Shuru
Apke Nagar Ki App…
उज्जैन के सेमिनार मेकअप में 1st अवॉर्ड प्राप्त किया प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट सपना रजक ने*
Manoj Kumar
उज्जैन के सेमिनार मेकअप में 1st अवॉर्ड प्राप्त किया प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट सपना रजक ने*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- उज्जैन के सेमिनार मेकअप में 1st अवॉर्ड प्राप्त किया प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट सपना रजक ने*1
- सुसनेर में चालीसवां मुहर्रम पर निकला जुलूस, महाराष्ट्र और उज्जैन से आए बैंड के कलाकारों ने बांधा शमा।1
- इन्दौर में महू में महादेव मन्दिर में दो पक्षों में टकराव । "महू के कोदरिया ग्राम स्थित अयोध्या काशी नरेश महादेव मंदिर एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। मंदिर समिति का दावा है कि जिस भूमि पर वर्षों से महादेव मंदिर स्थित है, वह वर्ष 1925 से सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। समिति के अनुसार 2024 में मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हुआ, लेकिन इसके बाद विवाद खड़ा हो गया।" मुख्य रिपोर्ट "मंदिर समिति का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा मंदिर निर्माण कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है। समिति के अनुसार मंदिर के पक्ष में कार्य करने वाले सदस्यों के विरुद्ध झूठे प्रकरण दर्ज कराकर मंदिर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। समिति ने स्थानीय निवासी शशिकांत चौधरी और उनकी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी, मंदिर के निर्माणाधीन स्तंभों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया तथा अभद्र व्यवहार किया। समिति का कहना है कि इन घटनाओं के वीडियो उनके पास मौजूद हैं। समिति ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा अपने मकान पर अवैध निर्माण किया गया है तथा मंदिर भूमि को लेकर न्यायालय में याचिका दायर की गई, जिसमें उस स्थान पर मजार बनाए जाने की मांग की गई। मंदिर समिति का यह भी कहना है कि उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई होने के बजाय समिति के सदस्यों पर ही एफआईआर दर्ज कर ली गई। मंदिर में सेवा करने वाले एक पुजारी ने भी आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट हुई, लेकिन उनकी शिकायत पर भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि इन सभी आरोपों पर संबंधित पक्ष का आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है। पुलिस और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।"1
- जालौन में मिट्टी खनन जोरो पर, संबंधित विभाग मौन,खनन से ग्रामीण मार्ग तथा नगर के मार्ग क्षतिग्रस्त जालौन। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों मिट्टी खनन की गतिविधियां तेज होने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर रातभर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी का परिवहन हो रहा है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही। लोगों का कहना है कि रात भर चुंगी नंबर चार से बाबई रोड पर ट्रैक्टरों की तेज आवाजाही बनी रहती है जो सवेरे तक चलती रहती है, खनन से ग्रामीण मार्ग तथा नगर के मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, धूल उड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। यदि कहीं भी बिना अनुमति या नियमों के विपरीत खनन हो रहा है तो नियमानुसार कार्रवाई करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रदेश में अवैध खनन रोकने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते रहे हैं और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का प्रावधान भी है। अब स्थानीय नागरिकों की मांग है कि प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए और यदि कहीं अवैध मिट्टी खनन हो रहा है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकारी राजस्व की हानि और पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर रोक लग सके।1
- 5वें दिन भी किसानों का अडिग संघर्ष: 35 डिग्री गर्मी, सूखते खेत और धरना स्थल पर डटे अन्नदाता, बकानी में दूध-फल-सब्जी व्यापारियों का मिला समर्थन 5वें दिन भी किसानों का अडिग संघर्ष: 35 डिग्री गर्मी, सूखते खेत और धरना स्थल पर डटे अन्नदाता, बकानी में दूध-फल-सब्जी व्यापारियों का मिला समर्थन बकानी, झालावाड़, 4 अगस्त। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में खरीफ-2025 के स्वीकृत प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं आपदा प्रबंधन राहत कोष से बकाया मुआवजा किसानों के खातों में जमा कराने की मांग को लेकर बकानी तहसील मुख्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। लगभग 35 डिग्री तापमान और बरसाती टेंट के भीतर कठिन परिस्थितियों के बावजूद किसानों का हौसला नहीं डिगा। धरने के बीच किसानों की चिंता और भी बढ़ गई है। लगातार दो दिनों से क्षेत्र में वर्षा नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसल मुरझाने की स्थिति में पहुंच गई है, फिर भी किसान अपने खेतों की चिंता छोड़कर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक स्वीकृत बीमा एवं मुआवजा राशि उनके खातों में जमा नहीं होगी, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे, क्योंकि आर्थिक संकट के कारण अगली खेती करना भी मुश्किल होता जा रहा है। धरने के समर्थन में आज बकानी कस्बे के दूध, फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखकर किसानों के साथ एकजुटता दिखाई। व्यापारियों ने कहा कि किसान समृद्ध होगा तभी बाजार और समाज समृद्ध होगा। इसलिए किसानों के न्यायपूर्ण आंदोलन के समर्थन में यह सांकेतिक बंद रखा