जिला उमरिया -देवरी मजरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरस्वती शिशु मंदिर से निकली भव्य रैली l उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी मजरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में भव्य रैली निकाली गई। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव के कोने-कोने तक पहुंची। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों में स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह और देशप्रेम की भावना जागृत की। पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन को उत्साहपूर्वक मनाया।
जिला उमरिया -देवरी मजरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरस्वती शिशु मंदिर से निकली भव्य रैली l उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी मजरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में भव्य रैली निकाली गई। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव के कोने-कोने तक पहुंची। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों में स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह और देशप्रेम की भावना जागृत की। पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन को उत्साहपूर्वक मनाया।
- जिला उमरिया -देवरी मजरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरस्वती शिशु मंदिर से निकली भव्य रैली l उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी मजरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में भव्य रैली निकाली गई। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव के कोने-कोने तक पहुंची। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों में स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह और देशप्रेम की भावना जागृत की। पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन को उत्साहपूर्वक मनाया।1
- *कछरा टोला पंचायत में विकास कार्यों पर सवाल, बिना सूचना ग्राम सभा और लाखों के भुगतान के आरोप* *अधूरी सड़क से स्कूली बच्चे परेशान, ग्राम सभा में वार्ड सदस्य ने जताया विरोध; 15वें और 5वें वित्त की राशि में अनियमितता व फर्जी बिलों से भुगतान के आरोप *कछरा टोला पंचायत में विकास कार्यों पर सवाल, बिना सूचना ग्राम सभा और लाखों के भुगतान के आरोप* *अधूरी सड़क से स्कूली बच्चे परेशान, ग्राम सभा में वार्ड सदस्य ने जताया विरोध; 15वें और 5वें वित्त की राशि में अनियमितता व फर्जी बिलों से भुगतान के आरोप* उमरिया जिले के ग्राम पंचायत कछरा टोला (बसकुटा) में पंचायत मानपुर के कामकाज को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने सरपंच श्रीमती मधु गुप्ता पति मनोज गुप्ता की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है लेकिन कि पंचायत में बिना पर्याप्त सूचना के ग्राम सभा आयोजित की गई, जबकि दूसरी ओर विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। इतना ही नहीं, पंचायत में 5वें एवं 15वें वित्त से प्राप्त राशि के उपयोग तथा कथित फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपये के भुगतान को लेकर भी ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई है। बिना सूचना ग्राम सभा पर वार्ड सदस्य ने बैठक में ही जताया विरोध 16 अगस्त 2026 को पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अपेक्षाकृत कम संख्या में ग्रामीण दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक वार्ड सदस्य ने बैठक में ही ग्राम सभा की सूचना सभी वार्डों और ग्रामीणों तक नहीं पहुंचने पर विरोध दर्ज कराया। वार्ड सदस्य का कहना था कि ग्राम सभा नियमानुसार होनी चाहिए और सभी वार्डों के लोगों को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में किसी को बैठक की सूचना नहीं थी तथा पहले ग्राम सभा से पूर्व मुनादी कराकर ग्रामीणों को जानकारी दी जाती थी। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच मधु गुप्ता, सचिव गजेंद्र सिंह एवं सहायक सचिव राधेलाल साहू द्वारा ग्राम सभा की पर्याप्त सूचना नहीं दिए जाने से पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हरिभान सिंह से KP के घर तक सड़क अधूरी, कीचड़ में तब्दील हुआ मार्ग पंचायत के आयशा क्षेत्र में हरिभान सिंह के घर से KP के घर तक बनने वाली सड़क का निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। बारिश के चलते मार्ग की स्थिति और खराब हो गई है तथा जगह-जगह कीचड़ एवं गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को भी इस मार्ग से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से सड़क पूर्ण कराने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। *5वें और 15वें वित्त की राशि पर भी उठे सवाल* ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में उपयोग होने वाली 5वें एवं 15वें वित्त की राशि को लेकर भी ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत में लाखों रुपये के कार्यों और भुगतानों की जानकारी आम जनता को नहीं है तथा कथित तौर पर फर्जी बिल लगाकर राशि निकालने की शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत के पिछले वर्षों के सभी भुगतान, बिल-वाउचर, कार्यादेश, माप पुस्तिका तथा निर्माण कार्यों का मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाए। यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। *अधिकारियों की भूमिका पर भी ग्रामीणों ने उठाए सवाल* ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ओहरिया एवं जनपद पंचायत मानपुर के सीईओ अंकित सिरोठिया से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से पंचायत स्तर पर मनमानी को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीणों की तीन प्रमुख मांगें ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि— 16 अगस्त को आयोजित ग्राम सभा की प्रक्रिया की जांच कर, यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो नियमानुसार पुनः ग्राम सभा आयोजित कराई जाए। हरिभान सिंह के घर से KP के घर तक अधूरी सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए। 