logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र में स्थित नागणेचजी रेलवे फाटक से लगभग 250 मीटर घड़सीसर की ओर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। युवक ने नीले रंग की टी-शर्ट और लोअर पहनी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही कई सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुँचे, जिनमें ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सोएब भाई और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ शामिल थे। संबंधित कोटगेट थाना पुलिस टीम की निगरानी में मृतक के शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

1 hr ago
user_Sanjay swami
Sanjay swami
Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
1 hr ago

बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र में स्थित नागणेचजी रेलवे फाटक से लगभग 250 मीटर घड़सीसर की ओर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। युवक ने नीले रंग की टी-शर्ट और लोअर पहनी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही कई सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुँचे, जिनमें ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सोएब भाई और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ शामिल थे। संबंधित कोटगेट थाना पुलिस टीम की निगरानी में मृतक के शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Hiring Job Title : आपका कॉलिंग का काम रहेगा Company / Shop : लीड गुरु डिजिटल मार्केटिंग कंपनी Job Field : घर बैठे आपको कॉलिंग करनी है, जो कंपनी आपको नंबर देगी उन नंबरों पर आपको कॉल करना है Locality : All India Job Type : Part-Time Required Work Experience : Fresher
    1
    Hiring
Job Title : आपका कॉलिंग का काम रहेगा
Company / Shop : लीड गुरु डिजिटल मार्केटिंग कंपनी
Job Field : घर बैठे आपको कॉलिंग करनी है, जो कंपनी आपको नंबर देगी उन नंबरों पर आपको कॉल करना है
Locality : All India
Job Type : Part-Time
Required Work Experience : Fresher
    user_Joony singla
    Joony singla
    City Star Bikaner, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • गुरु तीर्थ श्री कोलायत जी में ज्येष्ठ अधिक मास सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर पवित्र कपिल सरोवर की मनमोहक झलकियाँ देखने को मिलीं।
    1
    गुरु तीर्थ श्री कोलायत जी में ज्येष्ठ अधिक मास सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर पवित्र कपिल सरोवर की मनमोहक झलकियाँ देखने को मिलीं।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ज्येष्ठ (अधिक) मास की पावन सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार को धर्मनगरी श्रीकोलायत श्रद्धा और भक्ति के रंग में डूबी नजर आई। अलसुबह से ही भगवान महर्षि कपिलमुनि की तपोस्थली कपिल सरोवर पर श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां लाखों भक्तों ने पवित्र सरोवर में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उन्होंने भगवान महर्षि कपिलमुनि के दर्शन कर सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। सोमवती अमावस्या के विशेष संयोग और अधिक मास के धार्मिक महत्व के चलते बीकानेर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोलायत पहुंचे। कपिल सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने के बाद, श्रद्धालुओं ने बारह महादेव मंदिर, गंगा माता मंदिर, पंच मंदिर सहित कई देवालयों में दर्शन-पूजन कर दान-पुण्य किया। दिनभर मंदिरों और घाटों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व होता है, और इस दिन स्नान, दान, तर्पण तथा भगवान शिव-विष्णु की पूजा-अर्चना से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसी मान्यता के चलते सुबह से ही कपिल सरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा। इस भारी भीड़ के कारण झझु चौराहे तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव देखा गया, जिससे दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने पहले से तैयार विशेष यातायात योजना के तहत व्यवस्था संभाली और यातायात को सुचारू बनाए रखने का हर संभव प्रयास किया। कोलायत सीओ संग्राम सिँह ने बताया कि सोमवती अमावस्या को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर रहा, और प्रमुख मार्गों, घाटों, मंदिर परिसरों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मोर्चा संभाले रहे। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई, जिससे मुख्य मार्गों पर दबाव कम करने में सहायता मिली। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशालाओं, मठों और मंदिर समितियों द्वारा पेयजल, भोजन, विश्राम और सफाई सहित विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की गईं। कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने भी सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। दिनभर कपिल सरोवर के घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और दान-पुण्य का सिलसिला निरंतर जारी रहा, जिससे पूरे दिन धर्मनगरी श्रीकोलायत में भक्ति, आस्था और धार्मिक उल्लास का एक अद्भुत संगम देखने को मिला।
    1
    ज्येष्ठ (अधिक) मास की पावन सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार को धर्मनगरी श्रीकोलायत श्रद्धा और भक्ति के रंग में डूबी नजर आई। अलसुबह से ही भगवान महर्षि कपिलमुनि की तपोस्थली कपिल सरोवर पर श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां लाखों भक्तों ने पवित्र सरोवर में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उन्होंने भगवान महर्षि कपिलमुनि के दर्शन कर सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।