गया। भारतीय किसान संघ ने कहा कि वह एक गैर-राजनीतिक, राष्ट्रवादी किसान संगठन है, जो संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का कार्य करता है। संगठन का कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलनों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि उग्र आंदोलनों पर शीघ्र निर्णय लिए जाते हैं। इससे किसानों में गहरा असंतोष व्याप्त है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में प्रशासन द्वारा किसानों को चार दिन में स्वीकृत बीमा एवं मुआवजा राशि खातों में जमा कराने का लिखित आश्वासन दिया गया था, लेकिन अधिकांश किसानों को आज तक राशि प्राप्त नहीं हुई। यही कारण है कि किसान पुनः धरना देने को विवश हुए हैं। भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। यदि भविष्य में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी। आज के धरना-प्रदर्शन में चित्तौड़ प्रांत मंत्री जगदीश खाती, प्रांत पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख श्री किशन पाटीदार, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला सह मंत्री मनोहर सिंह चौहान, जिला गौ सेवा प्रमुख बालू सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, तहसील मंत्री नानूराम लोधा, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरीलाल दांगी, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, मुकेश पाटीदार सहित भारतीय किसान संघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ का स्पष्ट संदेश है— "जब तक किसानों का स्वीकृत फसल बीमा एवं मुआवजा किसानों के खातों में जमा नहीं होगा, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।"1
- दतिया:राहुल देव ने जैसा कि बीजेपी हरती हे तो अपना सर मुंडन कराएंगे बीजेपी हारने के बाद राहुल देव ने क्या बोला सुनिए दतिया:राहुल देव ने जैसा कि बीजेपी हरती हे तो अपना सर मुंडन कराएंगे बीजेपी हारने के बाद राहुल देव ने क्या बोला सुनिए दतिया।दतिया में विधानसभा उपचुनाव पूर्ण रूप से संपन्न हो गया है जिसको लेकर दतिया में राजनीतिक पार्टियों में बयानबाजी तेज हो गई है वही दतिया के राहुल देव राजा ने दतिया चुनाव के बीच एक बयान दिया था जिसको लेकर वह आज चर्चाओं में हैं1
- उज्जैन के सेमिनार मेकअप में 1st अवॉर्ड प्राप्त किया प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट सपना रजक ने*1
- दिव्यांग छात्र विजयपाल को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए कलेक्टर डॉक्टर शेर सिंह मीना ने दिए निर्देश //समाचार// दिव्यांग छात्र विजय पाल को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश जनसुनवाई में भीमपुरा के संदीप को निशुल्क मिली व्हीलचेयर सुसनेर/ कलेक्टर डॉं शेर सिंह मीना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट आगर में जनसुनवाई कर एक-एक कर आवेदकों की समस्याओं को सुना और उनका तत्परता पूर्वक समय सीमा में सकारात्मक निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई मे लसुल्डियां गोयल (उज्जैन) के निवासी गज्जू सिंह ने अपने दिव्यांग पुत्र विजयपाल को सुदवास के हाई स्कूल में कक्षा नवीं में प्रवेश देने से प्राचार्य द्वारा मना करने पर पुत्र विजयपाल को शाला में प्रवेश दिलवाने के अनुरोध पर कलेक्टर डॉ मीना ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बीईओ को निर्देश दिए कि वे प्राचार्य से चर्चा कर दिव्यांग छात्र विजयपाल को कक्षा नवीं में प्रवेश दिलाए, जिससे कि वह शिक्षा से वंचित न रहे। सुसनेर के कवराखेडीं की ममता डाबी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चयन सूची में प्रथम वरीयता हासिल करने और द्वितीय वरीयता वाले आवेदक द्वारा अपनी आपत्ति वापस लेने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति दिलाने के आवेदन पर कलेक्टर ने डीपीओ से विधिवत द्वितीय वरीयता वाले आवेदक के लिखित में बयान लेकर समिति के माध्यम से आपत्ति का निराकरण कर, पात्र प्रथम वरीयता वाले आवेदक को कार्यकर्ता पद पर नियमानुसार नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए। अरनिया आगर के प्रेम सिंह पिता देवी सिंह ने उसकी मालिकाना जमीन पर पड़ोसी द्वारा जबरन कब्जा कर वायर फेंसिंग करने पर कब्जा हटाने के लिए आवेदन किया, इस पर कलेक्टर डॉ मीना ने तहसीलदार आगर को निर्देश दिए कि वे मौके पर राजस्व टीम भेजकर सीमांकन करवाएं और आवेदक का उसकी जमीन का कब्जा दिलवाएं। जनसुनवाई में दिव्यांग संदीप को मिली व्हीलचेयर कलेक्टर डॉं शेर सिंह मीना द्वारा मंगलवार को की गई जनसुनवाई में भीमपुरा के दिव्यांग छात्र संदीप ने व्हीलचेयर दिलाने का अनुरोध किया, इस पर कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय आगर को निर्देश दिए कि संदीप को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध करवाएं। उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांग संदीप को जनसुनवाई कक्ष में ही व्हीलचेयर प्रदान कर दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री कमल मंडलोई व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में व्हीलचेयर पाकर छात्र संदीप खुशी-खुशी अपने घर को रवाना हुआ, उसके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। जनसुनवाई में लालाखेड़ी, ढोटी, कलारिया, बनोटीकला, सेमली आगर, लोहारिया, पालड़ा, अरनिया, कसाईदेहरिया, गरबडा, सुसनेर, तनोडिया, ठीकरिया पिपलोंनकलां, उमरिया, टिकोंन, लोंगड़ी, नाथूखेड़ी, बनोेटी, बडोद, भादवा, चिकली गोयल, आमला, गोठड़ा, फतेहपुर मेंढकी एवं बाजना सहित अन्य ग्रामों के कुल 129 आवेदको ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए हैं। कलेक्टर डॉ मीना ने प्राप्त सभी आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबधित जिलाधिकारियों को दिए।1