5वें एवं 15वें वित्त सहित पंचायत की सभी मदों समोसा रसगुल्ला काजू किशमिश बादाम खाने का एवं फर्जी बिल लगाने का हुए भुगतानों की विशेष जांच कर बिल-वाउचर एवं निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाए तथा अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला प्रशासन के समक्ष आंदोलन एवं कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि कछरा टोला पंचायत में लगाए जा रहे आरोपों की प्रशासन कब जांच कराता है और पंचायत के विकास कार्यों तथा वित्तीय लेनदेन की वास्तविक तस्वीर सामने कब आती है।1
- इंदौर को विकास कार्यों की सौगात - सीएम डॉक्टर मोहन यादव भोपाल मुख्यमंत्री द्वारा इंदौर के विकास कार्य के लिए लोकार्पणकर भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया इसमें उनके द्वारा कई प्रकार की सौगात इंदौर को प्रदान की गई।1
- तिलईझर में कबड्डी का महासंग्राम 🔥 उमरिया-डिंडौरी के खिलाड़ियों में रोमांचक मुकाबला | विधायक शिवनारायण सिंह उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलईझर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक शिवनारायण सिंह सहित जनप्रतिनिधि, नागरिक और खिलाड़ी मौजूद रहे। इस दौरान उमरिया और डिंडौरी जिले के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक कबड्डी मुकाबला हुआ। विधायक शिवनारायण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। #Umaria #Kabaddi #ShivnarayanSingh #Dindori #TilaiJhar #BreakingNews #NEWS24PUBLICTV1
- बरतराई में जिरजीडी नदी की पुलिया बही, छात्रों की राह भी मुश्किल *बरतराई में जिरजीडी नदी की पुलिया बही, छात्रों की राह भी मुश्किल* मानपुर। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम बरतराई में बीती रात हुई तेज बारिश के चलते जिरजीडी नदी के ऊपर बनी पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई।बताया जा रहा है कि इस मार्ग से कोडार और सरसवाही के छात्र-छात्राएं विद्यालय आने-जाने के लिए आवागमन करते हैं। पुलिया के बह जाने से अब विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण इस मार्ग से आवागमन और भी जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में प्रशासन से पुलिया की तत्काल व्यवस्था एवं सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।2
- 💥*बरतराई में जिरजीडी नदी की पुलिया बही, छात्रों की राह भी मुश्किल* उमरिया//मानपुर। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम बरतराई में बीती रात हुई तेज बारिश के चलते जिरजीडी नदी के ऊपर बनी पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई।बताया जा रहा है कि इस मार्ग से कोडार और सरसवाही के छात्र-छात्राएं विद्यालय आने-जाने के लिए आवागमन करते हैं। पुलिया के बह जाने से अब विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण इस मार्ग से आवागमन और भी जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में प्रशासन से पुलिया की तत्काल व्यवस्था एवं सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।1
- वंदे मातरम्’ के अपमान के विरोध में BJYM अनूपपुर का कैंडल मार्च अनूपपुर। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अनादर के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) अनूपपुर द्वारा विशाल कैंडल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में युवाओं ने राष्ट्रीय गीत और देश के राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, राष्ट्रीय स्वाभिमान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत के कथित अनादर को लेकर युवाओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम् का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाते हुए राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान का संदेश दिया। BJYM अनूपपुर ने कहा कि राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान से जुड़े विषयों पर युवा शक्ति हमेशा मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी।2
- बैंड बजा से हड़हा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। हड़हा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हड़हा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड-बाजे के साथ भव्य रैली निकाली गई। रैली गांव के कोने-कोने तक पहुंची, जहां बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाकर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। रैली के बाद विद्यालय परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंजता रहा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।1