दिव्यांग छात्र विजयपाल को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए कलेक्टर डॉक्टर शेर सिंह मीना ने दिए निर्देश //समाचार// दिव्यांग छात्र विजय पाल को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश जनसुनवाई में भीमपुरा के संदीप को निशुल्क मिली व्हीलचेयर सुसनेर/ कलेक्टर डॉं शेर सिंह मीना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट आगर में जनसुनवाई कर एक-एक कर आवेदकों की समस्याओं को सुना और उनका तत्परता पूर्वक समय सीमा में सकारात्मक निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई मे लसुल्डियां गोयल (उज्जैन) के निवासी गज्जू सिंह ने अपने दिव्यांग पुत्र विजयपाल को सुदवास के हाई स्कूल में कक्षा नवीं में प्रवेश देने से प्राचार्य द्वारा मना करने पर पुत्र विजयपाल को शाला में प्रवेश दिलवाने के अनुरोध पर कलेक्टर डॉ मीना ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बीईओ को निर्देश दिए कि वे प्राचार्य से चर्चा कर दिव्यांग छात्र विजयपाल को कक्षा नवीं में प्रवेश दिलाए, जिससे कि वह शिक्षा से वंचित न रहे। सुसनेर के कवराखेडीं की ममता डाबी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चयन सूची में प्रथम वरीयता हासिल करने और द्वितीय वरीयता वाले आवेदक द्वारा अपनी आपत्ति वापस लेने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति दिलाने के आवेदन पर कलेक्टर ने डीपीओ से विधिवत द्वितीय वरीयता वाले आवेदक के लिखित में बयान लेकर समिति के माध्यम से आपत्ति का निराकरण कर, पात्र प्रथम वरीयता वाले आवेदक को कार्यकर्ता पद पर नियमानुसार नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए। अरनिया आगर के प्रेम सिंह पिता देवी सिंह ने उसकी मालिकाना जमीन पर पड़ोसी द्वारा जबरन कब्जा कर वायर फेंसिंग करने पर कब्जा हटाने के लिए आवेदन किया, इस पर कलेक्टर डॉ मीना ने तहसीलदार आगर को निर्देश दिए कि वे मौके पर राजस्व टीम भेजकर सीमांकन करवाएं और आवेदक का उसकी जमीन का कब्जा दिलवाएं। जनसुनवाई में दिव्यांग संदीप को मिली व्हीलचेयर कलेक्टर डॉं शेर सिंह मीना द्वारा मंगलवार को की गई जनसुनवाई में भीमपुरा के दिव्यांग छात्र संदीप ने व्हीलचेयर दिलाने का अनुरोध किया, इस पर कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय आगर को निर्देश दिए कि संदीप को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध करवाएं। उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांग संदीप को जनसुनवाई कक्ष में ही व्हीलचेयर प्रदान कर दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री कमल मंडलोई व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में व्हीलचेयर पाकर छात्र संदीप खुशी-खुशी अपने घर को रवाना हुआ, उसके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। जनसुनवाई में लालाखेड़ी, ढोटी, कलारिया, बनोटीकला, सेमली आगर, लोहारिया, पालड़ा, अरनिया, कसाईदेहरिया, गरबडा, सुसनेर, तनोडिया, ठीकरिया पिपलोंनकलां, उमरिया, टिकोंन, लोंगड़ी, नाथूखेड़ी, बनोेटी, बडोद, भादवा, चिकली गोयल, आमला, गोठड़ा, फतेहपुर मेंढकी एवं बाजना सहित अन्य ग्रामों के कुल 129 आवेदको ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए हैं। कलेक्टर डॉ मीना ने प्राप्त सभी आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबधित जिलाधिकारियों को दिए।

- भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर का आगर मालवा में हुआ भव्य स्वागत।1
- बकानी : चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित बकानी : चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित बकानी। आगामी चालीसवें मोहर्रम पर्व एवं अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर थाना परिसर में सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान बैठक मे मोहर्रम पर्व के रोड मेप के बारे मे चर्चा की गई इस दौरान बैठक मे सी एल जी सदस्यों द्वारा मनचलो पर कार्रवाई करने की बात कही इस दौरान बैठक में पुलिस प्रशासन एवं सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सहयोग एवं शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर चर्चा की।1
- दतिया:राहुल देव ने जैसा कि बीजेपी हरती हे तो अपना सर मुंडन कराएंगे बीजेपी हारने के बाद राहुल देव ने क्या बोला सुनिए दतिया:राहुल देव ने जैसा कि बीजेपी हरती हे तो अपना सर मुंडन कराएंगे बीजेपी हारने के बाद राहुल देव ने क्या बोला सुनिए दतिया।दतिया में विधानसभा उपचुनाव पूर्ण रूप से संपन्न हो गया है जिसको लेकर दतिया में राजनीतिक पार्टियों में बयानबाजी तेज हो गई है वही दतिया के राहुल देव राजा ने दतिया चुनाव के बीच एक बयान दिया था जिसको लेकर वह आज चर्चाओं में हैं1
- श्रवण माह के प्रथम सोमवार को सवारी निकली स्थल मंदिर से योगेश्वर भगवान की सवारी निकली। योगेश्वर महादेव जनता का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। माकडोन स्थल स्थित योगेश्वर महादेव मंदिर से पालकी में योगेश्वर महादेव की सवारी बैंड बाजे कीर्तन भजन की मंडलियों के साथ नगर भ्रमण पर निकली।2
- आज़ मेरे द्वारा बीजपड़ी पंचायत में कुछ दिन पहले #तराना_की_बुलंद_आवाज 📍आज़ मेरे द्वारा बीजपड़ी पंचायत में कुछ दिन पहले निकले भ्रष्टाचार मामले को लेकर जनपद अधिकारी #COUTarana से जब पंचायत रिपोर्ट के अनुसार हुए फर्जीवाड़ा पर जवाब पुछे जाने लगे तो उन्होंने मेरे साथ मौजूद साथीयों से बदतमीजी कर उन्हें बाहर भगाने का काम किया। जिसकी में कड़ी निंदा करता हूं। और राज्य के Dr Mohan Yadav Collector Office Ujjain व अन्य अधिकारी से मांग करता हूं कि ऐसे अधिकारी पर तुरंत कार्रवाई हो। वरना तराना में बहुत जल्द बड़ा प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।। विडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।। #activistarunsinghkhalsa1
- गेहूं और सोयाबीन के ताजा भाव अपडेट कृषि उपज मंडी आलोट से आज दिनांक 4 अगस्त 20261
- दतिया उप चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया1