logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोटरी क्लब के वातानुकूलित शव वाहन का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया लोकार्पण, 24 घंटे निःशुल्क मिलेगी सेवा रोटरी क्लब के वातानुकूलित शव वाहन का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया लोकार्पण, 24 घंटे निःशुल्क मिलेगी सेवा मझौलिया/बेतिया से जापान भाई की रिपोर्ट बेतिया। रोटरी क्लब द्वारा नगर निगम प्रशासन को उपलब्ध कराए गए वातानुकूलित शव वाहन का शनिवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर इकबाल रजा, उपमहापौर तथा निगम पार्षदों द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आज से नगर निगम क्षेत्र सहित आसपास के जरूरतमंद परिवारों के लिए यह अत्याधुनिक वातानुकूलित शव वाहन वर्ष के 12 महीने, सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। महापौर ने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए शव वाहन की सेवा प्राप्त करने हेतु टोल फ्री नंबर 155304, 06254-240128 तथा 7209947676 जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो जरूरतमंद लोग सीधे उनसे भी संपर्क कर सकते हैं। इससे पूर्व महापौर ने झंडी दिखाकर शव वाहन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में यह वातानुकूलित शव वाहन जरूरतमंद परिवारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा। यह सुविधा नगर निगम क्षेत्र के किसी भी स्थान से संत घाट मुक्तिधाम तक शव ले जाने के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर कई नगर पार्षदों के साथ विभिन्न प्रेस मीडिया के पत्रकार और छायाकार भी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
1 hr ago

रोटरी क्लब के वातानुकूलित शव वाहन का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया लोकार्पण, 24 घंटे निःशुल्क मिलेगी सेवा रोटरी क्लब के वातानुकूलित शव वाहन का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया लोकार्पण, 24 घंटे निःशुल्क मिलेगी सेवा मझौलिया/बेतिया से जापान भाई की रिपोर्ट बेतिया। रोटरी क्लब द्वारा नगर निगम प्रशासन को उपलब्ध कराए गए वातानुकूलित शव वाहन का शनिवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर इकबाल रजा, उपमहापौर तथा निगम पार्षदों द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आज से नगर निगम क्षेत्र सहित आसपास के जरूरतमंद परिवारों के लिए यह अत्याधुनिक वातानुकूलित शव वाहन वर्ष के 12 महीने, सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। महापौर ने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए शव वाहन की सेवा प्राप्त करने हेतु टोल फ्री नंबर 155304, 06254-240128 तथा 7209947676 जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो जरूरतमंद लोग सीधे उनसे भी संपर्क कर सकते हैं। इससे पूर्व महापौर ने झंडी दिखाकर शव वाहन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में यह वातानुकूलित शव वाहन जरूरतमंद परिवारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा। यह सुविधा नगर निगम क्षेत्र के किसी भी स्थान से संत घाट मुक्तिधाम तक शव ले जाने के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर कई नगर पार्षदों के साथ विभिन्न प्रेस मीडिया के पत्रकार और छायाकार भी उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • मझौलिया क्षेत्र में एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि उसने अपनी मर्जी से युवक के साथ शादी की है और वह जहां भी है, खुश है। युवती ने वीडियो में यह भी स्वीकार किया है कि वह अपनी इच्छा से घर से भागी थी। हालांकि मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि A9BHARAT न्यूज नही करता है ।
    1
    मझौलिया क्षेत्र में एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि उसने अपनी मर्जी से युवक के साथ शादी की है और वह जहां भी है, खुश है। युवती ने वीडियो में यह भी स्वीकार किया है कि वह अपनी इच्छा से घर से भागी थी। हालांकि मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि A9BHARAT न्यूज नही करता है ।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Vinay Kumar
    1
    Post by Vinay Kumar
    user_Vinay Kumar
    Vinay Kumar
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by RAVI PANDEY
    3
    Post by RAVI PANDEY
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • मझौलिया में तीन दिवसीय यूडीआईडी शिविर संपन्न, 455 दिव्यांगजनों का बना पहचान पत्र मझौलिया। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार के दोपहर करीब 12:00 बजे दिव्यांगजनों के लिए यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनाने हेतु 11 मार्च से 13 मार्च तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पश्चिम चम्पारण के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की और पात्र लाभुकों का यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की। शिविर के अंतिम दिन 165 दिव्यांगजनों का कार्ड बनाया गया, जबकि तीनों दिनों में कुल 455 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाकर उन्हें लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। इसके माध्यम से उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रखंड के सभी पात्र दिव्यांगजनों को इस योजना से जोड़ा जाए। शिविर के सफल संचालन में डॉक्टरों की टीम, पंचायत कार्यपालक सहायक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्वच्छता पर्यवेक्षक, विकास मित्र, पंचायत सचिव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    मझौलिया में तीन दिवसीय यूडीआईडी शिविर संपन्न, 455 दिव्यांगजनों का बना पहचान पत्र
मझौलिया। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार के दोपहर करीब 12:00 बजे दिव्यांगजनों के लिए यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनाने हेतु 11 मार्च से 13 मार्च तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पश्चिम चम्पारण के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए।
शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की और पात्र लाभुकों का यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की। शिविर के अंतिम दिन 165 दिव्यांगजनों का कार्ड बनाया गया, जबकि तीनों दिनों में कुल 455 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाकर उन्हें लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। इसके माध्यम से उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रखंड के सभी पात्र दिव्यांगजनों को इस योजना से जोड़ा जाए।
शिविर के सफल संचालन में डॉक्टरों की टीम, पंचायत कार्यपालक सहायक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्वच्छता पर्यवेक्षक, विकास मित्र, पंचायत सचिव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा दो शिक्षक समेत स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूत के रूप में सम्मानित किया गया है। 13.03.2026.
