झालावाड_महिला सुरक्षा संकल्प अभियान,जिला पुलिस का पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम हाॅल मे चल रहा कार्यक्रम,महिला सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र मे काम करने वाली महिलाओ को किया सम्मानित,पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से दी गई जानकारी,डीआईजी पीएचक्यू ममता गुप्ता,एसपी अमित कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी कार्यक्रम मे मौजूद,कार्यक्रम मे स्कूल कॉलेज की छात्राओ सहित जिले से कई समाजसेवी महिलाऐ मौजूद । झालावाड़-जिले मे महिला सुरक्षा संकल्प समारोह के दौरान एक महिला को प्रशस्ति पत्र सम्मानित करते हुए पुलिस अधिकारी दिखाई दे रहे हैं। झालावाड़ जिले में 35 दिनों तक संचालित महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय समापन समारोह के साथ समापन हुआ। समारोह में कोटा रेंज की डीआईजी (सुरक्षा) ममता गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सशक्त महिला ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, जन-जागरूकता और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं, पुलिसकर्मियों, शिक्षकों, सुरक्षा सखियों एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 4 अगस्त तक चले इस अभियान के दौरान जिलेभर में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से पुलिस ने 17 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं सहित हजारों महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाकर उन्हें महिला सुरक्षा कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, हेल्पलाइन 1090 एवं 1930, पॉक्सो अधिनियम, वन स्टॉप सेंटर तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। समापन समारोह में जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुरक्षा सखियों तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान कई मामलों में पुलिस ने सक्रिय एवं संवेदनशील कार्यशैली अपनाते हुए समय रहते प्रभावी कार्रवाई की और संभावित अपराधों को रोकने का प्रयास किया। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों का जेंडर सेंसिटाइजेशन प्रशिक्षण, महिला वॉलंटियर्स से संवाद, बुजुर्ग महिलाओं एवं दंपतियों से मुलाकात, श्रमिक महिलाओं को जागरूक करना, विद्यालयों और महाविद्यालयों में ऑनलाइन संवाद, महिला पुलिसकर्मियों के साथ बैठक तथा फ्लैग मार्च सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ समाज में सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा। जिला पुलिस के अनुसार इस अभियान ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक महिलाओं, छात्राओं और आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत किया। अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की बात कही।
झालावाड_महिला सुरक्षा संकल्प अभियान,जिला पुलिस का पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम हाॅल मे चल रहा कार्यक्रम,महिला सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र मे काम करने वाली महिलाओ को किया सम्मानित,पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से दी गई जानकारी,डीआईजी पीएचक्यू ममता गुप्ता,एसपी अमित कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी कार्यक्रम मे मौजूद,कार्यक्रम मे स्कूल कॉलेज की छात्राओ सहित जिले से कई समाजसेवी महिलाऐ मौजूद । झालावाड़-जिले मे महिला सुरक्षा संकल्प समारोह के दौरान एक महिला को प्रशस्ति पत्र सम्मानित करते हुए पुलिस अधिकारी दिखाई दे रहे हैं। झालावाड़ जिले में 35 दिनों तक संचालित महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय समापन समारोह के साथ समापन
हुआ। समारोह में कोटा रेंज की डीआईजी (सुरक्षा) ममता गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सशक्त महिला ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, जन-जागरूकता और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं, पुलिसकर्मियों, शिक्षकों, सुरक्षा सखियों एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 4 अगस्त तक चले इस अभियान के दौरान जिलेभर में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से पुलिस ने 17 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं सहित हजारों महिलाओं
तक सीधे पहुंच बनाकर उन्हें महिला सुरक्षा कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, हेल्पलाइन 1090 एवं 1930, पॉक्सो अधिनियम, वन स्टॉप सेंटर तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। समापन समारोह में जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुरक्षा सखियों तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान कई मामलों में पुलिस ने सक्रिय एवं संवेदनशील कार्यशैली अपनाते हुए समय रहते प्रभावी कार्रवाई की और संभावित अपराधों को रोकने का प्रयास किया। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों का जेंडर सेंसिटाइजेशन प्रशिक्षण, महिला
वॉलंटियर्स से संवाद, बुजुर्ग महिलाओं एवं दंपतियों से मुलाकात, श्रमिक महिलाओं को जागरूक करना, विद्यालयों और महाविद्यालयों में ऑनलाइन संवाद, महिला पुलिसकर्मियों के साथ बैठक तथा फ्लैग मार्च सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ समाज में सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा। जिला पुलिस के अनुसार इस अभियान ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक महिलाओं, छात्राओं और आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत किया। अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की बात कही।
- मेहर समाज ने मनाई शिरोमणि बापू मालदेव राणा की जयंती,शिक्षा व संगठन का लिया संकल्प, मंदिर परिसर में किया पौधारोपण मेहर समाज ने मनाई शिरोमणि बापू मालदेव राणा की जयंती,शिक्षा व संगठन का लिया संकल्प, मंदिर परिसर में किया पौधारोपण छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद मेहर समाज ने बड़ी धूमधाम से मेहर शिरोमणि बापू मालदेव राणा की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई। मीडिया प्रभारी घनश्याम कोटड़ी ने बताया कि जयंती कार्यक्रम मेहर विकास समिति छीपाबड़ौद के सानिध्य में एवं मेहर समाज टांचा के सहयोग से श्री राम-जानकी मंदिर निर्माणाधीन स्थल ग्राम टांचा में आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षक हेमराज मेहर अजनावर ने बापू मालदेव राणा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज को शिक्षा और संगठन के लिए प्रेरित किया। सभी समाजबंधुओं ने बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर अशोक मेहर छीपाबड़ौद, योगेंद्र मेहर टांचा, ब्रह्मानंद ढोलम, जगदीश, दुर्गेश, रामनिवास, कैलाश, श्यामसुंदर टांचा, कौशल किशोर, मदनलाल छीपाबड़ौद, भारत, कुंजबिहारी, मुकेश, बबलू सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।2
- उज्जैन के सेमिनार मेकअप में 1st अवॉर्ड प्राप्त किया प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट सपना रजक ने*1
- श्रावण मास के प्रथम सोमवार को महिलाओ द्वारा श्री श्यामेश्वर महादेव का अलौकिक श्रंगार किया... शामगढ श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बस स्टेड स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर, श्री श्यामेश्वर महादेव का अलौकिक श्रंगार महिला मंडल की राधा फरक्या सोनू फरक्या(एस आर) स्नेहा पोरवाल. रितु फरक्या. यूवी पोरवाल. बुलबुल फरक्या. सुधा फरक्या. सविता पुरोहित. मुस्कान काला. सुमित्रा गुप्ता. अनीता फरक्या. द्वारा किया गया. बडी संख्या मे भक्तजनो ने दर्शनो का लाभ लिया...1
- दिल्ली जंतर मंतर पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज मोदी डर के भागा1
- उज्जैन के सेमिनार मेकअप में 1st अवॉर्ड प्राप्त किया प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट सपना रजक ने*1
- दिल्ली जंतर मंतर पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज मोदी डर के भागा1