logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बकानी : चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित बकानी : चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित बकानी। आगामी चालीसवें मोहर्रम पर्व एवं अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर थाना परिसर में सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान बैठक मे मोहर्रम पर्व के रोड मेप के बारे मे चर्चा की गई इस दौरान बैठक मे सी एल जी सदस्यों द्वारा मनचलो पर कार्रवाई करने की बात कही इस दौरान बैठक में पुलिस प्रशासन एवं सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सहयोग एवं शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर चर्चा की।

5 hrs ago
user_Giriraj regar reporter
Giriraj regar reporter
Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
5 hrs ago

बकानी : चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित बकानी : चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित बकानी। आगामी चालीसवें मोहर्रम पर्व एवं अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर थाना परिसर में सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान बैठक मे मोहर्रम पर्व के रोड मेप के बारे मे चर्चा की गई इस दौरान बैठक मे सी एल जी सदस्यों द्वारा मनचलो पर कार्रवाई करने की बात कही इस दौरान बैठक में पुलिस प्रशासन एवं सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सहयोग एवं शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर चर्चा की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बकानी : चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित बकानी : चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित बकानी। आगामी चालीसवें मोहर्रम पर्व एवं अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर थाना परिसर में सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान बैठक मे मोहर्रम पर्व के रोड मेप के बारे मे चर्चा की गई इस दौरान बैठक मे सी एल जी सदस्यों द्वारा मनचलो पर कार्रवाई करने की बात कही इस दौरान बैठक में पुलिस प्रशासन एवं सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सहयोग एवं शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर चर्चा की।
    1
    बकानी : चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित
बकानी : चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित
बकानी। आगामी चालीसवें मोहर्रम पर्व एवं अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर थाना परिसर में सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान बैठक मे मोहर्रम पर्व के रोड मेप के बारे मे चर्चा की गई इस दौरान बैठक मे सी एल जी सदस्यों द्वारा मनचलो पर कार्रवाई करने की बात कही इस दौरान बैठक में पुलिस प्रशासन एवं सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सहयोग एवं शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर चर्चा की।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • झालावाड़-खानपुर के बकानी श्रेत्र में बीमा कंपनी का पुतला दहन, हजारों किसानों का आक्रोश फूटा 30 जुलाई से जारी भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना, बोले किसान नेता जब तक किसानों के खातों में राशि नहीं आएगी, आंदोलन रहेगा जारीरहेगा। झालावाड़ -खानपुर के बकानी श्रेत्र में भारतीय किसान संघ तहसील बकानी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) की बकाया बीमा दावा राशि एवं राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन राहत कोष से स्वीकृत मुआवजा किसानों के खातों में जमा नहीं होने के विरोध में 30 जुलाई से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और अधिक उग्र रूप में दिखाई दिया। धरना स्थल से किसानों ने लगभग दो किलोमीटर लंबी विशाल रैली निकालते हुए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी (फसल बीमा कंपनी) का पुतला बकानी के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड तक ले जाया। रैली के दौरान किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए बीमा कंपनी होश में आओ हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख अभी तो ली है अंगड़ाई आगे और लड़ाई है जैसे गगनभेदी नारों से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया। बस स्टैंड बकानी पर किसानों ने बीमा कंपनी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद सभी किसान पुनः धरना स्थल पहुंचे, जहां आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। किसान नेताओं ने कहा कि खरीफ-2025 की फसल खराब हुए लगभग दस माह बीत चुके हैं, लेकिन आज तक किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि नहीं पहुंची है। वहीं राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन राहत कोष से घोषित मुआवजा भी बड़ी संख्या में किसानों को प्राप्त नहीं हुआ है। मजबूर होकर किसानों को खेत छोड़कर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, जबकि किसान का वास्तविक स्थान खेतों में रहकर देश के अन्न भंडार भरना है। किसान नेताओं ने बताया कि झालावाड़ जिले के किसानों के लिए लगभग 260 करोड़ रुपये की बीमा राशि स्वीकृत की जा चुकी है, लेकिन अभी भी लगभग 170 करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंचना शेष है। किसानों की स्पष्ट मांग है कि जब तक प्रत्येक