    1
    विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा दो शिक्षक समेत स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूत के रूप में सम्मानित किया गया है।  13.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by Akash Kumar
    1
    Post by Akash Kumar
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • बेतिया में मध्य निषेध थाना की टीम ने शराबबंदी अभियान के तहत विशेष कार्रवाई की। 13 मार्च शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे नौतन थाना क्षेत्र के बुधवलिया पुल के नीचे टीम ने एक बाइक चालक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 25. 920 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान बैरा परसौनी गांव निवासी , स्वर्गीय पारस चौधरी के पुत्र भूली कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया और उसके वाहन—बाइक को भी जप्त कर लिया गया। मध्य निषेध थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राबबंदी अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अवैध शराब तस्करी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। 14 मार्च शनिवार दोपहर करीब 3 बजे इस कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की गई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी और लोगों में राहत की भावना देखी गई।
    1
    बेतिया में मध्य निषेध थाना की टीम ने  शराबबंदी अभियान के तहत विशेष कार्रवाई की। 13 मार्च शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे नौतन थाना क्षेत्र के बुधवलिया पुल के नीचे टीम ने एक बाइक चालक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 25. 920 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार युवक की पहचान बैरा परसौनी गांव निवासी , स्वर्गीय पारस चौधरी के पुत्र भूली कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया और उसके वाहन—बाइक को भी जप्त कर लिया गया।
मध्य निषेध थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राबबंदी अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अवैध शराब तस्करी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
14 मार्च शनिवार दोपहर करीब 3 बजे इस कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की गई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी और लोगों में राहत की भावना देखी गई।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • मझौलिया में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संपन्न, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। शनिवार को मझौलिया बाजार स्थित व्यवसायी बिनोद प्रसाद जायसवाल के आवास पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान “हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे” की मधुर धुन पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। अष्टयाम मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति धुन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। राम-नाम की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। वहीं आचार्य पंडित मिथलेश तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। बैंजु मास्टर और तबला वादक की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आध्यात्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान जायसवाल एंड पार्टी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक भंडारा चलता रहा और श्रद्धालु आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर होते रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में आभा जायसवाल, नीरज कुमार जायसवाल, पंकज जायसवाल, विजय जायसवाल, नागेंद्र जायसवाल, अर्चना जायसवाल, सोनल जायसवाल, मनोज कुमार खरवार, गोलू श्रीवास्तव, मनोज खरवार, शिक्षक मुरारी प्रसाद, दिलीप चौधरी, बीरा दास, चोकट राम सहित कई लोगों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
    1
    मझौलिया में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संपन्न, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बेतिया। शनिवार को मझौलिया बाजार स्थित व्यवसायी बिनोद प्रसाद जायसवाल के आवास पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान “हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे” की मधुर धुन पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे।
अष्टयाम मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति धुन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। राम-नाम की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। वहीं आचार्य पंडित मिथलेश तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। बैंजु मास्टर और तबला वादक की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस आध्यात्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान जायसवाल एंड पार्टी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक भंडारा चलता रहा और श्रद्धालु आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर होते रहे।
इस आयोजन को सफल बनाने में आभा जायसवाल, नीरज कुमार जायसवाल, पंकज जायसवाल, विजय जायसवाल, नागेंद्र जायसवाल, अर्चना जायसवाल, सोनल जायसवाल, मनोज कुमार खरवार, गोलू श्रीवास्तव, मनोज खरवार, शिक्षक मुरारी प्रसाद, दिलीप चौधरी, बीरा दास, चोकट राम सहित कई लोगों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.