती और पारिवारिक एकता की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। कुछ दशक पहले परिवार के पांच भाई और एक बहन साथ मिलकर रक्षाबंधन मनाया करते थे। वक्त बदला, परिवार बढ़ा और इन पांच भाइयों के बच्चे बड़े होकर अपने परिवार बसाते गए। अब उनकी अगली पीढ़ी भी इस परंपरा का हिस्सा बन चुकी है। यही वजह है कि रक्षाबंधन के मौके पर मालवी परिवार की चार पीढ़ियां एक साथ जुटती हैं। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं और फिर पूरा परिवार साथ बैठकर इस पर्व की खुशियां मनाता है।4
- Seoni News: खा गए शक्कर..पी गए तेल.. महंगाई पर बंडोल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन1
- बंडोल पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 245 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार सिवनी। बंडोल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बांकी में एक व्यक्ति को 245 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील ठाकुर पिता भैय्यालाल ठाकुर (43), निवासी बांकी, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। संदेह के आधार पर घेराबंदी कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक के थैले में पेपर के अंदर 245 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना बंडोल में धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। जब्त गांजे की कीमत करीब 3500 रुपये बताई गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में बंडोल पुलिस टीम द्वारा की गई।1
- अपाहिज शरीर, लेकिन हौसले आसमान से ऊंचे! पत्थर तराशकर ऐसी मूर्तियां बनाता है कि देखते रह जाएं लोग जिसे जिंदगी ने कमजोर समझा, उसने पत्थरों को बोलना सिखा दिया! हाथों की कला देख दंग रह जाते हैं लोग अपाहिज शरीर, लेकिन हौसले आसमान से ऊंचे! पत्थर तराशकर ऐसी मूर्तियां बनाता है कि देखते रह जाएं लोग1
- खाकी के साये में मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने कलाई पर बांधी राखी तो जवानों से मिला सुरक्षा का वचन पांढुर्ना। जहां एक ओर पूरा देश रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व को अपने परिवारों के साथ खुशी और उल्लास के साथ मनाता है, वहीं हमारे पुलिसकर्मी अपने घरों और अपनों से दूर रहकर चौबीसों घंटे कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। त्योहारों के इन दिनों में जब हर कोई अपने भाई-बहन के साथ स्नेह का पर्व मना रहा होता है, तब पुलिस के जवान बिना किसी अवकाश के अपनी ड्यूटी निभाते हैं ताकि आम नागरिक सुरक्षित रह सकें। जनता की सेवा और सुरक्षा को ही अपना सबसे बड़ा धर्म मानने वाले इन पुलिसकर्मियों का समर्पण वाकई सराहनीय है, जो अपने परिवार से दूर रहकर पूरे शहर को अपना परिवार मानते हैं। इसी भावना को सम्मान देते हुए पांढुर्ना पुलिस थाने में हम फाउंडेशन और विवेकानंद शाखा के सदस्यों द्वारा रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस दौरान शाखा की प्रमुख महिलाओं सरिता घाटोडे, अल्का कोल्हे और धनश्री घोड़े विशेष रूप से उपस्थित थीं। इन बहनों ने थाना परिसर में पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनका मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने भी बहनों से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया और इस अनूठी पहल की सराहना की। इस मौके पर समाज और पुलिस के बीच एक मजबूत बंधन और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला, जिससे यह साबित हुआ कि खाकी वर्दी के पीछे छिपे इंसान का कर्तव्य ही सबसे बड़ी सेवा है।2
- *ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुकतरा द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन* मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेश मरावी जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य तेजसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जिसमें शक्कर के रेट , पेट्रोल पंप के सामने E 20 से जुड़े सवालों एवं बढ़ती कीमतों, बिजली आफिस के सामने बढ़े हुए बिजली बिल , गैस सिलेंडर के बढ़े दाम एवं रोजमर्रा की बहुत सी चीजें को लेकर सरकार को घेरा गया। इस अवसर पर देवीसिंह चौहान, बब्लू पटेल, कुलदीप ककोडिया,दिलीप कर्वेती, कृष्ण कुमार साहू, मूलचंद राठौर,सौरभ चौहान, कादिर खान,लक्ष्मीनारायण रघुवंशी, अनिल चौधरी,विशनु भलावी,धरम चौहान,पवन वर्मा,भीमसिंह रघुवंशी, ईशवर राठौर,पवन राठौर,शुभम उइके, अनिल तुमड़ाम, वंशीलाल उइके,कमल उइके, हेमराज राठौर, रोहित चन्द्रवंशी, इमरान खान, सतेन्द्र चौहान, नंदलाल राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता गणों की उपस्थिति रही।1
- *चार सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि विस्तार अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर* *ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता खत्म करने समेत ग्रेड-पे और भत्तों की मांग, 25 अगस्त से उपसंचालक कृषि कार्यालय परिसर में धरना* सिवनी : मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ, जिला शाखा सिवनी ने अपनी चार सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर 25 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है। संघ ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सूचना देकर आंदोलन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। संघ के अनुसार कृषि विस्तार अधिकारियों की eHRMS प्रणाली में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शासन और विभाग का कई बार ध्यान आकर्षित कराया गया। मांगों को लेकर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, ज्ञापन, कलमबंद कार्य बहिष्कार तथा धरना-प्रदर्शन जैसे चरणबद्ध आंदोलन भी किए गए, लेकिन अब तक मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया। भोपाल के प्रदेश स्तरीय धरने के बाद आंदोलन का निर्णय संघ पदाधिकारियों के मुताबिक 21 अगस्त को भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेशभर के कृषि विस्तार अधिकारियों ने सहभागिता की। इसी दौरान लिए गए निर्णय के अनुसार अब जिला स्तर पर भी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जा रहा है। सिवनी जिले में कार्यरत कृषि विस्तार अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपसंचालक कृषि कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ ने आंदोलन को शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करने की बात कही है। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात भी कही गई है। ये हैं संघ की चार प्रमुख मांगें संघ ने शासन के समक्ष मुख्य रूप से चार मांगें रखी हैं— eHRMS प्रणाली में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त की जाए। कृषि विस्तार अधिकारियों को 2800 रुपये ग्रेड-पे का लाभ दिया जाए। अतिरिक्त केंद्र के लिए वर्तमान 500 रुपये के स्थान पर 5000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाए। पटवारियों के समान कृषि विस्तार अधिकारियों को 4000 रुपये एग्रीस्टैक भत्ता प्रदान किया जाए। किसानों तक योजनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका संघ पदाधिकारियों का कहना है कि कृषि विस्तार अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी और विभागीय सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। संघ ने शासन एवं विभाग से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने और अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में पहल करने की मांग की है।1
- छिंदवाड़ा जिला जेल में रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन के रिश्ते की बेहद भावुक तस्वीर देखने को मिली। जेल की सलाखों के पीछे बंद भाइयों की कलाई पर बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा और माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान कई बहनों की आंखें नम हो गईं। रक्षाबंधन को लेकर जिला जेल प्रशासन ने विशेष खुली मुलाकात की व्यवस्था की। जेल अधीक्षक प्रतीक जैन के अनुसार, बहनों को भाइयों से मिलने और राखी बांधने के लिए दस-दस मिनट का समय दिया गया। अब तक 100 से अधिक मुलाकातें हो चुकी हैं, जबकि बड़ी संख्या में बहनों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। खास बात यह रही कि राखियां, आरती की थालियां और कुमकुम जेल की महिला बंदियों ने खुद तैयार किए। सलाखों के बीच हुआ यह स्नेह भरा मिलन भाई-बहन के अटूट रिश्ते की भावुक तस्वीर पेश कर गया।4