पात्र किसान के खाते में बीमा एवं मुआवजा राशि जमा नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। नेताओं ने सरकार एवं बीमा कंपनी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि स्वीकृत राशि समय पर किसानों तक पहुंचानी ही नहीं थी तो ऐसी घोषणाएं क्यों की गईं। किसानों ने कभी बीमा कंपनियों से लाभ की भीख नहीं मांगी, बल्कि अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं। भारतीय किसान संघ ने आरोप लगाया कि बड़ी-बड़ी बीमा कंपनियां किसानों के नाम पर लाभ कमाने में लगी हैं, जबकि किसान अपने ही अधिकार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। भारतीय किसान संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज केवल बीमा कंपनी का पुतला दहन किया गया है। यदि समय रहते किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन की दिशा और स्वरूप दोनों बदल सकते हैं, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार एवं संबंधित बीमा कंपनी की होगी। भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए यह संघर्ष अंतिम किसान को उसका अधिकार मिलने तक निरंतर जारी रहेगा।
    4
    झालावाड़-खानपुर के बकानी श्रेत्र में बीमा कंपनी का पुतला दहन, हजारों किसानों का आक्रोश फूटा 30 जुलाई से जारी भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना, बोले किसान नेता जब तक किसानों के खातों में राशि नहीं आएगी, आंदोलन रहेगा जारीरहेगा।
झालावाड़ -खानपुर के बकानी श्रेत्र में भारतीय किसान संघ तहसील बकानी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) की बकाया बीमा दावा राशि एवं राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन राहत कोष से स्वीकृत मुआवजा किसानों के खातों में जमा नहीं होने के विरोध में 30 जुलाई से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और अधिक उग्र रूप में दिखाई दिया।
धरना स्थल से किसानों ने लगभग दो किलोमीटर लंबी विशाल रैली निकालते हुए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी (फसल बीमा कंपनी) का पुतला बकानी के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड तक ले जाया। रैली के दौरान किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए बीमा कंपनी होश में आओ हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख अभी तो ली है अंगड़ाई आगे और लड़ाई है जैसे गगनभेदी नारों से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया।
बस स्टैंड बकानी पर किसानों ने बीमा कंपनी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद सभी किसान पुनः धरना स्थल पहुंचे, जहां आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
किसान नेताओं ने कहा कि खरीफ-2025 की फसल खराब हुए लगभग दस माह बीत चुके हैं, लेकिन आज तक किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि नहीं पहुंची है। वहीं राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन राहत कोष से घोषित मुआवजा भी बड़ी संख्या में किसानों को प्राप्त नहीं हुआ है। मजबूर होकर किसानों को खेत छोड़कर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, जबकि किसान का वास्तविक स्थान खेतों में रहकर देश के अन्न भंडार भरना है।
किसान नेताओं ने बताया कि झालावाड़ जिले के किसानों के लिए लगभग 260 करोड़ रुपये की बीमा राशि स्वीकृत की जा चुकी है, लेकिन अभी भी लगभग 170 करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंचना शेष है। किसानों की स्पष्ट मांग है कि जब तक प्रत्येक पात्र किसान के खाते में बीमा एवं मुआवजा राशि जमा नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
नेताओं ने सरकार एवं बीमा कंपनी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि स्वीकृत राशि समय पर किसानों तक पहुंचानी ही नहीं थी तो ऐसी घोषणाएं क्यों की गईं। किसानों ने कभी बीमा कंपनियों से लाभ की भीख नहीं मांगी, बल्कि अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं। भारतीय किसान संघ ने आरोप लगाया कि बड़ी-बड़ी बीमा कंपनियां किसानों के नाम पर लाभ कमाने में लगी हैं, जबकि किसान अपने ही अधिकार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।
भारतीय किसान संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज केवल बीमा कंपनी का पुतला दहन किया गया है। यदि समय रहते किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन की दिशा और स्वरूप दोनों बदल सकते हैं, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार एवं संबंधित बीमा कंपनी की होगी।
भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए यह संघर्ष अंतिम किसान को उसका अधिकार मिलने तक निरंतर जारी रहेगा।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • 158 वर्षों से आस्था और भाईचारे की मिसाल बना सुसनेर का चेहल्लुम। ❤️ देशभर से श्रद्धालु मन्नत लेकर आते हैं और मुराद पूरी होने पर नारियल चढ़ाकर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। हमारी टीम लेकर आई है इस ऐतिहासिक परंपरा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट। 📹 पूरा वीडियो देखें। हर खबर, आपके साथ। 🙏 आपके अपने चैनल को लाइक करें, शेयर करें, फॉलो करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। #Susner #Chehlum #BohraSamaj #ImamHussain #AgarMalwa #MadhyaPradesh #News #HindiNews #Trending #Viral
    1
    158 वर्षों से आस्था और भाईचारे की मिसाल बना सुसनेर का चेहल्लुम। ❤️