सोमवती अमावस्या के विशेष संयोग और अधिक मास के धार्मिक महत्व के चलते बीकानेर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोलायत पहुंचे। कपिल सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने के बाद, श्रद्धालुओं ने बारह महादेव मंदिर, गंगा माता मंदिर, पंच मंदिर सहित कई देवालयों में दर्शन-पूजन कर दान-पुण्य किया। दिनभर मंदिरों और घाटों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व होता है, और इस दिन स्नान, दान, तर्पण तथा भगवान शिव-विष्णु की पूजा-अर्चना से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसी मान्यता के चलते सुबह से ही कपिल सरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा।

इस भारी भीड़ के कारण झझु चौराहे तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव देखा गया, जिससे दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने पहले से तैयार विशेष यातायात योजना के तहत व्यवस्था संभाली और यातायात को सुचारू बनाए रखने का हर संभव प्रयास किया। कोलायत सीओ संग्राम सिँह ने बताया कि सोमवती अमावस्या को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर रहा, और प्रमुख मार्गों, घाटों, मंदिर परिसरों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मोर्चा संभाले रहे।

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई, जिससे मुख्य मार्गों पर दबाव कम करने में सहायता मिली। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशालाओं, मठों और मंदिर समितियों द्वारा पेयजल, भोजन, विश्राम और सफाई सहित विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की गईं। कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने भी सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। दिनभर कपिल सरोवर के घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और दान-पुण्य का सिलसिला निरंतर जारी रहा, जिससे पूरे दिन धर्मनगरी श्रीकोलायत में भक्ति, आस्था और धार्मिक उल्लास का एक अद्भुत संगम देखने को मिला।
    user_Rahul sewag
    Rahul sewag
    Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ सरपंच संघ ने कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को अपना एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने अपनी आवाज उठाते हुए मंत्री को अपनी मांगों से अवगत कराया, जिसके जवाब में मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है।
    1
    बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ सरपंच संघ ने कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को अपना एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने अपनी आवाज उठाते हुए मंत्री को अपनी मांगों से अवगत कराया, जिसके जवाब में मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    41 min ago
  • बीकानेर के नागणेजी रेलवे फाटक के पास मंगलवार देर रात रेलवे ट्रैक के बीच एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर युवक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास शुरू कर दिए। प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस की विस्तृत जाँच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाने के कारण शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसायटी की एम्बुलेंस और टीम भी मौके पर पहुँची। संस्था के समाजसेवी राज कुमार और शोएब भाई ने शव को मोर्चरी तक पहुँचाने, पहचान के प्रयासों में सहयोग करने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं और पंचनामा कार्रवाई में पुलिस की मदद की। खिदमतगार खादिम सोसायटी बीकानेर में वर्षों से लावारिस और असहाय लोगों की निस्वार्थ सेवा में जुटी हुई है। यह संस्था दिन-रात सक्रिय रहकर अपनी एम्बुलेंस और स्वयंसेवकों के माध्यम से लावारिस शवों को अस्पताल पहुँचाने, उनकी पहचान करवाने, परिजनों तक सूचना देने और आवश्यकता पड़ने पर उनके अंतिम संस्कार तक की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मानवीय कार्य करती है, जिसके कारण इसे शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं में गिना जाता है। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए खिदमतगार खादिम सोसायटी और उसकी पूरी टीम प्रशंसा और बधाई की पात्र है, जो जरूरतमंदों और असहायों के लिए उम्मीद की एक बड़ी मिसाल पेश कर रही है।
    1
    बीकानेर के नागणेजी रेलवे फाटक के पास मंगलवार देर रात रेलवे ट्रैक के बीच एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर युवक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास शुरू कर दिए। प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस की विस्तृत जाँच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाने के कारण शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसायटी की एम्बुलेंस और टीम भी मौके पर पहुँची। संस्था के समाजसेवी राज कुमार और शोएब भाई ने शव को मोर्चरी तक पहुँचाने, पहचान के प्रयासों में सहयोग करने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं और पंचनामा कार्रवाई में पुलिस की मदद की। खिदमतगार खादिम सोसायटी बीकानेर में वर्षों से लावारिस और असहाय लोगों की निस्वार्थ सेवा में जुटी हुई है। यह संस्था दिन-रात सक्रिय रहकर अपनी एम्बुलेंस और स्वयंसेवकों के माध्यम से लावारिस शवों को अस्पताल पहुँचाने, उनकी पहचान करवाने, परिजनों तक सूचना देने और आवश्यकता पड़ने पर उनके अंतिम संस्कार तक की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मानवीय कार्य करती है, जिसके कारण इसे शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं में गिना जाता है। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए खिदमतगार खादिम सोसायटी और उसकी पूरी टीम प्रशंसा और बधाई की पात्र है, जो जरूरतमंदों और असहायों के लिए उम्मीद की एक बड़ी मिसाल पेश कर रही है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.