पचदेवरा ओवरब्रिज के नीचे दर्दनाक रेल हादसा: पांच लोगों की मौत, एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल। करछना।क्षेत्र के पचदेवरा ग्राम सभा स्थित ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर बुधवार शाम करीब 7:30 बजे एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद जनपद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र से एक ही परिवार के चार लोग कोलकाता जाने के लिए नेताजी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12312) में सवार थे। इसी दौरान ट्रेन किसी कारणवश पचदेवरा के पास रुक गई। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर पहले से एक व्यक्ति का शव पड़ा था, जिसे देखने के लिए कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12801) अचानक उसी ट्रैक पर आ गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक पांच लोग ट्रेन की चपेट में आ चुके थे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में फिरोजाबाद निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें आकाश (17 वर्ष) पुत्र गिरिराज, बलराम (23 वर्ष) पुत्र मुन्ना पासी तथा उनकी भाभी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। वहीं एक अन्य मृतक की पहचान मिर्जापुर जनपद के नीबी विशुंदरपुर निवासी सुनील कुमार (20 वर्ष) पुत्र संतलाल के रूप में हुई है, जो किसी कार्य से प्रयागराज आया था और वापस अपने घर लौट रहा था। घटना में मिर्जापुर के ही नकहरा निवासी प्रिंस गौतम पुत्र लालचंद बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रैक पर पहले से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, जिसके कारण ट्रेन को रोका गया था। उसी को देखने के लिए यात्री नीचे उतर आए थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और मृतकों की शिनाख्त एवं अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
पचदेवरा ओवरब्रिज के नीचे दर्दनाक रेल हादसा: पांच लोगों की मौत, एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल। करछना।क्षेत्र के पचदेवरा ग्राम सभा स्थित ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर बुधवार शाम करीब 7:30 बजे एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद जनपद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र से एक ही परिवार के चार लोग कोलकाता जाने के लिए नेताजी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12312) में सवार थे। इसी दौरान ट्रेन किसी कारणवश पचदेवरा के पास रुक गई। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर
पहले से एक व्यक्ति का शव पड़ा था, जिसे देखने के लिए कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12801) अचानक उसी ट्रैक पर आ गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक पांच लोग ट्रेन की चपेट में आ चुके थे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में फिरोजाबाद निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें आकाश (17 वर्ष) पुत्र गिरिराज, बलराम (23 वर्ष) पुत्र मुन्ना पासी तथा उनकी भाभी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। वहीं एक अन्य मृतक की पहचान मिर्जापुर जनपद के नीबी विशुंदरपुर निवासी
सुनील कुमार (20 वर्ष) पुत्र संतलाल के रूप में हुई है, जो किसी कार्य से प्रयागराज आया था और वापस अपने घर लौट रहा था। घटना में मिर्जापुर के ही नकहरा निवासी प्रिंस गौतम पुत्र लालचंद बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रैक पर पहले से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, जिसके कारण
ट्रेन को रोका गया था। उसी को देखने के लिए यात्री नीचे उतर आए थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और मृतकों की शिनाख्त एवं अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
- aisi light jalne lagi hai aajkal nai gadiyon mein yah Hai tatapanch ka nai gadi ka kamal ismein kya Kami Hai Bata sakta hai koi1
- Post by Vertman Bharat News Prayagraj1
- *प्रेस विज्ञप्ति / सोशल मीडिया पोस्ट* *135वां जन्म दिवस: बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह* *स्थान*: जिला एवं सत्र न्यायालय, प्रयागराज *दिनांक*: 15 अप्रैल 2026 संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का 135वां जन्म दिवस आज जिला एवं सत्र न्यायालय प्रयागराज परिसर में पूर्व वर्षों की भांति ही हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाया गया। *कार्यक्रम की मुख्य बातें:* भूमिका नाम विशिष्ट अतिथि जनपद बार काउंसिल अध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी तिवारी विशिष्ट अतिथि वर्तमान मंत्री श्री वरुण कुमार सिंह अध्यक्षता श्री शारदा प्रसाद "प्रधान" एवं श्री उदय सिंह अंबेडकर कार्यक्रम संयोजक श्री अमर सिंह गौतम *उपस्थित गणमान्य अधिवक्तागण*: बहुजन अधिवक्ता समाज के श्री उमाशंकर तिवारी, श्री मनोज सिंह "लोकेश", श्री जितेंद्र यादव "जीतू", पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद चंद्र दुबे, पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह "रज्जू भैया", एडवोकेट अश्मित श्रीवास्तव, कल्पना अंबेडकर, श्री प्रमोद कुमार, श्री नीरज चंद्र, श्री मनोज कुमार गौतम, श्री आशुतोष गुप्ता, श्री रामबाबू सिंह , श्री महेंद्र सिंह कोहली, श्री श्रीराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण शामिल हुए। कार्यक्रम में बाबा साहब के संविधान निर्माण में दिए 2 साल 11 महीने 18 दिन के अतुलनीय योगदान को याद किया गया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। *जय भीम, जय संविधान* 🙏1
- कौशाम्बी में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई।1
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1
- Post by Ashvani2
- Post by गुरु ज्ञान1
- करछना-भीरपुर खंड पर ट्रेन हादसा, 4 लोगों की मौत _________________________ प्रयागराज। 16 अप्रैल 2026/ प्रयागराज मंडल के करछना-भीरपुर रेलखंड पर 15 अप्रैल बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहले मिले शव की सूचना पर रुकी ट्रेन के कारण उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कैसे हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 6:15 बजे गाड़ी संख्या 12312 के गार्ड और लोको पायलट ने किमी संख्या 801/24-22 पर डाउन मेन लाइन पर एक शव पड़ा देखा। नियमानुसार ट्रेन को तुरंत वहीं रोक दिया गया और घटना की सूचना कंट्रोल रूम व संबंधित अधिकारियों को दी गई। इसी दौरान शाम करीब 6:47 बजे अप दिशा से गुजर रही गाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये लोग पहली ट्रेन रुकने के बाद ट्रैक पर उतर गए थे। रेलवे ने शुरू की जांच रेलवे प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। शवों की शिनाख्त और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रेलवे की अपील उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों और आमजन से विशेष अपील की है: ट्रेन के अचानक रुकने पर घबराएं नहीं और बिना कारण कोच से बाहर न निकलें रेलवे ट्रैक पर चलना या उसे पार करना दंडनीय अपराध के साथ जानलेवा है आपात स्थिति में केवल अधिकृत रेलवे कर्मी के निर्देशों का पालन करें अफवाहों से बचें और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान और तेज किए जाएंगे..!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1