देशभर से श्रद्धालु मन्नत लेकर आते हैं और मुराद पूरी होने पर नारियल चढ़ाकर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। हमारी टीम लेकर आई है इस ऐतिहासिक परंपरा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।

📹 पूरा वीडियो देखें।

हर खबर, आपके साथ।
🙏 आपके अपने चैनल को लाइक करें, शेयर करें, फॉलो करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।

#Susner #Chehlum #BohraSamaj #ImamHussain #AgarMalwa #MadhyaPradesh #News #HindiNews #Trending #Viral
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुसनेर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर: कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर किया जोरदार स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम सुसनेर आगमन पर कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।सोमवार शाम साढे 6 बजे सुसनेर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया। स्थानीय रेस्ट हाउस के बाहर, बालाजी गैस एजेंसी और सुमन मैरिज गार्डन में फूलमालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान श्याम टेलर ने बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम की जानकारी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिजीत बजाज और विनय शर्मा द्वारा दी गई।
    1
    सुसनेर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर: कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर किया जोरदार स्वागत  
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम सुसनेर आगमन पर कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।सोमवार शाम साढे 6 बजे सुसनेर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया। स्थानीय रेस्ट हाउस के बाहर, बालाजी गैस एजेंसी और सुमन मैरिज गार्डन में फूलमालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान श्याम टेलर ने बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम की जानकारी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिजीत बजाज और विनय शर्मा द्वारा दी गई।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भारतीय किसान संघ ने बीमा क्लेम मुआवजा एवं अन्य समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
    1
    भारतीय किसान संघ ने बीमा क्लेम  मुआवजा एवं अन्य समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
    user_जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    Susner, Agar Malwa•
    5 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सुसनेर में मनाया गया जश्न दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद सुसनेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी मनाई। देखिए जश्न की पूरी तस्वीर इस वीडियो में। 👉 हर खबर, आपके साथ अपने अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। #DatiaByElection #Congress #Susner #AgarMalwa #MPNews #BreakingNews #HindiNews #PoliticalNews #LatestNews
    1
    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सुसनेर में मनाया गया जश्न

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद सुसनेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी मनाई। देखिए जश्न की पूरी तस्वीर इस वीडियो में।
👉 हर खबर, आपके साथ
अपने अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।
#DatiaByElection #Congress #Susner #AgarMalwa #MPNews #BreakingNews #HindiNews #PoliticalNews #LatestNews
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आजादी के 79 साल बाद भी प्रशासन की लापरवाही से खेतों पर हो रहा है दाह संस्कार, रायपुर क्षेत्र के सोयला ग्राम पंचायत में आजादी के 79 साल बीत जाने के बाद भी परासली गांव में ग्रामीणों को खेतों पर दाह संस्कार करना पड़ रहा है। ग्रामीण मुकेश मेहर ने बताया कि परासली गांव में शमशान भूमि के नजदीक बड़ा नाला होने के कारण शमशान की जगह नाले में तब्दील हो गई साथ ही शमशान तक पहुंचाने का रास्ता भी नाले में तब्दील हो गया और ग्रामीणों को खेतों की फसलों में होकर शमशान घाट पहुंचना पड़ता है जहां पर श्मशान घाट, पक्के रास्ते और टीन शेड जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं होने के कारण ग्रामीणों को खेतों पर दाहसंस्कार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार राजस्व विभाग को अवगत कराने के साथ-साथ पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी पक्के रास्ते और सुविधायुक्त शमशान की व्यवस्था नहीं हो पा रही है जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।
    1
    आजादी के 79 साल बाद भी प्रशासन की लापरवाही से खेतों पर हो रहा है दाह संस्कार, 

रायपुर क्षेत्र के सोयला  ग्राम पंचायत में आजादी के 79 साल बीत जाने के बाद भी परासली गांव में ग्रामीणों को खेतों पर दाह संस्कार करना पड़ रहा है। 
ग्रामीण मुकेश मेहर ने बताया कि परासली  गांव में शमशान भूमि के नजदीक बड़ा नाला होने के कारण शमशान की जगह नाले में तब्दील हो गई साथ ही शमशान तक पहुंचाने का रास्ता भी नाले में तब्दील हो गया और  ग्रामीणों को खेतों की फसलों में होकर शमशान घाट पहुंचना पड़ता है जहां पर श्मशान घाट, पक्के रास्ते और टीन शेड जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं होने के कारण ग्रामीणों को खेतों पर दाहसंस्कार करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कई बार राजस्व विभाग को अवगत कराने के साथ-साथ पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी पक्के रास्ते और सुविधायुक्त शमशान की व्यवस्था नहीं हो पा रही है जिससे  ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष  है।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.